आयरलैंडः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 19 अक्टूबर को ग्रुप स्टेज का मुकाबला स्कॉटलैंड (SCOTLAND) और आयरलैंड (IRELAND) के बीच ब्लंडस्टोन ऐरेना (BLUNDSTONE ARENA) में सुबह 9ः30 बजे से खेला जा रहा था। स्कॉटलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने माइकल जोन्स (MICHAEL JONES) के 86 रनों के चलते 176 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड ने कर्टिस कैंफर (CURTIS CAMPHER) के नाबाद 72 रनों के चलते 1 ओवर शेष रहते ही लक्ष्य की प्राप्ति कर 6 विकटों से मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं।
स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड ने पहला विकेट मात्र 1 रन पर ही खो दिया ता लेकिन यहां से बल्लेबाजों ने दबाव में रहते हुए भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। दूसरे ओपरन माइकल् जोन्स (MICHAEL JONES) ने और मैथ्यू क्रास (MATHEWW CROSS) के बीच 59 रनों की साझेदारी हुई। मैथ्यू क्रास ने 5 चौकों की मदद से 28 रनों की पारी खेली।
माइकल जोन्स ने इसके बाद कप्तान रिची बैंरिंगटन के साथ मिलकर 78 रनों की साझेदारी निभाई। रिची बैरिंडटन (RICHIE BERRINGTON) ने 27 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली। माइकल जोन्स तीसरा विकेट गिरने के बाद भी क्रिज पर अड़े रहे और 55 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 86 रनों पर अपनी पारी घोषित की। इन बल्लेबाजों की अच्छी बल्लेबाजी के चलते स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 176 रनों का आंकड़ा अपने नाम किया था।
कैंफर की पारी ने आयरलैंड को दिलाई पहली जीत
Curtis Campher and George Dockrell, take a bow!
Their extraordinary partnership helps Ireland to a crucial win 👏#T20WorldCup | #SCOvIRE | 📝 https://t.co/HAdDN37wJH pic.twitter.com/25bD0Rg5Hb
— ICC (@ICC) October 19, 2022
आयरलैंड की टीम गेंदबाजी से ज्यादा अपनी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं लेकिन पिठले मैच में उनकी बल्लेबाजी ने ही टीम की नईया को डूबो दिया था। आज आयरलैंड 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी जो आसान बिल्कुल भी नहीं था। टीम को झटका तब लगा जब कप्तान एंड्रयू बालबर्नी (ANDREW BALBIRNIE) 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
और टीम ने महज 22 रनों में 1 विकेट खो दिया था। उसके बाद पॉल स्ट्रींग (PAUL STRING) भी 8 रन पर आऊट हो गए। लॉरकन टकर (LORKEN TUCKER) और हैरी टैक्टर (HARRY TECTOR) के बीच साझेदारी थोड़ी पनपती हुई नजर आ रही थी लेकिन टकर 20 रन और हैरी टैक्टर 14 रनों पर आऊट हो गए। उसके पांच नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कर्टिस कैंफर ने अपने नाबाद 72 रनों के चलते ही टीम को जीत दिलाई।
कर्टिस कैंफर (CURTIS CAMPHER) ने मात्र 32 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 72 रनों की पारी खेली। जॉर्ज डॉकरेल (GEORGE DUCKRELL) ने भी कर्टिस का अच्छा साथ निभाया उन्होने 27 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रनों की धमाकेदार पारी खेली। दोनों की इस पारी ने आयरलैंड को 6 विकटों से मैच जीतवा दिया हैं।
