Author: Deepansha kasaudhan

  • मंदिर में शॉर्ट्स पहनकर पहुंची लड़की तो Kangana Ranaut ने जमकर लगाई लताड़, लगी दी उसकी क्लास

    मंदिर में शॉर्ट्स पहनकर पहुंची लड़की तो Kangana Ranaut ने जमकर लगाई लताड़, लगी दी उसकी क्लास

    कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं जिन्होंने अपने बेबाक अंदाज से हमेशा अपनी राय रखी है। चाहे फिर वह किसी राजनीतिक विषय पर हो या फिर सामाजिक विषय पर। अब एक बार फिर से अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सुर्खियों में आई हैं। दरअसल बात यह है कि, अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक बार फिर से अपने सोशल मीडिया पोस्ट से किसी को लताड़ लगाई है। दरअसल बात यह है कि, अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बैजनाथ मंदिर की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमे कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक लड़की को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

    Kangana Ranaut ने लड़की को जमकर लगाई लताड़

    उस लड़की की बस इतनी सी गलती रही कि वो मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर शॉर्ट्स पहनकर पहुंची गई, जिसे देखने के बाद कंगना रनौत ने अपना आपा खो दिया और उस लड़की पर भड़कती नजर आती है।

    Kangana Ranaut शिव भक्ति में लीन नज़र आई, पहुंचीं हरिद्वार, गंगा आरती में भी हुईं शामिल

    बता दें कि, सोशल मीडिया पर निखिल उन्याल नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, यह दृश्य किसी पब या नाइट क्लब का नहीं बल्कि हिमाचल के प्रसिद्ध शिव मंदिर बैजनाथ का है। जहां यह लड़की इस तरह की ड्रेस में जा पहुंचती है। किसी भी धार्मिक स्थल पर इस तरह के लोगों को घुसने की अनुमति ही कैसे मिल जाती है। मैं इस बात के बिल्कुल भी पक्ष में नहीं हूं। अगर मेरी सोच इन बातों के चलते छोटी घटिया कही जाती है, तो मुझे किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं होगी।

    Kangana Ranaut का पोस्ट वायरल

    शेयर की गई पोस्ट में एक लड़की मंदिर जैसे पवित्र जगह पर शॉट्स पहनकर दर्शन के लिए जाती दिखाई दे रही है। इसी पोस्ट को रीट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने लड़की को जमकर लताड़ लगाई है। कंगना का कहना है कि, यह भारतीय नहीं बल्कि विदेशी कपड़े है, जिसे विदेशों में तैयार किया गया और हम अपने ही धार्मिक स्थलों में इन्हें पहनकर इन्हें बढ़ावा दे रहे हैं।

    उन्होंने अपने एक पुराने किस्से को याद करते हुए बताया कि, एक बार वेटिकन सिटी में मैंने शॉर्ट्स और टीशर्ट पहन रखी थी, लेकिन मुझे मंदिर परिसर में घुसने तक की अनुमति नहीं मिल सकी। लाख कोशिशों के बाद भी जब मुझे परिसर में जाने की अनुमति नहीं मिली तो होटल जाकर मुझे अपनी ड्रेस चेंज करनी पड़ी। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि नाइट ड्रेस पहनने वाले यह जोकर कैजुअल वगैरह कुछ नहीं, बल्कि एक नंबर के आलसी और निठल्ले इंसान हैं। मुझे नहीं लगता कि यह किसी प्रकार की सोच रखने में सक्षम होंगे, ऐसे मूर्खो के लिए सख्त से सख्त नियम बनाए जाने चाहिए और उनका पालन भी होना चाहिए।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी कई बार कंगना रनौत अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी खुलकर राय रख चुकी हैं। कंगना के ये विचार आपकी नजरों में कितने सही हैं हमे अपने कमेंट में बता सकते हैं।

  • IPL 2023 CSK vs GT: IPL फाइनल मुकाबला होने से पहले गुजरात पुलिस ने दी चेतावनी, अपराध करने वालों को चुकानी पड़ जाएगी भारी कीमत

    IPL 2023 CSK vs GT: IPL फाइनल मुकाबला होने से पहले गुजरात पुलिस ने दी चेतावनी, अपराध करने वालों को चुकानी पड़ जाएगी भारी कीमत

    2 महीने तक चलने वाले आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग का कल यानी रविवार को आखरी और फाइनल मुकाबला है। 28 मई को यह पता चल जाएगा कि, आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी किसके नाम होगी। आपको बता दें कि रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच में महा मुकाबला होने वाला है। जिसके लिए दोनों ही टीमों ने अपनी कमर कस ली है। लेकिन इसी बीच मैच से पहले गुजरात पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है और अपराध करने वालों को भी कड़ी हिदायत दी है।

    IPL 2023, GT vs CSK: FINAL में बारिश का रहेगा साया, रद्द हुआ मुकाबला तो कौन सी टीम बनेगी विनर? इस नियम से होगा फैसला बिना खेले 20 करोड़ जीतेगी ये टीम

    IPL 2023 फाइनल मुकाबला होने से पहले गुजरात पुलिस ने दी चेतावनी

    दरअसल बात यह है कि, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2023 के फाइनल मैच से पहले अहमदाबाद की पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने नोटिस जारी कर टिकटों की कालाबाजारी करने वालों को चेतावनी दी है। पुलिस के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति तय कीमत से ज्यादा रेट पर टिकट बेचता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    आपको बता दें कि अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल मैचों में टिकटों की कालाबाजारी करते हुए कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। जिसके बाद अब फाइनल मैच में पुलिस ने खुद बड़ा एक्शन लेते हुए नोटिस जारी किया और यह नोटिस 28 मई तक लागू रहेगा।

    IPL 2023 फाइनल मुकाबलाआईपीएल

    अहमदाबाद पुलिस ने यह भी बताया कि, कोई भी व्यक्ति 3 से ज्यादा टिकट नहीं खरीद सकता है। आईपीएल के बीच कई टिकटों की कालाबाजारी को लेकर खबरें सामने आई थी। हालांकि फाइनल मैच सीएसके और गुजरात गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। जिसके लिए लोग भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं और सभी को अब कल यानी रविवार का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

  • IPL Final 2023, CSK vs GT: फाइनल में Shubman Gill का होगा MS Dhoni से मुकाबला, जीत चुके हैं 4 आईपीएल ट्रॉफी

    IPL Final 2023, CSK vs GT: फाइनल में Shubman Gill का होगा MS Dhoni से मुकाबला, जीत चुके हैं 4 आईपीएल ट्रॉफी

    आगामी रविवार यानी कल आईपीएल (IPL 2023) का आखिरी और फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans )के बीच खेला जाएगा। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पांचवा आईपीएल (IPL 2023) का खिताब अपने नाम कर अपनी विदाई को यादगार बनाना जरूर चाहेंगे। लेकिन आपको बता दें कि, उनके रास्ते में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाडी शुभमन गिल (Shubman Gill) के रूप में ऐसी रन मशीन है, जिसके बल्ले पर अंकुश लगाना गेंदबाजों के लिए टेढ़ी खीर है।

    IPL प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के बाद MS Dhoni पर लगा धोखेबाजी से मैच जीतने का आरोप, लग सकता है उनपर बैन

    Shubman Gill का होगा MS Dhoni से मुकाबला

    ऐसे में आईपीएल फाइनल में मिडास टच के लिए मशहूर एक अनुभवी कप्तान का सामना एक ऐसे युवा बल्लेबाज से है जो तकनीक में भी माहिर है। ऐसे में दर्शकों को मनोरंजन की पूरी सौगात फाइनल मुकाबले में मिलने वाली है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जब 19 साल पहले है युवा एमएस धोनी भारतीय टीम में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे थे। तो उस वक्त शुभमन गिल महज 4 साल के थे। शुभमन उन दिनों अपने दादा के द्वारा हाथ से बनाए गए बल्ले से अपने खेत में खेला करते थे। ऐसे में जरूर शुभमन गिल कल यानी रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल की ट्रॉफी थामने के लिए बेताब होंगे।

    क्या MS Dhoni का होगा आखिरी आ​ईपीएल

    तो वहीं एमएस धोनी को शायद आखरी बार लोग पीली जर्सी में देखेंगे। बता दें कि, शुभमन गिल ने 3 शतक और 851 रन बना चुके हैं। ऐसे में शुभमन गिल का सामना कल मैदान में महेंद्र सिंह धोनी के साथ होगा। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के इतिहास में कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। एमएस धोनी के फैन उन्हें अगले साल फिर से खेलते जरूर देखना चाहेंगे, लेकिन अगले सीजन में उनका फिर से खेलना मुश्किल लग रहा है।  धोनी के आखिरी मैच के हर पल को यादों में कैद करने का अवसर है।

    धोनी ज्यादातर मैचों में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं। धोनी ने तुषार देशपांडे जैसे अनुभवहीन गेंदबाज और शिवम दुबे जैसे युवा बल्लेबाजों को आत्मविश्वास दिया है। ये कहा जा सकता है कि धोनी का करिश्मा कभी खत्म नहीं होगा। दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या हैं जिनका मानना है कि टीम की कप्तानी का एक ही तरीका है जो धोनी से उन्होंने सीखा है। हालांकि अब ये देखना होगा कि कल का मुकाबला कौन जीतता है, सीएसके या गुजरात टाइटंस। आप हमें अपने कमेंट में अपनी राय दे सकते हैं।

  • फिल्म Satyaprem Ki Katha के लिए Kiara Advani और Kartik Aaryan ने मेकर्स से वसूले करोड़ों रूपए, जानें पूरी स्टारकास्ट की फीस

    फिल्म Satyaprem Ki Katha के लिए Kiara Advani और Kartik Aaryan ने मेकर्स से वसूले करोड़ों रूपए, जानें पूरी स्टारकास्ट की फीस

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि फिल्म का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। जिसे देखने के बाद अब फैंस को फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) द्वारा अभिनीत फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) आगामी 29 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    Box Office पर चौथे दिन ही धराशायी हुई Kartik Aaryan की Shehzada, मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी

    Kartik Aaryan ने लिए 25 करोड़

    फिल्म में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन के अलावा और भी कई दिग्गज कलाकार हैं। जिसमें गजराज राव, शिखा तलसानिया और रितु शिवपुरी जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं। तो ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि फिल्म सत्यप्रेम की कथा के लिए कलाकारों ने मेकर्स से कितनी फीस ली है।

    बता दें कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने इससे पहले फिल्म भूल भुलैया 2 में काम किया था और उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। ऐसे में मेकर्स को फिल्म सत्यप्रेम की कथा से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सत्यप्रेम की कथा फिल्म में अपने किरदार के लिए मेकर्स से 25 करोड़ की मोटी रकम ली है। वहीं अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपने किरदार के लिए मेकर से 4 करोड रुपए लिए हैं।

    Kartik Aaryan और Kiara Advani की दिखेगी जोड़ी

    अभिनेता गजराज राव ने फिल्म में कार्तिक आर्यन के पिता का किरदार निभाया है और इस किरदार के लिए उन्हें मेकर्स ने 1 करोड़ रुपए लिए हैं। अभिनेत्री सुप्रिया पाठक ने कार्तिक की मां का किरदार निभाया है, उन्हें इस फिल्म में अपने किरदार के लिए 75 लाख मिले हैं। वहीं अभिनेत्री शिखा तलसानिया ने 22 लाख, रितु शिवपुरी को 40 लाख रुपए मिले हैं। कलाकारों ने सत्यप्रेम की कथा फिल्म के लिए मेकर से काफी मोटी फीस ली है। हालांकि अब यह देखना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाती है या नहीं।

  • IPL 2023 का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ Piyush Chawla के नाम, युज़वेंद्र चहल इस नंबर पर आ रहे हैं नजर

    IPL 2023 का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ Piyush Chawla के नाम, युज़वेंद्र चहल इस नंबर पर आ रहे हैं नजर

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि, बीते दिन शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच दूसरे क्वालीफायर का मुकाबला हुआ था। ऐसे में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हार का सामना करना पड़ा।

    इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई भी हुई थी। लेकिन यहां पर आज हम आपको उस खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके नाम आईपीएल इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

    रोहित शर्मा के साथ U19 WC 2006 खेलने वाले ये 5 खिलाड़ी, आज कोई है दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी तो कोई हुआ गुमनाम

    IPL 2023 का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड Piyush Chawla के नाम

    वह कोई और नहीं बल्कि पीयूष चावला (Piyush Chawla) है। आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले पीयूष चावला (Piyush Chawla) ने 3 ओवरों में 45 रन खर्च किए हैं। इस दौरान उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। दरअसल बात यह है कि, उनके नाम आईपीएल इतिहास में 200 छक्के खाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। पीयूष चावला ने अपने अब तक के आईपीएल करियर में 181 मैचों की 180 पारियों में गेंदबाजी की है।

    जिस दौरान उन्होंने 201 छक्के खाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के यूज़वेंद्र चहल है। आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले यूजवेंद्र चहल ने 145 मैचों में 193 छक्के खाए हैं। वही इस लिस्ट में रविंद्र जडेजा का नाम शामिल है। रविंद्र जडेजा ने 225 मैचों की 196 पारियों में गेंदबाजी की, इस दौरान उन्होंने अब तक कुल 192 छक्के लगाए हैं।

    पीयूष चावला ने आईपीएल चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए 181 मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने 26.79 की सॉलिड औसत और 8 से कम की इकॉनोमी दर से 179 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल में चावला का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/17 रहा हैं।

  • Mohammed Shami ने IPL 2023 में रचा इतिहास, इन दिग्गजों को पीछे छोड़ हासिल किया ये बड़ा मुकाम

    Mohammed Shami ने IPL 2023 में रचा इतिहास, इन दिग्गजों को पीछे छोड़ हासिल किया ये बड़ा मुकाम

    इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL 2023) अपने अंतिम पड़ाव पर है। आईपीएल (IPL 2023) का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। जिसमें गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रनों के साथ मार दे दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात टाइटंस ने लगातार दूसरी बार आईपीएल (IPL 2023) के फिनाले के लिए क्वालीफाई कर लिया है और अब रविवार को मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इसी बीच मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने दो विकेट लेते ही एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।

    Mohammed Shami को कोविड होने से परेशान लोग, रैप के अंदाज में खिलाड़ी ने दिया हेल्थ अपडेट, वीडियो हुआ वायरल

    Mohammed Shami ने आईपीएल में रचा इतिहास

    दरअसल बात यह है कि, मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने आईपीएल 2023 में बेहतरीन लय में दिखाई दिए। मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने अब तक 16 मुकाबलों में 28 विकेट झटक लिए हैं और इसी के साथ वह पर्पल कैप के होल्डर भी बन चुके हैं। मोहम्मद शमी शुरुआत से ही गेंदबाजी करने आते हैं और उन्हें पावरप्ले में विकेट झटकना पसंद है।

    Mohammed Shami ने इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

    बता दें कि, मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2023 में 17 विकेट पावरप्ले में झटके हैं और इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी बन गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आपको बता दें कि मोहम्मद शमी के बराबर या फिर उनसे ज्यादा विकेट एक सीजन के पावर प्ले में किसी अन्य गेंदबाज ने नहीं झटके हैं। मोहम्मद शमी ने ट्रेंट बोल्ट और मिचेल जॉनसन को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।

    मोहम्मद शमी ने 17 मैचों में 17 विकेट निकाले हैं, जबकि 2020 के सीजन में ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस के लिए 16 विकेट पावरप्ले में चटकाए थे। वहीं, 2013 के सीजन में मिचेल जॉनसन ने 16 विकेट एक सीजन के पावरप्ले में निकाले थे। ऐसे में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अब मोहम्मद शमी को जाता है।

  • 60 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाने वाले Ashish Vidyarthi की पहली पत्नी हैं कहां, देखिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें

    60 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाने वाले Ashish Vidyarthi की पहली पत्नी हैं कहां, देखिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि 60 साल की उम्र में अभिनेता और मशहूर खलनायक आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) ने 25 मई को दूसरी शादी कर ली है। आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) ने रूपाली बरुआ से दूसरी शादी की है। यह बात कम ही लोग जानते हैं कि रूपाली बरुआ अभिनेता की दूसरी पत्नी है। सोशल मीडिया पर रूपाली बरुआ और आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो जमकर वायरल हो रही है।

    Ashish Nehra ने मात्र 15 मिनट में बनाया था शादी का प्लान, इस तरह पूरी हुई थी लव स्टोरी

    Ashish Vidyarthi ने की दूसरी शादी

    आपको बता दें कि आशीष विद्यार्थी ने रूपाली के साथ कोर्ट मैरिज की है। जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी के बीच अब उनकी पहली पत्नी की भी चर्चा होने लगी है। आखिर आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी कौन थी? अब वह कहां है? इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

    Ashish Vidyarthi की पहली पत्नी का नाम है राजोशी

    आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी का नाम राजोशी विद्यार्थी हैं, वो पेशे से एक अभिनेत्री, सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने हिंदी और बंगाली फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी राजोशी की मां भी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। राजोशी की मां यानी आशीष विद्यार्थी की सास का नाम शकुंतला है।

    आपको बता दें कि, राजोशी और आशीष विद्यार्थी का एक बेटा भी है जिसका नाम अर्थ विद्यार्थी है। आशीष और राजोशी कई सालों तक साथ रहने के बाद उन्होंने एक दूसरे से तलाक ले लिया। जिसके बाद राजोशी अकेले रहती हैं, लेकिन आशीष विद्यार्थी ने अब दूसरी शादी कर ली है। राजोशी को आपने हाल ही में इमली और एक सुहानी सी लड़की जैसे टीवी सीरियल में देख चुके हैं। हम बात करें अभिनेता आशीष विद्यार्थी की तो उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

  • Punjab Kings को इस खिलाड़ी ने लगाया करोड़ों का चूना, घर में शेर IPL में ढेर, इंग्लैंड लौटते ही जिताया मैच

    Punjab Kings को इस खिलाड़ी ने लगाया करोड़ों का चूना, घर में शेर IPL में ढेर, इंग्लैंड लौटते ही जिताया मैच

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) का मुकाबला काफी दिलचस्प है और अब फाइनल मुकाबला कल यानी रविवार को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। लेकिन आपको बता दें कि, आईपीएल में पंजाब किग्स (Punjab Kings) की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। पंजाब किग्स (Punjab Kings) ने ट्रॉफी जीतने का मौका गवा दिया है। बता दें कि, पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। 16 मैच में से छह मैच जीतकर ये आठवें नंबर पर थी।

    वहीं पंजाब किंग्स (Punjab Kings) टीम में शामिल आईपीएल सीजन (IPL 2023) के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करण हैं। इस सीजन सैम करन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और अपनी टीम को करोड़ों का चूना लगा दिया।

    शुभमन गिल को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को आउट होता देख रो पड़ी सारा, मैच और दिल दोनों हार बैठी

    Punjab Kings को इस खिलाड़ी ने लगाया करोड़ों का चूना

    सैम करन को इस साल आईपीएल में फ्रेंचाइजी ने 18.5 करोड़ो रुपए के साथ अपनी टीम में शामिल किया था। सैम करण को जितनी मोटी रकम मिली थी, उन्होंने इतना अच्छा कमाल नहीं किया। 14 मैच में हो केवल 10 विकेट अपने नाम कर पाए और महज 276 रन ही बना पाए।

    इंग्लैंड पहुंचते ही सैम करन ने दिखाया जलवा

    आपको बता दें कि शिखर धवन के चोटिल होने के बाद पंजाब के उसकी कप्तानी करने का मौका मिला तो, उन्होंने अपनी छाप नहीं छोड़ी है। हालांकि इंग्लैंड पहुंचते ही वो अपने पुराने अंदाज में दिखाई दिए। इंग्लैंड पहुंचते ही सैम करन ने वाइटैलिटी टी-20 ब्लास्ट में धमाकेदार प्रदर्शन किया। टी20 ब्लास्ट में सैम करन सरे की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने मीडिलसेक्स के खिलाफ कमाल की पारी खेली, सिर्फ इतना ही नहीं अपनी शानदार पारी से टीम को मुकाबला जिताया भी।

  • ICC WTC FINAL 2023: ईशान किशन या केएस भरत, जानिए किसे मिलेगा WTC फाइनल मुकाबला खेलने का मौका

    ICC WTC FINAL 2023: ईशान किशन या केएस भरत, जानिए किसे मिलेगा WTC फाइनल मुकाबला खेलने का मौका

    इन दिनों आईपीएल में व्यस्त भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का मुकाबला खेलना है। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का मुकाबला इंग्लैंड की धरती पर होगा, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ऑस्ट्रेलिया (WTC) और भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। ऐसे में दोनों ही टीम इस मुकाबले को जीतने की हर संभव कोशिश करेंगे।

    लेकिन अब इसी बीच इंडियन टीम के लिए एक बड़ा सवाल है कि, के एल राहुल के चोट लगने के बाद ईशान किशन को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका दिया गया था। ऐसे में ईशान किशन या भरत में से किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा।

    WTC Final 2023: फाइनल खेलने के लिए लंदन पहुंच रही टीम इंडिया, जानिए कौन से खिलाड़ी अभी भी नहीं हुए रवाना

    इस पर अब दिनेश कार्तिक और रवि शास्त्री ने अपनी राय रखी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, क्रिकेटर ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद वह रिकवरी मोड पर है। ऐसे में उनके विकल्प के तौर पर केएल राहुल को मौका दिया गया था। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, के एल राहुल भी आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए, उनकी दाहिनी जांघ की सर्जरी हुई है। ऐसे में वह यह मुकाबला तो नहीं खेल पाएंगे।

    जिसकी वजह से अब टीम इंडिया की मैनेजमेंट इस बात को लेकर परेशान है कि, के एस भरत या ईशान किशन में से किसे मौका देना चाहिए। हालांकि अब इस पर इंडिया टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने अपनी राय रखी है।

    ईशान या भरत किसे मिलेगी WTC फाइनल में जगह

    हाल ही में बातचीत के दौरान रवि शास्त्री ने कहा कि, भरत ने साल की शुरुआत में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान विकेटकीपिंग की, इसलिए मुझे उम्मीद है कि भरत को ईशान पर तरजीह मिलेगी। आपको यह भी देखना होगा कि कौन सा विकेटकीपर बेहतर है? भरत या ईशान किशन, भरत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी टेस्ट मैच खेले थे, ऐसे में मुझे लगता है कि वह फाइनल 11 में चुने जाने के लिए लिए पहली पसंद होंगे।

    वहीं दिनेश कार्तिक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, भरत के अनुभव को डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए फर्स्ट च्वाइस बनाना चाहिए, मुझे लगता है कि ईशान किशन को पदार्पण करना है और सीधे WTC में खेलना उम्मीद से कुछ ज्यादा हो जाएगा।

  • बांग्लादेश दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैचों के लिए जाएगी Indian Team, टीम को मिलने वाला है एक नया कोच

    बांग्लादेश दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैचों के लिए जाएगी Indian Team, टीम को मिलने वाला है एक नया कोच

    इन दिनों भारत में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल खेला जा रहा है। इसके तुरंत बाद ही भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मुकाबला खेलना है। आपको बता दें कि, पुरुष क्रिकेट टीम की तरह महिला क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का शेड्यूल भी इस साल काफी ज्यादा व्यस्त बताया जा रहा है। टीम को अगले महीने यानी जून में बांग्लादेश का दौरा भी करना है। इस दौरे से पहले टीम (Indian Cricket Team) को वनडे मैच और 3 टी-20 मैच खेलने हैं। लेकिन इन सब के बीच टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने महिला क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) से मुलाकात की है।

    बांग्लादेश दौरे पर 3 वनडे, 3 टी20 मैचों के लिए जाएगी Indian Cricket Team

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा और इंग्लैंड रवाना होने से पहले भारतीय पुरुष टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ मुख्य खिलाड़ियों से मिलने भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के कई छोटे हुनर भी खिलाड़ियों को सिखाए हैं।

    Indian Cricket Team को सिखाया हुनर

    बता दें कि बांग्लादेश के दौरे से पहले भारतीय महिला टीम एमसी में अनुकूल शिविर का हिस्सा है। बीसीसीआई ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी की कुछ तस्वीरें भी ट्वीट की है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया कि, हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बैंगलोर के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में सीनियर महिला क्रिकेटर और के साथ बहुत ही व्यवहारिक बातचीत की, उन्हें तैयारी, निरंतर सुधार की आवश्यकता और उत्कृष्टता हासिल करने की प्रक्रिया पर नया दृष्टिकोण मिला है। हम भारत की महिला क्रिकेटरों के साथ बातचीत का समय निकालने के लिए राहुल द्रविड़ को धन्यवाद देते हैं।

    बता दें कि, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, रिचा घोषित, जेमिमा रोड्रिग्स, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकार, देविका वैद्य, हरलीन देओल, अरुंधति रेड्डी सहित भारत के कुछ टॉप क्रिकेटर ने इस शिविर में हिस्सा लिया था।