टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हुई टीम इंडिया, तो 4 खिलाड़ी हो सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम का हिस्सा

टी20 वर्ल्ड कप में 2022 से टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। यह टीम और फैंस दोनों के लिए निराशाजनक रहा है। साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट होगा, जिसमें से कुछ नए खिलाड़ी टीम में शामिल हो सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका में संयुक्त रूप से किया जाएगा। पुराने खिलाड़ी रिटायरमेंट से सकते हैं।
जिन नए खिलाड़ियों के नाम शामिल होने की बात चल रही है, उनमें उमरान मलिक, मोहसिन खान, जीतेश शर्मा, रजत पाटीदार का नाम शामिल हैं। ये खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसको लेकर हम आर्टिकल में आपको जानकारी देंगे।
उमरान मलिक
उमरान मलिक ने हाल ही में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है। उमरान ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कमल का प्रदर्शन किया था। घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया है। इस लिए टीम इंडिया में उमरान को शामिल किया जा सकता है।
मोहसिन खान
मोहसिन खान टीम इंडिया के लिए बतौर गेंदबाज खेलते हैं। मोहसिन खान ने आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंटस के लिए ही डेब्यू किया था। आईपीएल में अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5.97 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट अपने नाम किए हैं।
जीतेश शर्मा
जीतेश शर्मा ने आईपीएल में डेब्यू किया था। आईपीएल से पहले उनका करियर बहुत खास नहीं रहा है। लेकिन आईपीएल में उनके फॉर्म को देखकर माना जा रहा है कि उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।
रजत पाटीदार
रजत पाटीदार टीम इंडिया के लिए बड़ी पारियां खेल चुके हैं। फिलहाल घरेलू मैच में वह चमकता नाम हैं। रजत पाटीदार को टी20 वर्ल्ड कप के 2024 टूर्नामेंट में टीम में शामिल किया जा सकता है। वह भारत के घरेलू मैचों में कई शानदार पारियां खेल चुके हैं। इस साल के आईपीएल में उन्होंने 12 मैच में 404 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक भी जमाए।
Tags: टी वर्ल्ड कप, टीम इंडिया, विराट कोहली,
