Tag: निकोलस पूरन

  • Nicholas Pooran ने अमेरिका मचा दिया कहर, 13 छक्के और 10 चौके से बन कर दिया सबका मुंह

    Nicholas Pooran ने अमेरिका मचा दिया कहर, 13 छक्के और 10 चौके से बन कर दिया सबका मुंह

    Nicholas Pooran: मेजर लीग क्रिकेट 2023 की शुरुवात हुई थी. इसका फाइनल मैच 31 जुलाई को खेला गया. ये मैच बेहद ही शानदार रहा. इस मैच में निकोलस पूरन ने इतिहास रच दिया है. ये मैच अमेरिका की धरती पर खेला गया. वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने अपना लोहा मनवा लिया है. एक तरफ वेस्ट इंडीज है जो टीम इंडिया के खिलाफ ODI मैच खेल रही है. फ़िलहाल तो वेस्ट इंडीज के खिलाडी ने कमाल कर दिखाया है. आइए आपको बताते हैं की आखिर निकोलस का प्रदर्शन कैसा रहा है.

    Nicholas Pooran के प्रदर्शन ने रच दिया इतिहास, इस तूफानी पारी के लाखों लोग है गवाह

    मिली जानकारी के मुताबिक, मेजर लीग क्रिकेट 2023 का फाइनल मुकाबला एमआई न्यूयॉर्क और सिएटल ओर्कास के बीच 31 जुलाई सोमवार को खेला गया है. इस मुकाबले में निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) की शानदार पारी देखने को मिली है.

    बता दें की, पूरन के शतक ने कोहराम मचा दिया है. उन्होंने  फाइनल मैच में पहले 16 गेंद पर अर्धशतक जमाया फिर 40 गेंद पर शतक ठोककर गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया.  पूरन ने अपनी तूफानी पारी में 13 छक्के और 10 चौके लगाए हैं.

    MI न्यूयॉर्क की टीम का जीरो पर ही गिर गया तरह विकेट

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, MI न्यूयॉर्क की टीम का विकेट जीरो रन पर ही गिर गया था. जिसके बाद से MI का जीतना मुश्किल लग रहा था. बता दें की, MI ने पहला सीजन अपने नाम कर लिया है.

    इसी के साथ, अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो,  गेंदबाजी में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और खूंखार लेग स्पिनर राशिद खान ने भी 3-3 विकेट लिए. जिसके बाद से उन्होंने ने भी अमेरिका की धरती पर कहर मचा दिया.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: मिनी ऑक्शन के बाद लखनऊ सुपर जॉयंट्स की टीम कुछ ऐसी आ रही है नजर, निकोलस पूरन सहित इन खिलाड़ियो को खरीदा

  • MLC 2023 Final में निकोलस पूरन की धमाकेदार पारी ने MI को दिलाई जीत, वीडियो हो रहा वायरल

    MLC 2023 Final में निकोलस पूरन की धमाकेदार पारी ने MI को दिलाई जीत, वीडियो हो रहा वायरल

    MLC 2023 Final: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने कहर मचा दिया है. उनकी शानदार पारी ने अमेरिकी धरती पर इतिहास रच दिया है. वैसे तो इन दिनों, वैसे तो बीते कई दिनों से मेजर लीग क्रिकेट फाइनल (MLC 2023 Final) चल रहा था और 31 जुलाई को इसका फाइनल खेला गया. इस फाइनल मैच में वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी ने MI के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. इसी के साथ बता दें की, पूरन ने फाइनल मैच में केवल 55 गेंद पर नाबाद 137 रन बनाए हैं. आइए आपको बताते हैं की निकोलस की शतकीय पारी कैसी रही है.

    MLC 2023 Final में पूरन का चला जलवा, अपनी टीम का बने सपोर्ट सिस्टम

    मिली जानकारी के मुताबिक, निकोलस पूरन की धुआंधार पारी ने सभी के होश उड़ा दिए हैं. उन्होंने अमेरिकी धरती पर शानदार शतकीय पारी खेली है. यूएसए (USA) में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (MLC 2023 Final) का पहला सीजन समाप्त हो गया है.

    इसका फाइनल मुकाबला सोमवार को सिएटल ओर्कास और मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क के बीच खेला गया है. बता दें की, MI न्यूयॉर्क ने 16 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया था. जिसके बाद से MI जीत गई है.

    MI न्यूयॉर्क का गिर गया था 0 पर पहला विकेट

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, पूरन बल्लेबाजी करने आए तो MI न्यूयॉर्क की टीम पहला विकेट 0 रन पर गिर गया था. ऐसा लग रहा था की MI न्यूयॉर्क का हारना तय लग रहा था. इसलिए फैंस की भी उम्मीद टूट गई थी.

    इसके बाद पूरन ने क्रीज पर जमकर बल्लेबाजी की और गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. इसी के साथ MI के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया था. अब फ़िलहाल निकोलस के विडियो हर जगह वायरल हो रहे हैं.

     

    ये भी पढ़ें: IND vs WI: भारत के खिलाफ सीरीज हारने के बाद भी फिर फेल हुई वेस्टइंडीज, निकोलस पूरन ने हार के बाद कह दी टीम के प्रदर्शन पर यह बात

  • आईपीएल 2023 में तहलका मचाते दिखेगा वेस्टइंडीज का ये धाकड़ बल्लेबाज, क्रिस गेल जैसे लगाता है छक्के-चौके

    आईपीएल 2023 में तहलका मचाते दिखेगा वेस्टइंडीज का ये धाकड़ बल्लेबाज, क्रिस गेल जैसे लगाता है छक्के-चौके

    क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी20 के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को माना जाता है. क्रिस गेल मैदान में जबरदस्त बल्लेबाजी और शानदार शॉर्ट्स के लिए मशहूर हैं. उनके शॉर्ट्स इतने दमदार होते हैं की उन्हें बाउंड्री के पार पहुंचने में मेहनत नहीं लगती है. लेकिन अब आईपीएल 2023 में उनके ही जैसी प्रतिभा वाला एक खिलाड़ी और आ गया है. ये खिलाड़ी है आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे में. चलिए जनता हैं आखिर कौन है ये धाकड़ खिलाड़ी.

    महंगी रकम में हुए हैं स्क्वाड में शामिल

    आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमें अपनी अपनी तैयारियां कर रही हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2023 के किए काफी मजबूत नजर आ रही है. इसके पीछे की वजह है टीम में क्रिस गेल जैसी प्रतिभा रखने वाला वेस्टइंडीज का ये खिलाड़ी. ये खिलाड़ी जिसकी यहां हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि धाकड़ खिलाड़ी निकोलस पूरन हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने इन्हें आईपीएल 2023 के लिए अपनी स्क्वाड में 16 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा है.

    निकोलस पूरन बेहतरीन खिलाड़ी हैं और अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. निकोलस पूरन के बल्ले से निकला शॉर्ट इतना दमदार होता है की उसे बाउंड्री तक पहुंचने में वक्त नहीं लगता है. अभी तक के उनके टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने इस फॉर्मेट में 256 मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्होंने 1 शतक और 27 अर्धशतक के साथ जम कर रनों की बरसात की है.

    विनिंग शॉर्ट खेलने की रखते हैं प्रतिभा

    वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन इतनी प्रतिभा रखते हैं की वो टीम को अकेले अपने दम पर मैच जीता सकते हैं. हाल में उनका फॉर्म बेहतरीन बना हुआ है. वहीं अभी हाल में इनके फॉर्म का जबरदस्त प्रदर्शन अबू धाबी टी10 लीग में देखने मिला था. इस लीग में निकोलस पूरन सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. लीग में 10 मैच खेलते हुए इन्होंने 345 रन जड़े थे. आईपीएल 2023 में इनका ये फॉर्म लखनऊ की टीम के लिए काफी किफायती साबित होने वाला है.

  • IPL 2023: मिनी ऑक्शन के बाद लखनऊ सुपर जॉयंट्स की टीम कुछ ऐसी आ रही है नजर, निकोलस पूरन सहित इन खिलाड़ियो को खरीदा

    IPL 2023: मिनी ऑक्शन के बाद लखनऊ सुपर जॉयंट्स की टीम कुछ ऐसी आ रही है नजर, निकोलस पूरन सहित इन खिलाड़ियो को खरीदा

    आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में कौन सा खिलाड़ी किस टीम में शामिल होगा, इस बारे में जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहे।लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने कई खिलाड़ियों काफी कम दाम में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। लखनऊ की टीम में विदेशी खिलाड़ी निकोलस पूरन सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल हुए।

    लखनऊ की टीम में शामिल हुए निकोलस पूरन

    लखनऊ ने निकोलस पूरन को खरीदने के लिए 16 करोड़ रुपये दिए हैं। निकोलस पूरन का नाम आते ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लखनऊ की टीम में निकोलस के अलावा डेनियल सैम्स, रोमियो रदरफोड और नवीन उल हक भी शामिल किए गए हैं। लखनऊ की टीम में फ्रेंचाइजी ने जयदेव उनादकट और अमित मिश्रा को 50-50 लाख रुपये में खरीदा।

    इन दोनों के अलावा लखनऊ ने की अनकैप्ड भारतीय को भी खरीदा। जिनमें विदाथ करियप्पा यश ठाकुर स्वप्निल सिंह और युधवीर चरक जैसे खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। लखनऊ की टीम में 4 विदेशी और 6 भारतीय खिलाड़ी सहित कुल 10 खिलाड़ी खरीदे गए। अब लखनऊ की टीम में कुल 25 खिलाड़ी भी शामिल हो गए, रिटेन किए खिलाड़ी को शामिल किया तो इनमें 8 विदेशी और 17 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।

    ऐसी है लखनऊ जॉयंट्स की टीम

    केएल राहुल, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, आवेश खान, क्रुणाल पांड्या, मार्क वुड, क्विंटन डी कॉक, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, कृष्णप्पा गौतम, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, काइल मेयर्स, जयदेव उनादकट, रोमारियो शेफर्ड, नवीन-उल- हक, यश ठाकुर, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, युद्धवीर चरक, करण शर्मा, मयंक यादव, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, प्रेरक मांकड़।

    इस सीजन के मिनी ऑक्शन में सभी टीमों की फ्रेंचाइजियों को जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस साल ऑक्शन में आईपीएल की टीम केकेआर ने सबसे मजबूत टीम बनाकर खुद को मजबूत किया है। 80 खिलाड़ियों में 29 विदेशी और 51 स्वदेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया। इस साल सबसे मंहगे खिलाड़ी के तौर पर सैम करन बिके। सैम करन को आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया।

  • आईपीएल नीलामी में CSK और MI की टीम इस खिलाड़ी पर 11-12 करोड़ कर सकती है खर्च, मैदान पर छक्को से करता है बात

    आईपीएल नीलामी में CSK और MI की टीम इस खिलाड़ी पर 11-12 करोड़ कर सकती है खर्च, मैदान पर छक्को से करता है बात

    आईपीएल मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को केरल कोच्चि में होना है। इस ऑक्शन में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी निकोलस पूरन पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की नजरें जमी हुई हैं। निकोसल पूरन अपनी शानदार पारी से दुश्मन टीम के छक्के छुड़ा देते हैं। ऐसे में वह जिस भी टीम में शामिल होंगे, उस टीम की किस्मत खुल जाएगी।

    इन दो टीमों की होगी निकोलस पूरन पर नजर

    अभी तक आईपीएल के दौरान निकोलस पूरन के पास 44 पारियों में 912 रन है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट बेहद ही शानदार रहा। यही वजह है कि इस बार आईपीएल 2023 (IPL 2023) में इस खिलाड़ी को लेकर दो बड़ी फ्रेंचाइजी में कांटे की टक्कर हो सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती है। मुंबई के खिलाड़ी किरोन पोलार्ड जो रिटायर हो चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर चेन्नई ने ब्रावो को रिलीज कर दिया है इसलिए निकोलस पूरन पर ही दोनों टीमों की नजरें गड़ी हैं।

    शानदार है आईपीएल का करियर

    आईपीएल के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 151 का रहा है। हाल ही में अबू धाबी लीग मैच में इन्होंने बल्ले से खूब कमाल दिखाया था। 27 वर्षीय निकोलस पूरन वेस्टइंडीज के शानदार खिलाड़ी हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में वह सनराइजर्स हैदराबाज के लिए खेले थे। निकोलस टीम के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं।

    हाल ही में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया था, जिसके बाद मिनी ऑक्शन के लिहाज से उन्हें सीएसके और मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि किसके खाते में यह खिलाड़ी शामिल होते हैं और IPL 2023 में किसे फायदा मिलता है। निकोलस पूरन ने अपनी टीम से इस्तीफा दे दिया। वेस्टइंडीज की टीम टी20 वर्ल्ड कप के पहले राउंड में ही बाहर हो गई थी।

     

     

  • आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की टीम खेल सकती है बड़ा दांव, इन 3 खिलाड़ियों पर खर्च करेगी करोड़ो रूपये

    आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की टीम खेल सकती है बड़ा दांव, इन 3 खिलाड़ियों पर खर्च करेगी करोड़ो रूपये

    आईपीएल 2023 की शुरुवात भलेही अगले साल होनी है लेकिन इस मेगा इवेंट के मिनी ऑक्शन में अब महज कुछ दिनों का फासला है. आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन इसी महीने 23 तारीख को होना है. इस मिनी ऑक्शन में 900 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है और सभी फ्रेंचाइजी बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाना चाहेंगी और इसके लिए खिलाड़ियों पर ऊंची से ऊंची बोली लगाएंगी.

    आईपीएल 2022 की फाइनलिस्ट टीम राजस्थान रॉयल्स भी इस साल आईपीएल 2023 के लिए बेहतरीन खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी जिसके जरिए टीम को और मजबूती मिले और आईपीएल 2023 में टीम फाइनलिस्ट ही नहीं बल्कि खिताब जीत पाए. चलिए जानते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाने के लिए राजस्थान की टीम इनपर जम कर बोली लगाएगी.

    आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की टीम खेल सकती है बड़ा दांव

    • निकोलस पूरन

    इस सूची में सांसे पहला नाम वेस्टइंडीज के खिलाड़ी निकोलस पूरन का है. आईपीएल 2023 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिलीज किया है. वहीं अब आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में कयास लगाए जा रहे हैं की राजस्थान की टीम निकोलस पूरन पर ऊंची बोली लगाएगी क्योंकि उनका मौजूदा फॉर्म बेहतरीन चल रहा है.

    निकोलस पूरन को आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने भारी रकम में खरीदा था और इस सीजन में उन्होंने एसआरएच के लिए 14 मुकाबले खेले थे जिनमें उन्होंने 306 रन जड़े थे. वहीं निकोलस पूरन मौजूदा समय में अपने बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और अपनी प्रतिभा से सबको खूब प्रभावित कर रहे हैं.

    • जेसन होल्डर

    दूसरा नाम ऑलराउंडर जेसन होल्डर का है. जेसन होल्डर को आईपीएल 2023 से पहले लखनऊ सुपर जिएंट्स में रिलीज किया है. आईपीएल 2022 में जेसन ने लखनऊ की टीम के लिए बेहद किफायती प्रदर्शन किया था और बल्लेबाजी करते हुए 58 रन और गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट अपने नाम किए थे. टीम को एलिमिनेटर तक पहुंचने में जेसन होल्डर का बड़ा योगदान रहा है.

    जेसन होल्डर अच्छे फिनिशर हैं जो टीम को शानदार फिनिश देने में सक्षम हैं. इन्हीं सब कारणों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं की जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2023 के लिए अपनी टीम का हिस्सा बनाना चाहेगी और इसके लिए इनपर ऊंची बोली लगाती नजर आ सकती है.

    • नारायण जगदीशन

    इस सूची में तीसरा नाम नारायण जगदीशन का है. नारायण जगदीशन की आईपीएल 2023 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज किया है. आईपीएल 2022 में नारायण सीएसके का हिस्सा थे लेकिन उन्हें खेलने के पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं. आईपीएल 2022 में उन्होंने केवल 2 मुकाबले खेले थे जिसमें उनके बल्ले से 40 रन निकले थे. नारायण जगदीशन का मौजूदा फॉर्म बेहतरीन चल रहा है.

    हाल में भारत की घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में नारायण जगदीशन को उनके सबसे शानदार फॉर्म में देखा गया है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार दोहरी शतकीय पारी खेली थी जिसने सबको प्रभावित किया है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ एक मुकाबले में 277 रन जड़े थे. इन सब को देखते हुए मुमकिन है की राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में इनपर ऊंची बोली लगा कर उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की पूरी कोशिश करेगी.

  • 6,6,6,6,6,6,6…..लगाकर निकोलस पूरन ने सनराइजर्स हैदराबाद के जख्मों पर छिड़का नमक, आईपीएल टीम को हो रहा अफसोस

    6,6,6,6,6,6,6…..लगाकर निकोलस पूरन ने सनराइजर्स हैदराबाद के जख्मों पर छिड़का नमक, आईपीएल टीम को हो रहा अफसोस

    अबू धाबी में टी10 लीग खेली जा रही है। इस लीग में वेस्टइंडीज के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन अपनी फॉर्म में हैं। उन्होंने टी10 लीग में धमाल मचाया है। निकोलस पूरन सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया।

    निकोलस पूरन ने लगाए 7 छक्के

    अबू धाबी में चल रहे टूर्नामेंट के 21वें मैच में 30 नवंबर को डेक्कन ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलते हुए निकोलस पूरन ने बांग्ला सिर्फ 16 गेंदों में अंधाधुंध अर्धशतक जमा दिया। बांग्ला टाइगर्स की ओर से 109 रनों का टारगेट मिला था। इसके जवाब में खेलते हुए निकोलस पूरन ने सिर्फ 16 गेंदों में अंधाधुंध अर्धशतक जमा दिया। निकोलस ने अपनी पारी के दौरान 1 चौका और 7 छक्के लगाए। इनमें से भी 5 छक्के पारी के पांचवें ओवर में आए। जब पूरन निकोलस ने बांग्ला टाइगर्स के कप्तान और धाकड़ स्पिनर शाकिब अल हसन की पहली तीन और फिर आखिरी दो गेंदों को छक्के के लिए उड़ा दिया। उनकी पारी को देख सभी हैरान रह गए।

    टी10 लीग में पूरन निकोलस आए फॉर्म में

    निकोलस पूरन ने 6.1 ओवर यानी 37 गेंदों में हासिल कर लिया  और 10 विकेट से मैच में जीत हासिल की। अपनी पारी में बल्लेबाज पूरन ने 50 और उनके ओपनिंग जोड़ीदार टॉम-कोहलर कैडमोर ने 21 गेदों में 50 रन हासिल कर लिए। आपको बता दें कि निकोलस पूरन इस टूर्नामेंट के बाद से ही फॉर्म में आए हैं। पूरन की कप्तानी में टी20 विश्व कप के पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा था। खुद पूरन बल्ले से नाकाम रहे थे।

    उन्होंने कप्तानी भी छोड़ दी थी, जबकि हाल ही में IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद से उन्हें रिलीज किया गया था। निकोलस पूरन वेस्टइंडीज के दमदार खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में वो कुछ खास परफॉर्मेंस नहीं दे पाए थे। ऐसे में उन्हें अबू धाबी में हो रही है, टी10 लीग में फिर से फॉर्म में देख जा रहा है। आईपीएल में किस टीम की ओर से परफॉर्म करेंगे, ये भी देखना दिलचस्प होगा।

  • 6,4,4,6,4,4,6….लगाकर निकोलस पूरन ने सनराइजर्स हैदराबाद को सिखाया सबक, बल्ले से कर रहे हैं चौके-छक्के की बारिश

    6,4,4,6,4,4,6….लगाकर निकोलस पूरन ने सनराइजर्स हैदराबाद को सिखाया सबक, बल्ले से कर रहे हैं चौके-छक्के की बारिश

    अबू धाबी में टी10 लीग चला रही है. इस लीग में निकोलस पूरन अपना घातक प्रदर्शन दिखाते नज़र आए. निकोलस बीत कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे और इसका खामियाजा उनकी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भुगतना पड़ा था. तब अपने प्रदर्शन से निराश होकर निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था. लेकिन अब अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने अपना धाकड़ फॉर्म वापस हासिल कर लिया है.

    निकोलस पूरन का शानदार प्रदर्शन

    अबू धाबी टी10 लीग में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी निकोलस पूरन डेक्कन ग्लेटिएटर्स की ओर से खेल रहे हैं. डेक्कन ग्लेटिएटर्स और नॉर्दन वॉरियर्स के बीच के मुकाबले में निकोलस ने अपना जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया. उन्होंने अपनी जबरदस्त पारी के दम पर डेक्कन ग्लेडिएटर्स की टीम को जीत हासिल कराई. इस मैच में डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने टॉस में बाज़ी मारते हुए पहले बल्लेबाजी का फैसल किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन ग्लेडिएटर्स की टीम के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया.

    उन्होंने 32 गेंदों का सामना किया और 80 रनों की पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले थे. उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत डेक्कन ग्लेडिएटर्स की टीम ने 10 ओवर में 139 रनों का लक्ष्य नॉर्दन वारियर्स के सामने खड़ा किया और इस दौरान टीम ने 3 विकेट गंवाए. वहीं इस लक्ष्य को चेज करने उतरी नॉर्दन वारियर्स की टीम असफल रही और टीम को 24 रनों से डेक्कन ग्लेडिएटर्स की टीम से हार का सामना करना पड़ा. इस टीम से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज एडम लिथ ने खेली. उन्होंने 22 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की पारी खेली. उनके अलावा हर बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुआ.

    निकोलस पूरन का शानदार फॉर्म

    अबू धाबी टी10 लीग में डेक्कन ग्लेडिएटर्स की ओर से खेलते हुए निकोलस पूरन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. निकोलस पूरन ने पहले अबू धाबी के खिलाफ अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से 77 रनों की नाबाद पारी खेली थी और अब नॉर्दन वारियर्स के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त 80 रनों की पारी खेली. उनके इस घातक प्रदर्शन को देख कर हर कोई प्रभावित हो रहे है.

    आईपीएल 2023 से पहले उनका ये घातक प्रदेशन देख कर आईपीएल फ्रेंचाइजी एसआरएच को खूब पछतावा हो रहा होगा क्योंकि एसआरएच ने उन्हें आईपीएल 2023 के लिए अपनी टीम से रिलीज कर दिया है. अब ऐसे में मिनी ऑक्शन में निकोलस पूरन पर जम कर बोली लगने की उम्मीद है.

  • 6,6,6,6,6,6….लगाकर निकोलस पूरन ने की अपने फॉर्म में जबरदस्त वापसी, सनराइजर्स हैदराबाद को आ रहा होगा रोना

    6,6,6,6,6,6….लगाकर निकोलस पूरन ने की अपने फॉर्म में जबरदस्त वापसी, सनराइजर्स हैदराबाद को आ रहा होगा रोना

    वेस्टइंड़ीज के खिलाड़ी निकोलस पूरन मौजूदा समय में अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. निकोलस ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं और अब कप्तानी छोड़ने के बाद वो टीम के खिलाड़ी के रूप में धमाल मचा रहे हैं. निकोलस आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते दिखे थे.

    वहीं अब हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2023 के लिए उन्हें रिलीज कर दिया है. वहीं अब उनका घातक प्रदर्शन देख कर एसआरएच को इस बात का पछतावा जरूर हो रहा होगा. निकोलस पूरन फिलहाल अबू धाबी टी10 लीग में डेक्कन ग्लेडिएटर्स टीम की ओर से खेल रहे हैं, और अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं.

    निकोलस पूरन का जबरदस्त प्रदर्शन

    वेस्टइंडीज के घातक बल्लेबाज निकोलस पूरन फिलहाल अबू धाबी टी10 लीग का हिस्सा बने हुए हैं. निकोलस इस लीग में डेक्कन ग्लेडिएटर्स की ओर से खेल रहे हैं. इस लीग का आगाज बीते दिन यानी 23 नवंबर से हुआ है, इस लीग का पहला मुकाबला डेक्कन ग्लेडिएटर्स और अबू धाबी के बीच खेला गया. मैच में निकोलस पूरन ने डेक्कन ग्लेडिएटर्स की ओर से घातक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ते दिखे.

    उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से विरोधी टीम के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए. निकोलस ने इस मैच में 33 गेंदों का सामना करते हुए 77 रनों की जबरदस्त अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे. वहीं इस दौरान उनके स्ट्राइक रेट की बात करें तो वो 233.33 का था. निकोलस की इस पारी ने डेक्कन ग्लेडिएटर्स की टीम को 10 ओवर में 135 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाया.

    कैसा रहा मैच का हाल?

    बीते दिन अबू धाबी टी10 लीग में डेक्कन ग्लेडिएटर्स और अबू धाबी के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला गया. टॉस में बाज़ी मारते हुए डेक्कन ग्लेडिएटर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन ग्लेडिएटर्स की टीम की शुरुवात कुछ खास नहीं रही. टीम ने अपना पहला विकेट बेहद जल्दी गंवा दिया. टीम की कमान निकोलस पूरन ने पिच पर आकर संभाली. उन्होंने अपने शानदार बल्लेबाजी के दम पर अर्धशतकीय पारी खेली. इनके अलावा अन्य सभी बल्लेबाजों ने कुछ खास कमाल नहीं किया.

    टीम के बल्लेबाज सुरेश रैना बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए. 10 ओवर में डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने अबू धाबी के आगे 135 का लक्ष्य खड़ा किया. इस लक्ष्य को चेज करने उतरी अबू धाबी की टीम बुरी तरह फेल हुई और 10 ओवर में महज 99 रनों तक पहुंच सकी. वहीं मुकाबले में डेक्कन ग्लेडिएटर्स को 35 रनों से जीत मिली. अबू धाबी की टीम ने बल्लेबाज़ी की शुरुवात ही कुछ खास नहीं की टीम के लिए सबसे अधिक रन जेम्स विन्स ने जड़े, उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन जड़े. इनके अलावा सभी बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे.

    निकोलस पूरन ने छोड़ी वेस्टइंडीज की कप्तानी

    अबू धाबी लीग में डेक्कन ग्लेडिएटर्स की कमान संभाल रहे कप्तान निकोलस पूरन कुछ समय पहले तक वेस्टइंडीज की नेशनल टीम की भी कमान संभालते थे. पूरन ने इस लीग में भलेही अपने फॉर्म में वापसी करी हो मगर कुछ समय पहले तक पूरन अपनी सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे थे. उनके खराब प्रदर्शन के चलते टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम बुरी तरह फेल हुई और सुपर 12 तक भी नहीं पहुंच सकी थी.

    यही वजह थी की निकोलस ने इस टूर्नामेंट के बाद वेस्टइंडीज की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में निकोलस पूरन बेहद खराब प्रदर्शन करते दिखे हैं, उन्होंने 3 मैच में महज 25 रन जड़े थे और उस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 86.20 का रहा, वहीं उनका औसत 8.33 का रहा था. अबू धाबी टी10 लीग ने निकोलस पूरन ने एक बार फिर अपने फॉर्म में वापसी कर ली है और इस बात का प्रमाण उन्होंने 77 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल कर दिया है.

  • निकोलस पूरन ने टी20 विश्व कप में हार की जिम्मेदारी लेते हुए लिया कप्तानी से संन्यास, टीम को लगा बहुत बड़ा झटका

    निकोलस पूरन ने टी20 विश्व कप में हार की जिम्मेदारी लेते हुए लिया कप्तानी से संन्यास, टीम को लगा बहुत बड़ा झटका

    टी20 वर्ल्ड कप (t20 world cup) में वेस्टइंडीज की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके बाद कप्तान निकोलस पूरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें पूरन ने अपने इस्तीफे में कहा है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ रहे हैं। टीम वेस्टइंडीज दो बार की विश्व विजेता ये टीम क्वालीफायर राउंड में ही बाहर हो गई थी और सुपर-12 में भी नहीं आ सकी थी।

    वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने छोड़ी कप्तानी

    आपको बता दें टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज टीम के कप्तान निकोलस पूरन मई में टीम के कप्तान बने थे। कायरन पोलार्ड के संन्यास लेने के बाद निकोलस पूरन को विंडीज का कप्तान बनाया गया था। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पूरन के हवाले से लिखा है,

    “मैंने काफी कुछ सोचने के बाद टी20 विश्व कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।  मैंने काफी सम्मान के साथ ये पद संभाला था और बीते समय में अपना सब कुछ झोंक दिया था। टी20 वर्ल्ड कप वो चीज है जो हमारे बारे में असलियत नहीं बताता है और मैं आने वाली रिव्यू प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए तैयार हूं। हम दोबारा से पूरी टीम बनाएं इसके लिए कई महीने हैं. मैं क्रिकेट वेस्टइंडीज को समय देना चाहता हूं कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ मार्च में होने वाली सीरीज के लिए तैयार कर ले।”

    इसके बाद पूरन ने अपने संन्यास को लेकर कहा

    “वेस्टइंडीज की सीमित ओवरों की टीमों की कप्तानी छोड़ने मुझे लगता है कि ये टीम के हित में है और मेरे हित में भी है। मेरा ध्यान इस बात पर है कि मैं कैसे एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में योगदान दे सकता हूं। मैं चाहता हूं कि हम एक सफल टीम बनें। मैं इस काम में सबसे ज्यादा योगदान लगातार रन बनाकर दे सकता हूं।”

    आपको बता दें वेस्टइंडीज पहली टीम थी जिसने दो बार टी20 विश्वकप की ट्रॉफी उठाई थी।