टीम इंडिया के इन 3 बल्लेबाजो ने डेथ ओवर्स में सबसे ज़्यादा लगाए हैं छक्के, लिस्ट से कई दिग्गजों का नाम गायब

By Sameeksha dixit On August 22nd, 2022
टीम इंडिया के इन 3 बल्लेबाजो ने डेथ ओवर्स में सबसे ज़्यादा लगाए हैं छक्के, लिस्ट से कई दिग्गजों का नाम गायब

टीम इंडिया (Indian Team) हमेशा से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से भरी रही है. टॉप ऑर्डर से लेकर लोअर ऑर्डर तक सभी खिलाड़ियों को अपने-अपने स्तर से दमदार प्रदर्शन करते हुए अक्सर हमने देखा हैं. जैसे एक टीम को जिस तरह से पारी के दौरान अच्छी शुरुआत की जरुरत होती है, बिलकुल वैसे ही अच्छी फिनिशिंग की भी जरुरत होती है.

भारतीय टीम (Indian Team) में महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और हार्दिक पांड्या जैसे फिनिशर हमेशा से शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं. जिन्होंने निचले क्रम पर खेल कर टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं, इन तीनों दिग्गज़ खिलाड़ियों का नाम पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ आंकड़ों के माध्यम से बताएंगे कि इन तीनों फिनिशर्स में किस खिलाड़ी ने डेथ ओवर्स में सबसे अधिक छक्के जड़े हैं.

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम (Indian Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी के बलबूते टीम को कई मैचों में जीत दिलाई. उन्होंने अपने करियर में कुल 98 T20 मैच खेले जिनमें धोनी के बल्ले से डेथ ओवर्स में एक से बढ़ कर एक कुल 37 छक्के निकले. उनके जबरदस्त फिनिश की बदौलत टीम इंडिया ने तमाम मैचों में आख़िरी वक्त पर जीत दर्ज की हैं और हरी हुई बाजी भी जीत में तब्दील की हैं.

हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम (Indian Team) के स्टार ऑलराउंजर और लोकप्रिय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से जबरदस्त लय में दिख रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में अब तक 66 T20 मैच खेले हैं. जिसमें हार्दिक पांड्या ने डेथ ओवर्स में 34 छक्के जड़ दिए हैं.

युवराज सिंह

भारतीय टीम (Indian Team) के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी युवराज सिंह के बाद आज तक टीम इंडिया एक आक्रमक फिनिशर के लिए मानो तरस रही हैं. उन्होंने अपने करियर में कुल 58 T20 मैच खेले हैं, इस दौरान युवराज के बल्ले से डेथ ओवर्स में 34 छक्के निकले हैं.

READ MORE: वनडे और T20 में एक भी छक्का नहीं लगा पाए टीम इंडिया के ये 3 दिग्गज़ खिलाड़ी, हैरान करने वाला है लिस्ट में शामिल

Tags: टीम इंडिया, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या,