आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन का 14वां मैच कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और मुबंई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में केकेआर (KKR) ने बैन लगे एक तेज गेंदबाज को दोबारा डेब्यू कराया था। पहले मैच में तेज गेंदबाज ने औसत गेंदबाजी की है। उन्होंने 3 ओवर में 6 के औसत से 18 रन दिए हैं।
बर्थ सार्टिफिकेट में छेड़छाड़ करने के आरोपी थे कोलकाता नाईट राइडर्स के तेज गेंदबाज

दरअसल कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने अपनी टीम में कल दो बदलाव किए। ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के आलराउंडर खिलाड़ी पैट कमिंस (PAT CUMMINS) के साथ बैन लगे तेज गेंदबाज रसिक सलाम डार (RASIKH SALAM RAD) की वापसी कराई थी। रसिक सलाम डॉर (RASIKH SALAM DAR) की2 साल के लगे बैन के बाद वापसी हुई थी। इस तेज गेंदबाज पर डेथ ऑफ बर्थ से छेड़छाड़ करने का आरोप था।
इसके चलते बीसीसीआई (BCCI) ने अंडर 19 से निकाले जाने के साथ ने दो साल के खेल पर प्रतिबंध लगा दिया था। आईपीएल (IPL) के 14 वें मैच में दोबारा डेब्यू किया है। मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में तेज गेंदबाज ने औसत गेंदबाजी की है। उनको अपने डेब्यू मैच में कोई विकेट तो नहीं मिला लेकिन शुरुआती स्पेल में रन बचाने में कामयाब दिखे।
मुंबई इंडियंस के साथ भी खेल चुके हैं रसिक सलाम

रसिक सलाम (RASIKH SALAM ) वर्ष 2019 में मुंबई इंडियंस की खोज हुआ थे । इस आईपीएल (IPL) में वो 6 मैच खेले भी थे। उन्होंने आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेला था। इस मैच में रसिक सलाम (RASIKH SALAM) कुछ विशेष नहीं कर पाए थे। उन्होंने 4 ओवर में 42 रन दिए थे।
इस के बाद उनपर बैन लग गया था। अब तक रसिक सलाम (RASIKH SALAM) ने 6 टी 20 मैच में 53 की औसत से 4 विकेट लिए हैं। 38 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है। उन्होंने फर्स्ट क्लास के 2 मैच में 7 विकेट और लिस्ट ए के 2 मैच में 3 विकेट लिए हैं। इसके साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 40 रन भी बनाए हैं।

Leave a Reply