Category: क्रिकेट

  • 3 गलत फैसले जो वनडे कप्तान के रूप में विराट कोहली ने लिए, जिसकी वजह से भारतीय टीम नहीं जीत पायी खिताब

    3 गलत फैसले जो वनडे कप्तान के रूप में विराट कोहली ने लिए, जिसकी वजह से भारतीय टीम नहीं जीत पायी खिताब

    चेतन शर्मा के अध्यक्षता वाली चयनसमिति और बीसीसीआई ने साथ मिलकर एक बड़ा फैसला लिया. जिसके तहत उन्होंने दिग्गज विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटाकर उनकी जगह रोहित शर्मा को नई जिम्मेदारी दी गई है. विराट कोहली का बतौर वनडे कप्तान सफर बेहद शानदार रहा. लेकिन इस सफर में उनसे कुछ गलतियां भी हुई.

    उन गलतियों के कारण ही उनके कप्तानी पर समय-समय पर सवाल भी उठा. इसी वजह से भी सफल कप्तानी करियर के बाद उन्हें हटाया गया. आज हम आपको उन 3 गलतियों के बारें में बताेयेंगे. जिसकी वजह से ही भारतीय टीम के कप्तान के रूप में वो खिताब नहीं जीत पाए.

    1. 2017 चैपिंयस ट्रॉफी के फाइनल में टॉस जीतकर गेंजबाजी करना

    महेंद्र सिंह धोनी ने 2016 के अंत में जाकर वनडे और टी20 कप्तानी से संन्यास की घोषणा कर दी. जिसके बाद विराट कोहली को उनकी जगह टीम का कप्तान बनाया गया. 2017 में चैपिंयस ट्रॉफी खेलने के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पंहुची. नए कप्तान कोहली ने टीम को फाइनल में पंहुचा दिया था. फाइनल में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हुआ.

    जहाँ पर विराट कोहली ने टॉस जीत लिया. लेकिन अहम मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद पाकिस्तान ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. जिसके जवाब में भारत खड़ा नहीं हो सका और मैच हार गया. खिताब जीतने का सपना भारत का इससे बाद टूट गया. टॉस पर विराट की गलती टीम को भारी पड़ गयी.

    2. विश्व कप 2019 में विराट कोहली का अबांती रायडू को ना रखना

    इंग्लैंड में एक बार फिर टीम ने खिताब जीतने का सपना लेकर कूच किया. लेकिन इस बार टीम चयन के दौरान ही एक बड़ा विवाद हो गया. नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए अबांती रायडू को टीम तैयार कर रही थी. लेकिन अंत समय में उनकी जगह टीम में ऑलराउडर विजय शंकर को चुन लिया गया.

    रायडू को टीम में ना रखने में एक रोल कप्तान विराट कोहली का भी रहा था. वो टीम में एक बल्लेबाज के बजाय ऑलराउडर खिलाड़ी को मौका देना चाहते थे. जो भारतीय टीम को भारी पड़ गयी. अंत में इस गलती के कारण ही टीम के हाथ से एक और खिताब निकल गया.

    3. विश्न कप 2019 के सेमीफाइनल में धोनी को नंबर 7 पर भेजना

    विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही थी. जहाँ पर वो एक छोटे लक्ष्य का पीछा कर रही थी. जिसके जवाब में भारतीय टीम शुरूआती विकेट गंवा चुकी थी. लेकिन उसके बाद भी कप्तान विराट कोहली ने धोनी को भेजने के बजाय दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांडया को भेज दिया.

    ये गलती टीम को भारी पड़ी, जिसके कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा. ये वो मौका था जब विराट कोहली खिताब जीतकर अपने आलोचको का मुंह बंद कर सकते थे. लेकिन गलत फैसला करके वो खिताब नहीं जीत सके.

     

  • 3 खिलाड़ी जो विराट कोहली के थे पंसदीदा लेकिन अब रोहित शर्मा की कप्तानी में हो सकते हैं गायब

    3 खिलाड़ी जो विराट कोहली के थे पंसदीदा लेकिन अब रोहित शर्मा की कप्तानी में हो सकते हैं गायब

    बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के कप्तानी में बड़ा बदलाव किया है. पहले टी20 फॉर्मेंट की कप्तानी अनुभवी रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को दी. जिसके बाद अब वनडे फॉर्मेंट की कप्तानी भी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) से लेकर हिटमैन को दे दी गई हैं. अब कप्तान बदलने के बाद टीम के अंदाज में भी बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है. जिससे कुछ नए खिलाड़ियो को मौका मिल सकता है, वही कुछ खिलाड़ियो को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है. विराट कोहली के पंसदीदा 3 खिलाड़ियो को अब रोहित शर्मा की कप्तानी में शायद ही मौका मिल पाए.

    1. मोहम्मद सिराज

    INDIAN TEAM

    तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. लेकिन वनडे और टी20 फॉर्मेंट में उनका रिकॉर्ड अच्छा नही रहा है. एक वनडे मैच में उन्होंने 76 रन दे दिए लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके. वहीं 4 टी20 मैच में उन्होंने 11.69 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं. जबकि विकेट मात्र 4 ही हासिल किए हैं. अब ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में शायद ही उन्हें मौका मिल सके. सिराज विराट कोहली के करीबी हैं. वो आईपीएल में भी कोहली के साथ ही खेलते हुए नजर आते हैं.

    2. वाशिंगटन सुंदर

    आईपीएल (IPL) में अब तक रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले स्पिन ऑलराउडर वाशिंगटन सुंदर (WASINGTON SUNDER) भी कप्तान कोहली के बहुत करीबी रहे हैं. पिछले कुछ समय से वो चोटिल होने के काऱण टीम से बाहर चल रहे हैं. विश्व कप के दौरान वो चोटिल थे, जिसकी वजह से ही टीम में अनुभवी रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई. जहाँ पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की कर ली है. कप्तान रोहित शर्मा अश्विन को पंसद करते हैं जिसकी वजह से अब शायद ही सुंदर की वापसी हो पाए.

    3. युजवेंद्र चहल

    कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) पिछले कुछ समय से टीम के अंदर बाहर हो रहे हैं. फॉर्म के कारण ही उन्हें टी20 विश्व कप 2021 की टीम से भी बाहर किया गया था. जिसके बाद चहल ने टीम में वापसी जरूर की लेकिन वो अब टीम की पहली पंसद नहीं रहे हैं. अब रविंद्र जडेजा और आर अश्विन की जोड़ी फिर से एक साथ नजर आने लगी है. जिसके कारण ही चहल को शायद ही अब रोहित शर्मा मौका दे. वहीं युवा लेग स्पिनर राहुल चाहर भी रोहित के करीबी है जिसके कारण अब उन्हें ज्यादा मौके मिल सकते हैं. वहीं विराट कोहली के चहल  बहुत करीबी हैं.

  • भारतीय टीम को मिला बतौर फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प, आकड़े बता रहे हैं इस खिलाड़ी को अगला सुपरस्टार

    भारतीय टीम को मिला बतौर फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प, आकड़े बता रहे हैं इस खिलाड़ी को अगला सुपरस्टार

    फिनिशर का रोल क्रिकेट में बहुत ज्यादा अहम होता है. दिग्गज कप्तान और महान फिनिशर रहे महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद से ही भारतीय टीम (INDIAN TEAM) एक फिनिशर की तलाश कर रही है. ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) को मौका मिला, लेकिन वो सफल नहीं हुए हैं. अब घरेलू क्रिकेट में एक खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का विकल्प बनकर उभरा है. जिसे अगला सुपरस्टार भी बताया जा रहा है.

    भारतीय टीम को मिला महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प

    15 अगस्त 2020 को दिग्गज कप्तान और खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने संन्यास की घोषणा कर दी थी. जिसके बाद से भारतीय टीम एक फिनिशर की तलाश कर रही थी. इस स्थान के लिए ऋषभ पंत, हार्दिक पांडया और रविंद्र जडेजा को आजमाया गया. लेकिन तीनों ही इस अहम भूमिका को निभा सके. रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं, लेकिन वो भी धोनी का विकल्प नहीं नजर आ रहे हैं.

    ऐसे में वो तलाश चल रही है. जिसमें अब वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) को भी मौका दिया जा रहा है. घरेलू क्रिकेट में लेकिन अब एक खिलाड़ी ऐसा नजर आ रहा है, जो धोनी की जगह ले सकता है. तमिलनाडु के ऑलराउडर खिलाड़ी शाहरुख खान जिस अंदाज में खेल रहे हैं. वो अगले भारतीय टीम के सुपरस्टार बन सकते हैं.

    आकड़े बता रहें हैं शाहरूख खान को अगला सुपरस्टार

    बात करें अगर शाहरुख खान (SHAHRUKH KHAN) के रिकॉर्ड की तो उन्होंने अब 50 टी20 मैच खेला है. जिसमें 136.40 की स्टाइक रेट से 547 रन बनाए हैं. वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 25 मैच खेले हैं. जिसमें 44 के औसत और 110.75 के स्टाइक रेट से 484 रन बनाए हैं. जिस अंदाज में वो बड़े शॉट खेलते हैं उसके बाद उन्हें दिग्गज खिलाड़ी शानदार फिनिशर करार देते हैं. IPL में वो पहले पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आते थे. लेकिन अब वो नीलामी में नजर आने वाले हैं.

  • बाबर आजम से भी ज्यादा सैलरी पाते हैं प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ी, आकड़े देखकर आपको होगी हैरानी

    बाबर आजम से भी ज्यादा सैलरी पाते हैं प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ी, आकड़े देखकर आपको होगी हैरानी

    क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के बाद अगर बात करें तो पीएसएल का नाम नजर आता है. पाकिस्तान में भी क्रिकेट बहुत बड़ा खेल है. उनकी टीम के सबसे बड़े सुपरस्टार बाबर आजम हैं. लेकिन आपको बता दें की प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ी भी बाबर आजम से ज्यादा सैलरी पाते हैं. आकड़े देखकर आपको बहुत ज्यादा हैरानी होने वाली है.

    बाबर आजम से ज्यादा सैलरी पाते हैं प्रो कबड्डी लीग के प्लेयर

    आईपीएल के बाद क्रिकेट में सबसे बड़ी लीग पीएसएल को माना जाता है. लेकिन इन दोनों लीग में बहुत बड़ा अंतर नजर आता है. खासकर पैसे की बात करें तो अंतर और भी ज्यादा बड़ा हो जाता है. ऐसे में तो पीएसएल भारत में आयोजित होने वाले प्रो कबड्डी लीग से भी कम पैसे अपने खिलाड़ियो को देता है.

    पाकिस्तान के सबसे बड़े सुपरस्टार बाबर आजम से ज्यादा सैलरी तो इस कबड्डी लीग में खेलने वाले खिलाड़ी पाते हैं. मौजूदा समय में वो कराची किंग्स की टीम में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जिसकी इस सीजन से वो कप्तानी भी करते हुए नजर आयेंगे. उन्हें कराची किंग्स की टीम 1.24 करोड़ की सैलरी देती है. वही प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धा ने 1.65 करोड़ में रेडर प्रदीप नरवाल को खरीदा है.

    जल्द शुरू होना वाला प्रो कबड्डी लीग

    वहीं प्रो कबड्डी लीग की बात करें तेलुगु टाइंटस ने सिद्धार्थ देसाई को 1.30 करोड़ में खरीदा है. बाबर आजम को इनसे भी कम सैलरी मिलती है. इस लीग की शुरूआत 2014 में हुआ था. अब तक इसके 7 सीजन खेले गए हैं. लेकिन पिछले 2 साल से कोरोना वायरस की वजह से नहीं खेला जा रहा था. पहले इस लीग में 8 ही टीमें थी, लेकिन अब 12 टीमें खेलती हुई नजर आयेगी. वहीं आईपीएल की बात करें खिलाड़ी 16 करोड़ में भी खिलाड़ी बिके हैं. जिसमें ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा का नाम नजर आता है. वहीं पिछले सीजन क्रिस मॉरिस को 16.5 करोड़ मिले थे.

  • राहुल द्रविड़ हैं इस बॉलीवुड अभिनेत्री की पहली मोहब्बत, कहा उनके बाद से बंद कर दिया क्रिकेट फॉलो करना

    राहुल द्रविड़ हैं इस बॉलीवुड अभिनेत्री की पहली मोहब्बत, कहा उनके बाद से बंद कर दिया क्रिकेट फॉलो करना

    भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) अब हेड कोच बन चुके हैं. उनकी बहुत ज्यादा फैंन फॉलोइंग है. कई बॉलीवुड के लोग भी इस दिग्गज के दिवाने हैं. अब बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को अपनी पहली मोहब्बत बताया है. उन्होने इसकी वजह भी बताई है.

    RAHUL DRAVID हैं ऋचा चड्ढा की पहली मोहब्बत

    एक समय राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) सभी फैंस के पंसदीदा हुआ करते थे. कोच के रूप में उनकी वापसी के बाद वो फिर से फैंस की पहली पंसद बन गए हैं. अब उनके फैंस की लिस्ट में बॉलीवुड की अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का नाम भी शामिल हो गया है. चड्ढा ने माना कि वो लगातार क्रिकेट नहीं देखती. लेकिन कभी-कभी जरूर वो देखती हैं. इसके बारें में उन्होने बताते हुए अपने टाइम्स ऑफ इंडिया के इंटरव्यू में कहा कि

    ” अपने बचपन के दिनों में मैं क्रिकेट की बहुत बड़ी प्रशंसक नहीं थी. हां, मेरा भाई क्रिकेट खेला करता था. एक समय था जब मैं टीवी पर क्रिकेट मैच देखती थी. मुझे राहुल द्रविड़ को खेलते देखना अच्छा लगा. जब वह टीम से हटने लगे तो मैंने सचमुच खेल को फॉलो करना ही बंद कर दिया. मेरी पहली मोहब्बत राहुल द्रविड़ हैं.”

    ऋचा चड्ढा का है क्रिकेट से ऐसा रिलेशन

    बात अगर ऋचा चड्ढा के क्रिकेट कनेक्शन की बात करें तो वो इनसाइड एज के नाम के वेब सीरीज में काम किया है. जो क्रिकेट पर ही बेस्ड है. जिसके 2 सीजन आ चुके हैं और तीसरा जल्द आने वाला है. वहीं बात करें द्रविड़ की तो हाल में ही उन्होने कोच के रूप में अपना करियर न्यूजीलैंड के खिलाफ ही शुरू किया है. जहाँ पर भारतीय टीम ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया. राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) के करियर की बात करें तो उन्होनें भारतीय टीम के लिए 164 टेस्ट, 344 वनडे और 1 टी20 मैच खेला है.