Atiq Ahmad
Atiq Ahmad

Atiq Ahmad: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और अशरफ की हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद से प्रदेश सरकार और पुलिस को घेरा जा रहा था. बता दें की, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है. असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी चैलेंज कर डाला है.

सीएम योगी के वायरल बयान पर AIMIM चीफ ने साधा निशाना, कहीं ये बातें

अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और अशरफ की हत्या के बाद से विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी बीच अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी बात रखी है. बता दें की, असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री के उस बयान को टारगेट किया है जिस बयान में उन्होंने ने कहा था की माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे.

सीएम योगी का अधिकारिक बयान…

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है की अतीक (Atiq Ahmad) और अशरफ की हत्या उन्होंने मशहूर होने के लिए की थी. जबसे अतीक और अशरफ की हत्या हुई है तबसे मुख्यमंत्री योगी का ये बयान चर्चा का विषय बना हुआ है.

Atiq Ahmad के ख़त को लेकर ओवैसी ने किया इन बातों का ज़िक्र

अधिकारिक मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है की,

“ये लोग मशहूर होना चाहते थे. इन्होंने एक महीने की ट्रेनिंग ली थी. 500 गोलियां चलाई गईं, फिर जाकर उन्होंने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. अब हम पूछना चाह रहे हमारे मुल्क के प्रधान सेवक से, यूपी के वजीर-ए-आला से कि ये कैसे हुआ? उनपर (आरोपियों) पर UAPA क्यों नहीं लगा, इसपर कोई जवाब नहीं देंगे. इनको 8 लाख रुपये का हथियार किसने दिया. इनके पास घर में छत नहीं है, 8 लाख रुपये का वेपन कौन दिया बताओ.”

ओवैसी ने कहा की मरने वाले पहले से ख़त छोड़ जाते हैं. इसके अलावा विपक्ष के कई नेता भी प्रदेश सरकार को दोषी ठहरा रहें है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अतीक और अशरफ की हत्या की आलोचन की थी.

 

ये भी पढ़ें:Atiq Ashraf Murder: डॉन अतीक अहमद और अशरफ की मौत पर देश में हड़कंप, कई बड़े नेता उठा रहे सवाल