टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार के बाद टीम के खिलाड़ियों में सीनियर खिलाड़ी जैसे विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल को काफी ट्रोल किया जा रहा था। इसके बाद बीसीसीआई ने इन्हें सीरीज से आराम दिया। हाल ही में खबर आई की बांग्लादेश सीरीज में ये खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।
क्यों बाहर हो सकते हैं सीनियर खिलाड़ी
आईपीएल 2023 को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं, टीम इंडिया के ये खिलाड़ी आईपीएल में नजर आएंगे लेकिन इसके बाद इन खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप से संन्यास लेने की बात ने काफी जोर पकड़ दिया है। टीम इंडिया के कप्तान को भी बदलने पर बात चल रही हैं। आपको बता दें की रोहित शर्मा 35 साल के हो चुके हैं। ऐसे में अब उनको फिटनेस के और खराब फॉर्म के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलने का मौका नहीं दिया जाएगा। ये टी वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और अमेरिका में होना है।
वहीं, अगर आईपीएल में भारतीय सीनियर खिलाड़ी अपनी स्किल्स पर ध्यान दें, तो भारत एक बार फिर से 20 ओवर के विश्व कप का चैंपियन बन सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस टी20 वर्ल्ड कप से विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल को अलग रख कर उन्हें टी20 के मुकाबले टेस्ट और एकदिवसीय में अगले साल 2023 में दो आईसीसी टूर्नामेंटों में शामिल किया जाएगा।
दो कप्तान रखने पर भी चर्चा
टीम इंडिया के लिए दो कप्तान रखने पर भी चर्चा हो रही है। टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि टीम इंडिया को जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलना है उसके लिए कप्तान हार्दिक पांड्या को बनाया जाएगा। हालांकि किसी भी मामले को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है लेकिन अगर यह बात सच होती है, तो किस टूर्नामेंट का खिलाड़ी कौन होगा, ये जानना काफी दिलचस्प रहेगा।








