IPL 2023 के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने इस ताबड़तोड़ खिलाडी को रिलीज़ करके कर दी बड़ी गलती, ठोक डाली शतकों की हैट्रिक

By Akash Ranjan On November 18th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए क्रिकेट का बाज़ार अभी से गर्म हो चला है, सिर्फ़ भारत ही नहीं दुनिया भर के क्रिकेटरों के ऊपर खुद को साबित करने का प्रेशर आगया है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट (INDIAN CRICKET) में पिछले कुछ समय से कई ऐसे युवा खिलाड़ी सामने आए हैं जिन्होंने अपने खेल से सभी क्रिकेट प्रेमियों को प्रभावित किया है।

आप इसे उनकी शतकों की हैट्रिक भी कह सकते हैं। हम बात कर रहे हैं नारायण जगदीशन (NARAYAN JAJDISH) की। कहा जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) खिलाड़ियों को परखने में माहिर हैं। लेकिन लगता है कि नारायण जगदीशन को जज करने में उन्होंने गलती कर दी। क्योंकि अगर उन्हें परखा जाता तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) निश्चित रूप से आईपीएल 2023 के लिए जगदीशन को रिटेन करती।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी मूल के इस खिलाड़ी को अब मिलेगा आईपीएल 2023 में खेलने का मौका, नीलामी में लगेगी करोड़ो की बोली

महेंद्र सिंह धोनी से हुई बड़ी गलती

गोवा और तमिलनाडु का मैच चल रहा था. इस मैच से पहले नारायण जगदीशन दो शतक लगा चूके थे। बारी थी तीसरे शतक की और नारायण जगदीशन ने वह कर दिखाया जो बहुत से बल्लेबाज के बस की बात नही है। गोवा के खिलाफ भी जगदीशन ने शतक जड़ दिया। उन्होंने 140 गेंद में 168 रन ठोके।

अपनी इस पारी में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 15 चौके और 6 गगनचुम्बी छक्के लगाए थे। यानी 21 गेंद में बाउंड्री से टोटल 96 रन बना दिए। जगदीशन और सुदर्शन के शतकों की बदौलत तमिलनाडु ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 373 रन बना लिए थे। जवाब में गोआ पचास ओवर में सिर्फ 316 रन बना पाई और मैच तमिलनाडु 57 रन से जीत गई।

इससे पहले भी जड़ चुके हैं दो शतक

गोआ के अलावा नारायण जगदीशन ने दो और टीमों के खिलाफ शतक जड़ा है। 15 नवंबर को चेन्नई सुपर किंग्स से नारायण जगदीशन को रिलीज किया गया और उसी 15 नवंबर को जगदीशन ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 107 की पारी खेली थी। इससे पहले 13 नवंबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ भी 114 रन की नाबाद पारी खेली थी।

नारायण जगदीशन की यह पारी देखकर लग रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स की मैंनेजेमेट नारायण जगदीशन को रिलीज करके पछता रही है। जिसका नुकसान उन्हें आगामी आईपीएल के सीजन 2023 में भुगतना पड़ सकता है।

Tags: आईपीएल 2023, नारायण जगदीशन, महेंद्र सिंह धोनी,