IPL 2023 Final: आईपीएल का 16 वां सीजन बहुत ही शानदार रहा. इस सीजन की ट्रॉफी चेन्नई ने अपने नाम कर ली है. आईपीएल में अब चेन्नई और मुंबई बराबर की टीम हो गई है. इस सीजन से फले चेन्नई के नाम पर सिर्फ चार जीत दर्ज थीं. लेकिन अब चेन्नई ने पांचवा टूर्नामेंट जीत लिया है. बता दें की, चेन्नई और गुजरात के मैच में बारिश ने फिर से कहर बरपाया था. आइए आपको बताते हैं की इस मैच में किस खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी हुई है.
नाइंसाफी की वजह से इस प्लेयर का नाम हुआ चर्चित, IPL 2023 Final की अब हो रही बाते
चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल (IPL 2023 Final) का खिताब जीता. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. यह मैच बारिश की वजह से प्रभावित हुआ. बारिश के चलते मैच दुबारा 12:10 पे शुरू हुआ था.
29 मई को खेला गया ये मैच धोनी को समर्पित कर दिया गया है. जडेजा ने भी आखिरी के दो बॉल पर कमाल दिखा दिया. उनकी ही वजह से आज चेन्नई के पास पांचवे टूर्नामेंट की ट्रॉफी है. लेकिन इस टूर्नामेंट में एक खिलाड़ी को इंसाफ नहीं मिल पाया और उस खिलाड़ी का ज़िक्र धोनी ने भी किया है.
प्लेयर ऑफ द मैच बने ये खिलाड़ी
चेन्नई की जीत में फैंस सबसे बड़ा हाँथ जडेजा का मान रहे हैं. क्योंकि अगर आखिरी की दो गेंदों पर जडेजा ने एक छक्का और चौका न लगाया होता तो आज चेन्नई के हांथो में आईपीएल की चमचमाती ट्राफी (IPL 2023 Final) ना होती.
प्लेयर ऑफ द मैच चेन्नई जे स्टार प्लेयर डेवोन कॉनवे को चुना गया. डेवोन कॉनवे चेन्नई के ओपनिंग बल्लेबाज़ हैं. उन्होंने भी इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है की जडेजा के साथ नाइंसाफी हुई है.
