टी20 वर्ल्ड कप के बाद केएल राहुल की जगह लेने को तैयार हैं ये 2 खिलाड़ी, अकेले दमपर जीता सकते हैं आईसीसी विश्व कप

टी20 वर्ल्ड कप 2022 से टीम इंडिया बाहर हो गई है। टीम इंडिया के कुछ खास खिलाड़ी और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, रोहित शर्मा से टीम को खास उम्मीद रहती है। लेकिन इस साल टीम के इन धुरंधरों ने कुछ खास रन नहीं बनाए हैं। इसके बाद केएल राहुल का टीम से पत्ता कट होने की बात चल रही है। अगर स्ट्राइक रेट की भी बात करें तो राहुल किसी भी मुकाबले में भारत को तेज शुरुआत देने में असमर्थ रहे। ऐसा ही कुछ हम एशिया कप में भी देख चुके हैं। उनकी जगह टीम इंडिया में ये खिलाड़ी नया चेहरा बनकर सामने आ सकते हैं।
पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ का बल्ला घरेलू मैच में अच्छा खेल रहे हैं। पृथ्वी शॉ की फैंस सचिन तेंदुलकर और सहवाग से तुलना करते हैं। सैय्यद मुश्ताक अली ट्राॅफी में पृथ्वी शॉ ने शानदार शतक जड़ा था। पृथ्वी शॉ ने अबतक 92 टी-ट्वेंटी मुकाबले खेले हैं जिसमें 151.67 की स्ट्राइक रेट से 2401 रन बनाए हैं. इस दौरान पृथ्वी शॉ ने 18 अर्धशतक और एक शतक भी जड़ा है।
संजू सैमसन
टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका में अपने बल्ले का जोर पूरी दुनिया को दिखाया था। वनडे मैच के साथ ही टी20 करियर में भी अच्छी ग्रोथ रही है। उन्होंने कुल 226 मुकाबले लड़े हैं, जिसमें 5612 रन बनाए हैं। इसमें 35 अर्धशतक और 3 शतक भी शामिल हैं।
टीम इंडिया में आईसीसी अब नए चेहरे ला सकता है। इसका कारण प्लेयर्स की खास परफॉर्मेंस नहीं देना है। जिन प्लेयर्स से अच्छे गेम की अपेक्षा रहती है, वह खास गेम नहीं खेल पाते हैं। वहीं खास प्रदर्शन न कर पाने पर प्लेयर्स संन्यास लेने की भी बात कर रहे हैं। इसमें केएल राहुल का नाम भी शामिल है।
Tags: केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन,