भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) जल्द ही एशिया कप 2022 (ASIA CUP) में एक्शन में नजर आते दिखेगी। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) जैसे बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में चार-चांद लगाने के लिए तैयार हैं। एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा 8 अगस्त को की जा चुकी हैं। एशिया कप के बाद भारतीय टीम साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के साथ घर पर ही वनडे और टी20 सीरीज खेलती नजर आएगी।
जिसके ठीक बाद भारतीय टीम टी20 विश्व कप के लिए रवाना हो जाएगी। एशिया कप और टी20 विश्व कप में हार्दिक पंड्या भारत के लिए सबसे बड़े मैच विनर होने वाले हैं। आज हम आपको वे 3 कारण बताने वाले हैं जिसके चलते हार्दिक पंड्या भारत को एशिया कप और टी20 विश्व कप जीतवाने वाले हैं-
1. फुली-फिट हार्दिक पंड्या बनने वाले हैं सबके लिए घातक

हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) पिछले कुछ समय से फिटनेस के चलते टीम से बाहर थे। वह टी20 विश्व कप 2021 में शामिल तो थे, लेकिन वह फिटनेस के चलते ही गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे। उनके ऑलराऊंड प्रदर्शन की कमी भारतीय टीम को बहुत ज्यादा खली हैं। आईपीएल 2022 के सीजन से हार्दिक पंड्या फिट नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने गेंद और बल्ले के दम से ही गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) को ट्रॉफी दिलवाई हैं।
आईपीएल के बाद हार्दिक भारत के लिए खेले गए हर मैचों में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करते हुए नजर आए हैं। जिसका साफ इशारा हैं कि हार्दिक अब काफी फिट हैं। हार्दिक का फुली फिट होना गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाना विरोधी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा रहने वाला है।
2. हार्दिक पंड्या हैं भारत के X-फैक्टर खिलाड़ी

हार्दिक पंड्या आईपीएल के बाद से भारत के हर मैच का हिस्सा रहे हैं। हार्दिक पंड्या साऊथ अफ्रीका, आयरलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे में गेंदबाजी व बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। जिसके चलते वह भारत के एक्स-फैक्टर खिलाड़ी के रूप में भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। हार्दिक अपने 4 ओवर का कोटा पूरा करते नजर आ रहे हैं साथ ही भारत को फिनिशिंग भी दे रहे हैं।
हार्दिक अभी जिस तरह के फॉर्म में हैं उस तरह से शायद ही कोई इस वक्त भारतीय टीम में हैं। वाइट बॉल क्रिकेट में हार्दिक मौकों को दोनों हाथों से लेकर अपना प्रदर्शन दिखा रहे हैं। हार्दिक ने इंग्लैंड दौरे में खेलते हुए अपने करियर की पहली टी20 अंतराष्ट्रीय फिफ्टी भी जड़ी थी।
टी20 विश्व कप और एशिया कप में हार्दिक भारत के लिए सबसे बड़े एक्स-फैक्टर खिलाड़ी रहने वाले हैं। जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी व फीलिडिंग में भी अपना जौहर दिखाकर भारत को मैच जीतवाने वाले हैं। जो इस वक्त रोहित शर्मा के भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा खुशी की बात हैं। एशिया कप में हार्दिक पंड्या भारत के लिए सबसे बड़े एक्स-फैक्टर होने वाले हैं।
3. हार्दिक की मैदान में जागरूकता

हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे हो, बल्लेबाजी या फिर फीलिडिंग उनमें एक अलग ही जागरूकता देखने को मिलती हैं। हार्दिक के इंटेस पलों पर शॉर्ट सेलेक्शन कमाल के रहते हैं। हार्दिक जब गेंदबाजी करते हैं तो वह अपने हर गेंद पर फील्ड में बदलाव करते हुए नजर आते हैं, जो कि हार्दिक के पक्ष में जाते हैं।
हार्दिक ने इंग्लैंड दौरे के वनडे मैच में अपने तेज दिमाग के शॉर्ट बॉल के चलते जोस बटलर और लियाम लिंविंगस्टोन को अपना निशाना बनाया था और ऐसा ही मंजर हमने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान देखा था, जब हार्दिक काइल मेयर्स को गेंद डाल रहे थे, उनके फील्ड के बदलाव से काइल मेयर्स कुछ कर नही पाए।
गेंद को सख्ती से मारने के चक्कर में विकेट गंवाते दिखे थे। मेयर्स का विकेट हार्दिक के फील्ड में जागरूकता से लिए गए फैसले को ही जाता हैं। हार्दिक जिस तरह का दिमाग गेम के वक्त इस्तेमाल करते हैं, वह सामने वाले विरोधी के समझ से हमेशा परे रहते हैं, जिसके चलते हार्दिक अपने खेल में सफल हो जाते हैं।