शहबाज अहमद के क्रिकेट किट में इंंजीनियरिंग की किताबें देख सोचने पर मजबूर हुए थे कोच, ऐसे बने आईपीएल के सुपरस्टार

By Shadab Ahmad On April 7th, 2022
शहबाज अहमद

कोलकाता क्रिकेट क्लब के कोच पार्थ प्रतिम चौधरी पहली बार शहबाज अहमद (SHAHBAJ AHMED) के क्रिकेट के किट में इंजीनियरिंग की किताबें देख सोचने को मजूबर हो गए थे। उनके मन में था कि क्या यह शहबाज अहमद (SHAHBAJ AHMED) क्रिकेट खेल पाएगा या इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने लौट जाएगा। आईए जानते हैं कि आगे क्या किया शहबाज अहमद ने….

हरियाणा मेवात के रहने वाले हैं युवा क्रिकेट शहबाज अहमद

शहबाज अहमद (SHAHBAJ AHMED) हरियाणा के मेवात (MEWAT) के रहने वाले हैं। वे इंजीनियरिंग तीसरे वर्ष के छात्र थे तो उन्होंने पश्चिम बंगाल के तपन क्रिकेट क्लब को ज्वाइंन किया। पश्चिम बंगाल (WEST BANGAL) से वो रणजी खेलते हुए आईपीएल (IPL) में पहुंचे, इस सीजन में वो रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर (RCB) के अहम खिलाड़ी बनकर उभर रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी कर क्रिकेट के फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है।

उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 26 गेंदों में 45 रन और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 20 गेंदों में 27 रन बनाए। यह दोनों पारियां शहबाज अहमद ने उस समय खेली जब टीम को जीतने के लिए कम गेंदों में अधिक रन चाहिए थे और प्रेशर में खेलते हुए उन्होंने अपनी दोनों पारियों में टीम को जीत दिलाई। वैसे वो टीम में ऑफ स्पिंग गेंदबाज के रूप में शामिल हैं।

कोच प्रतिम चौधरी ने कहा शहबाज अहमद मेरा बेटा

तपन क्रिकेट क्लब के कोच पार्थ प्रतिम चौधरी ने बताया है कि ” मोहन बागान, ईस्ट बंगाल या कालीघाट की तुलना में हमारा क्लब छोटा है। हम उनकी तरह मोटी धनराशि खर्च नहीं कर सकते थे। हम अक्सर अपने सीनियर क्रिकेटरों को बाहर के लड़कों पर नजर रखने को कहते थे, जो अवसर की तलाश में हों” उन्होंने कहा कि ऐसे ही हमारा एक क्रिकेटर प्रमोद चंदीला (PRMOD CHANDILA) (वर्तमान में हरियाणा का खिलाड़ी) शाहबाज अहमद (SHAHBAJ AHMED) को यहां लेकर आया, जो तब इंजीनियरिंग के तीसरे साल का छात्र था।

मुझे लगा कि जब उसके सेमेस्टर होंगे, तब वह कुछ मैच छोड़ देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जब शाहबाज शहर में होता है, तो चौधरी के घर पर ही रुकता है। उन्होंने कहा कि मेरे दो बेटे हैं और शाहबाज मेरा तीसरा बेटा है। वह मेरे परिवार को अहम हिस्सा है। पेशेवर क्रिकेटर बनने के बाद वह बमुश्किल ही घर जा पाया है।

 

Tags: आईपीएल 2022, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शहबाज अहमद,