Tag: भारत बनाम बांग्लादेश

  • BAN vs IND: शर्मनाक हार के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने इन खिलाड़ियो को ठहराया जिम्मेदार, इनपर फोड़ा हार का ठीकरा

    BAN vs IND: शर्मनाक हार के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने इन खिलाड़ियो को ठहराया जिम्मेदार, इनपर फोड़ा हार का ठीकरा

    टीम इंडिया के साथ सीरीज में हार के बाद टीम बांग्लादेश के कप्तान बौखलाए हुए नजर आए। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने मैच के बाद दिए इंटरव्यू में अपने ही देश के खिलाड़ियों को लेकर भड़ास निकाली है। बांग्लादेश को टीम इंडिया ने कड़ी मात देकर पछाड़ दिया है।

    हार के बाद बोले कप्तान शाकिब अल हसन

    सीरीज खत्म होने के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन इंटरव्यू के लिए सामने आए। पोस्ट मैच प्रजन्टैशन के दौरान बातचीत करते हुए शाकिब अल हसन ने कहा कि

    “सबने अपना-अपना योगदान दिया। हमें पता था कि मीरपुर में हमें मैच जीतने का मौका मिल सकता है। मैच बिल्कुल वैसा ही रहा जैसा फैंस और दर्शक देखना पसंद करते हैं। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत की जीत का श्रेय अश्विन और अय्यर को जाता है। उन दोनों ने दबाव को समझा और अच्छी साझेदारी की।

    हमारे पास खेलने के लिए करीब 70 रन थे, बस एक विकेट की जरूरत थी। हम कई कारण ढूंढते हैं हारने की, लेकिन हमने जिस तरह से उन्हें टक्कर दी वो कमाल की थी। ये (हरफनमौला कौशल) मेरा काम है, दुर्भाग्य से आखिरी मैच में ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर सका। उम्मीद है हम अगले साल अच्छा कमबैक करेंगे।”

    ऐसा रहा है बांग्लादेश का इंडिया के साथ टेस्ट क्रिकेट

    दरअसल, बांग्लादेश की टीम टेस्ट क्रिकेट में अब तक टीम इंडिया को मात नहीं दे सकी है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 12 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से भारत ने 10 मैच जीते हैं। इसके अलावा दो मैच ड्रॉ हुए हैं। वहीं, इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 188 रन से जीत हासिल की और दूसरे मुकाबले में 3 विकेट से कड़ी शिकस्त दी थी। बांग्लादेश भले ही ये सीरीज हार गई, पर टीम ने भारतीय खिलाड़ियों को बराबरी की टक्कर दी है। टीम बांग्लादेश ये सीरीज हारने के साथ ही चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो गई है।

  • IND vs BAN: अश्विन-अय्यर ने इतिहास रचते हुए टीम इंडिया की बचाई इज्जत, 3 विकेट से दूसरा मैच जीतकर 2-0 से सीरीज जीता भारत

    IND vs BAN: अश्विन-अय्यर ने इतिहास रचते हुए टीम इंडिया की बचाई इज्जत, 3 विकेट से दूसरा मैच जीतकर 2-0 से सीरीज जीता भारत

    टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश (BAN vs IND) सीरीज का दूसरा मैच आज सुबह यानि 25 दिसंबर को खत्म हुआ। यह मैच बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में शाकिब अल हसन ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की कमान संभाली थी। आज फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश टीम को टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। इस मैच में श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने शानदार मैच जिताऊ पारी खेली।

    इस मैच में पहली पारी में बांग्लादेश की टीम 227 रनों पर ढेर हो गई थी। इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया 314 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैच के चौथे रविवार को 145 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने हासिल किया। भारत ने तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 45 रन बना लिए थे। चौथे दिन 100 रनों का टारगेट पूरा करना था, इसके बाद टीम इंडिया ने दो टेस्ट की सीरीज अपने नाम कर ली।

    ऐसा रहा टीम इंडिया के खिलाड़ियों को परफॉर्मेंस

    दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भारत की ओर से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज जयदेव उनादकट रहे। बांग्लादेश सीरीज में श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने शानदार परफॉर्मेंस दी। दोनों ने टीम को जिताने के लिए 50 रनों की शानदार पारी खेली। रविचंद्रन अश्विन ने नाबाद 42 रन तो वहीं श्रेयस अय्यर ने भी नाबाद 29 रन बनाकर अपनी टीम को 2 विकेट से जीत दिला दी.

    इससे पहले इसी मुकाबले की पहली पारी में श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की साझेदारी ने टीम इंडिया को जीत के करीब लाया था। इस दौरान श्रेयस अय्यर ने 87 रन और ऋषभ पंत ने 93 रनों की पारी खेल भारत को जीत दिलाई थी। बांग्लादेश सीरीज में उनके देश के खिलाड़ियों ने भी गेंदबाजी का अच्छा परफॉर्मेंस दिया। बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने मिलकर तीन विकेट लिए।

    टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भी टीम इंडिया थी भारी

    टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बांग्लादेश सीरीज के पहले मैच में भी शानदार जीत हासिल की थी। बांग्लादेश को भारतीय टीम ने 188 रनों से मात देकर सीरीज का पहला मैच अपने नाम किया था। टीम इंडिया की ओर से इस मैच में कुलदीप यादव ने 5 विकेट अपने नाम करके मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन उन्हें दूसरी मैच से बाहर कर जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया गया। भारत के खिलाड़ी शुभमन गिल और पुजारा ने इस दौरान शतक की साझेदारी की, जिसके बाद इतने बड़े अंतर से टीम को जीत का ताज मिला था।

  • IND vs BAN, SECOND TEST, STAT: मुकाबले में बने 20 बहुत बड़े रिकॉर्ड्स, ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन ने रच दिया इतिहास

    IND vs BAN, SECOND TEST, STAT: मुकाबले में बने 20 बहुत बड़े रिकॉर्ड्स, ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन ने रच दिया इतिहास

    ऋषभ पंत: शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला गया. जिसमें शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी. जिसके बाद बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 227 रन तो वहीं दूसरी पारी में 231 रन बनाए थे. वहीं भारतीय टीम ने पहली पारी में 314 रन जोड़े तो दूसरी पारी में 145 रन बनाने के लिए 7 विकेट गंवा दिया. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 3 विकेट से मैच जीत लिया. इस मुकाबले में कुल 20 बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं. ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया है.

    मुकाबले में बने 20 बड़े रिकॉर्ड, ऋषभ पंत और अश्विन ने रच दिया इतिहास

    1. जयदेव उनादकट ने 12 साल और 2 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की. जो कि भारत की ओर से दूसरा सबसे लंबे अंतराल के बाद कमबैक है.

    2. 2 टेस्ट मैचों के बीच सबसे ज्यादा मुकाबलो का अंतराल (118 टेस्ट मैच) का रिकॉर्ड के मामले भी वहां दूसरे नंबर पर पहुंच गए.

    3. केएल राहुल ने लिटन दास के कैच के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी 100 कैच पूरे कर लिए.

    4.मोमिनुल हक ने 84 रनों की पारी के दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 16वां शतक लगाया.

    5. नजमुल हसन शंटो ने 24 रन की पारी के दौरान टेस्ट करियर में 1000 रन पूरे कर लिए हैं.

    6.भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच इस मैच में श्रेयस अय्यर ने कमाल की पारी खेलकर अपने नाम 11 पारियों में एक शतक और छह टेस्ट अर्धशतक शामिल कर लिया.

    7. टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा ने अपने 7000 रन पूरे कर लिए हैं. ऐसा करने वाले वह टीम इंडिया के आठवें खिलाड़ी और दुनिया के 55 वें बल्लेबाज है.

    8. ऋषभ पंत का स्ट्राइक रेट टेस्ट क्रिकेट में अपने डेब्यू के बाद विश्व के सभी खिलाड़ी से सबसे ज्यादा है.

    9. ऋषभ पंत टीम इंडिया के वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में बतौर विकेटकीपर सबसे तेज अर्धशतक लगाया है. भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच दूसरे मुकाबले में उन्होंने 46 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.

    10. ऋषभ पंत के साथ यह छठी बार संजोग हुआ कि उन्हें टेस्ट में 93 रन पर आउट होना पडा़.

    11. ऋषभ पंत के नाम इस साल भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन हैं.

    12.रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने और 400
    विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 88 मैच में यह उपलब्धि हासिल की है.

    13. भारतीय विकेटकीपर द्वारा 1 वर्ष में अभी तक सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
    साल 2008 में महेंद्र सिंह धोनी-6
    2021 में ऋषभ पंत-6
    2022 में ऋषभ पंत-6

    14.जाकिर हसन ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया है.

    15. लिटन दास ने टेस्ट करियर का अपने 15वां अर्धशतक जड़ा है.

    16. विराट कोहली दूसरी बार अपने करियर में लगातार 10 पारियों में अर्धशतक लगाने में फेल हुए हैं.

    17. विराट कोहली का एक कैलेंडर ईयर में सबसे कम बल्लेबाजी औसत
    2020 में 19.33
    2011 में 22.44 (पदार्पण वर्ष)
    2022 में 26.50
    2021 में 28.21
    2012 और 2019 के बीच लगातार आठ वर्षों में उनका औसत 40+ रहा है.

    18. भारत और बांग्लादेश के बीच पहली बार टेस्ट सीरीज में दोनों मुकाबले 5वें दिन तक गए हैं.

    19. मेंहदी हसन मिराज ने टेस्ट करियर में 9वीं बार 5 विकेट हॉल लिया है.

    20. भारत के लिए चौथी पारी में सबसे बड़ी 8वीं विकेट की साझेदारी
    74 एल अमर सिंह – लाल सिंह बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स 1932 (पहला टेस्ट)
    71 * श्रेयस अय्यर – रविचंद्रन अश्विन बनाम बान मीरपुर 2022
    70 कपिल देव – एल शिवरामकृष्णन बनाम एसएल कोलंबो 1985

     

  • BAN vs IND, SECOND TEST, STAT: तीसरे दिन मुकाबले में बने कुल 5 बड़े रिकॉर्ड, विराट कोहली के नाम जुड़ गया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

    BAN vs IND, SECOND TEST, STAT: तीसरे दिन मुकाबले में बने कुल 5 बड़े रिकॉर्ड, विराट कोहली के नाम जुड़ गया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

    भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेला जा रहा है. जिसके तीसरे दिन के खेल में दोनों टीमों के बीच शानदार भिड़त देखने को मिली. जहाँ पर बांग्लादेश ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 231 रन जोड़े. वहीं दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट गंवाकर 45 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया को जीत के लिए 100 रन चाहिए तो वहीं बांग्लादेश को 6 विकेट की जरूरत है. तीसरे दिन कुल 5 बड़े रिकॉर्ड बने तो वहीं विराट कोहली के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

    तीसरे दिन बने कुल 5 बड़े रिकॉर्ड, विराट कोहली के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

    1.जाकिर हसन ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया है.

    2. लिटन दास ने टेस्ट करियर का अपने 15वां अर्धशतक जड़ा है.

    3. विराट कोहली दूसरी बार अपने करियर में लगातार 10 पारियों में अर्धशतक लगाने में फेल हुए हैं.

    4. विराट कोहली का एक कैलेंडर ईयर में सबसे कम बल्लेबाजी औसत
    2020 में 19.33
    2011 में 22.44 (पदार्पण वर्ष)
    2022 में 26.50
    2021 में 28.21
    2012 और 2019 के बीच लगातार आठ वर्षों में उनका औसत 40+ रहा है.

    5. भारत और बांग्लादेश के बीच पहली बार टेस्ट सीरीज में दोनों मुकाबले 5वें दिन तक गए हैं.

  • BAN vs IND: केएल राहुल और कोहली की नाकामी ने टीम इंडिया को बुरी तरह फंसाया, 45 रनों के स्कोर पर गंवा दिया है 4 विकेट

    BAN vs IND: केएल राहुल और कोहली की नाकामी ने टीम इंडिया को बुरी तरह फंसाया, 45 रनों के स्कोर पर गंवा दिया है 4 विकेट

    शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जिसके तीसरे दिन के खेल में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली है. जहाँ पर बांग्लादेश की टीम ने दूसरी पारी में पहले से बेहतर करते हुए 231 रन बनाए हैं. वहीं दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट गंवाकर 45 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम को जीत के लिए 100 रन चाहिए तो वहीं बांग्लादेश को 6 विकेट की जरूरत है.

    बांग्लादेश की टीम ने दिया है 145 रनों का लक्ष्य

    दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर बांग्लादेश की टीम ने विकेट नहीं गंवाए थे. नजमुल हसन शंटो सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं युवा सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन ने 51 रनों की शानदार पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए मोनिमुल हक सिर्फ 5 रन ही जोड़ सके और आउट हो गए. नंबर 4 पर कप्तान शाकिब अल हसन बल्लेबाजी करने आए और 13 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौटे.

    अनुभवी मुशफिकुर रहीम ने भी सिर्फ 9 रन ही बनाए, नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए लिटन दास ने 71 रनों की शानदार पारी खेली. लेकिन उनका साथ देने उतरे मेंहदी हसन मिराज तो अपना खाता भी नहीं खोल सके.

    विकेटकीपर बल्लेबाज नुरूल हसन ने आक्रामक अंदाज में 31 रन जोड़े तो वहीं तस्कीन अहमद ने भी 31 रन ही टीम के लिए जोड़े. अत में खलीद अमहद ने 4 रन जोड़े. जिसके कारण ही उनकी टीम ने 231 रन बनाए. पहली पारी की 87 रनों की लीड हटाए तो भारतीय टीम को 145 रनों का लक्ष्य दिया. अक्षर पटेल ने 3 विकेट तो वहीं मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. जयदेव उनादकट और उमेश यादव ने 1-1 विकेट झटका.

    मुश्किल में फंस गई है भारतीय टीम

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को बेहद खराब शुरूआत मिली. कप्तान केएल राहुल ने 2 रन बनाए तो वहीं शुभमन गिल ने सिर्फ 7 रन ही जोड़े. चेतेश्वर पुजारा ने मात्र 6 रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए तो वहीं दिग्गज विराट कोहली सिर्फ 1 रन ही बनाने में कामयाब हो पाए. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल ने नाबाद 26 रन बनाए तो वहीं जयदेव उनादकट ने नाबाद 3 रन बनाए. दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 4 विकेट गंवाकर 45 रन बनाए हैं. जीत के लिए उन्हें 100 रन बनाने हैं तो वहीं बांग्लादेश की टीम को 6 विकेट की जरूरत है.

  • IND vs BAN: बांग्लादेश की टीम ने भारत से बदला लेने के लिए किया टीम में बड़ा बदलाव, मैच विनर खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

    IND vs BAN: बांग्लादेश की टीम ने भारत से बदला लेने के लिए किया टीम में बड़ा बदलाव, मैच विनर खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

    टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में टीम इंडिया से मिली जोरदार हार के बाद टीम के खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर दूसरे मैच के लिए टीम में तैयारियां शुरु कर दी हैं। इसी बीच बांग्लादेश के दो धाकड़ खिलाड़ियों के टीम से बाहर होने की खबरें तेज हो गई हैं।

    ये खिलाड़ी हो सकते हैं टीम से बाहर

    पेसर इबादत हुसैन पहले मैच में चोटिल हो गए थे। इस कारण वो अगला मैच नहीं खेलेंगे। उनकी जगह टीम में बाएं हाथ के स्पिनर नसुद अहमद को शामिल किया गया है। वहीं खबरें हैं कि बांग्लादेश के कप्तान शकीब अल हसन  को भी कंधे में चोट लग गई है, जिसके कारण वह मैच का हिस्सा नहीं होंगे। इससे पहले ही चोट के वजह से बांग्लादेश के सुपरस्टार बल्लेबाज तमीम इकबाल इस पूरे दौरे से बाहर हैं।

    टीम के हाथ से ऐसे में दोबारा जीत की कमान निकल सकती है। क्योंकि टीम में कोई भी अनुभवी बल्लेबाज शामिल नहीं हुआ था। ऐसे में भारत के पास एक अच्छा मौका है कि वह मैच में बड़े अंतर से जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की कर ले।

    ये है दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन

    इस सीरीज के दूसरे मैच में टीम में हुए बदलाव से पहले बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन टीम में जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, मोमिनुल हक, यासिर अली, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन कुमार दास, नुरूल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, खालिद अहमद, नसुम अहमद, महमूदुल हसन जॉय और रहमान रजा थे।

    पहले मैच में 188 रनों से मिली मात के बाद सभी खिलाड़ी ऐड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। इस टीम में इबादत हुसैन को शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा 15 सदस्यीय टीम में अनामुल हक और शोरिफुल इस्लाम भी नहीं हैं। साथ ही अब कप्तान शाकिब अल हसन का नाम भी लिस्ट से हट सकता है।

  • IND vs BAN: बदला लेने के लिए बांग्लादेश की टीम ने मैच विनर खिलाड़ी को दिया मौका, टीम में दिख रहा है बड़ा बदलाव

    IND vs BAN: बदला लेने के लिए बांग्लादेश की टीम ने मैच विनर खिलाड़ी को दिया मौका, टीम में दिख रहा है बड़ा बदलाव

    टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी दूसरे मैच की तैयारी शुरु कर चुके हैं। ये मैच 22 दिसंबर से ढाका में खेला जाएगा। इसके टीम बांग्लादेश ने भी अपनी टीम में कई चेंजेंस किए हैं। इसके लिए बांग्लादेश की टीम ने भी कई चेंजेस किए हैं। टीम में एक नए खिलाड़ी को शामिल किया गया है।

    इस खिलाड़ी को किया गया शामिल

    ये टेस्ट मैच 22 दिसंबर को होना है, इसके लिए टीम में नासुम अहमद को टीम में शामिल किया गया है। उन्हें टीम में इबादत हुसैन की जगह चुना गया है। नासुम अब तक 32 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं जबकि उन्हें पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है। फैंस उनका परफॉर्मेंस देखने को काफी उत्सुक रहेंगे।

    सिलेक्शन को लेकर ऐसा बोले चयनकर्ता

    नासुम के सिलेक्शन को लेकर चयनकर्ता बांग्लादेश क्रिकेट टीम के चयनकर्ता हबीबुल बशर ने कहा, ‘इबादत को पहले टेस्ट में पीठ पर चोट लग गई थी। वो दूसरे टेस्ट के लिए फिट नहीं होंगे। इसी वजह से हमने उनके स्थान पर नसीम को टीम में चुना है। हालांकि, हमने अब तक यह तय नहीं किया है कि दूसरे टेस्ट में एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतरेंगे या नहीं।’

    कप्तान हो सकते हैं टीम से बाहर

    बांग्लादेश के कप्तान इस सीरीज के पहले मैच से पहले कंधे में चोट के कारण मैच से बाहर हो सकते हैं। वहीं, दूसरे टेस्ट मैच में अनामुल हक और शोरिफुल इस्लाम को टीम से बाहर कर दिया है। उनके अलावा दूसरे टेस्ट के लिए तमीम इकबाल भी शामिल नहीं होंगे। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बांग्लादेश को 188 रनों से जोरदार मात दे दी। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को ऑलआउट कर दिया था। इस मैच में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की।

  • BAN vs IND, TEST, STAT REPORT: मुकाबले में बने कुल 35 बहुत बड़े रिकॉर्ड, कुलदीप यादव-पुजारा ने रच दिया एक नया इतिहास

    BAN vs IND, TEST, STAT REPORT: मुकाबले में बने कुल 35 बहुत बड़े रिकॉर्ड, कुलदीप यादव-पुजारा ने रच दिया एक नया इतिहास

    कुलदीप यादव: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम चटोग्राम में खेला गया. जिसमें टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का अहम फैसला किया. जिसके बाद भारत ने पहली पारी में 404 रन तो वहीं दूसरी पारी 2 विकेट पर 258 रन बनाकर घोषित की. इसके जवाब में बांग्लादेश पहली पारी में 150 रन तो वहीं दूसरी पारी में 324 रनों पर ढेर हो गई. जिसके कारण मैच 188 रनों से जीत गई. मैच में 35 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. कुलदीप यादव ने इतिहास रच दिया है.

    मैच में बने 35 बड़े रिकॉर्ड, कुलदीप यादव ने रच दिया इतिहास

    1. कुलदीप यादव ने अपने करियर में पहली बार एक पारी में 40 रन और 4 विकेट हासिल किया है.

    2. रविचंद्रन अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में आज 13वां अर्धशतक जड़ा है.

    3. मोहम्मद सिराज ने पारी की पहली गेंद पर ही विकेट इस दौरे पर दूसरी बार लिया है.

    4. कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन ने 92 रनों की साझेदारी की जोकि भारतीय टीम द्रारा बांग्लादेश के खिलाफ 8वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है.

    5. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में पिछले 5 पारियों में ये चेतेश्वर पुजारा का पांचवा 50 प्लस स्कोर हैं.

    6.चेतेश्वर के नाम अब भारत के लिए टेस्ट में 52 फिफ्टी प्लस स्कोर है.

    7. श्रेयस अय्यर ने अभी तक भारत के लिए 10 टेस्ट परियां खेली है और इन सभी में वह डबल डिजिट में रन बना पाए हैं. ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी हैं.

    8. ऋषभ पंत ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन पूरे किए। साथ ही उन्होंने टेस्ट में 50 छक्के भी लगा लिए हैं.

    9. प्रत्येक देश में विराट कोहली का टेस्ट औसत:

    61.06 – भारत (71 पारी)
    54.08 – ऑस्ट्रेलिया (25 पारी)
    51.35 – दक्षिण अफ्रीका (14 पारी)
    43.77 – श्रीलंका (10 पारी)
    36.00 – न्यूजीलैंड (8 पारी)
    35.61 – वेस्टइंडीज (13 पारी)
    33.32 – इंग्लैंड (31 पारी)
    7.50 – बांग्लादेश (2 पारी)

    10. श्रेयस अय्यर ने टेस्ट में अपनी केवल 10 पारियों में 55 की औसत से 500 प्लस रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके नाम 5 अर्धशतक और एक शतक है.

    11. श्रेयस अय्यर के नाम इस साल अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन हैं.

    12. ऋषभ पंत ने आज टेस्ट में इंडिया से बाहर 1500 रन पूरे कर लिए हैं.

    13. ऋषभ पंत टेस्ट में 50 छक्के पूरे करने के मामले में दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे आगे केवल रोहित शर्मा हैं, इसी के साथ पूरे विश्व में वह तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं.

    14. पिछले 47 महीने और 51 पारियों से चेतेश्वर भारत के लिए टेस्ट शतक नहीं लगा पाए हैं. आज भी वह एक शतक से चूक गए.

    15. कुलदीप यादव ने टेस्ट करियर में अपना तीसरा 5 विकेट हॉल लिया है.

    16. चेतेश्वर पुजारा ने आज टेस्ट करियर का 19वां शतक जड़ा है.

    17. शुभमन गिल ने आज टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया है.

    18. चेतेश्वर पुजारा ने आज अपने टेस्ट करियर का सबसे तेज शतक लगाया है.

    19. शुभमन गिल ने भी अपने शतको का सूखा खत्म कर दिया है.

    20. पुजारा ने 4 साल के बाद शतक जड़ा है और शतको का सूखा भी खत्म कर दिया.

    21. कुलदीप यादव ने भी अपनी वापसी को सफल किया और 3 सालों के बाद 5 विकेट हॉल लिया है.

    22. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 11वीं बार विराट कोहली नाबाद लौटे हैं.

    23. चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में 10वीं बार नाबाद लौटे हैं. ये उनका 97वें टेस्ट मैच में 166वीं पारी थी.

    24. नजमुल हसन शंटो ने आज टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया है.

    25. जाकिर हसन ने अपने डेब्यू मैच में जड़ दिया है शतक

    26. रविचंद्रन अश्विन ने अब तक 222 बांए हाथ के बल्लेबाजो को पवेलियन का रास्ता दिखाया है.

    27. जाकिर हसन बांग्लादेश के चौथे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने डेब्यू मैच ही शतक जड़ दिया है.

    28. शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा के बाद हसन शतक जड़ने वाले इस मैच में तीसरे बल्लेबाज बने हैं.

    29. जाकिर हसन बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने डेब्यू मैच में ही चौथी पारी में शतक जड़ दिया है.

    30. बांग्लादेश की टीम ने भारत के खिलाफ पहली बार चौथी पारी में 100 से ज्यादा ओवर बल्लेबाजी की है.

    31. केएल राहुल ने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में पहली जीत दर्ज कर ली है.

    32. कुलदीप य़ादव ने इस मैच में 8 विकेट लिए हैं, बांग्लादेश के खिलाफ ये किसी भारतीय स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है.

    33. भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच अब तक 12 टेस्ट मैच खेले गए हैं. जिसमें 10 मैच भारत ने जीता तो वहीं 2 मैच ड्रॉ रहे हैं.

    34. शाकिब अल हसन ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 29वां अर्धशतक लगाया है.

    35. कुलदीप यादव ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आकड़ा किया है, जिसमें उन्होंने 8 विकेट लिए हैं.

  • BAN vs IND TEST FINAL DAY: कुलदीप यादव-पुजारा के चंगुल में फंस गई बांग्लादेश, भारतीय टीम ने 188 रनों से जीता पहला टेस्ट मैच

    BAN vs IND TEST FINAL DAY: कुलदीप यादव-पुजारा के चंगुल में फंस गई बांग्लादेश, भारतीय टीम ने 188 रनों से जीता पहला टेस्ट मैच

    जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम चटोग्राम में भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. जिसमें भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले  बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में 404 रन तो वहीं दूसरी पारी 2 विकेट पर 258 रन बनाकर घोषित की. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 150 रन तो वहीं दूसरी पारी में 324 रनों पर सिमट गई. जिसके कारण उनकी टीम 188 रनों से मैच हार गई. टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

    भारतीय टीम ने बल्ले से अपने नाम किया मुकाबला

    टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही. हालांकि चेतेश्वर पुजारा ने 90 रन तो वहीं श्रेयस अय्यर ने 86 रनों की अहम पारी खेली. अंत में रविचंद्रन अश्विन ने 58 रन बनाकर टीम इंडिया को 404 रनों पर पंहुचा दिया. बांग्लादेश के लिए मेंहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम ने 4-4 विकेट अपने नाम किया था.

    बात अगर भारतीय टीम  के दूसरी पारी की करें तो वहां युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 110 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने नाबाद 102 रनों की बेमिसाल पारी खेली. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 258 रनों पर मात्र 2 विकेट ही गंवाए और पारी घोषित कर दी थी. जिससे बांग्लादेश की टीम को 513 रनों का लक्ष्य मिला था.

    बांग्लादेश की टीम कुलदीप यादव के चंगुल में फंसी

    पहली पारी में बांग्लादेश की टीम मात्र 150 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई थी. भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने 5 विकेट तो वहीं मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट अपने नाम किया था. दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम ने लड़ाई जरूर की, जिसके कारण ही उनकी टीम ने 324 रन बनाए. युवा सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन ने 100 रनों की पारी खेली.

    वहीं उनका साथ देते हुए नजमुल हसन शंटो ने भी 67 रन टीम के स्कोर में जोड़े. अंत में कप्तान शाकिब अल हसन ने भी 84 रनों की पारी खेली. जिसके बाद भी उनकी टीम को 188 रनों से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने 4 विकेट तो वहीं कुलदीप यादव ने 3 विकेट अपने नाम किया. भारतीय टीम ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बड़ी बढ़त बना ली है.

  • BAN vs IND, 4TH DAY, STAT: चौथे दिन मुकाबले में बने कुल 7 बड़े रिकॉर्ड, युवा जाकिर हसन ने रच दिया एक नया इतिहास

    BAN vs IND, 4TH DAY, STAT: चौथे दिन मुकाबले में बने कुल 7 बड़े रिकॉर्ड, युवा जाकिर हसन ने रच दिया एक नया इतिहास

    भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन युवा बांग्लादेशी बल्लेबाज जाकिर हसन का रहा. उन्होंने रिकॉर्ड की लाइन लगा दी है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 6 विकेट गंवाकर 272 रन बना लिए हैं. अभी भी उनकी टीम जीत से 241 रन पीछे हैं. भारतीय टीम को सीरीज में बढ़त के लिए 4 विकेट चाहिए. चौथे दिन खेल में सिर्फ 7 रिकॉर्ड बने हैं.

    मैच में बने 7 बड़े रिकॉर्ड, जाकिर हसन ने रच दिया इतिहास

    1. नजमुल हसन शंटो ने आज टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया है.

    2. जाकिर हसन ने अपने डेब्यू मैच में जड़ दिया है शतक

    3. रविचंद्रन अश्विन ने अब तक 222 बांए हाथ के बल्लेबाजो को पवेलियन का रास्ता दिखाया है.

    4. जाकिर हसन बांग्लादेश के चौथे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने डेब्यू मैच ही शतक जड़ दिया है.

    5. शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा के बाद हसन शतक जड़ने वाले इस मैच में तीसरे बल्लेबाज बने हैं.

    6. जाकिर हसन बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने डेब्यू मैच में ही चौथी पारी में शतक जड़ दिया है.

    7. बांग्लादेश की टीम ने भारत के खिलाफ पहली बार चौथी पारी में 100 से ज्यादा ओवर बल्लेबाजी की है.