IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने उतरेगी भारत की यह प्लेइंग 11, रोहित शर्मा अगर रहें चोटिल तो यह खिलाड़ी संभालते दिख सकते हैं कप्तानी

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने उतरेगी भारत की यह प्लेइंग 11, रोहित शर्मा अगर रहें चोटिल तो यह खिलाड़ी संभालते दिख सकते हैं कप्तानी

रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आए रही हैं। इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रही हैं। सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) की शानदार बल्लेबाजी के चलते 7 विकेट से जीत हासिल की थी। सीरीज का चौथा मैच 6 अगस्त को अमेरिका के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क (CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK) में भारतीय समय रात 8 बजे से खेला जाएगा।

इस मैच में जीत दर्ज कर भारत सीरीज जीतने की ओर जाना चाहेगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) तीसरे मैच में चोटिल हो गए थे। अब तक उनके खेलने को लेकर कोई आधिकीारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं। चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 क्या रहेगी, आइए आपको बताते हैं-

हार्दिक पंड्या संभालते दिख सकते हैं कप्तानी

वनडे सीरीज में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम टी-20 सीरीज में भी दबदबा कायम रख रही हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) सीरीज के तीसरे मैच में चोटिल हो गए थे, अगर रोहित शर्मा चौथे टी20 मैच में चोटिल रहते हैं तो उनकी जगह पर हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) को कप्तानी की जिम्मेदारी मिलेगी, क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में हार्दिक उप-कप्तान की जिम्मेदारी निभाते नजर आ रहे हैं। साथ ही हार्दिक आयरलैंड दौरे में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

रोहित की जगह पर ईशान किशन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता हैं। ईशान किशन (ISHAN KISHAN) और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ही ओपनिंग करते नजर आएंगे। तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर की जगह पर दीपक हुड्डा नजर आ सकते हैं।  चार नंबर पर ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और पांच नंबर पर हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) और छठे नंबर दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) फिनिशिंग की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

चौथे टी20 मुकाबले में यह गेंदबाज मचाएंगे तहलका

टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम 4 तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ नजर आने वाले हैं। तेज गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH), हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA), भुवनेश्वर कुमार (BHUVI KUMAR) और हर्षल पटेल (HARSHLA PATEL) पर भरोसा जताते नजर आएंगे। हर्षल पटेस ने सीरीज में अब तक खेलते नजर नहीं आए, चौथे मुकाबले में उन्हें जगह मिल सकती हैं।

रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) सीरीज के तीसरे मैच में खेलते नजर नहीं आए थे। चौथे मैच में वो वापसी कर सकते हैं।  टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में वह पहले स्पिनर और ऑलराऊंडर की भूमिका निभाते नजर आएंगे साथ ही रविचंद्रन अश्विन (R. ASHWIN) प्लेइंग 11 हिस्सा हो सकते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा /ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन।