वनडे और T20 में एक भी छक्का नहीं लगा पाए टीम इंडिया के ये 3 दिग्गज़ खिलाड़ी, हैरान करने वाला है लिस्ट में शामिल

By Sameeksha dixit On August 14th, 2022
वनडे और T20 में एक भी छक्का नहीं लगा पाए टीम इंडिया के ये 3 दिग्गज़ खिलाड़ी, हैरान करने वाला है लिस्ट में शामिल

टीम इंडिया में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद है. अगर कोई ये कहे कि इसी टीम में 3 खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो आजतक वनडे और T20 क्रिकेट में एक भी छक्का नहीं लगा पाए, तो शायद यकीन करना असंभव होगा. आइए जानते हैं, कि भारतीय क्रिकेट टीम में कौन से ऐसे 3 स्टार क्रिकेटर्स हैं जो आज-तक T20 और वन-डे क्रिकेट में एक भी छक्का नहीं लगा सके.

1. कुलदीप यादव

टीम इंडिया के गेंदबाज कुलदीप यादव भारत के लिए टेस्ट, वनडे और T20 क्रिकेट खेल चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत करने वाले कुलदीप यादव ने अभी तक एक भी छक्का नहीं लगाया है. टेस्ट में उन्होंने 185 गेंदों का सामना किया है. जबकि वनडे में 196 और T20 क्रिकेट में 48 गेंद खेलने वाले इस खिलाड़ी ने अभी तक कोई छक्का नहीं जड़ा है. तीनों फॉर्मेट में उन्होंने कुल 98 मैच खेले हैं.

2. युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए साल 2016 में वनडे क्रिकेट से डेब्यू किया था. तब से लेकर आजतक चहल को जितनी भी गेंद बल्लेबाजी के लिए मिली है, वे एक भी छक्का नहीं जड़ पाए हैं. T20 क्रिकेट में उन्होंने अब तक 11 गेंद खेली है तथा वनडे में 119 गेंद का सामना किया है, लेकिन उनके बल्ले से छक्का मानो। निकलने का नाम ही नहीं ले रहा. एक और खास बात यह है कि चहल ने लिस्ट ए और पहली श्रेणी क्रिकेट में 3 छक्के लगाए हैं. उनके बल्ले से छक्का आने पर साथी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में झूमने वाले हैं. वनडे और T20 मिलाकर उन्होंने 129 मैच खेले हैं, टेस्ट में अभी तक उन्हें मौका नहीं मिला.

3. ईशांत शर्मा

आपको बता दें, ईशांत शर्मा ने भी भारत के लिए अब तक टी20 और वनडे क्रिकेट में एक भी छक्का नहीं लगाया है. ईशांत शर्मा भारत के लिए सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट ही खेलते हैं. टेस्ट क्रिकेट से भारत के लिए 2007 में डेब्यू करने वाले ईशांत शर्मा ने भी अभी तक सबसे लंबे प्रारूप में एक बार भी छक्का नहीं लगा पाए हैं. उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट में 2568 गेंद अभी तक खेली हैं जिसमें उनके नाम एक अर्धशतक भी शामिल है. तीनों फॉर्मेट मिलाकर उन्होंने कुल 199 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं.

READ MORE: Mahendra Singh Dhoni ने की कप्तानी में इन 5 खिलाड़ियों का करियर हुआ बर्बाद, एक मैच खिलाकर कर दिया बाहर

Tags: इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, टीम इंडिया, यजुवेंद्र चहल,