हार्दिक पंड्या ने एशिया कप 2022 में एक्शन से पहले अपने नए लुक से लगाई सोशल मीडिया में आग, देखें तस्वीरें

हार्दिक पंड्या ने एशिया कप 2022 में एक्शन से पहले अपने नए लुक से लगाई सोशल मीडिया में आग, देखें तस्वीरें

भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने जब से भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में धमाकेदार वापसी की हैं, तब से फैंस के बीच उनको लेकर प्यार और भी काफी ज्यादा बढ़ चुका हैं। हार्दिक जल्द ही एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) में एक्शन में दिखने वाले हैं।  इस बड़े टूर्नामेंट से पहले हार्दिक ने अपने लुक्स और हेयरस्टाइल से चर्चा का विषय बन रहे हैं। हार्दिक ने हाल ही में अपने नए हेयरस्टाइल की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली हैं। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

अपने नए लुक से फैंस के बीच छा गए हार्दिक पंड्या

भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस, लुक्स और हेयरस्टाइल को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। हार्दिक पंड्या जल्द ही एशिया कप 2022 (ASIA CUP) में बल्ले और गेंद से तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। हार्दिक की मौजूदगी टीम को बहुत ज्यादा मजबूत बनाने का काम करने वाली हैं, क्योंकि बड़े टूर्नामेंट में 3डी प्लेयर की ताकत टीम को मैच जीतवाने का काम करती हैं, खासकर की टी20 फॉर्मेट में हार्दिक टीम को मजबूती देने का काम करेंगे।

आईपीएल 2022 के बाद से ही हार्दिक ने अपने फॉर्म को बरकरार रखने का काम किया हैं। हार्दिक ने एशिया कप से पहले एक नया हेयरस्टाइल लुक ले लिया हैं। हार्दिक ने 16 अगस्त को इंस्टाग्राम पर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने नए लुक को रिविल किया हैं। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हार्दिक ने फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट में शेयर करते हुए कैप्शन में कैची और स्टार की इमोजी को लगाया हैं।

यहां देखें हार्दिक का पोस्ट