Tag: पैट कमिंस

  • “मैं थका हुआ महसूस कर रहा था…..”, WTC फाइनल से पहले इस कप्तान ने फैंस को बुरी तरह से चौंकाया, जल्द ले सकते हैं कप्तानी से संन्यास

    “मैं थका हुआ महसूस कर रहा था…..”, WTC फाइनल से पहले इस कप्तान ने फैंस को बुरी तरह से चौंकाया, जल्द ले सकते हैं कप्तानी से संन्यास

    आगामी 7 जून 2023 से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का फाइनल मैच होने जा रहा है। जो 11 जून तक चलेगा, यह मैच लंदन के ओवल मैदान पर होने जा रहा है। इस मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी तैयारी भी कर ली और यहां पर भारतीय क्रिकेट टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया की टीम से होने वाला है। इस मैच से पहले एक टीम के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने बड़ा बयान भी दे दिया है। जिसकी चर्चा इस वक्त चारों तरफ हो रही है।

    दरअसल बात यह है कि, पैट कमिंस (Pat Cummins) ने स्वीकार किया कि, लगातार क्रिकेट खेलने की वजह से कुछ साल पहले थका हुआ महसूस करते थे। इसी के साथ खिलाड़ी पैट कमिंस (Pat Cummins) ने यह भी कहा है कि वह कितने साल तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

    Pat Cummins Marriage: ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने इस ख़ूबसूरत लड़की से रचाई शादी, 9 महीने का बेटा भी हुआ शामिल

    क्रिकेटर Pat Cummins ने सन्यास को लेकर कही ये बात

    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया कि लगातार क्रिकेट खेलने की वजह से वह पिछले साल बहुत थका महसूस करते थे। लेकिन अब वह कम से कम 5 साल और क्रिकेट खेलने पर ध्यान दे रहे हैं। पैट कमिंस इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के बीच से अपनी मां के पास स्वदेश लौट गए थे। जिनका लंबी बीमारी के बाद मार्च के महीने में निधन हो गया था। हाल ही में आई खबर के अनुसार पैट कमिंस ने कहा कि, क्रिकेट मूल रूप से साल के 12 महीने होता है, हमेशा कहीं ना कहीं क्रिकेट का मुकाबला चलता रहता है और मैंने एक या 2 साल तक लगातार क्रिकेट खेला।

    यह लगभग 4 या 5 साल पहले की बात है, जब मैंने चोट के बाद वापसी की, मैं थका हुआ महसूस कर रहा था। मुझे याद है कि मैं सोच रहा था कि मैं 25 साल का हूं लेकिन 35 साल तक खेलना चाहता हूं। मुझे विभिन्न चीजों को संतुलित करने का तरीका ढूंढ रहा होगा। पैट कमिंस ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनका परिवार अभी भी उनकी मां के निधन से के सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा है।

  • कई साल तक डेट करने के बाद Pat Cummins ने इस हसीना से रचाई शादी, देखें कपल की खूबसूरत तस्वीरें

    कई साल तक डेट करने के बाद Pat Cummins ने इस हसीना से रचाई शादी, देखें कपल की खूबसूरत तस्वीरें

    पैट कमिंस (Pat Cummins) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी है। उन्होंने एक बार नहीं कई बार क्रिकेट के मैदान में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके फैंस भी दिवाने है। पैट कमिंस (Pat Cummins) अक्सर अपनी प्रोफेश्नल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते है। लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख में पैट कमिंस (Pat Cummins) की पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।

    Pat Cummins ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचाइ है। पैट कमिंस की पत्नी का नाम बेकी बोस्टन है, दोनों की शादी 1 अगस्त 2022 को हुई थी। पैट कमिंस और बेकी बोस्टन की शादी में कई दिग्गज क्रिकेटर और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

    विराट कोहली के थ्रो और हैरतअंगेज कैच ने बचाई हैं भारत की लाज़, वर्ना झेलनी पड़ सकती थी शर्मनाक हार, वायरल हुआ वीडियो

    आईपीएल 2023 से पहले पैट कमिंस ने दिया कोलकाता नाइट राइडर्स को धोखा, इस कारण खेलने से कर दिया मना

    हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे Pat Cummins

    शादी के बाद आज पैट कमिंस और बेकी बोस्टन का एक बेटा है और वो अपनी फैमिली के साथ अच्छी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रहे है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Pat Cummins (@patcummins30)

    पैट कमिंस अपनी पत्नी बेकी और बच्चे के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं। उनकी इन तस्वीरों को फैंस भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

    Pat Cummins Marriage: ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने इस ख़ूबसूरत लड़की से रचाई शादी, 9 महीने का बेटा भी हुआ शामिल

  • IND vs AUS: भारत दौरे को लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की खास तैयारी, नागपुर टेस्ट मैच के लिए बैंगलोर पंहुचे

    IND vs AUS: भारत दौरे को लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की खास तैयारी, नागपुर टेस्ट मैच के लिए बैंगलोर पंहुचे

    IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का आगाज 9 फरवरी से होगा. दोनो टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम होने वाली है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जाने वाली इस सीरीज के लिए दोनो टीमें जम कर मेहनत कर रही हैं. वहीं इस टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें अपनी अपनी मजबूत स्क्वाड के साथ तैयार हैं.

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ने किया सफर

    ऑस्ट्रेलिया और भारत (IND vs AUS) के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी जिसका आगाज 9 फरवरी से होगा. वहीं इस सीरीज का आयोजन भारत में होगा इसी के चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आने वाली हैं. इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर गेंदबाज एस्टन आगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसके माध्यम से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम के इस दौरे की सूचना दी है.

    एस्टन ने एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें उनके साथ मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड और मिशेल स्वेपसन नजर आ रहे हैं. भारत के इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी पैट कमिंस करते दिखेंगे. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज के लिए खास तैयारी कर चुकी है. ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में सीरीज से पहले नागपुर और बैंगलोर में प्रैक्टिस करेगी.

    मार्नस लाबुशेन ने पैक किए कॉफी बैग

    ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन के साथ साथ कई सारे युवा खिलाड़ी हैं जो पहली बार भारत के दौरे पर आ रही हैं. ऐसे में ये खिलाड़ी अपनी पूरी तैयारी के साथ भारत की जमीन पर उतरने वाले हैं. आपको बता दें की इन खिलाड़ियों ने अपने अपने क्रिकेट किट के साथ साथ कई सारे कॉफी के पैकेट्स भी लिए हैं.

    इसकी जानकारी इन खिलाड़ियों ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट करते हुए दी. साथ ही इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘बस कुछ किलो कॉफी भी अपने रास्ते पर है.’

    IND vs AUS: टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

    • पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
    • दूसरा टेस्ट,17-21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
    • तीसरा टेस्ट, 1-5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
    • चौथा टेस्ट,9-13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

    IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया टीम

    पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड.

  • क्रिकेट की दुनिया में एक के बाद एक 11 खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी, सभी टीमें झेल रही बड़ी मुसीबत

    क्रिकेट की दुनिया में एक के बाद एक 11 खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी, सभी टीमें झेल रही बड़ी मुसीबत

    खिलाड़ियों: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से दुनिया भर में टी20 वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इसके लिए दुनिया भर की सभी टीम एक दूसरे के देश का दौरा कर रही है. भारतीय टीम भी फ़िलहाल बांग्लादेश दौरे पर है जहाँ उसे तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट खेली जा रही है.

    इन सब सीरीज के बीच एक मुसीबत हर एक टीम के साथ चल रही है. ये मुसीबत है खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना. दुनिया भर में अलग अलग टीमों के बीच खेली जा रही सीरीज में पिछले 24 घंटे के अंतराल में अब तक 11 खिलाड़ियों के चोटिल होने की सूचना मिल चुकी है. चलिए जानते हैं चोटिल खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से.

    मायर्स, ब्रोनर, रोच, सील्स हुए चोटिल

    ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में कई खिलाड़ियों को चोटिल होते देखा गया. दोनो टीमों के बीच के पहले टेस्ट मैच में केमार रोच, सील्स, काइल मेयर्स के साथ दो और खिलाड़ी चोटिल हुए. दोनो टीमों के बीच के पहले टेस्ट मैच में ब्रोनर को दर पर चोट लगी, जब एक बाल सीधे उनके सर पर जा लगी. वहीं मायर्स को हैमस्ट्रिंग के कारण मैदान चोदना पड़ा. अब ये चारों खिलाड़ी अपनी गंभीर चोटों के कारण दूसरे टेस्ट मैच से टीम के बाहर हो चुके हैं.

    जोश हेजलवुड और पैट कमिंस

    वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम के दो खिलाड़ी भी इस पहले टेस्ट मैच में चोटिल हो गए और सीरीज के दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. ये दो खिलाड़ी हैं कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की चोट काफी गंभीर है.

    चोटिल होने के बाद उन्हें स्कैन के किए भेजा गया तो पता चला की उन्हें लो ग्रेड लेफ्ट साइड स्ट्रेन आया है जिसके चलते उन्हें आराम दिया गया है और कमिंस अब अपने घर लौट कर रिहैब करेंगे. अब उनकी जगह दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ संभालते दिखेंगे.

    चामिरा करूणारत्ने

    श्रीलंकाई टीम भी इस समस्या से नहीं बच सकी है. श्रीलंका में फिलहाल श्रीलंका प्रीमियर लीग खेली जा रही है और इस दौरान श्रीलंका के खिलाड़ी चामिरा करुणारत्ने को गंभीर चोट आई है. करुणारत्ने लीग के मुकाबले में कैच पकड़ते हुए चोटिल हो गए हैं.

    उनके मुंह पर इस तरह चोट लगी है की उनका दांत भी टूट गया है और साथ ही उन्हें बोलने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. खबरें है की करुणारत्ने को उनकी चोट के कारण अपने गालों की सर्जरी कराना होगा. हालांकि अभी उनके आगे के मुकाबलों में खेलनी की बात को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

    रोहित शर्मा, दीपक चाहर, कुलदीप सेन

    भारतीय टीम दिखाल बांग्लादेश दौरे पर है जहां वनडे सीरीज खेली जा रही है. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी वनडे सीरीज में भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी चोटिल हो गए. कप्तान रोहित शर्मा, युवा गेंदबाज कुलदीप सेन और दीपक चाहर. कप्तान रोहित शर्मा मुकाबले में फील्डिंग करते हुए कैच पकड़ते के चक्कर में अपने अंगूठे में चोट लगा बैठे.

    वहीं कुलदीप सेन मैच शुरू होने से रहले से ही अपनी बैक इंजरी को लेकर परेशान थे और फिर मुकाबले में दीपक चाहर चोटिल हो गए. उनको हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई. भारतीय टीम के इन तीन खिलाड़ियों को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर कर दिया.

  • आईपीएल 2023 से पहले पैट कमिंस ने दिया कोलकाता नाइट राइडर्स को धोखा, इस कारण खेलने से कर दिया मना

    आईपीएल 2023 से पहले पैट कमिंस ने दिया कोलकाता नाइट राइडर्स को धोखा, इस कारण खेलने से कर दिया मना

    आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्ची में किया जाएगा, जिससे पहले आईपीएल गवर्निंग बॉडी ने सभी टीमों को खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने का 15 नवंबर तक का समय दिया है। इस ऑक्शन में तेज़ तर्रार गेंदबाज़ पैट कमिंस (Pat Cummins) शामिल नहीं होंगे। ऐसी खबरें हैं कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज तर्रार गेंदबाज पैट कमिंस ने आईपीएल 2023 में नहीं खेलने का फैसला किया है, जोकि केकेआर के लिए बहुत बड़ा झटका है।

    पैट कमिंस ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि,“अगले 12 महीने वनडे और टेस्ट सीरीज के साथ अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल काफी व्यस्त होने वाला है, ऐसे में मैं एशेज सीरीज और वनडे वर्ल्ड कप से पहले खुद को आराम देना चाहता हूं।”

    यहां देखें आईपीएल 2023 पर पैट कमिंस का ट्वीट

    इसके साथ ही पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उनकी बात समझने के लिए सोशल मीडिया पर धन्यवाद कहा। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि कोलकाता नाइट राइडर्स को उनकी बात समझने के लिए धन्यवाद। शानदार टीम और उनके खिलाड़ियों से जल्द ही मुलाकात करने की कामना करता हूं। पैट कमिंस (Pat Cummins) पिछले तीन साल से केकेआर की टीम का हिस्सा हैं।

    पहले 2020 में 15.50 करोड़ की मोटी रकम देकर जोड़ा था। वहीं, उसके बाद 2021 में भी वह केकेआर के साथ ही जुड़े रहे। अगले सीजन में टीम से अलग होने की बात उन्होंने खुद ट्वीट कर कही है।

    पैट कमिंस (Pat Cummins) के अलावा दो नाम और हैं जो टीम से अलग हैं। आईपीएल का खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने लॉकी फर्ग्युसन और रहमानउल्लाह गुरबाज को गुजरात टाइटंस से तो शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड किया है। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता ने कमिंस को रिलीज किया और उन्हें नीलामी के दौरान कम रकम (7.25 करोड़) में एक बार फिर खरीद लिया।

     

  • डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ को इंग्नोर करके ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, विश्व कप से पहले उठाया खतरा

    डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ को इंग्नोर करके ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, विश्व कप से पहले उठाया खतरा

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने अपने नए वनडे कप्तान की घोषणा कर दी है। सोमवार देर रात जारी किए बयान में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को वनडे मैच की कप्तानी सौंपी। पैट कमिंस अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा कि टेस्ट मैच में पैट कमिंस ने कप्तान बनने के बाद से ही बेहतरीन खेल दिखाया है। टेस्ट के बाद अब वनडे में भी हमने पैट कमिंस की अगुवाई में आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पैट कमिंस अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम के कप्तान होंगे।

    डेविड वॉर्नर को कप्तान बनाने की थी इच्छा

    पैट कमिंस डेविड वॉर्नर पर लगे बैन को हटा उन्हें कप्तान बनाना चाहते थे। भारत के खिलाफ वॉर्मअप मैच से पहले पैट ने कहा था कि डेविड अपने ही देश में हो रहे मैच में शामिल होते हैं, तो इससे किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए। अभी टीम को अच्छे खिलाड़ी की जरूरत है, अगर वह शामिल होते हैं, तो हम अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। वह हमारे ग्रुप लीडर हैं। वॉर्नर के टी20 में 3000 अंतरराष्ट्रीय रन हैं। वह अभी भी खेल को आगे बढ़ाने के लिए सक्षम है। यह उनके लिए टूर्नामेंट बड़ा होगा।

    कौन कौन था कप्तानी के लिए दावेदार

    पैट कमिंस को वनडे की कमान सौंप दी गई है लेकिन इस पद के लिए टीम से स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल मार्श भी दावेदार थे। डेविड वॉर्नर पर बैन होने के कारण उनके नाम को शामिल नहीं किया गया था। चर्चा थी कि उन पर लगा बैन हट सकता है पर ऐसा नहीं हुआ।

    आपको बता दें फिंच टी20 क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं। ऐसे में टी20 विश्व कप छोड़ने के बाद अगर उन्होंने टी20 क्रिकेट को भी छोड़ दिया तो तीनों फॉर्मेट में कप्तान कमिंस होंगे, तो उनके सामने कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। 17 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज होने वाली है। इसमें उनका प्रदर्शन देखने को सभी बेताब हैं।

  • T20 World Cup: Australia के ये 5 खतरनाक खिलाड़ी Team India के लिए बन सकते हैं खतरा, रहना होगा काफी सावधान

    T20 World Cup: Australia के ये 5 खतरनाक खिलाड़ी Team India के लिए बन सकते हैं खतरा, रहना होगा काफी सावधान

    T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) खेलने से पहले भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की t20 सीरीज खेलने वाली है । t20 सीरीज का आगाज 20 सितंबर से शुरू क्या जाएगा। भारतीय टीम के लिए या t20 सीरीज बेहद अहम रहने वाली है क्योंकि अगले महीने और भारतीय टीम t20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेलती हुई नजर आएगी। इसीलिए रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने की भरपूर कोशिश करेंगे भारतीय टीम इस सीरीज को जीतने की भरपूर कोशिश करने वाली है।

    हालांकि ऑस्ट्रेलिया में भी एक से बढ़कर एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के पांच ऐसे खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं इनसे भारतीय टीम को बचना होगा। नहीं तो ये रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम का काम तमाम कर देंगे।

    ग्लेन मैक्सवेल

    ऑस्ट्रेलिया के शानदार बल्लेबाज मैक्सवेल भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं इन्हें रोकना बेहद जरूरी होगा अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को मैच जीतना है तो गेंदबाज और बल्लेबाज में माहिर मैक्सवेल को पछाड़ना होगा।

    टिम डेविड

    शानदार और तूफानी बल्लेबाज टिम डेविड ने अभी कुछ समय पहले डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाल मचाया है। यह पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। इनसे भारतीय खिलाड़ियों को बचकर खेलना होगा और बेहद सतर्क होकर टीम को जीत दिलानी होगी।

    एडम जांपा

    ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जांपा भारतीय पिचों पर शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं इस गेंदबाज से भारतीय बल्लेबाजों को सतर्कता से खेलना होगा। इस मैच को जीतने के लिए इस गेंदबाज को भारी शिकस्त देनी होगी।

    पैट कमिंस

    ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक खिलाडी पैट कमिंस भारत की पिचों पर शानदार प्रदर्शन करने में चूक नहीं करेंगे। इन्होंने तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इनसे भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बचकर खेलना होगा। इन्होंने 39 t20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें 44 विकेट हासिल किए हैं।

    स्टीव स्मिथ

    ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन खिलाड़ी स्टीव स्मिथ भारतीय खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। अगर भारतीय खिलाड़ियों को सीखनी है तो स्टीव स्मिथ को भारी शिकस्त देनी होगी। इन्होंने 57 t20 मैच खेले हैं जिसमें 928 रन बनाए हैं।

    Read More-2 दिन बाद एशिया कप 2022 के बाद मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम और पाकिस्तान, दोनों टीमें खेलेंगी सीरीज

  • IND vs AUS: फिर सामने आई पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल्स की गलत हरकत, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत के नाम पर डराया

    IND vs AUS: फिर सामने आई पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल्स की गलत हरकत, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत के नाम पर डराया

    IND vs AUS: पाकिस्तान (Pakistan) के ऐसे कई सारे टि्वटर हैंडल्स फिर से एक बार एक्टिव हो गया है, जो भारत को बेवजह का निशाना बनाते हैं और उसे बदनाम करने की साजिश करते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच t20 सीरीज के पहले पेट कमिंस के फोटो पर ऐसे ही हैंडल ने कमेंट और रिप्लाई कर दिए हैं। इसमें कमिंस को डराने का प्रयास हो रहा है।

    कमिंस ने शेयर की फोटो

    ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने क्रिकेटर पैट कमिंस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की । इसमें उन्होंने एक बात की जानकारी दी कि वह भारत के खिलाफ t20 सीरीज के लिए रवाना हो चुके हैं। थम्सअप का इशरा फोटो में कमिंस किया। उनके इस ट्वीट पर पाकिस्तान के कुछ ट्विटर हैंडल से बेवजह के रिप्लाई हुए हैं। एक यूजर ने लिखा कि यात्रा के लिए भारत देश सुरक्षित नहीं तो वहीं एक अन्य ने लिखा सुरक्षित रहना भाई ।

    पाकिस्तान से ही आय़ा मैसेज

    तो वहीं उस यूजर पर क्लिक करके जानकारी लेने के बारे में पूछा गया तो पता चला कि यह टि्वटर हैंडल पाकिस्तान के लाहौर से ऑपरेट हो रहा है सैयद मुर्तजा हैदर नाम के किसी यूज़र ने खुद को एमबीए डिग्री वाला बताया और तो और किसी बैंक में एरिया मैनेजर भी अपने टि्वटर हैंडल पर लिखा है।

    जिसके बाद भारतीय यूजर ने उस यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया जो कमेंट को डरा रहे थे इसके अतिरिक्त अन्य युवक से ट्वीट को भी रिप्लाई करते हुए उनको जवाब दिया। ऑस्ट्रेलिया टीम आरोन फिंच की कप्तानी में भारत के खिलाफ तीन टी-20 मैचों में खेलने वाली है। जिस का आगाज 20 सितंबर से होने वाला है। इसी साल 16 अक्टूबर से t20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जो ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होगा।

    Read More- Pat Cummins Marriage: ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने इस ख़ूबसूरत लड़की से रचाई शादी, 9 महीने का बेटा भी हुआ शामिल

  • IND vs AUS 2022: भारत दौरे के ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भरी उड़ान! दिखेगा वर्ल्ड कप का ट्रेलर, जानें कब कहाँ और FREE में देख सकते हैं LIVE मैच

    IND vs AUS 2022: भारत दौरे के ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भरी उड़ान! दिखेगा वर्ल्ड कप का ट्रेलर, जानें कब कहाँ और FREE में देख सकते हैं LIVE मैच

    भारत दौरे (Australia Tour of India 2022) के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (Australia Team) अपने देश से रवाना हो चुकी है और 3 मैचों की टी20 सीरीज  (T20I Series) के लिए कंगारू टीम का भी ऐलान हो चुका है। जिसके लिए दोनों ही टीमें पूरी तैयारी कर चुकी हैं। एक लंबे अरसे बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत का दौरा कर रही है।

    ऐसे में टीम इंडिया (Team India) अपनी सरजमीं पर मेहमान टीम को हराकर उन्हें वापस विदेश रवाना करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस (PAT CUMMINS) ने अपने ट्वीटर पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा है, “इंडिया की तरफ।”

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच का पूरा शेड्यूल

    बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीरीज़ की शुरुआत 20 सितंबर से हो रही है। सीरीज़ में कुल तीन टी20 मैच खेले जाने है। सीरीज़ का पहला मैच 20 सितंबर, मंगलवार को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडिमय, मोहाली में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच 23 सितंबर, शुक्रवार को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला जाएगा। सीरीज़ का आखिरी मैच 25 सितंबर, रविवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा।

    भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच कैसे देख पाएंगे लाइव

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीरीज़ के तीनों मैचों को टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके आवाला ये सारे मैच डीडी स्पोर्ट्स पर भी लाइव प्रसारित किए जाएंगे। वहीं, इन मैचों को मोबाइल या लैपटॉप पर देखने के लिए आपको डिज़्नी प्लस हॉटस्टार लॉगइन करना पड़ेगा।

    सीरीज़ के लिए दोनों टीमें

    भारतीय टीम– रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट-कीपर), हार्दिक पांड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

    ऑस्ट्रेलिया की टीम– एरोन फिंच (c), सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड और एडम जैम्पा।

  • Pat Cummins Marriage: ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने इस ख़ूबसूरत लड़की से रचाई शादी, 9 महीने का बेटा भी हुआ शामिल

    Pat Cummins Marriage: ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने इस ख़ूबसूरत लड़की से रचाई शादी, 9 महीने का बेटा भी हुआ शामिल

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने अपनी पार्टनर बेकी बोस्टन (Becky Boston) के साथ शादी रचा ली। इसका खुलासा खुद पैट कमिंस ने अपने ट्विटर अकाउंट से किया। खास बात ये रही कि पैट कमिंस की शादी में उनका 9 महीने का बेटा भी शामिल हुआ। पैट कमिंस अपनी कातिलाना गेंदबाजी के लिए फेमस हैं।

    पैट कमिंस ने की शादी

    पैट कमिंस ने की शादी
    पैट कमिंस ने की शादी

    ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने अपनी मंगेतर बेकी बोस्टन के साथ एक ग्लैमरस समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। पैट कमिंस ने अपने ट्विटर अकाउंट से वाइफ बेकी बोस्टन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा है कि अभी शादी की है। कमिंस और बेकी बोस्टन एक-दूसरे को लंबे से डेट कर रहे थे। पहले दोनों में दोस्ती हुई उसके बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई। पैट कमिंस और बेकी बोस्टन का 9 महीने का बेटा एल्बी भी है।

    लंबे समय से कर रहे डेट

    लंबे समय से कर रहे डेट
    लंबे समय से कर रहे डेट

    पैट कमिंस (Pat Cummins) और बेकी बोस्टन साल 2013 से साथ में है। बेकी इंग्लैंड की रहने वाली हैं और पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के फेमस क्रिकेटर हैं। साल 2020 में पैट कमिंस ने बेकी बोस्टन को शादी के लिए प्रपोज किया था। बेकी को स्टेडियम में पैट कमिंस को चीयर करते हुए कई बार देखा गया है। बेकी बोस्टन दिखने में बहुत ही खूबसूरत हैं।

    ये क्रिकेटर्स भी शादी में हुए शामिल

    द डेली टेलीग्राफ के अनुसार पैट कमिंस (Pat Cummins) शादी में काले रंग के कपड़े पहनकर आए थे। वह दिखने में बहुत ही हैंडसम लग रहे थे। जबकि इंग्लैंड की बेकी बोस्टन ने एक सफेद गाउन पहना था। शादी में मिशेल स्टार्क, एंड्रयू मैकडॉनल्ड्स, और जोश हेज़लवुड मौजूद रहे। ट्रेविस हेड अपनी वाइफ के साथ शादी समारोह में पहुंचे थे। पैट कमिंस को टिम पेन के कप्तान पद छोड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था।