टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 19 अक्टूबर को ग्रुप स्टेज का मुकाबला वेस्टइंडीज (WEST INDIES) और जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के बीच दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा था। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना पाई थी। जिम्बाब्वे लक्ष्य का पीछा करते हुए 122 रनो पर ही सिमट गई। वेस्टइंडीज ने 31 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल कर ली हैं।
पूरी टीम के प्रयास के चलते 153 रनों पर पहुंची वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज हमेशा से ही अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं लेकिन वह हमें अब तक टी20 वर्ल्ड कप में देखने को नहीं मिली हैं। आज वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन ही बना पाई। आज काइल मेयर्स (KYLE MAYERS) और जॉनसन चार्ल्स (JOHNSON CHARLES) ओपनिंग करने उतरे थे।
टीम को पहला झटका तब लगा जब काइल मेयर्स 13 रनों पर ही आऊट हो गए। जॉनसन चालर्स ने आज 36 गेंदो में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 45 रनों की पारी खेली। आज उन्होने जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज के सिए सबसे ज्यादा रनों की पारी खेली। निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) आज फिर से फेल हो गए महज 7 रनों पर ही आऊट हो गए।
इसी के साथ जेसन होल्डर (JASON HOLDER) और शारमार्ह ब्रुक्स (SHARMARH BROKES) ने भी आज बहुत ज्यादा निराश किया। रोवमैन पॉवेल (ROWMEN POWELL) के 28 रन और अकील होसैन (AKEAL HOSAIN) के नाबाद 23 रनों के चलते वेस्टइंडी ने 153 रन बोर्ड पर लगाए।
वेस्टइंडीज के सामने 122 रनों पर ही सिमटी जिम्बाब्वे
जिम्बाब्वे की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आज शानदार शुरूआत की थी। लेकिन 29 रनों पर टीम का पहला विकेट गिरा। रजस चकाब्वा (REGIS CHAKBAVA) जो अच्छे नजर आ रहे थे 13 रनों पर ही अपना विकेट गंवा बैठे। उसके बाद गेम वेस्टइंडीज के तरफ हो गया था। वेसली मधवेरे (WASHLIE MADHEVERE) ने भी 47 के स्कोर पर 27 रनों पर अपना विकेट गंवा दिया।
उसके बाद अगले क्रम के सारे बल्लेबाज वेस्टइंडीज के चंगुल में फंसते चले गए। सिंकदर रज़ा (SIKANDER RAZA) जो पिछले मैच में शानदार नजर आए थे। आज 14 रनों पर ही आऊट हो गए। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते जिम्बाब्वे का बुरा हाल हो गया। अलजारी जौसैफ (ALZARRI JOSEPH) ने 16 रन देकर 4 विकेट लिए।
औबैड मैकॉय (ONED MC’COY) ने 1 विकेट, जेस होल्डर (JASON HOLDER) ने 3 विकेट और ओडियन स्मिथ (ODEAN SMITH) ने 1 विकटों से जिम्बाब्वे का खेल 122 रनों पर ही समाप्त कर दिया।
