Category: आईपीएल 2023

  • WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले Rohit Sharma ने नेट्स में आगे बढ़कर खेले शॉट, देखें वीडियो

    WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले Rohit Sharma ने नेट्स में आगे बढ़कर खेले शॉट, देखें वीडियो

    7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जिसकी तैयारियां दोनों टीमों ने कर ली। आपको बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच गए हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी फाइनल मुकाबले के लिए इंग्लैंड पहुंच गए। वहां पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मैदान में जमकर प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    IPL 2023: Rohit sharma ने रच दिया नया इतिहास, मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

    Rohit Sharma ने नेट्स में आगे बढ़कर खेले शॉट

    इस वीडियो में वह नई किट में बल्ले के साथ दिखाई दे रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का परफॉर्मेंस करना बेहद जरूरी है। ऐसे में वह खास तैयारियां कर रहे हैं। रोहित शर्मा का वीडियो सामने आया जिसमें वो मैच में अलग-अलग तरह से शार्ट देते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद कई फैंस उनके शार्ट की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि, रोहित शर्मा इन दिनों खराब फार्म से जूझ रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में वह अपनी टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने 16 मुकाबलों में सिर्फ 332 रन ही बना पाए थे।

  • IPL 2023: ‘अभी भी याद है वो दिन…’ Ambati Rayudu ने संन्यास के बाद लिखे भावुक कर देने वाले शब्द, फैंस को दिया संदेश

    IPL 2023: ‘अभी भी याद है वो दिन…’ Ambati Rayudu ने संन्यास के बाद लिखे भावुक कर देने वाले शब्द, फैंस को दिया संदेश

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके (CSK) ने अपने नाम कर ली है। सीएसके (CSK) का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) के बीच बीते 29 तारीख को खेला गया था। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को जीत की ट्रॉफी दिलाकर खिलाड़ी अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने संयास ले लिया है। अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए संन्यास का ऐलान किया है।

    क्रिकेटर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) के शानदार करियर का सोमवार को अंत हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स को जीत की ट्रॉफी दिला कर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) काफी भावुक नजर आए। एम एस धोनी भी उन्हें गले लगाकर दिलासा देते नजर आए।

    IPL 2023: विनिंग ट्रॉफी लेने MS Dhoni खुद आगे नहीं आए बल्कि Ambati Rayudu को किया आगे, फिर बेटी जीवा को थमाई ट्रॉफी, फैंस कर रहे तारीफ

    Ambati Rayudu ने संन्यास के बाद लिखे भावुक शब्द

    बता दें कि आईपीएल फाइनल से पहले ही अंबाती रायडू ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। मंगलवार को अंबाती रायडू ने रिटायरमेंट पर एक नोट लिखकर अपने जज्बात बयां किए हैं। जिसे उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे आप यहां पर खुद देख सकते हैं। इस दौरान अंबाती रायडू ने अपने क्रिकेट करियर और कई इमोशनल और स्ट्रगल के दिनों को भी याद किया है। रायडू ने ट्विटर पर ये नोट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा- य

    ह एक भावनात्मक रात रही है जिसका परिणाम आईपीएल की एक विशेष जीत में सामने आया। अब मैं भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपनी रिटायरमेंट की घोषणा करना चाहता हूं। रायडू ने आगे कहा- घर में टेनिस बॉल से खेलने वाले बच्चे के रूप में जब मैंने क्रिकेट का बल्ला उठाया, तो मैंने उस अद्भुत यात्रा की कल्पना नहीं की थी जो तीन दशकों तक चलेगी। अंडर-15 से उच्चतम स्तर तक अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मैं अपना सबसे बड़ा सम्मान मानता हूं। मुझे अभी भी वह दिन याद है जब मैंने 2013 में पहली बार अपनी भारतीय कैप प्राप्त की थी। यह एक ऐसी मेमोरी है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।

    रायडू ने बीसीसीआई समेत कई क्रिकेट एसोसिएशंस का आभार जताया। उन्होंने लिखा-

    मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए), हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए), विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) और बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) को मेरी क्षमता में विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मुझे मैदान पर खुद को अभिव्यक्त करने का अवसर दिया। मैं मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स टीमों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे छह बार के आईपीएल विजेता के रूप में अपना करियर समाप्त करने पर गर्व है।

    उन्होंने आगे लिखा- 2013 में मुंबई इंडियंस की पहली आईपीएल जीत का हिस्सा बनने के साथ-साथ 2018, 2021 और निश्चित रूप से 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल का खिताब जीतना ऐसी यादें हैं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी।

    उन्होंने आगे लिखा-

    सीएसके और टीम इंडिया दोनों के साथ कप्तान धोनी भाई के साथ खेलना भी एक बड़ा सौभाग्य रहा है। पिछले दो दशकों में हमारे पास मैदान के अंदर और बाहर कुछ बेहतरीन यादें हैं, जो मेरे दिल में हमेशा रहेंगी। मेरे प्रिय परिवार, विशेषकर मेरे पिता संबाशिव राव के समर्थन के बिना यह संभव नहीं था। मेरे सभी साथियों, सहायक कर्मचारियों, प्रशंसकों और मेरे शुरुआती दिनों के सभी कोचों को धन्यवाद – मेरी यह यादगार यात्रा आप सभी के बिना पूरी तरह से सफल नहीं होती। उतार-चढ़ाव में मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद। आपका प्रोत्साहन मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

    37 साल के रायडू ने अपने इंटरनेशनल करियर में 55 वनडे, 6 टी-20 मैच खेले। वनडे में उन्होंने 47.05 के औसत से 1694 रन जबकि टी-20 में 42 रन बनाए। उन्होंने अपना वनडे डेब्यू जिम्बाब्वे के खिलाफ 2013 में हरारे में किया था।

  • मुंबई के इस अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं MS Dhoni, क्रिकेटर को लेकर आईपीएल के बाद आई ये बड़ी खबर

    मुंबई के इस अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं MS Dhoni, क्रिकेटर को लेकर आईपीएल के बाद आई ये बड़ी खबर

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) का खिताब एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि, एमएस धोनी (MS Dhoni) ने पांचवीं बार आईपीएल (IPL 2023) का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दिलाया है। जिसके बाद से चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ एक एस धोनी (MS Dhoni) की तारीफ हो रही है। बहुत कम लोग जानते हैं कि उस वक्त एम एस धोनी (MS Dhoni) दर्द से जूझ रहे थे। बता दें कि एम एस धोनी (MS Dhoni) के पैरों में नी कैप लगा हुआ था। अब खबर आई है कि एम एस धोनी (MS Dhoni) घुटने की चोट के लिए जल्द ही अस्पताल में इलाज करवा सकते हैं।

    IPL 2023 Final Moments: Deepak Chahar को MS Dhoni ने ऑटोग्राफ देने से किया मना, चाहर का होटल में डांस वीडियो वायरल

    अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं MS Dhoni

    खबरों के अनुसार घुटने की चोट के लिए इस सप्ताह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एमएस धोनी भर्ती होने के लिए तैयार है। एम एस धोनी अपनी चोट की जांच के लिए अस्पताल जाएंगे। धोनी ने अपने चोटिल घुटने के साथ आईपीएल 2023 में प्रवेश किया था। उन्होंने यह पूरे टूर्नामेंट में नी कैप पहने दिखाई दिए थे। उनको बाएं घुटने पर भी भारी स्ट्रैपिंग के साथ देखा गया था।

    आपको बता दें कि चोट के बावजूद भी एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 में पूरा मैच खेला है और अब उनके जल्द ही ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि, धोनी ने आईपीएल फाइनल मैच के बाद प्रेजेंटेशन में फैंस का दिल जीतने वाली बात कही थी। उन्होंने कहा कि वह एक और साल के लिए वापस आना चाहेंगे। हालांकि इस मामले पर फैसला केवल दिसंबर के आसपास आईपीएल 2024 नीलामी से पहले लिया जाएगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि,

    यदि परिस्थितियों के अनुसार देखते हैं तो वह यह मेरे लिए रिटायरमेंट के ऐलान करने का सबसे अच्छा समय है। इस साल में जहां भी रहा हूं जितना प्यार और स्नेह मुझे दिया गया है मेरे लिए धन्यवाद कहना आसान होगा। लेकिन मेरे लिए सबसे मुश्किल काम अगले 9 महीने कड़ी मेहनत करना और वापसी करके कम से कम एक और आईपीएल सीजन खेलना है। हालांकि काफी कुछ शरीर पर निर्भर करता है। मेरे पास फैसला करने के लिए 6 से 7 महीने हैं और यह मेरी तरफ से गिफ्ट की तरह होगा।

  • IPL Final 2023: सिसकियां लेकर रोती नजर आई CSK की अनोखी फैन, जीत पर खुशी से झूम उठा पूरा स्टेडियम

    IPL Final 2023: सिसकियां लेकर रोती नजर आई CSK की अनोखी फैन, जीत पर खुशी से झूम उठा पूरा स्टेडियम

    आईपीएल साल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने नाम कर ली है। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) काफी भावुक नजर आए। आपको बता दें कि, फैंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम नहीं बल्कि इमोशन है। सोमवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस का जलवा देखने को मिला।

    हर कोई चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम को खेलते हुए और इस दौरान हर एक पल को देखने के लिए फैंस बेताब रहे। मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच था, लेकिन स्टेडियम में पीली जर्सी से रंगा नजारा देखने को मिला।

    IPL 2023: Ajinkya Rahane ने किया खुलासा, क्यों IPL की सबसे सफल टीम हैं MS Dhoni की CSK, खुल गया सबसे बड़ा राज

    सिसकियां लेकर रोती नजर आई CSK की अनोखी फैन

    फैंस के चहेते कप्तान एमएस धोनी ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी इस दौरान अपनी टीम को पांचवा आईपीएल खिताब दिलाने के लिए, उन्होंने कमरतोड़ मेहनत की है। हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया जब सीएसके के हाथ से बाजी निकलती नजर आई। उस वक्त फैंस के दिल की धड़कन बढ़ी हुई थी। हर कोई यही दुआ कर रहा था कि, सीएसके ही मैच जीते।

    सीएसके की जीत के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियोस और तस्वीरें सामने आई है। लेकिन एक लड़की का वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर छाया हुआ है। 15वीं और आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 14 रन की दरकार थी। पिछले ओवर में कोई भी बाउंड्री नहीं आई थी। ऐसे में सीएसके के फैंस की धड़कन एक बड़ी हुई थी।

    मोहित शर्मा की पहली गेंद पर शिवम दुबे कोई राणा नहीं ले सके। दूसरे पर दुबे ने एक रन लेकर जडेजा को स्ट्राइक दे दी। फिर तीसरी पर जडेजा ने भी 1 रन ले लिया। अब सीएसके को 3 गेंदों में 11 रन की जरूरत थी। उस वक्त लड़की जोर से रो रही थी। उसकी आंखें लाल थी, उसकी आंखों से आंसुओं का सैलाब उमड़ रहा था। कैमेरा बार-बार उस लड़की को दिखाने की कोशिश में लगा था। जब चौथी गेंद डाली गई तो दुबे ने भी एक रन लेकर जडेजा को स्ट्राइक दे दी।

    फिर कैमरा उस लड़की पर चला गया, लड़की दोनों हाथ जोड़े सीएसके के लिए प्रार्थना करती नजर आई और जैसे ही मोहित शर्मा की आखिरी गेंद पर जडेजा ने थर्ड मैन की ओर चौका ठोका, लड़की सहित पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। चारों तरफ फैंस खुशी से उछलने लगे। हालांकि ये तो पता नहीं चल पाया है कि ये लड़की कौन थी, लेकिन फाइनल में इस अनोखी फैन ने सीएसके का दिल जरूर जीत लिया। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

  • IPL 2023 का खिताब जीतने के बाद भावुक हुए MS Dhoni, रोक नहीं पाए अपने आंसू, वीडियो वायरल

    IPL 2023 का खिताब जीतने के बाद भावुक हुए MS Dhoni, रोक नहीं पाए अपने आंसू, वीडियो वायरल

    बीते 29 मई को आईपीएल 2023 (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला खेला गया था। ये फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। जिसमे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) का खिताब अपने नाम किया। बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये पांचवीं बार है, जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम चैंपियन बन गई।

    इस बार खिताब जीतने के बाद कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)  भावुक नजर आए। जैसे ही रविंद्र जडेजा ने अपनी आखिरी दो बॉल पर चौके छक्के लगाए, वैसे ही जीत चुकी टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भावुक नजर आए। उनका ऐसा रूप शायद ही किसी ने देखा होगा।

    IPL 2023 Final Moments: Deepak Chahar को MS Dhoni ने ऑटोग्राफ देने से किया मना, चाहर का होटल में डांस वीडियो वायरल

    IPL 2023 का खिताब जीतने के बाद भावुक हुए MS Dhoni

    सोशल मीडिया पर इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे ट्रॉफी जीतने के बाद रविंद्र जडेजा को सीने से लगाते हुए महेंद्र सिंह धोनी दिखाई दे रहे हैं। रविंद्र जडेजा ने इस मुकाबले में आखिरी दो गेंदों पर विनिंग शॉट खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई। महेंद्र सिंह धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो इस वक्त धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस भी काफी भावुक नजर आ रहे हैं।

    MS Dhoni नहीं रोक पाए अपने आंसू

    बता दें कि, जब भी चेन्नई की टीम का कोई मुकाबला होता है तो कैमरामैन की निगाहें हमेशा धोनी और उनके रिएक्शन पर होती है। धोनी का कोई भी मूवमेंट कैमरामैन मिस नहीं करना चाहते है। क्योंकि कैप्टन कूल का हर एक अंदाज उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आता है। जीत के बाद रविंद्र जडेजा ने कहा कि, मैं इस जीत को सीएसके टीम के एक विशेष सदस्य महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित करना चाहता हूं।

  • IPL 2023 Final: चैंपियन बनते ही ट्रॉफी लेकर तिरुपति मंदिर पहुंची CSK की टीम, करवाया खास पूजा

    IPL 2023 Final: चैंपियन बनते ही ट्रॉफी लेकर तिरुपति मंदिर पहुंची CSK की टीम, करवाया खास पूजा

    इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2023 (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला हो चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने गुजरात टाइटंस की टीम को मात दे दी है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पांचवी बार इस खिताब को हासिल किया है और इसी के साथ पांच बार खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। आपको बता दें कि इससे पहले सिर्फ मुंबई इंडियन यह कमाल कर पाई थी। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जीत के बाद भगवान की शरण में पहुंची है। आपको बता दें कि सीएसके (CSK) ने पांचवीं बार आईपीएल (IPL 2023) का खिताब अपने नाम दर्ज किया है। ट्रॉफी जीतने के बाद एक बार फिर से फैंस का दिल जीतने में सीएसके (CSK) की टीम कामयाब रही।

    IPL 2023: Ajinkya Rahane ने किया खुलासा, क्यों IPL की सबसे सफल टीम हैं MS Dhoni की CSK, खुल गया सबसे बड़ा राज

    ट्रॉफी लेकर तिरुपति मंदिर पहुंची CSK की टीम

    जीत के बाद चेन्नई ने तिरुपति मंदिर में एक विशेष पूजा का आयोजन किया और इस दौरान आईपीएल ट्रॉफी भी मंदिर में मौजूद रही। इस पूजा की तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पूजा में सीएसके के कोई भी खिलाड़ी ने भाग नहीं लिया है। लेकिन टीम के मालिक एन श्रीनिवासन वहां पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, आईपीएल की ट्रॉफी पर मंदिर के पुजारी तिलक करते दिखाई दे रहे हैं।

    यह तस्वीर सामने आते ही वायरल हो रही है जिसे देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमे रविंद्र जडेजा की आखिरी शॉर्ट पर सीएसके को जीत हासिल हुई। जीत के बाद सीएसके की टीम को लगातार देश विदेश से बधाइयां मिल रही हैं।

  • World Test Championship से पहले इस खिलाड़ी ने दिया टीम इंडिया को बड़ा झटका, फाइनल से पहले लिया संन्यास

    World Test Championship से पहले इस खिलाड़ी ने दिया टीम इंडिया को बड़ा झटका, फाइनल से पहले लिया संन्यास

    आगामी 7 जून से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) होने जा रहा है। जिसके लिए दोनों टीमों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के लिए दोनों टीमों के धाकड़ बल्लेबाज और गेंदबाजों को टीम में शामिल किया जा रहा है। लेकिन अब इसी बीच भारतीय टीम के एक धाकड़ खिलाड़ी ने फॉर्मेट से पहले संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद क्रिकेटर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है।

    World Test Championship Final के प्लेइंग 11 से होगी इन 2 खिलाड़ियों की छुट्टी, Rohit Sharma की बढ़ गई टेंशन

    Wolrd Test Championship से पहले इस खिलाड़ी ने संन्यास

    हालांकि इस खिलाड़ी का टीम इंडिया के लिए काफी बड़ा योगदान भी है। यहां पर जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि अंबाती रायडू हैं। अंबाती रायडू जिन्होंने टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 मैच खेलते हुए अपने बल्ले से काफी अच्छा योगदान दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए संन्यास का ऐलान किया है।

    जिसमे उन्होंने लिखा कि, ‘मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहा हूं। मैंने जब बचपन में पहली बार क्रिकेट बैट और बॉल से घर पर खेलता था, तब मैंने अपने शानदार यात्रा की कल्पना ही नहीं की थी, लेकिन यह मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि मैंने अंडर- 15 से लेकर नेशनल टीम तक का सफर तय किया।’

    उन्होंने लिखा कि, ‘चेन्नई और गुजरात दो बेहतरीन टीमें 204 मैच, 14 सीजन, 11 प्लेऑफ, 8 फाइनल पांच ट्रॉफी.. उम्मीद है कि आज रात छठी। यह काफी लंबा सफर रहा है। मैंने फैसला किया है कि आज रात का फाइनल आईपीएल में मेरा आखिरी मैच होगा।’

  • World Cup 2023 के लिए BCCI इन युवा खिलाड़ियों पर जता सकता है भरोसा, इन 15 खिलाड़ियो को मिला मौका तो ट्रॉफी है पक्की

    World Cup 2023 के लिए BCCI इन युवा खिलाड़ियों पर जता सकता है भरोसा, इन 15 खिलाड़ियो को मिला मौका तो ट्रॉफी है पक्की

    आईपीएल का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। आईपीएल के बाद एशिया कप एवं अक्टूबर-नवंबर में विश्व कप (World Cup) होने वाला है। भारतीय टीम पिछले कई सालों से सेमीफाइनल मुकाबले में हारकर आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है। लेकिन पिछली बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में उससे न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस बार भारत के पास 12 साल बाद एक बार फिर से आईसीसी विश्व कप (World Cup) को जीतने का मौका मिला है।

    World Cup में युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

    भारत ने पिछली बार विश्व कप की मेजबानी साल 2011 में की थी। उस वक्त एम एस धोनी की कप्तानी में जीतकर क्रिकेट सचिन तेंदुलकर को शानदार विदाई दी गई थी। लेकिन इस बार भारतीय टीम के पास फिर से मौका होगा आप विश्व कप जीते और एक बार फिर से खोए किताब को हासिल करें। बता दें कि, इससे पहले साल 2015 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में सेमीफाइनल में हार का सामना भारत को करना पड़ा था। इसके बाद 2019 में इंग्लैंड में भी भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

    ODI World Cup 2023 में इस बार अगर ये रही भारतीय टीम की प्लेइंग 11 तो जीत होगी पक्की, जानिए कौन से खिलाड़ी हैं शामिल

    बता दें कि इस साल विश्व कप भारत में ही खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम के पास मौका है कि घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाया और विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ले।

    बीसीसीआई इस बार आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों पर विश्वास जताते हुए मौका दे सकती है। इस साल आईपीएल में यशस्वी जयसवाल शुभमन गिल और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों ने अपनी शानदार पारी खेली है। जिसकी चारों तरफ तारीफ हो रही है। रिंकू सिंह ने जिस तरह से बतौर फिनिशर अपनी टीम को हारे हुए मैच जीता है, वह काबिले तारीफ है। ऐसे में बीसीसीआई आईसीसी विश्व कप 2023 को ध्यान में रखकर एक बार फिर युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकती है।

    World Cup 2023 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम:

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल/ ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल।

  • IPL Winners List: 16 सालों में मात्र इन 7 टीमों ने ही जीती IPL की ट्रॉफी, आप भी देखिए चैम्पियंस की पूरी लिस्ट

    IPL Winners List: 16 सालों में मात्र इन 7 टीमों ने ही जीती IPL की ट्रॉफी, आप भी देखिए चैम्पियंस की पूरी लिस्ट

    IPL Winners: आईपीएल का 16 वां सीजन बहुत ही शानदार साबित हुआ. इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली. चेन्नई ये मैच हारते-हारते जीती है. इसमें सबसे बड़ा योगदान जडेजा का रहा है. उन्होंने आखिरी की दो गेंद में चौका और छक्का लगाकर टीम को मैच जितवाने में अहम योगदान दिया है. चेन्नई पांचवी बार आईपीएल टूर्नामेंट जीती है. आइए आपको बताते है कौन-कौन सी टीम आईपीएल जीत (IPL Winners) चुकी हैं.

    IPL Winners लिस्ट नहीं है आरसीबी का नाम

    आरसीबी ने इस साल भी अपने फैंस को निराश कर दिया. वो प्लेऑफ में भी अपनी जगह नहीं बना पाई. आरसीबी एक ऐसी टीम बन गई है जिसमें सभी स्टार प्लेयर हैं लेकिन उसके बावजूद भी उसने एक भी टूर्नामेंट नहीं जीता है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीमस भी बनते रहते हैं.

    बता दें की, चेन्नई और मुंबई दोनों एक मात्र ऐसी टीमें हैं जिन्होंने आईपीएल का टूर्नामेंट पांच बार जीता है. चेन्नई ने इसके पहले चार मुकाबले जीत रखने थे लेकिन आईपीएल का 16 वां सीजन जीत वो मुंबई की टक्कर में आ गई है.

    इन सालों में मुंबई ने ट्रॉफी की है अपने नाम

    वैसे तो इस बार भी मुंबई से काफी उम्मीदें थी उनके फैन्स को. मुंबई ने प्लेऑफ तक में जगह बना ली थी लेकिन फाइनल तक नहीं जा पाई. अगर मुंबई के आईपीएल में विनिंग इयर (IPL Winners) देखे जाए तो मुंबई साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में जीती है.

    इसी के साथ बता दें की, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2 (2012, 2014) खिताब हासिल किए हैं. वही सनराइजर्स हैदराबाद  2016 में फाइनल जीती है. डेक्कन चार्जर्स- 2009 और राजस्थान रॉयल्स- 2008 में चैम्पियन बनी थी. अब अगर चेन्नई की बात की जाए तो चेन्नई ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 के आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: सिर्फ MS Dhoni ही नहीं ये दो खिलाड़ी भी ले सकते हैं आईपीएल से संन्यास, बूढे हो रही सीएसके के ये 3 शेर

     

  • IPL 2023 Final में चेन्नई सुपर किंग्स के इस खिलाड़ी को नहीं मिल पाया इंसाफ, धोनी का सरेआम ले लिया नाम

    IPL 2023 Final में चेन्नई सुपर किंग्स के इस खिलाड़ी को नहीं मिल पाया इंसाफ, धोनी का सरेआम ले लिया नाम

    IPL 2023 Final: आईपीएल का 16 वां सीजन बहुत ही शानदार रहा. इस सीजन की ट्रॉफी चेन्नई ने अपने नाम कर ली है. आईपीएल में अब चेन्नई और मुंबई बराबर की टीम हो गई है. इस सीजन से फले चेन्नई के नाम पर सिर्फ चार जीत दर्ज थीं. लेकिन अब चेन्नई ने पांचवा टूर्नामेंट जीत लिया है. बता दें की, चेन्नई और गुजरात के मैच में बारिश ने फिर से कहर बरपाया था. आइए आपको बताते हैं की इस मैच में किस खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी हुई है.

    नाइंसाफी की वजह से इस प्लेयर का नाम हुआ चर्चित, IPL 2023 Final की अब हो रही बाते

    चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल (IPL 2023 Final) का खिताब जीता. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. यह मैच बारिश की वजह से प्रभावित हुआ. बारिश के चलते मैच दुबारा 12:10 पे शुरू हुआ था.

    29 मई को खेला गया ये मैच धोनी को समर्पित कर दिया गया है. जडेजा ने भी आखिरी के दो बॉल पर कमाल दिखा दिया. उनकी ही वजह से आज चेन्नई के पास पांचवे टूर्नामेंट की ट्रॉफी है. लेकिन इस टूर्नामेंट में एक खिलाड़ी को इंसाफ नहीं मिल पाया और उस खिलाड़ी का ज़िक्र धोनी ने भी किया है.

    प्लेयर ऑफ द मैच बने ये खिलाड़ी

    चेन्नई की जीत में फैंस सबसे बड़ा हाँथ जडेजा का मान रहे हैं. क्योंकि अगर आखिरी की दो गेंदों पर जडेजा ने एक छक्का और चौका न लगाया होता तो आज चेन्नई के हांथो में आईपीएल की चमचमाती ट्राफी (IPL 2023 Final) ना होती.

    प्लेयर ऑफ द मैच चेन्नई जे स्टार प्लेयर डेवोन कॉनवे को चुना गया. डेवोन कॉनवे चेन्नई के ओपनिंग बल्लेबाज़ हैं. उन्होंने भी इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है की जडेजा के साथ नाइंसाफी हुई है.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023 फाइनल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, CSK के इस दिग्गज ने लिया अचानक संन्यास, फैंस हो गए दुखी