IPL 2023 का खिताब जीतने के बाद भावुक हुए MS Dhoni, रोक नहीं पाए अपने आंसू, वीडियो वायरल

MS Dhoni

बीते 29 मई को आईपीएल 2023 (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला खेला गया था। ये फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। जिसमे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) का खिताब अपने नाम किया। बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये पांचवीं बार है, जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम चैंपियन बन गई।

इस बार खिताब जीतने के बाद कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)  भावुक नजर आए। जैसे ही रविंद्र जडेजा ने अपनी आखिरी दो बॉल पर चौके छक्के लगाए, वैसे ही जीत चुकी टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भावुक नजर आए। उनका ऐसा रूप शायद ही किसी ने देखा होगा।

IPL 2023 Final Moments: Deepak Chahar को MS Dhoni ने ऑटोग्राफ देने से किया मना, चाहर का होटल में डांस वीडियो वायरल

IPL 2023 का खिताब जीतने के बाद भावुक हुए MS Dhoni

सोशल मीडिया पर इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे ट्रॉफी जीतने के बाद रविंद्र जडेजा को सीने से लगाते हुए महेंद्र सिंह धोनी दिखाई दे रहे हैं। रविंद्र जडेजा ने इस मुकाबले में आखिरी दो गेंदों पर विनिंग शॉट खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई। महेंद्र सिंह धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो इस वक्त धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस भी काफी भावुक नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni नहीं रोक पाए अपने आंसू

बता दें कि, जब भी चेन्नई की टीम का कोई मुकाबला होता है तो कैमरामैन की निगाहें हमेशा धोनी और उनके रिएक्शन पर होती है। धोनी का कोई भी मूवमेंट कैमरामैन मिस नहीं करना चाहते है। क्योंकि कैप्टन कूल का हर एक अंदाज उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आता है। जीत के बाद रविंद्र जडेजा ने कहा कि, मैं इस जीत को सीएसके टीम के एक विशेष सदस्य महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित करना चाहता हूं।