Tag: आस्ट्रेलिया

  • पहली पत्नी के जाने के बाद Glenn McGrath ने इस महिला से रचाई दूसरी शादी, देखें उनकी बेहद खूबसूरत

    पहली पत्नी के जाने के बाद Glenn McGrath ने इस महिला से रचाई दूसरी शादी, देखें उनकी बेहद खूबसूरत

    इसमे कोई दो राय नहीं है कि ग्लेन मैकग्रा (Glenn McGrath) आस्ट्रे​लिया के सबसे मशहूर और बेहतरीन गेंदबाज है। ग्लेन मैकग्रा (Glenn McGrath) ने अपने करियर के दौरान 124 टेस्ट मैच में 563 विकेट लिए है। ये अपने आप में एक बड़ा और बेहतरीन रिकॉर्ड है​, जिसे बहुत कम गेंदबाज दर्ज कर पाते हैं। ग्लेन मैकग्रा (Glenn McGrath) ने अपने करियर के दौरान 250 वनडे इंटरनेशनल मेच में भी 381 विकेट लिए है। ग्लेन मैकग्रा (Glenn McGrath) क्रिकेट की दुनिया के वो खिलाड़ी है जो अपनी प्रोफेश्नल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते है।

    Glenn McGrath से छोटी है सारा

    ग्लेन मैकग्रा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों की लिस्ट में आते है। उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया के साउथ वेल्स में हुआ था। दुनिभाभर में ग्लेन मैकग्रा को उनकी गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। अगर हम बात करें ग्लेन मैकग्रा की पत्नी की तो उनका नाम सारा लियोनार्डी है, जो ग्लेन मैकग्रा से उम्र में करीब 12 साल छोटी है।

    डेविड वॉर्नर ने भारत दौरे पर आने से पहले अपने बोर्ड से इस बात पर जताई नाराजगी, बताया कब लेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

    Glenn McGrath ने रचाई थी दूसरी शादी

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सारा लियोनाडी से ग्लेन मैकग्रा की दूसरी शादी है। उनकी पत्नी का निधन हो गया था। साल 2008 में ग्लेन मैकग्रा की पहली पत्नी का निधन होने के बाद उन्होंने सारा से शादी की थी और आज ग्लेन मैकग्रा अपनी शादी शुदा लाइफ में काफी खुश हैं।

    टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद इस आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का सनका माथा जल्द छोडेंगे टेस्ट क्रिकेट, जानें पूरी खबर

  • टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद इस आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का सनका माथा जल्द छोडेंगे टेस्ट क्रिकेट, जानें पूरी खबर

    टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद इस आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का सनका माथा जल्द छोडेंगे टेस्ट क्रिकेट, जानें पूरी खबर

    डेविड वॉर्नरः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 खत्म हो चुका है आस्ट्रेलिया की सरजमीं पर इंग्लैंड ने अपना परचम लहरा कर ट्रॉफी अपने नाम की हैं। इंग्लैंड (ENGLAND) ने पाकिस्तान (PAKISTAN) को 5 विकटों से हराकर वर्ल्ड कप की विजेता टीम बनी हैं। आस्ट्रेलिया जो पिछले वर्ल्ड कप की विजेता था लेकिन इस बार अपनी ट्रॉफी अपनी ही सरजमीं पर नहीं बचा पाई। वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद आस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी ने क्रिकेट के एक फॉर्मेट को अलविदा कहने का मन बना लिया हैं। आस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ने साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप से पहले टेस्ट क्रिकेट को छोड़ने की बात कही हैं।

    यह भी पढ़े-वर्ल्ड कप में निराशाजनक अंत के बाद आस्ट्रेलिया के लिए बढ़ी मुश्किलें!, यह खिलाड़ी भारत और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से हुआ बाहर

    डेविड वॉर्नर कहेंगे टेस्ट क्रिकेट को अलविदा

    डेविड वॉर्नर आस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ियोे में से एक हैं। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में उनकी टीम को निराशा हाथ लगी हैं। डेविड वॉर्नर ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद एक बड़ा बयान दिया हैं जिसमें वह टेस्ट क्रिकेट को जल्द छोड़ने की ओर इशादा देते हुए नजर आ रहे हैं। 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद डेविड ऐसा कदम उठाते हुए नजर आ सकते हैं।  डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने अपने इंटरव्यू में कहा हैं-

    “टेस्ट क्रिकेट वो फॉर्मेट होगा जिसे मैं सबसे पहले छोडूंगा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में है और उससे पहले वर्ल्ड कप अगले साल है शायद अगले 12 महीने मेरा टेस्ट क्रिकेट में आखिरी समय होगा।”

    आपको बता दें टेस्ट में उनका करियर शानदार है 176 टेस्ट मैचों में वॉर्नर ने 7817 रन बनाए है उनका औसत 46.52 है। वॉर्नर ने इस दौरान 24 शतक और 34 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।  16 जून 2023 से होने वाली एशेज सीरीज डेविड वॉर्नर की आखिरी टेस्ट सीरीज हो सकती हैं।

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 में फ्लॉप हुए वॉर्नर

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 आस्ट्रेलिया में हुआ था जिसका फायदा आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उठाते हुए नजर नहीं आए। टीम ने पहला मैच ही न्यूजीलैंड से 89 रनों से हारा था। डेविड वॉर्नर जो ओपनर के तौर पर टीम के साथ थे वह एक घातक खिलाड़ी माने जाते हैं लेकिन उनका बल्ला शांत ही रहा। डेविड ने 4 मैचों में 11 की औसत से सिर्फ 44 रन बनाए। डेविड वॉर्नर एक भी शानदार पारी नहीं खेल पाए।

    यह भी पढ़े- ENG vs SL: इन्हें तो अपना बैग भी नहीं बांधना पड़ेगा- इंग्लैंड की जीत के बाद आस्ट्रेलिया का अपनी ही सरजमीं पर कटा नाक, फैंस ने लिए खूब मज़े

  • 7 साल बाद इस वजह से IPL खेलते नजर आएंगे मिचेल स्टार्क, जानें इस शतरंज चाल के पीछे का हैरान करने वाला कारण

    7 साल बाद इस वजह से IPL खेलते नजर आएंगे मिचेल स्टार्क, जानें इस शतरंज चाल के पीछे का हैरान करने वाला कारण

    आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (MICHAEL STARC) वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए सबसे अहम खिलाड़ी के रूप में मौजूद थे। लेकिन आस्ट्रेलिया का सफर इस वर्ल्ड कप में निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ हैं। आईपीएल क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी लीगों में शुमार हैं हर खिलाड़ी यहां खेलने का सपना जरूर देखते हैं। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क के अगले आईपीएल (IPL) सीजन में जुड़ने की खबर इस वक्त सामने आ रही हैं। जिसके बाद हर कोई जानने को उत्सुक हैं कि क्या सच में मिचेल आईपीएल 2023 में हिस्सा लेने वाले हैं। आइए आपको इस खबर के बारे बताते हैं-

    यह भी पढ़े- सिकंदर रजा के लिए ये 3 आईपीएल टीमें लगा सकती है 10 करोड़ तक का दांव, IPL विजेताएं भी रहेगी इनके पीछे

    इस कारण आईपीएल 2023 का हिस्सा बनेंगे मिचेल स्टार्क

    भारती की आईपीएल लीग भारत को तो शानदार खिलाड़ियों की सौगात करवाती हैं लेकिन साथ ही में यह लीग विदेशी टीम के खिलाड़ियों के लिए भी बहुत मददगार साबित होती हैं। जैसा की आप सब जानते हैं अगला वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में आयोजित होने वाला हैं। और अगले साल का आईपीएल भी पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों के स्टेडियम में खेला जाने वाला हैं।

    ऐसे में आईपीएल 2023 के हर खिलाड़ियों के लिए अहम होने वाला हैं। मिचेल स्टार्क भी वनडे वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलिया का हिस्सा बनने वाले हैं जिसके चलते वह आईपीएल 2023 खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इंडियन कंडिशन में अपने आप को ढालने के लिए मिचेल स्टार्क अपना नाम आईपीएल 2023 में दे सकते हैं। अगर वो ऐसा करते हैं तो बहुत सी टीमें उन पर बोली लगाने के पीछे दिखाई देगी।

    साल 2015 के बाद मिचेल ने नहीं खेला आईपीएल

    आस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मिचेल स्टार्क लगभग 7 सालों से आईपीएल से दूर हैं। वह 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के लिए खेलते हुए नजर आए थे। इस साल के बाद व आईपीएल से दूर हो गए इसी के साथ उन्होने बिग बैश लीगों में भी खेलना बंद कर दिया। मिचेल स्टार्क इस दौरान चोट और वर्क लोड मैनेजमेंट से जूझते हुए नजर आए थे जिसके चलते उन्हें दूर होना पड़ा था। लेकिन अब पूरे 7 साल बाद मिचेल स्टार्क आईपीएल में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

    यह भी पढ़े- AUS vs SL: 327 की स्ट्राइक रेट से तूफानी अर्धशतक ठोक मार्कस स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

  • टी20 वर्ल्ड कप के दो सेमीफाइनलिस्ट टीमों के चेहरे हुए साफ, ऑस्ट्रेलिया नहीं बचा पाई अपनी ट्रॉफी

    टी20 वर्ल्ड कप के दो सेमीफाइनलिस्ट टीमों के चेहरे हुए साफ, ऑस्ट्रेलिया नहीं बचा पाई अपनी ट्रॉफी

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 5 नवंबर का मुकाबला इंग्लैंड (ENGLAND) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा था। श्रीलंका टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे पिटती दिखाई दी। श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को भी थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन टीम ने जीत हासिल कर ही ली।

    इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स (BEN STOKES) के 42 रनों की नाबाद पारी के चलते 2 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत हासिल कर ली हैं। इस जीत से अब मेजबान आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) बाहर हो चुकी हैं। और ग्रुप-1 से सेमीफाइनल की टीमें अब सामने आ चुकी हैं।

    यह भी पढ़े- ENG vs SL: इन्हें तो अपना बैग भी नहीं बांधना पड़ेगा- इंग्लैंड की जीत के बाद आस्ट्रेलिया का अपनी ही सरजमीं पर कटा नाक, फैंस ने लिए खूब मज़े

    इंग्लैंड ने मेजबान आस्ट्रेलिया का पत्ता साफ कर सेमीफाइनल में जगह

    आस्ट्रेलिया ने कल अफगानिस्तान को एक क्लोज मैच में हराया जरूर था लेकिन टीम को इससे रन रेट में बढोत्तरी नहीं कर पाई, आस्ट्रेलिया का रन रेट पहले से नेगेटिव में था और मैच खत्म होने के बाद भी नेगेटिव में ही रहा। इंग्लैंड की टीम को केवल जीत ही सेमीफाइनल में पहुंचा सकती थी और टीम ने आज वो करके भी दिखाया। इंग्लैंड आज अपने शानदार प्रद्रर्शन से श्रीलंका को मात देकर सेमीफइनल में जगह पक्की कर ली।

    इंग्लैंड ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी सेमीफाइनल खेला था लेकिन टीम को न्यूजीलैंड से मार खेनी पड़ी थी और टीम बाहर हो गई थी। आस्ट्रेलिया का अपने ही वर्ल्ड कप से पत्ता कट चुका हैं। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली हैं। अब कल ग्रुप-2 के बचे मुकाबले होने के बाद कौन किससे सेमीफाइनल में भिड़ेगी यह पता चलेगा।

    यहां देखें ग्रुप-1 का पाइंट्स टेबल

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 में न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) 5 मैच में 3 जीत 2.113 रन रेट से पहले पायदान पर हैं और वर्ल्ड कप की पहली सेमीफाइनलिस्ट भी हैं।  इंग्लैंड (ENGLAND) 5 मैच 3 जीत 0.473 रन रेट और 7 पाइंट से दूसरे पायदान पर हैं और सेमीफाइनलिस्ट भी बन चुकी हैं।

    आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) 5 मैच में 3 जीत के साथ 7 पाइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं। श्रीलंका (SRILANKA) 4 पाइंट के साथ चौथे, आयरलैंड (IRELAND) 3 पाइंट के साथ पांचवे और अफगानिस्तान 9AFGHANISTAN) 2 पाइंट के साथ छठे पायदान पर हैं। इन चारों टीमों का सफर अब इस टी20 वर्ल्ड कप में खत्म हो चुका हैं।

    यह भी पढ़े- SL vs ENG: श्रीलंका को 4 विकेट से हरा कर इंग्लैंड की टीम पहुंची सेमीफइनल में, पिछले बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया हुई टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

  • ENG vs SL: “इन्हें तो अपना बैग भी नहीं बांधना पड़ेगा”- इंग्लैंड की जीत के बाद आस्ट्रेलिया का अपनी ही सरजमीं पर कटा नाक, फैंस ने लिए खूब मज़े

    ENG vs SL: “इन्हें तो अपना बैग भी नहीं बांधना पड़ेगा”- इंग्लैंड की जीत के बाद आस्ट्रेलिया का अपनी ही सरजमीं पर कटा नाक, फैंस ने लिए खूब मज़े

    आस्ट्रेलियाः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 5 नवंबर का मुकाबला इंग्लैंड (ENGLAND) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा था। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिस पर टीम इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे पिटती दिखाई दी। श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए थे।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को भी थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन टीम ने जीत हासिल कर ही ली। इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स (BEN STOKES) के 42 रनों की नाबाद पारी के चलते 2 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत हासिल कर ली हैं। इस जीत से अब मेजबान आस्ट्रेलिया बाहर हो चुकी हैं जिसे लेकर फैंस जमकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह बी पढ़े- SL vs ENG: श्रीलंका को 4 विकेट से हरा कर इंग्लैंड की टीम पहुंची सेमीफइनल में, पिछले बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया हुई टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

    इंग्लैंड की जीत से आस्ट्रेलिया की उड़ी खिली

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 काफी ज्यादा रोमांच भरा चल रहा हैं। आज ग्रुप-1 से सेमीफाइनल की टीमें  पक्की हो चुकी हैं। न्यूजीलैंड ने 7 पॉइंट्स से पहले ही जगह पक्की कर ली थी। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में से कोई एक ही न्यूजीलैंड के साथ सेमीफाइनल की रेस में आगे बढ़ता। इंग्लैंड ने आज श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली हैं। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों के अंक सेम हैं लेकिन रन रेट ने यहां इंग्लैंड का साथ दिया।

    मेजबान आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड ने अपने शानदार रन रेट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया हैं। जिसे लेकर फैंस अब सोशल मीडिया में आस्ट्रेलिया की खिली उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। आस्ट्रेलिया ने पिछला टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था इस बार तो यह वर्ल्ड कप उनकी सरजमीं पर हुआ था जिसका टीम बिल्करुवल फायदा नहीं उठा पाई। आइए आपको फैंस के रिएक्शन दिखाते हैं।

    यह भी पढ़े- T20 WORLD CUP: आस्ट्रेलिया की जीत के बाद भारत के लिए आई खुशखबरी, अब इस टीम के साथ सेमीफाइनल लगभग हैं तय!

    यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

    https://twitter.com/kasmeitsdaniyal/status/1588855200525451264?s=20&t=GahderNw4iJZf4–rzBVGw

    https://twitter.com/56_cuteness/status/1588855029040967680?s=20&t=GahderNw4iJZf4–rzBVGw

    https://twitter.com/1963United/status/1588855156703395841?s=20&t=GahderNw4iJZf4–rzBVGw

    https://twitter.com/kjfairhurst89/status/1588855164089552897?s=20&t=GahderNw4iJZf4–rzBVGw

    https://twitter.com/Mad_dog119/status/1588855192703074304?s=20&t=GahderNw4iJZf4–rzBVGw

    https://twitter.com/lawhawl/status/1588855200080891905?s=20&t=GahderNw4iJZf4–rzBVGw

    https://twitter.com/kasmeitsdaniyal/status/1588855200525451264?s=20&t=GahderNw4iJZf4–rzBVGw

     

     

  • बारिश कप या टी20 विश्व कप आखिर चल क्या रहा हैं आस्ट्रेलिया की सरजमीं पर, टूर्नामेंट का सारा मज़ा हुआ बेकार

    बारिश कप या टी20 विश्व कप आखिर चल क्या रहा हैं आस्ट्रेलिया की सरजमीं पर, टूर्नामेंट का सारा मज़ा हुआ बेकार

    टी20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) 2022 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में शुरू हुआ हैं पहले हमने 8 टीमों को क्वालिफायर राऊंड खेलते हुए देखा जिसमें से 4 टीमों ने सुपर-12 में जगह बनाई उसके बाद सुपर-12 के धमाकेदार मैचों की सौगात हुई लेकिन अब टी20 विश्व कप का धमाका कम होता हुए नजर आ रहा हैं क्योंकि यह टी20 वर्ल्ड कप कम बारिश कप ज्यादा बन चुका हैं।

    अब तक 3 मैच रद्द हो चुके हैं और कई मैचों पर बारिश ने अपना बुरा साया दिखाया हैं। इस बारिश ने वर्ल्ड कप के रोमांच को किरकिरा किया हैं। जिसके चलते फैंस भी काफी ज्यादा निराश हैं। साथ ही खिलाड़ी भी जिनका प्रदर्शन वर्ल्ड कप बारिश के चलते तय हो रहा हैं।

    बारिश ने कर दिया टी20 विश्व कप को पूरा खराब

    टी20 विश्व कप को शुरू हुए अभी तक ज्यादा दिन नहीं हुए हैं अभी और भी कई बड़े धमाकेदार ग्रुप स्टेज के मैच होने वाले हैं और उनसे बढ़कर अभी सेमीफाइनल और फाइनल भी अभी दूर हैं। आज 28 अक्टूबर को अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) और आयरलैंड (IRELAND) के बीच मैच होने वाला था जो कि बारिश के चलते रद्द हो चुका हैं। अफगानिस्तान का यह दूसरा मुकाबला हैं जो बारिश के चलते रद्द हुआ हैं।

    इससे पहले न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच 26 अक्टूबर को खेला जाने वाला मैच भी बिना एक भी गेंद डालें बारिश के चलते रद्द हो गया था। इस वर्ल्ड कप का पहला मैच रद्द 24 अक्टूबर को हुआ था जब साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) आपस में टकराई थी पहले बारिश के चलते खेल को 9 ओवर का  कर दिया गया था।

    जहां पहली पारी तो हुई लेकिन दूसरी पारी के के वक्त बारिश ने फिर कहर दिखाया और फिर मैच रद्द ही करना पड़ा। अब तक 3 मैच रद्द हो चुके हैं जो कि टीमों के लिए बिल्कुल भी अच्छे की बात नहीं हैं क्योंकि आगे चलकर यही उनके सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए नजर आ सकता हैं।

    बारिश ने किया मैचों का रिजल्ट खराब

    बारिश के चलते मैच रद्द तो हुए लेकिन कई मैच भी इससे प्रभावित हुए हैं, कई बार मैच देरी से शुरू किए गए हैं, हमने 26 अक्टूबर को इंग्लैंड (ENGLAND) और आयरलैंड (IRELAND) के बी मुकाबला देखा था, पहली पारी में आयरलैंड ने अपनी पारी पूरी खेलते 157 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। वेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड बुरी तर पिटती हुई नजर आयी, और फिर बारिश ने भी अपना खेल खेल दिया इंग्लैंड मात्र 105 रनों पर पहुंची थी।

    फिर बारिश के आने पार डीएलएस के नियम से आयरलैंड ने 5 रनों से मुकाबला जीत लिया। इस खेल में भले ही नियम का इस्तेमाल किया गया हैं लेकिन यह फैसला खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को तोड़ने वाला था। अभी टी20 विश्व कप का सफर लंबा हैं ऐसे में अगर यह बारिश ऐसी होती रही तो टीमें प्रदर्शन से कम और बारिश से मिले अंकों के चलते सेमीफाइनल का सफर तय करती हुई नजर आएगी।

  • AUS vs SL: 327 की स्ट्राइक रेट से तूफानी अर्धशतक ठोक मार्कस स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

    AUS vs SL: 327 की स्ट्राइक रेट से तूफानी अर्धशतक ठोक मार्कस स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज यानी 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 4ः30 बजे से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम (OPTUS STADIUM) में खेला गया। आस्ट्रेलिया ने अपना पिछला मुकाबला न्यूजीलैंड से 89 रनों से हार गई थी, वहीं श्रीलंका अपना पिछला मुकाबला आयरलैंड से 9 विकटों से जीत कर आई थी।

    बहरहाल इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 158 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 16.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना कर मैच को 7 विकेट से जीत लिया है।

    श्रीलंका की पारी, 20 ओवर में 157/6

    टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंका का पहला विकेट दूसरे ओवर में गिरा। सलामी बल्लेबाज़ कुशल मेड्निस 6 गेंदों में 5 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद 12वां ओवर में एस्टन अगर ने डी सिल्वा को आउट किया। इसके बाद भी एस्टन अगर ने 14वें ओवर में असलंका को कैच आउट करवाया। असलंका 40 रन बनाकर रन बना कर आउट।

    15वें ओवर की पांचवी गेंद पर राजपक्षे आउट हुए। मिचेल स्टार्क की गेंद पर राजपक्षे पेट कमिंस के हाथों कैच आउट हुए। 16वें ओवर की समाप्ति विकेट के साथ हुई।

    ग्लेन मैक्सवेल ने कप्तान शनाका को विकेट कीपर मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट करवाया। शनाका ने 5 गेंदे खेलकर मात्र 3 रन बनाये।18वें ओवर की तीसरी गेंद पर हसारंगा आउट। जोश हेजलवुड का ये मैच में पहला विकेट था। वहीं चमीका करुणारत्ने ने 7 गेंदों पर नाबाद 14 रन बनाए। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 153 रन बनाए।

    ऑस्ट्रेलिया की पारी, 16.3 ओवर में 158-3

    158 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत बेहद ख़राब रही। सलामी बल्लेबाज़ डेविड वार्नर (11) के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। 10वां ओवर लेकर आए वणिंदो हसरंगा, इस ओवर में ग्लेंन मैक्सवेल ने 2 छक्के मारे और कुल 19 रन बटोरे। शुरूआती 2 विकेट के बाद ऑस्ट्रेलिया भी दबाव में थी लेकिन मैक्सवेल ने आते ही अच्छे शॉट्स लगाए और रनों की गति को तेजी से बढ़ाकर ऑस्ट्रेलिया खेमे में ख़ुशी लेकर आए। 10 ओवर के बाद 85 रन हो गए।

    चमीका करुणारत्ने ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा विकेट हासिल किया। ये विकेट गेंदबाज से ज्यादा फील्डर के नाम होना चाहिए, जिन्होंने बॉउंड्री लाइन पर इस कैच को पकड़ा। धीमी गेंद पर मैक्सवेल ने हवाई फायर किया, गेंद को पकड़ते समय फील्डर पीछे जा रहे थे लेकिन उन्होंने अपने पैरों को संतुलित किया और खुद को संभाला। इसके बाद

    AUS vs SL : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 : डेविड वार्नर, आरोन फिंच (कप्तान), मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), एस्टन अगर, पेट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड

    श्रीलंका की प्लेइंग 11 : पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वणिंदो हसारंगा, चमीका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरू कुमार

  • T20 वर्ल्ड कप से पहले ही सामने आई टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी, टूट सकता है ट्रॉफी जीतने का सपना

    T20 वर्ल्ड कप से पहले ही सामने आई टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी, टूट सकता है ट्रॉफी जीतने का सपना

    ऑस्ट्रेलिया में बाकी टीमों की तरह ही भारत भी T20 विश्व कप 2022 के लिए पूरी तरीके से तैयारियों में लगा हुआ है।लेकिन व्यस्त अंतर्गत कैलेंडर उन्हें 100% तैयार होने नहीं देगा। इसी वजह से उन्हें वांछित परिणाम के लिए टेक्निकल स्मार्टनेस और अनुभव पर ध्यान देना ही होगा। एक या दो दशक में दुनिया भर के लोगों के बढ़ने के साथ वैश्वीकरण क्रिकेट अपने चरम पर है। फिलहाल आस्ट्रेलिया अभी भी खेलने की स्थिति के केस में अन्य देशों के बहुत अलग है।

    हो रही तैयारियां

    IND vs ZIM: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में फतह के बाद, जिम्बाब्वे दौरे के एकदिवसीय मुकाबलो में इन 3 बड़े बदलावों के साथ नजर आएगी भारतीय टीम
    IND vs ZIM: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में फतह के बाद, जिम्बाब्वे दौरे के एकदिवसीय मुकाबलो में इन 3 बड़े बदलावों के साथ नजर आएगी भारतीय टीम

    जब टी-20 विश्व कप के लिए सभी टीम अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगी, तो उन्हें कुछ भी कई बातों पर ध्यान देना ही होगा। बड़ा मैदान स्पिनरों के लिए कम मददगार, तेज गेंदबाजों के लिए सही उछाल ,अच्छे शॉट और बराबर स्कोर, बदलाव ऐसी चीजें हैं जिनका टीमों को पूरा पूरा ध्यान देना पड़ेगा।

    बहुत सारे गैर भारतीय खिलाड़ी विशेषकर की स्टाफ को बिग बैश लीग में खेलने को मिल पाता है। इसलिए वे ऑस्ट्रेलिया में खेलने की विभिन्न परिस्थितियों के बारे में पहले से ही अवगत होंगे, लेकिन चुकी भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं होती है और वह केवल आईपीएल में ही खेलते हैं। विश्वकप के समय परिस्थितियां उनमें से कुछ को दंग कर सकती हैं।

    भारतीय टीम उतरेगी एशिया कप में

    एशिया कप के लिए भारतीय टीम​
    एशिया कप के लिए भारतीय टीम​

    भारत जिंबाब्वे में इस समय खेल रहा है जिसके बाद 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में खेलेगा, जिसके तुरंत बाद सितंबर और अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के लिए घरेलू सीरीज में खेलने वाला है। इसमें कुल 6 टी-20 और तीन वनडे में शामिल है जो कि 11 अक्टूबर को खत्म हो जाएंगे।

    अपने व्यस्त कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा की टीम टी20 विश्व कप के पहले ऑस्ट्रेलिया में तैयारी कैंप नहीं लगा सकती है। अब ऐसे में भारत को दो प्रैक्टिस मैच का सबसे अच्छा उपयोग करना ही होगा, जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मेगा इवेंट के सुपर बारे में मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अभियान शुरू करने से पहले खेला जाने वाला है।

    इन पर रहेगी पूरी जिम्मेदारी

    वह तीन कारण जिनके चलते भारतीय टीम को जीतना चाहिए एशिया कप और टी20 विश्व कप, क्या रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास?
    वह तीन कारण जिनके चलते भारतीय टीम को जीतना चाहिए एशिया कप और टी20 विश्व कप, क्या रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास ?

    अनुभव के अतिरिक्त कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भी बढ़िया प्रदर्शन करना होगा ।वह बिग बैश लीग और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षण के दौरान इस गर्मी में आस्ट्रेलिया में परिस्थितियों का पूरा पूरा रख-रखाव कर सकते हैं और सफल होने के लिए आवश्यक विशिष्ट कौशल को अच्छे से समझ पाएंगे। डाटा और विश्लेषण के बारे में वे उन सभी मैचों को देख पाएंगे जो बीते कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए हैं।

    इसे भी पढ़ें-IND vs ZIM: केएल राहुल ने इस खिलाड़ी को जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली रोमांचक जीत का दिया श्रेय, कहा- ‘वह आईपीएल के बाद से ही…’

  • आईपीएल स्टार चेतन साकरिया और मुकेश चौधरी अब आस्ट्रेलिया के आगामी टी-20 लीग में बिखेरेंगे जलवा

    आईपीएल स्टार चेतन साकरिया और मुकेश चौधरी अब आस्ट्रेलिया के आगामी टी-20 लीग में बिखेरेंगे जलवा

    मुकेश चौधरी (MUKESH CHOUDHARY) और चेतन साकरिया (CHETAN SAKARIYA) जिन्होने आईपीएल (IPL) की लीग में अपने खेल से सबके उपर गहरा प्रभाव छोड़ा था। क्रिकेट से जुड़ा हर दिग्गज उनकी गेंदबाजी की काफी प्रशंसा करते थे। यह दोनों खिलाड़ी जल्द ही आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के टी-20 लीग में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। आइए आपको इस टूर्नामेंट के बारे में सारी जानकारियां देते हैं।

    चेतन साकरिया और मुकेश आस्ट्रेलिया के इस टूर्नामेंट का बनेंगे हिस्सा

    आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में एमआरएफ फाऊंडेशन और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के बीच एक हर साल एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं। इस साल यह टूर्नामेंट अगस्त के महीने में शुरू हो रहा हैं। यह टूर्नामेंट आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर में शुरू होगा। इसी टूर्नामेंट में भारत के उभरते सितारे मुकेश चौधरी (MUKESH CHOUDHARY) और चेतन साकरिया (CHETAN SAKARIYA) नजर आने वाले हैं।

    चेतन साकरिया जिन्होने साल 2021 के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) की ओर से खेलते हुए तूफान मचा दिया था, चेतन इस साल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें ज्यादा खेलने के मौके नहीं मिले। मुकेश चौधरी जिन्होने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए आईपीएल के इस सीजन में जलवे बिखेरे थे। दोनों ही भारतीय गेंदबाज बूपा नेशनल क्रिकेट सेंटर में ट्रेनिंग करते हुए नजर आएंगे।

    दोनों खिलाड़ियो के आस्ट्रेलिया के आगामी टूर्नामेंट में भाग लेने पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (CRICKET AUSTRALIA) ने एक बयान में कहा हैं-

    “एमआरएफ पेस फाऊंडेशन और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के बीच खिलाड़ियों और कोचिंग का आदान-प्रदान लगभग 20 सालों से चल रहा हैं। यह पिछले कुछ सालों से कोरोना वायरस के चलते रूका था। लेकिन इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों के साथ यह फिर से शुरू हो रहा हैं।”

    मुकेश और चेतन साकरिया इस टीम का बने हैं हिस्सा

    आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन के बाद चेतन साकरिया ने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम में अपना वनडे और टी-20 डेब्यू किया था। मुकेश का आईपीएल 2022 का यह सीजन शानदार रहा हैं, मुकेश ने 13 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए। चेन्नई इस सीजन अपने बुरे प्रदर्शन से गुजरी थी, लेकिन इस सीजन चेन्नई को एक शानदार प्रतिभा की प्राप्ति हुई हैं।

    जो टीम को आगे जाकर काफी फल दे सकता हैं। आस्ट्रेलिया में अगले महीने होने वाले टूर्नामेंट में चेतन साकरिया टीम सनशाइन कोस्ट तो मुकेश विन्नम-मनली के तरफ से टूर्नामेंट में खेलते दिखाई देंगे। यह टूर्नामेंट 18 अगस्त से शुरू होगा और इसका आखिरी मुकाबला 4 सितंबर को खेला जाएगा।

  • T20 WORLD CUP 2022: टी-20 विश्व कप के लिए फाइनल ग्रुपों का हुआ ऐलान, शेड्यूल को लेकर भी तस्वीरें हुई साफ

    T20 WORLD CUP 2022: टी-20 विश्व कप के लिए फाइनल ग्रुपों का हुआ ऐलान, शेड्यूल को लेकर भी तस्वीरें हुई साफ

    क्रिकेट फैंस आगामी टी-20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP) को देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब बैठे हैं। टी-20 विश्व जल्द ही 16 अक्टूबर 2022 से आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में आयोजित होने वाला हैं। अब इस विश्व कप को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) की टीम ने टी-20 विश्व कप के क्वालिफायर-बी में नीदरलैंड (NEITHERLAND) को हराकर ग्रुप बी में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। इसी के साथ टी-20 विश्व कप 2022 के लिए ग्रुप और की घोषणा कर दी गई हैं।

    जिम्बाब्वे ने ग्रुप बी में हासिल किया अंतिम स्थान

    टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए पिछले कुछ समय से कुछ टीमें ग्रुप की टीमों का हिस्सा बनने के लिए अपना दमखम दिखा रही थी। 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया में विश्व कप का पहला दौरा शुरू होगा। इस दौरे के लिए ग्रुप बी में आखिरी स्थान प्राप्त करने वाली टीम जिम्बाब्वे बन गई हैं। जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड को हराकर ग्रुप बी में जगह बना ली हैं।

    जिम्बाब्वे ने ग्रुप बी में आयरलैंड (IRELAND), स्कॉटलैंड (SCOTLAND) और वेस्टइंडीज (WESTINDIES) को जॉइन कर लिया हैं। इस बार कुल 16 टीमें विश्व कप में हिस्सा लेने वाली हैं। जिनको 4 ग्रुप में बांटा गया हैं।

    टी-20 विश्व कप 2022 के लिए ऐसे होंगे ग्रुप

    ग्रुप एः नामीबिया, श्रीलंका, यूएई और नीदरलैंड

    ग्रुप बीः आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे

    ग्रुप 1ः अफगानिस्तान, आस्टे्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ग्रुप ए विनर, ग्रुप बी पनअप

    ग्रुप 2ः भारत, पाकिस्तान, साऊथ अफ्रीका, बांगलादेश, ग्रुप ए रनरअप, ग्रुप बी विनर।

    आस्ट्रेलिया में पहली बार आयोजित होगा टी-20 विश्व कप

    क्रिकेट के प्रारूप का सबसे छोटा फॉर्म टी-20 क्रिकेट देखने के लिए फैंस हमेशा से ही काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं। टी-20 क्रिकेट के बढ़ते चलन ने अलग-्लग देशों के लीगों में भी काफी बढ़ोत्तरी ला दी हैं। लेकिन हम क्रिकेट फैंस अपने देश को दूसरे देश के साथ भिड़ते हुए देखने के लिए ज्यादा उत्साहित रहते हैं। इस साल अक्दूबर महीने से क्रिकेट का बड़ा त्योहार शुरू हो रहा हैं।

    आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) टी-20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार विश्व कप की मेजबानी करते नजर आएगा। विश्व कप 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक आस्ट्रेलिया के 7 शहरों में आयोजित किया जाएगा। जिलॉन्ग और होबार्ट विश्व कप के पहले दौर की मेजबानी करेंगे।

    दो दौरे में होगा आगामी टी-20 विश्व कप 2022

    टी-20 विश्व कप 2022 दो दौरे में होगा। पहला दौर ग्रुप ए और ग्रुप बी की टीमों के बीच होगा। जिसमें  नामीबिया, श्रीलंका, यूएई, नीदरलैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल होंगे। पहले दौरे से मिले 4 विजेता टीम दूसरे दौरें में ग्रुप 1 और ग्रुप 2 टीमों से भिडेंगे। ग्रप 1 और ग्रुप 2 में टी-20 क्रिकेट में सर्वश्रेषठ और आईसीसी रैकिंग में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमें मौजूद हैं।