शुभमन गिल या ऋतुराज गायकवाड़ नहीं बल्कि ये खिलाड़ी लेगा विराट कोहली की जगह, घरेलू क्रिकेट में लगा दी बल्ले से आग

By Tanu Chaturvedi On December 12th, 2022
आर्यन जुयाल

विजय हजारे ट्रॉफी में खिलाड़ी अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं। इसमें ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार रन बनाकर यादगार पारी खेली। इसी के साथ एक नाम आया आर्यन जुयाल (Aryan Juyal) का। आर्यन जुयाल (Aryan Juyal) ने विराट कोहली ऐसा गेम खेला जिससे वो लगातार रन मशीन की तरह रन बना रहा है। 21 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन का विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में बल्ला जमकर रन बरसाया है।  विजय हजारे ट्रॉफी में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाते हैं। आर्यन जुयाल दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ विकेटकीपर हैं।

आर्यन जुयाल ने किया ऐसा प्रदर्शन

आर्यन जुयाल ने साल 2022-2023 के विजय हजारे ट्रॉफी सीजन में उत्तर प्रदेश से खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया है। अपनी 8 पारियों में आर्यन जुयाल ने 494 रन बनाए और उनका औसत 70.57 का रहा है। इस दौरान आर्यन के बल्ले से दो शतक और दो अर्द्धशतक भी निकले।

घरेलू क्रिकेट में जुयाल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सीजन में महाराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने 159 रनों की शानदार पारी खेली जो की उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। इससे पहले उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी कमल किया और 7 पारियों में 218 रन बनाए थे। इस मैच में उनका औसत 54.50 का रहा था और स्ट्राइक रेट 120.44 रहा था। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी जड़े।

पिछले साल आईपीएल में खेला था ये खिलाड़ी

टीम इंडिया में शामिल होकर आर्यन जुयाल अपनी पारी का दम दिखा सकते हैं। फिलहाल टीम इंडिया अपने वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है। जुयाल भारतीय अंडर 19 टीम के साथ-साथ भारतीय अंडर 23 टीम का भी हिस्सा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले आर्यन को आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था हालांकि उन्हें अब रिलीज कर दिया है। लेकिन फिर भी आर्यन जुयाल का प्रदर्शन लाजवाब रहा है।  आईपीएल में वह टीम के लिए कैसा परफॉर्मेंस देती है, ये देखना काफी रोमांचक रहेगा।

Tags: आईपीएल, आर्यन जुयाल, टीम इंडिया, विजय हजारे ट्रॉफी,