Author: Deepansha kasaudhan

  • ICC World Cup 2023 से पहले पाकिस्तान ने खेल दिया बड़ा दांव, इस दिग्गज खिलाड़ी को बना दिया अपना हेड कोच

    ICC World Cup 2023 से पहले पाकिस्तान ने खेल दिया बड़ा दांव, इस दिग्गज खिलाड़ी को बना दिया अपना हेड कोच

    वनडे वर्ल्ड कप जल्द ही शुरू होने वाला है, इससे पहले सभी टीमों ने अपनी अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अब इसी बीच पाकिस्तान ने एक बड़ा दांव खेला है। दरअसल बात यह है कि पाकिस्तान ने आधिकारिक रूप से ग्रांट ब्रैडबर्न (Grant Bradburn) को राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले अप्रैल के महीने में ग्रांट ब्रैडबर्न (Grant Bradburn) को अंतरिम कोच बनाया गया था। लेकिन अब पाकिस्तान ने आधिकारिक रूप से 2 साल के लिए उन्हें पूरी तरह से परमानेंट कर दिया है।

    इसका मतलब यह है कि, अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच ग्रांट ब्रैडबर्न (Grant Bradburn) है। ग्रांट ब्रैडबर्न (Grant Bradburn) की अगर हम बात करें तो उनके पास काफी अच्छा अनुभव है।

    ODI World Cup 2023 के लिए ये 3 अनकैप्ड बल्लेबाज ही जीतायेंगे ट्रॉफी, पूर्व कोच ने कर दिया सबसे बड़ा दावा

    पाकिस्तान के टीम हेड कोच बने Grant Bradburn

    उनका यह अनुभव पाकिस्तान टीम के लिए काफी फायदेमंद होगा इसके अलावा पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप जीतने के लिए भी अहम योगदान होगा। ग्रांट ब्रैडबर्न ने पहले अपने राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में 1 तारीख से पहले 2018 से 2020 तक पाकिस्तान की ओर से फील्डिंग कोच के रूप में काम किया। इस पर पीवीसी अध्यक्ष नजम सेठी ने एक बयान जारी करते हुए ग्रांट ब्रैडबर्न के ढेर सारे अनुभव की बातें भी शेयर की हैं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, एशिया कप 2023 और भारत में एकदिवसीय विश्वकप से पहले पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भाग लेना है, जो ग्रांट ब्रैडबर्न की सबसे पहली चुनौती होगी।

    हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच मिकी आर्थर को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला और 50 ओवर के इस सीरीज में सबसे पहले टीम निदेशक नियुक्त किया गया है। उनका ऐसा मानना है कि, मुख्य कोच के रूप में पाकिस्तान जैसे अत्यधिक प्रतिभाशाली और कुशल टीम के साथ काम करना मेरा लिए बहुत सम्मान की बात है। हम अपने खेल को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

  • WTC फाइनल 2023 के लिए अगर इस प्लेइंग 11 को मिला खेलने का मौका तो ट्रॉफी पक्की, इन 2 दिग्गजो को नहीं मिलेगी जगह

    WTC फाइनल 2023 के लिए अगर इस प्लेइंग 11 को मिला खेलने का मौका तो ट्रॉफी पक्की, इन 2 दिग्गजो को नहीं मिलेगी जगह

    भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आगामी जून के महीने में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का मुकाबला होने जा रहा है। जिसके लिए दोनों टीमों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) मुकाबला इसी 7 जून से द ओवल क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला है। अब इसी बीच एक खबर सामने आ रही है। बता दें कि, पूर्व भारतीय बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship) के लिए प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है, जिसमें कुछ खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है तो वहीं कुछ को बाहर कर दिया है।

    World Test Championship से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, इन्हें मिली भारतीय टीम की बड़ी जिम्मेदारी

    World Test Championship उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर को टीम में मौका

    बता दें कि संजय बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री करते हुए कहा है कि, ‘टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम को 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए। इसमें मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जगह पक्की की है। दोनों बेहतरीन फॉर्म में भी हैं। वहीं उमेश यादव ने मौका मिलने पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं ऑलराउंडर के तौर पर शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल करना चाहिए। वे तेज गेंदबाजी भी कर लेते हैं। मालूम हो कि शार्दुल ऑस्ट्रेलिया से लेकर इंग्लैंड तक में टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।’

    World Test Championship: प्लेइंग लेवल से बाहर रविंद्र जडेजा

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ ने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि, ‘आर अश्विन अपनी गेंद से हवा में बैटर्स को अधिक परेशान करते हैं। वहीं रवींद्र जडेजा रफ का अधिक इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में फाइनल में मैं आर अश्विन को मौका देना चाहूंगा। ओपनिंग जोड़ी को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए मौजूदा फॉर्म को तरजीह दी जाती है। ऐसे में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ही फाइनल में ओपनिंग करते हुए दिखेंगे। नंबर-3 पर चेतेश्वर पुजारा तो नंबर-4 पर विराट कोहली खेलेंगे।’

    संजय बांगड़ ने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि, अय्यर अभी चोटिल है, ऐसे में नंबर पांच की जगह खाली है, इस रेस में सूर्यकुमार यादव से लेकर के केएल राहुल मौजूद है। सरफराज अहमद भी लगातार घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं बतौर विकेटकीपर केएस भरत को भी फाइनल में मौका दिया जा सकता है।

  • UPSC में इन चार ल​ड़कियों ने किया टॉप, जानिए कैसे की थी परीक्षा की तैयारी

    UPSC में इन चार ल​ड़कियों ने किया टॉप, जानिए कैसे की थी परीक्षा की तैयारी

    कुछ दिनों पहले ही यूपीएससी (UPSC) यानी संघ लोक सेवा आयोग का रिजल्ट जारी किया गया था। यूपीएससी (UPSC) रिजल्ट में देश के कई युवाओं ने टॉप में अपनी जगह बनाई। आपको बता दें कि, इस बार चार लड़कियों ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। अगर हम टॉप-10 में पहले नंबर की बात करें तो इसमें इशिता किशोर है, दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे नंबर पर उमा हरती और चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा है।

    बॉलीवुड अभिनेत्री को मात दिए हैं IFS Arushi Mishra, दो बार क्रैक कर चुकी हैं UPSC

    इशिता किशोर

    हम बात करें इशिता किशोर की तो वह बिहार के पटना की रहने वाली हैं। अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा में रहती है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अर्थशास्त्र से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट में पॉलीटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन के साथ तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की है। इशिता किशोर ने कुल 1094 अंक हासिल किए हैं।

    उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि, इस रिजल्ट को देखकर वह खुद हैरान है। उन्होंने कहा कि, असफल होने के बाद भी मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी और उन्होंने अपने सपने को साकार किया है। आपको बता दें कि इशिता किशोर के पिता भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर रह चुके हैं और उनकी मां भी फोर्स रिटायर्ड हैं।

    गरिमा लोहिया

    गरिमा लोहिया यूपीएससी की दूसरी रैंक प्राप्त की है, वह बिहार के बक्सर की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने घर पर तैयारी करते हुए 1063 नंबर हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि, मेरा सपना था और मैंने उसको आज पूरा कर लिया है। उन्होंने घर पर ही रहकर यूपीएससी की तैयारी की थी और ऑनलाइन पढ़ाई कर लेती थी।

    उमा भारती
    उमा भारती तेलंगना की रहने वाली हैं। उन्होंने आईआईटी हैदराबाद से बीटेक किया। इसके बाद ऑप्शनल सब्जेक्ट में anthropology रखा। उन्होंने पांचवें प्रयास में यूपीएससी में तीसरी रैंक हासिल की। उन्हें 1063 नंबर मिले और उनका पांचवा प्रयास था।

    स्मृति मिश्रा
    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली स्मृति मिश्रा ने यूपीएससी में चौथी स्थान हासिल किया। उन्हें 1055 नंबर मिले वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के मीरांडा हाउस कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कीं और वह दिन दिनों दिल्ली में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं।

  • कौन हैं Ashish Vidyarthi की दूसरी पत्नी Rupali Barua, जानिए उनके बारे में सबकुछ

    कौन हैं Ashish Vidyarthi की दूसरी पत्नी Rupali Barua, जानिए उनके बारे में सबकुछ

    बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया है। अभिनेता की दूसरी शादी की वजह से वह लगातार सुर्खियों में है। आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) ने 60 साल की उम्र में असम की रहने वाली रूपाली बरुआ (Rupali Barua) के साथ शादी की है। दोनों की शादी कोर्ट मैरिज है, जिसकी तस्वीरें भी खुद आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।

    आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) की दूसरी शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। लोग उन्हें शादी की बधाइयां भी दे रहे हैं। इसी बीच आज हम आपको अपने लेख में बताने जा रहे हैं कि आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) की दूसरी पत्नी रूपाली (Rupali Barua) बरुआ कौन है?

    60 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाने वाले Ashish Vidyarthi की पहली पत्नी हैं कहां, देखिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें

    कौन हैं Ashish Vidyarthi की दूसरी पत्नी Rupali Barua

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूपाली बरुआ असम के गुवाहाटी की रहने वाली हैं। कोलकाता में उनका खुद का बिजनेस करती हैं, उनका बुटीक भी है। रुपाली और आशीष विद्यार्थी की मुलाकात कैसे हुई इसके बारे में जब अभिनेता से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, लंबी कहानी है आराम से बताऊंगा।

    Ashish Vidyarthi ने रूपाली बरूआ से रचाई शादी

    60 साल की उम्र में उन्होंने दूसरी शादी की जिसको देखकर हर कोई हैरान है। आशीष विद्यार्थी और रूपाली बरुआ की शादी में उनके परिवार के लोग और खास दोस्त ही मौजूद थे। आपको बता दें कि, आशीष विद्यार्थी की पहली शादी राजोशी विद्यार्थी से हुई, उनका एक बेटा भी है, उसका नाम अर्थ विद्यार्थी है। आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी राजोशी एक सिंगर और अभिनेत्री हैं। वहीं अगर हम बात करें आशीष विद्यार्थी के बेटे आर्थ की तो वो एक यूट्यूब पर है और ब्लॉग भी बनाता है।

  • IPL 2023: सिर्फ MS Dhoni ही नहीं ये दो खिलाड़ी भी ले सकते हैं आईपीएल से संन्यास, बूढे हो रही सीएसके के ये 3 शेर

    IPL 2023: सिर्फ MS Dhoni ही नहीं ये दो खिलाड़ी भी ले सकते हैं आईपीएल से संन्यास, बूढे हो रही सीएसके के ये 3 शेर

    आज आईपीएल (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया जा रहा है। ऐसे में यह मुकाबला काफी दिलचस्प बताया जा रहा है। यहां पर सबसे बड़ी बात यह भी है कि इस बार शायद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का यह आखरी आईपीएल हो। एक तरफ इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) तो दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले के बीच एक खबर आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि आज के मैच में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के 2 बेहतरीन क्रिकेटर संयास ले सकते हैं। आइए जानते हैं उनके नाम —

    IPL 2023 Final: HARDIK PANDYA का घमंड तोड़ने को तैयार हैं MS DHONI, प्लेइंग 11 में हो सकता है बड़ा चेंज, ये प्लेयर होगा CSK का इम्पैक्ट प्लेयर

    अंबाती रायडू

    अंबाती रायडू को असली पहचान चेन्नई सुपर किंग्स से मिली लेकिन वह लंबे समय तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा भी रह चुके हैं। आपको बता दें कि साल 2018 और साल 2021 में चेन्नई को चैंपियन बनाने में रायडू का का अहम योगदान है। हालांकि इस सीजन अंबाती रायडू कुछ खास प्रदर्शन नहीं दे पाए। उन्होंने इस लीग में मैचों में 11 पारियां खेली जिसमें उनके बल्ले से 27 की साधारण और सबसे सिर्फ एक टीम 9 रन ही बना पाए। रायडू ने इस साल अर्धशतकीय पारी भी नहीं खेल पाए। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि, आज के फाइनल मैच के बाद अंबाती रायडू इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे।

    ड्वेन प्रीटोरियस

    ड्वेन प्रीटोरियस इंटरनेशनल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेलते थे। उन्होंने इस साल 9 जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन वह आईपीएल खेल रहे हैं। लेकिन इस साल उनको सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला है ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल सीजन उनका अंतिम सीजन हो सकता है। वही रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि, एम एस धोनी के लिए यह अंतिम मैच साबित हो सकता है। हालांकि अब देखना है कि आने वाले दिनों में क्या होता है।

  • बॉक्स आफिस पर पहले दिन ही फुस्स हुई Nawazuddin Siddiqui की जोगीरा सा रा रा, देखें कलेक्शन

    बॉक्स आफिस पर पहले दिन ही फुस्स हुई Nawazuddin Siddiqui की जोगीरा सा रा रा, देखें कलेक्शन

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी फिल्म जोगीरा सा रा रा को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की फिल्म जोगीरा सा रा रा बीते दिन यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से मेकर्स लगातार प्रमोशन कर रहे थे। वहीं टीजर, पोस्टर और ट्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी ज्यादा क्रेज था।

    हालांकि अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। जोगीरा सा रा रा फिल्म को लेकर जैसी उम्मीद जताई जा रही थी वो पूरी नहीं हो पाई है।

    जब Kubra Sait ने Nawazuddin Siddiqui से कहा, चल ना सेक्स सीन करते हैं, अभिनेत्री ने खुद कर दिया बड़ा खुलासा

    Nawazuddin Siddiqui की जोगीरा सा रा रा का बॉक्स आफिस कारोबार

    फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। आइए जाते हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म जोगीरा सा रा रा ने पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर कितना कारोबार किया है। ताजा खबरों के अनुसार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म जोगीरा सा रा रा ने अपने ओपनिंग डे पर महज 40 लाख का बिजनेस किया है, जो उम्मीद से बेहद कम है। बता दें कि, फिल्म को ना तो फिल्म क्रिटिक्स ने पसंद किया ना ही ऑडियंस ने। ऐसे में उम्मीद कम ही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर पाएगी।

    वीकेंड पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म के कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। पहले दिन की कमाई को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है, उस हिसाब से ये शायद ही अपना बजट ही निकाल पाए।

    अगर हम बात करें फिल्म जोगीरा सा रा रा की तो इसे कुशन नंदी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा संजय मिश्रा, महाक्षय चक्रवर्ती और जरीना वहाब जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं।

  • IPL के दौरान चोटिल हुए Ishaan Kishan, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्तम, कई महीनों बाद टीम इंडिया में होगी वापसी

    IPL के दौरान चोटिल हुए Ishaan Kishan, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्तम, कई महीनों बाद टीम इंडिया में होगी वापसी

    आज यानी 28 को आईपीएल (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला सीएसके (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने वाला है। जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। आपको बता दें कि ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। आईपीएल (IPL 2023) के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है।

    जिसके लिए आधी टीम बीते दिनों ही इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुकी थी अब बाकी बची हुई टीम आईपीएल के तुरंत बाद इंग्लैंड जाएगी। अब इसी बीच क्रिकेटर ईशान किशन (Ishaan Kishan) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। ईशान किशन (Ishaan Kishan) चोटिल हो गए है जिसकी वजह से अब टीम इंडिया में बदलाव देखने को मिल सकता है।

    करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं Ishaan Kishan, IPL के लिए चार्ज की इतनी मोटी रकम, जानिए क्या है बिहार के लाल की नेटवर्थ

    आईपीएल में चोटिल हुए Ishaan Kishan

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच में मुकाबला हुआ। मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले टॉस जीतकर गुजरात को बल्लेबाजी के लिए मैदान में बुलाया तो वहीं गुजरात की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 233 रनों का बड़ा लक्ष्य मुंबई को दिया। इस लक्ष्य को मुंबई की टीम पार नहीं कर पाई, इसी बीच ईशान किशन को चोट लग गई। मुंबई की गेंदबाजी के दौरान जब ईशान विकेटकीपिंग की साइड चेंज कर रहे थे।

    उसी वक्त सामने से आ रहे क्रिस जॉर्डन की कोहनी ईशान किशन की आंख में लग गई। जिसकी वजह से उनकी आंख में चोट आई और वो फील्ड से बाहर हो गए। इसके बाद उनकी जगह मैदान में विष्णु विनोद को उतारा गया।

    अब उनकी जगह टीम में कौन शामिल होगा इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है और ना ही कोई अधिकारिक ऐलान किया गया है। अगर यह खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से पहले ठीक नहीं होते हैं तो उनकी जगह टीम में रिद्धिमान साहा को शामिल किए जाने की उम्मीद है।

  • WTC FINAL 2023 में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, घातक ओपनर अचानक हुआ बाहर! राहुल द्रविड़ ने करा दी यशस्वी जायसवाल की एंट्री, खौफ में कंगारू खेमा

    WTC FINAL 2023 में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, घातक ओपनर अचानक हुआ बाहर! राहुल द्रविड़ ने करा दी यशस्वी जायसवाल की एंट्री, खौफ में कंगारू खेमा

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) का फाइनल मुकाबला अगले महीने होने जा रहा है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) मुकाबला लंदन के द ओवल में खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों टीमों ने अपनी अपनी तैयारी भी शुरू कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम की किस्मत का फैसला होने वाला है। अब इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ गई है। खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि टीम के एक खिलाड़ी को स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है। यहां पर जिस खिलाड़ी की बात की जा रही है कि वो कोई और नहीं बल्कि रुतुराज गायकवाड़ हैं।

    ICC ने World Test Championship की प्राइज मनी का किया ऐलान, मालामाल होगी विनर टीम, हारने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़

    रुतुराज गायकवाड़ को लंदन में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले से बाहर ही रहेंगे। दरअसल बात ये है कि, आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने शादी की वजह से बीसीसीआई को इस दौरान उपलब्ध नहीं होने की बात कही है।
    हालांकि आज ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल के फाइनल मुकाबले में खेलने जा रहे है। बता दें कि फाइनल में सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होने जा रहा है। जिससे पहले इस तरह की खबर आ गई।

    World Test Championship: द्रविड़ ने इस खिलाड़ी को मौका देने का किया फैसला

    वहीं कोच राहुल द्रविड़ के कहने पर सेलेक्टर्स यशस्वी जायसाल को इंग्लैंड भेज रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, यशस्वी जायसवाल को ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम इंडिया में बतौर स्टैंडबाय शामिल किया गया है। ऋतुराज ने बोर्ड को जानकारी दी है कि वे 3-4 जून को शादी करने जा रहे हैं जिसकी वजह से वह टीम का हिस्सा नही बना पायेंगे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने यशस्वी को रेड बॉल से ट्रेनिंग करने के लिए कहा है। उनके पास पहले से वीजा है, ऐसे में वे अगले कुछ दिनों में इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऋतुराज को पहले स्टैंडबाय के तौर पर चुना गया था। लेकिन अब उन्होंने अपनी शादी के लिए कुछ वक्त मांगा है जिसकी वजह से वो टाइम पर नहीं पहुंच सकते है। ऐसे में राहुल द्रविड़ ने सेलेक्टर्स को तुरंत विकल्प के तौर पर यशस्वी जायसवाल का नाम सुझाया। यशस्वी को चुन लिया गया है।

  • IPL 2023: Orange Cap की रेस के प्रबल दावेदार में सबसे आगे Shubman Gill, तीसरे नंबर पर ये दिग्गज खिलाड़ी शामिल

    IPL 2023: Orange Cap की रेस के प्रबल दावेदार में सबसे आगे Shubman Gill, तीसरे नंबर पर ये दिग्गज खिलाड़ी शामिल

    आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 16वें सीजन के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला गया। जिसमे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को गुजरात (Gujarat Titans) ने भारी अंतर के साथ मात दे दी। बता दें कि यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था।

    IPL 2022, RCB vs GT: ऑरेंज कैप की लिस्ट में अब भी कायम है जोस बटलर का दबदबा, टॉप-5 में हुई फाफ डु प्लेसिस की एंट्री

    जिसमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ अब फाइनल मैच सीएसके और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच 28 मई को खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की जीत के साथ ही ऑरेंज कैप (Orange Cap) की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

    Orange Cap की रेस में सबसे आगे Shubman Gill

    आपको बता दें कि, आईपीएल सीजन 16 (IPL 2023) के लीग मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और ऑरेंज कैप (Orange Cap) में अब बदलाव देखने को मिल रहा है। ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में सबसे आगे अगर किसी का नाम है तो वह हैं शुभमन गिल। शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से बीते दिन हुए मैच में काफी शानदार पारी खेली है। शानदार पारी के साथ ही शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमा लिया है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे फाफ डू प्लेसिस चल रहे थे। हालांकि शुभ मंगल नहीं फाफ डू प्लेसिस को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे निकल चुके है। आइए जानते हैं बाकी खिलाड़ियों का क्या हाल है —

    Orange Cap की रेस के प्रबल दावेदार

    शुभमन गिल – 851 रन
    फाफ डू प्लेसिस – 730 रन
    विराट कोहली – 639 रन
    यशस्वी जायसवाल – 625 रन
    डेवोन कॉनवे – 625 रन

  • Rinku Singh पर आया इस विदेशी बिजनेसवुमन का दिल, युवा स्टार के लिए पोस्ट कर दिया किया बेहद रोमांटिक

    Rinku Singh पर आया इस विदेशी बिजनेसवुमन का दिल, युवा स्टार के लिए पोस्ट कर दिया किया बेहद रोमांटिक

    आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला कल यानी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन दिया है, लेकिन एक खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है जिसने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों को प्रभावित किया है। वह कोई और नहीं बल्कि शानदार खिलाड़ी और बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) है। कोलकाता नाइट राइडर्स के बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने सीजन के दौरान कुछ ऐसी पारियां खेली हैं, जिसकी वजह से उनका नाम अब टीम इंडिया में लगभग तय माना जा रहा है।

    IPL 2023 में Rinku Singh ने अपने शानदार प्रदर्शन के लिए महेंद्र सिंह धोनी का दिया सारा श्रेय, बताया कैसे कि दिग्गज ने उनकी मदद

    Rinku Singh के प्रदर्शन से प्रभावित हुई अफगान की बिजनेसवुमन

    यह बात अलग है कि, प्लेऑफ में कोलकाता की टीम जगह नहीं बना पाई थी। लेकिन इसके बावजूद भी रिंकू सिंह के प्रदर्शन की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। देश और विदेश के कई क्रिकेटर और स्पोर्ट्स पर्सन ने उनकी तारीफों के पुल बांधे है। इसी बीच अफगान की एक मशहूर बिजनेसवुमन वाजमा अयूबी भी इस खिलाड़ी की कायल हो गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 20 मई को लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच में रिंकू सिंह ने सिर्फ 33 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 67 रनों की पारी खेली थी। इस ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद उनकी टीम को 1 रन की करीबी हार झेलनी पड़ी थी।

    रिंकू सिंह की दमदार पारी को देखने के बाद अफगानी बिजनेसवुमन वाजमा अयूबी भी उनकी दीवानी हो गई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह की जमकर तारीफ भी की है। अफगानी बिजनेसवुमन वाजमा अयूबी क्रिकेट की काफी ज्यादा शौकीन है और उन्होंने हाल ही में लखनऊ और कोलकाता के बीच खेला गया मैच देखने कोलकाता पहुंची थी।

    जिसका वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, लखनऊ मैच जीता, मगर रिंकू ने दिल जीता। आपकी जानका के लिए बता दें कि इससे पहले भी वाजमा अयूबी ने क्रिकेट को लेकर पोस्ट शेयर कर चर्चा बटोर चुकी हैं।