Tag: अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड

  • Atiq Ahmed पर बनेगी वेब सीरीज, अतीक अहमद और शूटर Guddu Muslim के लिए परफेक्ट हैं ये स्टार, जान लीजिए नाम

    Atiq Ahmed पर बनेगी वेब सीरीज, अतीक अहमद और शूटर Guddu Muslim के लिए परफेक्ट हैं ये स्टार, जान लीजिए नाम

    Atiq Ahmad: 15 अप्रैल 2023 को अतीक अहमद (Atiq Ahmad) की हत्या कर दी गई थी. अतीक के साथ उसका भाई अशरफ भी उस वक़्त मौजूद था. पुलिस कस्टडी में होने के बावजूद भी अतीक और उसके भाई की हत्या हुई थी. जिसके बाद से बहुत बवाल हुआ था. बता दें की, अब अतीक अहमद (Atiq Ahmad) पर बनने जा रही है वेब सीरीज.

    Atiq Ahmad का किरदार निभाएगा ये एक्टर, गुड्डू मुस्लिम का भी होगा करैक्टर

    मिली जानकारी के मुताबिक,  इस हत्याकांड का का अब वेब सीरीज बनेगी. इसके पहले भी यूपी के कई नेता माफियाओं के खिलाफ वेब सीरीज बन चुकी है. 90 के दशक के उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रकाश शुक्ला के उपर भौकाल वेब सीरीज बनी है.

    इसके साथ ही बीहड़ वेब सीरीज में यूपी के बुंदेलखंड के डाकू शिव कुमार पटेल को लोग देख चुके हैं. अब अतीक अहमद पर भी वेब सीरीज बनेगी. अतीक का रोल प्ले करेंगे सौरभ शुक्ला. सौरभ शुक्ला  यूपी के गोरखपुर के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है की वो अतीक का रोल बखूबी निभा सकते हैं.

    सत्या में कल्लू मामा के रोल से हुए फेमस अब अतीक की दिखाएंगे पूरी कहानी

    बता दें की, सौरभ शुक्ला सत्या में कल्लू मामा का रोल प्ले किया था. जिससे उनको बड़ी पहचान मिली. कहा जाता है की, सौरभ ने कई फिल्मों में दबंग और गुंडे का रोल प्ले किया है. अतीक (Atiq Ahmad) के खास और बमबाज गुड्डू मुस्लिम का रोल प्ले करने जा रहे हैं फैसल मलिक.

    बता दें की फैसल ने फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में पुलिस ऑफिसर गोपाल सिंह का रोल प्ले किया था. जिसके बाद से वो बहुत फेमस हुए थे. इसके अलावा अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘पंचायत’ में  उप प्रधान प्रह्लाद पांडे का रोल निभा चुके हैं.

     

    ये भी पढ़ें: ‘शहीद Atiq Ahmad अमर रहें’ नमाज़ के बाद पटना के मस्जिद में माफिया अतीक के लिए लगे नारे, ईद के पहले उठे सवाल

  • Atiq Ahmad को लेकर ओवैसी ने कहीं ऐसी बातें, मचा ज़ोरदार हंगामा, सीएम योगी दो दिया ये चैलेंज

    Atiq Ahmad को लेकर ओवैसी ने कहीं ऐसी बातें, मचा ज़ोरदार हंगामा, सीएम योगी दो दिया ये चैलेंज

    Atiq Ahmad: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और अशरफ की हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद से प्रदेश सरकार और पुलिस को घेरा जा रहा था. बता दें की, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है. असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी चैलेंज कर डाला है.

    सीएम योगी के वायरल बयान पर AIMIM चीफ ने साधा निशाना, कहीं ये बातें

    अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और अशरफ की हत्या के बाद से विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी बीच अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी बात रखी है. बता दें की, असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री के उस बयान को टारगेट किया है जिस बयान में उन्होंने ने कहा था की माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे.

    सीएम योगी का अधिकारिक बयान…

    AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है की अतीक (Atiq Ahmad) और अशरफ की हत्या उन्होंने मशहूर होने के लिए की थी. जबसे अतीक और अशरफ की हत्या हुई है तबसे मुख्यमंत्री योगी का ये बयान चर्चा का विषय बना हुआ है.

    Atiq Ahmad के ख़त को लेकर ओवैसी ने किया इन बातों का ज़िक्र

    अधिकारिक मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है की,

    “ये लोग मशहूर होना चाहते थे. इन्होंने एक महीने की ट्रेनिंग ली थी. 500 गोलियां चलाई गईं, फिर जाकर उन्होंने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. अब हम पूछना चाह रहे हमारे मुल्क के प्रधान सेवक से, यूपी के वजीर-ए-आला से कि ये कैसे हुआ? उनपर (आरोपियों) पर UAPA क्यों नहीं लगा, इसपर कोई जवाब नहीं देंगे. इनको 8 लाख रुपये का हथियार किसने दिया. इनके पास घर में छत नहीं है, 8 लाख रुपये का वेपन कौन दिया बताओ.”

    ओवैसी ने कहा की मरने वाले पहले से ख़त छोड़ जाते हैं. इसके अलावा विपक्ष के कई नेता भी प्रदेश सरकार को दोषी ठहरा रहें है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अतीक और अशरफ की हत्या की आलोचन की थी.

     

    ये भी पढ़ें:Atiq Ashraf Murder: डॉन अतीक अहमद और अशरफ की मौत पर देश में हड़कंप, कई बड़े नेता उठा रहे सवाल

  • ‘शहीद Atiq Ahmad अमर रहें’ नमाज़ के बाद पटना के मस्जिद में माफिया अतीक के लिए लगे नारे, ईद के पहले उठे सवाल

    ‘शहीद Atiq Ahmad अमर रहें’ नमाज़ के बाद पटना के मस्जिद में माफिया अतीक के लिए लगे नारे, ईद के पहले उठे सवाल

    माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmad) की हत्या के बाद से कई अजीबोगरीब घटना हुई है. कभी कांग्रेस के नेता ने अतीक को शहीद बोला है कभी सज्जाद नोमानी उसे हत्यारों को सजा दिलाने के लिए रोते हुए नज़र आए हैं. लेकिन अब बिहार में पटना की राजधानी में अतीक अहमद अमर रहे के नारे लगें हैं.

    Atiq Ahmad के पक्ष में लगे नारे, साथ ही योगी सरकार के खिलाफ भी हुई नारेबाजी

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद कांग्रेस के पार्षद राजकुमार सिंह ने कहा था की अतीक अहमद (Atiq Ahmad) को भारत रतन मिलना चाहिए और अतीक अहमद को शहीद भी घोषित कर देना चाहिए. हालाँकि, इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया था.

    अब बिहार के पटना से भी एक ऐसी खबर सामने आ रही है. दरअसल राजधानी पटना में स्टेशन स्थित जामा मस्जिद में अंतिम जुमे की नमाज अदा की जा रही थी. वहां पर भारी भीड़ थी. जैसे ही नमाज़ खत्म हुई वैसे ही नारे लगने लगे.

    आधे घण्टे तक हुई नारेबाजी, समर्थन में जमकर लगे नारे

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, पटना में नमाज़ अदा करने के बाद करीब आधे घण्टे तक नारेबाजी होती रही. रईस गजनवी ने नारेबाजी की शुरुवात की. नारेबाजी कर रहे रईस ने योगी सरकार भी निशाना साधा. इसके साथ ही अतीक अहमद के समर्थन में नारे लगाए.

    बता दें की, रईस गजनवी ने कहा कि,”अतीक अहमद शहीद हुआ है और योगी सरकार ने प्लान करके अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की हत्या की है. अतीक अहमद दोषी था तो सजा कानून देता और कोर्ट इस पर फैसला लेता लेकिन जिस तरह से हत्या हुई है, उससे साफ जाहिर है कि ये हत्या है और इसमें योगी सरकार की साफ संलिप्तता है.”

     

    ये भी पढ़ें:Atique Ahmed Murder Case: जिस पिस्टल से अतीक और अशरफ पर चलाई गई गोलियां वो तुर्की में बनती है, भारत में है बैन, जानें कीमत

  • Guddu Muslim के नाम से लेटर हुआ वायरल, अतीक की पत्नी शाइस्ता को लेकर लिखी ये बातें

    Guddu Muslim के नाम से लेटर हुआ वायरल, अतीक की पत्नी शाइस्ता को लेकर लिखी ये बातें

    Guddu Muslim: प्रयागराज में अतीक और अशरफ की हत्या कर दी गई थी.  अतीक और अशरफ की हत्या के बाद पुलिस जांच कर रही है. इसी के साथ अब उमेश पाल हत्याकांड फरार गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) और शाइस्ता परवीन को पुलिस ढूंढ रही है. गुड्डू मुस्लिम का अब लेटर अब वायरल हो रहा है.

    Guddu Muslim का लेटर हो रहा वायरल, हुए बड़े खुलासे

    माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद से पुलिस तेज़ी से जांच कर रही है. उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम और अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता दोनों को पुलिस ढूंढ रही है. बता दें की, अब गुड्डू मुस्लिम का एक लेटर वायरल हो रहा है. गुड्डू मुस्लिम को गुड्डू बमबाज के नाम से भी जाना जाता है. बता दें की, गुड्डू मुस्लिम ने ही उमेश पाल हत्याकांड में बम फेंके थे.

    पुलिस ने फरार गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) पर 5 लाख का इनाम घोषित किया था. अब गुड्डू मुस्लिम के नाम से एक लेटर तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल लैटर में लिखा है की, “भाभी (शाइस्ता) ने कहा है अभी सांसद जी (अतीक) ही मरे हैं, लेकिन हम जिंदा हैं.”

    गुड्डू मुस्लिम के लेटर की वजह से अब उठ रहे कई सवाल

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, वायरल हो रहे लेटर में गुड्डू के हवाले से देवेंद्र तिवारी नामक शख्स को धमकी दी गई है. गुड्डू मुस्लिम न सिर्फ माफिया अतीक के साथ काम करता था बल्कि वो बड़े-बड़े माफियों के साथ काम कर चुका है.

    guddu muslim

    15 अप्रैल 2023 को आतील अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद से काफी सारे सवाल प्रदेश की सरकार और पुलिस प्रशासन पर उठ रहे थे. विपक्ष भी अतीक की हत्या की आलोचना कर रहा था.

     

    ये भी पढ़ें: Atiq Ahmad के महाराष्ट्र में लगे पोस्टर, पोस्टर में अतीक और अशरफ को बताया गया शहीद

  • Atiq Ahmad से जब गुजरात के जफर सरेशवाला ने की थी बात, माफिया ने साबरमती जेल से किया था फ़ोन

    Atiq Ahmad से जब गुजरात के जफर सरेशवाला ने की थी बात, माफिया ने साबरमती जेल से किया था फ़ोन

    माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और उसके भाई अशरफ की जबसे हत्या हुई है तबसे कई सारे राज़ सामने आ रहे हैं. अतीक और उसके भाई की पुलिस कस्टडी में हत्या हो गई थी. इसके साथ अतीक के बेटे असद का UPSTF ने झांसी में एनकाउंटर कर दिया था. लेकिन बता दें की अब गुजरात के बिज़नस मैंन ज़फर ने अब बड़ा खुलासा किया है.

    ज़फर ने Atiq Ahmad और उसके बेटे असद के साथ की थी फोन पर बात, आज किया खुलासा

    अतीक अहमद (Atiq Ahmad) के बेटे असद अहमद को लेकर आज गुजरात के बड़े बिजनेसमैन ने खुलासा किया है. ज़फर ने बताया की जब डॉन अतीक अहमद (Atiq Ahmad) को गुजरात की साबरमती जेल ले जाया जा रहा था तब असद अहमद उनके पास आया था. ज़फर का कहना है की उस वक़्त असद ने ज़फर की बात अतीक अहमद से करवाई थी.

    इसके आगे ज़फर ने बताया की अतीक अहमद ने ज़फर से  फोन पर अपनी हिफाजत की मांग की थी. ज़फर सरेशवाला ने कहा की,

    “उन्होंने (अतीक) ने कहा जफर भाई मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं, आपसे कभी मिला नहीं हूं, आप बहुत संजीदगी की बात करते हो, आप बड़े आदमी हो. मैंने कहा कि मेरा जेल से तो कोई ताल्लुक नहीं है. उन्होंने कहा कि जफर भाई मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि जब मुझे शिफ्ट कर रहे हैं, तो मेरे साथ जुल्म और ज्यादती न हो. मैं डाइबटीज का पेशंट हूं. मैंने कहा कि अहमदाबाद सेन्ट्रल जेल के अफसर बहुत ही संजीदगी के साथ पेश आएंगे और आपके साथ ऐसा कुछ नहीं करेंगे.”

    असद अहमद ने जफर को ऐसे दिया था अपना परिचय

    गुजरात के नामी बिजनेसमैन जफ़र ने बताया की अतीक के बेटे असद ने उन्हें कैसे अपना परिचय दिया. जफ़र ने कहा की, “ये बात है 2019 की. एक गैर मुस्लिम के साथ एक नौजवान आया था. उसने कहा कि मैं असद हूं और एमिटी यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई करता हूं. तब उसकी उम्र 20 साल से कम रही होगी.”

    इतना ही असद ने ये भी बताया की वो अतीक अहमद का बेटा है. असद अहमद ने जफ़र को फ़ोन दिया और कहा मेरे वालिद (Atiq Ahmad) से बात कर लीजिए. तब जफ़र ने कहा की भाई  कमाल है. जेल में भी बैठकर बात हो सकती है. बता दें की उस वक़्त अहमद साबरमती जेल में था.

     

    ये भी पढ़ें: पुलिसवाले की बेटी कैसे बनी ‘लेडी डॉन’? जाने अतीक की पत्नी Shaista Parveen की पूरी कहानी

  • Atiq Ahmad सपा सरकार में गया था जेल, शिवपाल यादव के बयान से एक फिर आया सियासी भूचाल

    Atiq Ahmad सपा सरकार में गया था जेल, शिवपाल यादव के बयान से एक फिर आया सियासी भूचाल

    अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से यूपी की सियासत पहले से ही गर्म चल रही थी. लेकिन अब यूपी में निकाय चुनाव भी नज़दीक आ गए हैं. निकाय चुनाव और अतीक (Atiq Ahmad) मामले के चलते सपा पहले से सत्ताधारी बीजेपी से सवाल पूछ रही थी. अब शिवपाल यादव के बयान ने सियासी भूचाल ला दिया था.

    शिवपाल सिंह यादव बोले, प्रदेश की कानून व्यवस्था हुई है फेल

    अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और अशरफ की हत्या के बाद आज शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी है. शिवपाल सिंह यादव ने कहा है की, सपा सरकार में ही अतीक अहमद को जेल भेजा गया था. इसके साथ उन्होंने उमेश पाल हत्याकांड का भी ज़िक्र किया.

    उमेश पाल हत्याकांड पर बोलते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा की,उमेश पाल के पास सुरक्षा व्यवस्था भी थी. मगर फिर भी घटना हो गई. यहां राज्य सरकार की कानून व्यवस्था फेल हुई है. बता दें की, उमेश पाल की हत्या 24 फरवरी 2023 को हुई थी. जिसमें अतीक का बेटा और पत्नी दोनों ही आरोपी थे. हालाँकि, अतीक का असद अब पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है.

    Atiq Ahmad ही हत्या को भी शिवपाल सिंह ने बताया सरकार की विफलता

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, अतीक अहमद (Atiq Ahmad) पर बोलते हुए शिवपाल सिंह ने कहा है की,

    अतीक अहमद को पुलिस बाहर लेकर आई. अतीक और अशरफ पुलिस संरक्षण में थे. मगर फिर भी यह घटना हो गई. राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हुई है. ये पूरी तरह से सरकार की विफलता है.

    शिवपाल यादव का कहना है की पुलिस फोर्स भी थी. उनके पास हथियार भी थे. लेकिन जब अतीक और अशरफ की हत्या की जा रही थी तब पुलिसकर्मियों के हथियार कहाँ थे. आगे शिवपाल ने कहा की ऐसे अपराधियों की हिम्मत कैसे हुई.

     

    ये भी पढ़ें:Atiq Ahmad के महाराष्ट्र में लगे पोस्टर, पोस्टर में अतीक और अशरफ को बताया गया शहीद

  • Atiq Ahmad के शूटर अब्दुल कवी का बड़ा भाई हुआ गिरफ्तार, 15 हज़ार का था ईनामी आरोपी

    Atiq Ahmad के शूटर अब्दुल कवी का बड़ा भाई हुआ गिरफ्तार, 15 हज़ार का था ईनामी आरोपी

    Atiq Ahmad: प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद (Atiq Ahmad) के करीबी अब्दुल कवी के भाई अब्दुल दवी को उठा लिया है. बताया जा रहा है की, अब्दुल वली पर शूटर अब्दुल कवी को शरण देने का आरोप है. अतीक और अशरफ की हत्या के बाद से पुलिस की जांच और भी ज्यादा तेज हो गई हैं. पुलिस हर दिन कुछ नए सुराग ढूंढ कर निकाल रही है.

    18 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 हज़ार का नामी आरोपी था

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की पुलिस ने अब्दुल दवी ने उठा लिया है. खबरे ऐसी भी आ रहीं थी की अब्दुल दवी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है. लेकिन उसके पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.  शूटर अब्दुल कवी 18 साल से राजूपाल हत्याकांड में फरार चल रहा था.

    25 जनवरी 2005 को विधयाक राजूपाल की हत्या कर दी गई थी. हत्या करने वाले हत्यारोपियों में अब्दुल कवी का भी नाम था. बता दें की, अतीक अहमद ने ही राजूपाल की हत्या करवाई थी. जिसके बाद से पुलिस जांच कर रही थी. दवाब के चलते अतीक अहमद (Atiq Ahmad) को सपा से भी निकाल दिया गया था.

    अब्दुल कवी अपने घर आता जाता रहता था, घर वाले देते थे पनाह

    बताया जा रहा है की, पुलिस अतीक अहमद (Atiq Ahmad) के बारे में भी अब्दुल कवी से पूछताछ कर रही है. अब्दुल वली सराय अकिल थाना का वांछित था. मिली जानकारी के मुताबिक, 5 अप्रैल 2023 को अब्दुल कवी लखनऊ के स्पेशल सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया था.

    पुलिस ने बताया है की अब्दुल कवी अपने घर आता रहता था. घरवालों को सब पता होने के बावजूद भी उन्होंने अब्दुल कवी को पनाह दी थी. इसी के साथ पुलिस अतीक अहमद और भाई अशरफ की हत्या की जांच कर रही है.

     

    ये भी पढ़ें:Atique Ahmed Murder Case: यूपी पुलिस ने जारी की अतीक अहमद के अत्याचारों से पीड़ित लोगों की लिस्ट, लिस्ट देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

  • Atiq-Ashraf Murder Case में SIT ने जांच करने के लिए क्राइम सीन को किया रीक्रिएट, ये सच्चाई निकलकर आई सामने

    Atiq-Ashraf Murder Case में SIT ने जांच करने के लिए क्राइम सीन को किया रीक्रिएट, ये सच्चाई निकलकर आई सामने

    Atiq-Ashraf Murder: 15 अप्रैल 2023 को डॉन अतीक और उसके भाई अशरफ (Atiq-Ashraf Murder) की हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद से हत्या किस तरफ से की गई, असली मकसद क्या था और साथ ही तीनो हत्यारों के पीछे किसका हांथ है. पुलिस इन सभी सवालों का जवाब तलाश रही है. तभी घटनास्थल पर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया.

    Atiq-Ashraf Murder में पुलिस की जांच बढ़ी आगे, इन सवालों के मिलेंगे जवाब

    प्रयागराज में हॉस्पिटल के बाहर हुई हत्या के बाद पुलिस जांच कर रही है. अतीक अहमद और अशरफ (Atiq-Ashraf Murder) की हत्या के बाद पुलिस की जांच अब तेज हो गई है. बता दें की, गुरुवार को जांच करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी. जिसके बाद पुलिस ने वहां क्राइम सीन को रीक्रिएट किया है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस जिस वक़्त अतीक (Atiq-Ashraf Murder) को हॉस्पिटल ले जा रही थी उसी वक़्त तीनो हत्यारोपियों ने अतीक और उसके भाई को गोलियों से भून दिया था. लवलेश तिवारी, अरुण मौर्या और सनी सिंह इन तीनो ने मिलकर अतीक और अशरफ को गोली मारी थी. 8 गोलियां अतीक को लगीं थी और 5 गोलियां अशरफ अहमद को.

    इन सवालो के जवाब खोज रही SIT, तीन शूटर के बीच कितनी दूरी थी

    अतीक अहमद और अशरफ की मौत पर सवाल इसलिए भी उठ रहें हैं क्योंकि दोनों भाई पुलिस कस्टडी में थे. साथ ही तीनो हत्यारोपियों के पास से कोई भी मोबाइल नहीं बरामद हुआ है. बताया जा रहा था की, की आरोपी लवलेश तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था.

    पुलिस ने जिन सवालों के जवाब तलाश खोज रही है. उन सवालों में ये सवाल शामिल हैं. शूटरों ने जब सरेंडर किया उस समय किस टीम ने किसको पकड़ा?, जब शूटरों ने अतीक अहमद और अशरफ पर गोली मारी तब पुलिसकर्मी किस पोजिशन में थे?

     

    ये भी पढ़ें:Atiq Ahmad के महाराष्ट्र में लगे पोस्टर, पोस्टर में अतीक और अशरफ को बताया गया शहीद

  • Atiq Ahmad की जब तीनो लोग कर रहे थे हत्या, तब कौन सा वो चौथा शख्स वहां था मौजूद

    Atiq Ahmad की जब तीनो लोग कर रहे थे हत्या, तब कौन सा वो चौथा शख्स वहां था मौजूद

    अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से पुलिस लगातार जांच कर रही है. अतीक अहमद की हत्या के बाद से यूपी सरकार और यूपी पुलिस पर कई सवाल उठ रहे हैं. विपक्ष लगातार हमलावर है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है की की अतीक अहमद की हत्या में चौथा व्यक्ति भी शामिल था.

    Atiq Ahmad की हत्या के वक़्त तीनो शूटरों के पास नहीं था फ़ोन, इस व्यक्ति ने की मदद

    अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और उसके भाई अशरफ की हत्या 15 अप्रैल 2023 को कर दी गई थी. जिसके बाद से पुलिस जांच कर रही है. जांच में कई तथ्य सामने आए हैं. बता दें की, तीनो आरोपियों के पास से कोई भी मोबाइल फ़ोन नहीं बरामद हुआ था. ऐसे में सवाल ये उठता है की जब तीनो के पास मोबाइल नहीं था तब तीनो एक दूसरे से कनेक्टेड कैसे थे.

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कहा जा रहा है की जिन शूटरों के पास लाखों की पिस्टल थी उनके पास आखिर मोबाइल क्यों नहीं था. साथ ही शूटर लवलेश तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था. ऐसे में सवाल उठ रहा है की कोई चौथा आदमी वहां ज़रूर मौजूद था जो इनकी मदद कर रहा था.

    आरोपियों को कैसे मिली अतीक के हॉस्पिटल जाने खबर? क्या कोई अंदर से कर रहा था मदद

    जिस वक़्त अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और उसके भाई अशरफ को गोली मारी गई थी. उस वक़्त तीनो शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्या और सनी सिंह मीडियाकर्मी बनकर आए थे. ऐसे में अतीक को हॉस्पिटल जाना था या पुलिस का क्या प्लान था ये किसी को कैसे पता चला.

    कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है की कोई अन्दर का ही आदमी मिला हुआ था. जिसकी वजह से इन तीनो शूटरों को मदद मिली है. इसी मददगार की वजह से शूटरों ने बड़ी आसानी से अतीक (Atiq Ahmad) और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी थी.

     

    ये भी पढ़ें: Atiq-Ashraf Murder: डॉन अतीक और अशरफ की मौत से इन्हें हुआ करोड़ों का फायदा, जाने कौन हैं ये लोग

     

  • Atiq Ahmad के जनाजे में क्या बुर्का पहने पहुंची थी उसकी पत्नी? पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

    Atiq Ahmad के जनाजे में क्या बुर्का पहने पहुंची थी उसकी पत्नी? पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

    प्रयागराज में अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. इसके साथ ही दोनों को दफना भी दिया गया है. अतीक और अशरफ के जनाजे में  शामिल होने के लिए रविवार को भारी संख्या में लोग पहुंचे थे.

    Atiq Ahmad की पत्नी भी है नामी आरोपी, पति के अंतिम दर्शन में दिखी शाइस्ता

    माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद से प्रदेश हाई अलर्ट पर है. ऐसे में बमबाज गुड्डू मुस्लिम सहित अतीक की पत्नी शाइस्ता को भी प्रदेश पुलिस ढूंढ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अतीक और उसके भाई का शव दफन किया गया है.

    बता दें की, अतीक ने बताया था की उसकी जान को खतरा है.इसी के चलते विपक्ष ने आरोप लगाया है की अतीक (Atiq Ahmad) की सुरक्षा में चूक हुई और उसकी मौत हो गई है. लेकिन इन सभी मामलों में अतीक की पत्नी का ज़िक्र सबसे ज्यादा हो रहा है. ऐसा दावा किया गया था की अतीक के जनाजे में जो महिलाए आई है उनमें अतीक की पत्नी भी थी. हालाँकि, ये दावा झूठा निकला है.

    कौन है बमबाज गुड्डू मुस्लिम? जिसने मुख्तार अंसारी के लिए किया है काम

    गुड्डू मुस्लिम का नाम भी इस केस में सामने आ रहा है. दरअसल 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम को बम फेकते हुए देखा गया था. जिसके बाद से पुलिस गुड्डू को ढूंढ रही है. बता दें की, गुड्डू 2 दशक से कई माफियाओं के लिए काम कर रहा है.

    इन माफियाओं में मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह और प्रकाश शुक्ल का नाम है. फिलहाल गुड्डू मुस्लिम की लास्ट लोकेशन कर्नाटक बताई जा रही है. गुड्डू ने 1997 में एक गेम टीचर को मौत के घाट उतार दिया था. 15 साल की उम्र से ही गुड्डू चोरी करने लगा था.

     

    ये भी पढ़ें:Atique Ahmed Murder: जहां बेटे को दफनाया गया उसी कब्रिस्तान में दफन हुआ अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ अहमद