ASIA CUP 2022: एशिया कप में 3 भारतीय खिलाड़ी ऐसे रहेंगे, जिनके बिना नहीं बनेगी प्लेइंग 11, हर मैच का हिस्सा बन मचाएंगे तहलका

By Twinkle Chaturvedi On August 9th, 2022
ASIA CUP 2022: दीपक हुड्डा समेत यह 3 खिलाड़ी एशिया कप में भारत के हर मैच का बनेंगे हिस्सा

दीपक हुड्डाः 27 अगस्त 2022 से एशिया कप 2022 यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लगभग 2 साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा हैं। भारत (INDIA) पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी। एशिया कप के लिए भारतीय टीम के घोषणा की जा चुकी हैं।

भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल (KL RAHUL) , विराट कोहली (VIRAT KOHLI), कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) और भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) ये खिलाड़ी भारत के लिए हर मैच खेलते हुए नजर आने वाले हैं। लेकिन इनके अलावा 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जो एशिया कप में भारत के हर मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा रहेंगे। आइए आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं-

1. हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने जब से भारत के लिए वापसी की हैं वह शानदार ही नजर आ रहे हैं। पिछले बड़े टूर्नामेंट में भारत ने हार्दिक के ऑलराऊंड प्रदर्शन को ज्यादा मिस किया हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में हार्दिक गेंदबाजी करते हुए नजर नहीं आ रहे थे, जिससे भारत के पास विकल्पों की कमी खली थी। हार्दिक अब पहले से काफी ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं।

हार्दिक एशिया कप में मैच को फिनिश करने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी पूरे 4 ओवर डालते हुए नजर आएंगे। हार्दिक पंड्या पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिसे एशिया कप के दौरान हर प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा। हार्दिक बड़े मैचों में भारत के लिए मैच पलटते हुए नजर आने वाले हैं।

1. दीपक हुड्डा

दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) भारत के आक्रमक खिलाड़ी के रूप में उभरते हुए नजर आ रहे हैं। एशिया कप के टीम की घोषणा के पहले ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि श्रेयस अय्यर को ही जगह मिल सकती हैं और दीपक हुड्डा शायद टीम का हिस्सा नहीं बने इसका सबसे बड़ा कारण श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) को मिल रहे मौके थे। लेकिन एशिया कप की टीम में दीपक हुड्डा को जगह मिली हैं, जबकि श्रेयस अय्यर स्टैंडबॉय खिलाड़ी हैं।

दीपक हुड्डा ओपनिंग, मिडिल ऑर्डर और साथ ही फिनिशर की भूमिका टीम में अदा करने की काबिलियत रखते हैं। वेस्टइंडीज दौरे में दीपक शानदार गेंदबाजी करते हुए भी नजर आए। उनके ऑलराऊंड प्रदर्शन ने उनको टीम में आगे रखा हुआ हैं। सीनियर खिलाड़ियों के बाद दीपक हुड्डा ऐसे खिलाड़ी हैं जो एशिया कप में भारत के हर मैच का हिस्सा बनते हुए नजर आने वाले हैं।

2. अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) ने इसी साल इंग्लैंड दौरे में भारत के लिए डेब्यू किया। आईपीएल के बाद वो साऊथ अफ्रीका और आयरलैंड दौरे का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होने अपना शानदार डेब्यू किया था। अर्शदीप ने अपने डेब्यू में 2 विकेट चटकाने से साथ ही बल्लेबाजी करते हुए भी नजर आए थे।

अर्शदीप इसके बाद वेस्टइंडीड दौरे का हिस्सा बनें। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए अर्शदीप को मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी यूनिट संभालने का जिम्मा भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह को ही मिलता दिख रहा हैं। अर्शदीप सिंह बेशक शानदार गेंदबाजी करते हैं। लेकिन उन्हें एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट का अनुभव नहीं हैं।

एशिया कप यूएई में खेला जाएगा जहां भारतीय टीम आईपीएल खेलते हुए नजर आयी हैं। अर्शदीप अपने आईपीएल अनुभव को खेलते हुए इस्तेमाल करते हुए नजर आएंगे। तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह भुवनेश्वर कुमार के बाद सबसे बड़े विकल्प हैं। इसलिए एशिया कप के हर मैच में अर्शदीप सिंह को खेलने का मौका मिलेगा. और वो इन मौकों पर कमाल करते हुए नजर आने वाले हैं।

Tags: अर्शदीप सिंह, एशिया कप 2022, दीपक हुड्डा, भारतीय क्रिकेट टीम, हार्दिक पंड्या,