Tag: सुरेश रैना

  • धोनी हैं “राम” तो रवि शास्त्री “रावण” जानिए रामायण के किस किरदार में फिट बैठता है कौन सा भारतीय खिलाड़ी

    धोनी हैं “राम” तो रवि शास्त्री “रावण” जानिए रामायण के किस किरदार में फिट बैठता है कौन सा भारतीय खिलाड़ी

    क्रिकेट (CRICKET) हम सबकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है, बिना क्रिकेट के हम अपना एक पल भी भाप नहीं सकते हैं। हम सब क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह ऑक्सीजन की तरह है। हम अक्सर क्रिकेट को या क्रिकेट खिलाड़ियों को लेकर अन्य चीजों के साथ समानता निकालते रहते हैं। रामायण (RAMAYAN) भारत (INDIA) के हर व्यक्ति ने देखी है। आज हम आपको रामायण के किरदार और हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच रहने वाली समानता के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

    महेंद्र सिंह धोनी में दिखाई देते हैं राम

    महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) मैदान में हमेशा अपने किल नेचर और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वह अपने इमोशंस को सबके सामने नहीं आने देते। धोनी अपने चेहरे में एक मीठी मुस्कान लेकर सब संभालते दिखते हैं।

    धोनी अपने आप को बिना दबाव के रखते हैं, जिससे वो हारे मैच भी जीत जाते हैं। धोनी की ये सारे गुण राम (RAM) भगवान से बिल्कुल मेल खाते हैं। इसलिए हमारे धोनी हमारे क्रिकेट के भगवान हैं।

    लक्ष्मण हैं विराट कोहली

    विराट कोहली (VIRAT KOHLI) मैदान में कितने ज्यादा उतेज्जित रहते हैं हम सब जानते हैं, वह कितने ऊर्जा से भरे रहते हैं यह भी हम जानते हैं। विराट को गुस्सा काफी जल्दी आता है।

    उनके यह गुण लक्ष्मण (LAXMAN) से काफी ज्यादा मेल खाते हैं। विराट कोहली धोनी को कितना प्यार और सम्मान देते हैं ये बात भी हम जानते हैं। बिल्कुल वैसा ही जैसे लक्ष्मण राम भगवान की करते हैं।

    युवराज सिंह में दिखते हैं भरत

    भरत (BHARAT) के किरदार के बारे में हम सब जानते हैं, राम के प्रति प्रेम के लिए उन्होने अयोध्या की गद्दी को भी हाथ नहीं लगाया। भरत एक काफी ज्यादा भावना वाले यक्ति थे।

    भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) में एक गुण है, जो भरत से बिल्कुल मेल खाते हैं। युवराज बिल्कुल भरत की तरह की काफी ज्यादा इमोशनल हैं।

    रवि शास्त्री और रावण में दिखती है यह समानता

    रावण (RAVAN) का किरदार कैसा था यह बात हम सब जानते हैं। लेकिन आप यह सोच रहे होंगे कि रावण और रवि शास्त्री में क्या मेल हैं, हम आपको बता दें रवि शास्त्री में एक चीज बिल्कुल रावण की तरह हैं।

    वह हैं आत्मविश्वास, रवि शास्त्री (RAVI SHASTRI) ने अपने आत्मविश्वास से ही भारतीय क्रिकेट को ऊंचाई दी हैं। और तो और रावण जो भी काम करते थे वह उसे पूरा सही करने की कोशिश करते थे वह परफेक्ट रहते थे। रवि शास्त्री भी बिल्कुल ऐसे ही हैं।

    कपिल देव हैं हनुमान

    कपिल देव (KAPIL DEV) ने भारत को 1983 में भारत को पहला वर्ल्ड कप जितवाया था। कपिल देव और हनुमान (HANUMAN) में एक चीज मेल खाती है और वह हैं उनकी फिटनेस और खुशमिजाज तरीका। कपिल देव आज भी अपने फिटनेस को पूरी तरह बनाए हुए हैं। और वह आज भी बड़े खुशमिजाज नजर आते हैं।

    सचिन तेंदुलकर में दिखते हैं अंगद

    रामायण में अंगद (ANGAD) ने राम भगवान की मदद की थी, राम भी अंगद को काफी सम्मान देते थे। सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) और अंगद में हमें एक समानता नजर आती है वह है उनका छोटा और सुंदर चेहरा। दोनों के स्वभाव में कोई समानता नहीं है, लेकिन दोनों के चेहरों में काफी ज्यादा समानता नजर आती हैं।

    सुरेश रैना हैं विभिषण

    सुरेश रैना (SURESH RAINA) विभिषण इसलिए हैं, क्योंकि उनके गुरू धोनी हैं। विभिषण ने भी अपने भाई रावण का त्याग कर राम की पूजा की थी और उनको गुरू माना था। राम और विभिषण (VIBHISHAN) की दोस्ती के चर्च आज तक भी चर्चा का विषय हैं। ठीक उसी तरह सुरेश रैना और धोनी हैं।

    क्रिस गेल हैं रामायण के जामवंत

    क्रिस गेल (CHRIS GAYLE) और रामायण के अहम किरदार जामवंत (JAMVANT) के बीच समानता दिखाई देती हैं। और वह समानता हैं दोनों का शारिरिक अवतार। दोनों ही लंबे और काफी ज्यादा तगड़े थे। इसलिए क्रिस गेल क्रिकेट में रामायण के जामवंत हैं।

  • Suresh Raina ने जब CSK को छोड़ा तो विदेशी लीग में मिली कामयाबी, बनाए जा सकते हैं इस टीम के कप्तान

    Suresh Raina ने जब CSK को छोड़ा तो विदेशी लीग में मिली कामयाबी, बनाए जा सकते हैं इस टीम के कप्तान

    Suresh Raina: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना( Suresh Raina) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ साथ सभी फॉर्मेट से भी संन्यास ले लिया है। उन्होंने आईपीएल की बेहतरीन टीम सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स से भी अलविदा कह दिया है। आईपीएल से भी उन्होंने संन्यास ले लिया है। जिसके बाद सुरेश रैना रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की अगुआई वाली इंडिया महाराजा का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आ रहे हैं।

    इस टीम में वह खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक और बहुत बड़ी खबर सामने आई है इसे सुनकर सुरेश रैना( Suresh Raina) के फैंस का चेहरा खिल उठेगा। कहा जा रहा है कि सुरेश रैना को विदेशी टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

    विदेशी टीम की सौंपी जा सकती है कप्तानी

     Suresh Raina ने जब CSK को छोड़ा तो विदेशी लीग में मिली कामयाबी, बनाए जा सकते हैं इस लीग के कप्तान

     

    टीम इंडिया के स्टार बेहतरीन खिलाड़ी सुरेश रैना को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि सुरेश रैना T10 अबू धाबी में डेक्कन ग्लेडिएटर्स की कप्तानी सौंपी जा सकती है। हालांकि अभी तक अबू धाबी लीग की इस टीम की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है और ना ही कोई इस बात की पुष्टि की गई है। इन खबरों को लेकर सुरेश रैना (Suresh Raina) की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    IPL सहित टीम इंडिया में भी कर चुके हैं कप्तानी

     Suresh Raina ने जब CSK को छोड़ा तो विदेशी लीग में मिली कामयाबी, बनाए जा सकते हैं इस लीग के कप्तान

    टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) काफी समय तक आईपीएल की टीम सीएसके की तरफ से कप्तानी करते हुए नजर आ रहे थे इसके अलावा इन्होंने मिस्टर आईपीएल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी टीम इंडिया की कप्तानी की है। सुरेश रैना ने भारतीय टीम के लिए 12 एकदिवसीय मैच मे कप्तानी की है और सात मुकाबलों में जबरदस्त जीत हासिल की है। तीन टी-20 मुकाबले में भी कप्तानी की है और शानदार जीत हासिल की है। चेन्नई सुपर किंग्स में 5 सीजन में कप्तानी की है जिसमें इन्होंने एक ही मैच जीता है।

    इसे भी पढ़ें-खत्म होने का नाम नहीं ले रही भारतीय टीम की मुश्किलें, जसप्रीत बुमराह तगड़ा झटका देकर टी20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर

  • INDL vs AUSL: “दुनिया के सबसे महान फील्डर”- सुरेश रैना का उड़ते हुए जोशीला कैच देख दीवाने हुए फैंस ने जमकर बांधें तीरीफों के पुल

    INDL vs AUSL: “दुनिया के सबसे महान फील्डर”- सुरेश रैना का उड़ते हुए जोशीला कैच देख दीवाने हुए फैंस ने जमकर बांधें तीरीफों के पुल

    सुरेश रैनाः रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (RSWS)  2022 के सेमी फाइनल का मुकाबला आज 28 सिंतबर को इंडिया लीजेंड्स (INDIA LEGENDS) और आस्ट्रेलिया लीजेंड्स (AUSTRALIA) के बीच शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम रायपुर (SHAHID VEER NARAYAN STADIUM) में खेला जा रहा था।

    आस्ट्रेलिया लीजेंड्स आज 17 ओवर तक 5 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना पाई हैं। सुरेश रैना (SURESH RAINA) आज इंडिया के लिए खेलते हुए बड़े ही ऊर्जावान नजर आए। उन्होने अपनी फील्डिंग से सबको चौंका दिया। जिसके चलते फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

    सुरेश रैना का फुर्तीला कैच देख दीवाने हुए फैंस

    इंडिया लीजेंड्स और आस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच खेला जा रहा सेमीफाइनल कल शुरू वापस से शुरू होगा। बारिश के चलते खेल को बीच में रोका गया था। लेकिन बारिश ने अपना कहर जारी ही रखा हैं जिसके चलते खेल अब वापस से कल जहां से रूका हुआ हैं वहीं से दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

    आज हमें सुरेश रैना (SURESH RAINA) की बल्लेबाजी का बड़ा इंतजार था, लेकिन अब उसके लिए कल का इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन सुरेश रैना ने आज भी मैदान में अपने खेल से सबको चौंका दिया हैं। आज रैना कमाल की फील्डिंग करते हुए नजर आए। रैना में सच में कुछ नहीं बदला।

    भारत के लिए खेलते हुए भी वह तैनात रहते थे और आज भी उनका वैसा ही खेल देख फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया में फैंस जमकर रैना की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना हैं कि रैना को रिटायर होने का फैसला नहीं लेना था।

    यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

    https://twitter.com/Rainahari8/status/1575169840570331136?s=20&t=UPFmA0r5NipxhfBu01ZOJA

  • Road Safety Tournament में इन 3 खिलाड़ियों के बल्ले से निकले जमकर रन, संन्यास ने लेते तो होती भारतीय टीम में वापसी

    Road Safety Tournament में इन 3 खिलाड़ियों के बल्ले से निकले जमकर रन, संन्यास ने लेते तो होती भारतीय टीम में वापसी

    इन दिनों भारत में रोड सेफ्टी लीग टूर्नामेंट (Road Safety Tournament) हो रहा है, जिसमें पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपने प्रशंसकों के दिलों पर जगह बना रहे हैं। यदि इन तीन खिलाड़ियों ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया होता, तो वह अभी भी क्रिकेट की दुनिया में अच्छा प्रदर्शन कर रहे होते, तो वही रोड सेफ्टी लीग 2022 में तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रन बनाते हैं। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

    यूसुफ पठान

    यूसुफ पठान

    यूसुफ पठान इस समय भारत में खेली जा रही रोड सेफ्टी लीग में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी इंडिया लीजेंड्स के दो मैच उन्होंने खेले हैं, जिसमें उनका बल्ला बढ़िया से रन बना रहा है। उन्होंने पहले मैच में साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ 233 की स्ट्राइक रेट से 15 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया और 35 रन बनाए तो वहीं दूसरे मैच में बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया। जिस कारण उनकी बल्लेबाजी पूरी नहीं हो पाई।

    रोड सेफ्टी लीग के साथ-साथ यूसुफ पठान लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2022 में भी बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। भीलवाड़ा की ओर से खेलते हुए उन्होंने कई सारी जिताऊ पारी खेली। उन्होंने इंडिया महाराज की तरफ से खेलते हुए वर्ल्ड ग्रैंट्स के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी की और 35 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी लगाई।

    स्टुअर्ट बिन्नी

    स्टुअर्ट बिन्नी,

    भले ही पिछले साल क्रिकेट के स्टुअर्ट बिन्नी ने संन्यास ले लिया लेकिन रोड सेफ्टी लीग में उनका बल्ला जमकर रन बना रहा है।साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 42 गेंदों में 82 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से छह छक्के और 5 चौके निकले।

    उनकी बल्लेबाजी को देखकर ऐसा बोला जा सकता है कि यदि वो संन्यास ना लेते तो भारतीय टीम को अपनी सेवाएं देकर आगे बढ़ा सकते थे उनके आईपीएल करियर के बारे में बात करें तो अपना आखिरी मैच उन्होंने 2019 में खेला, जिसमें बिन्नी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे।

    सुरेश रैना

    सुरेश रैना

    तीसरे नंबर पर नाम सुरेश रैना का आता है। उन्होंने धोनी के साथ 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था । इसी साल 6 सितंबर को ट्वीट कर उन्होंने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया, लेकिन रैना रोड सेफ्टी लीग में बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 33 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक छक्का और 4 चौके निकले। दूसरे मैच में बारिश की वजह से उनकी बल्लेबाजी हो नहीं पाई, लेकिन पहली पारी को देखते हुए पता चल रहा है कि आने वाले मैच में वह अच्छे रन बनाएंगे।

    इसे भी पढ़ें-IND vs AUS: कप्तान रोहित शर्मा में आई धोनी की आत्मा, एक ही ओवर में दो DRS लेके पलटा अंपायर का फैसला, देखें VIDEO

  • Under-19 World Cup में इन 4 दिग्गज खिलाड़ियों ने दिनेश कार्तिक के साथ दिखाया था कमाल, भारत के लिए भी किया कमाल

    Under-19 World Cup में इन 4 दिग्गज खिलाड़ियों ने दिनेश कार्तिक के साथ दिखाया था कमाल, भारत के लिए भी किया कमाल

    अंडर-19 क्रिकेट के माध्यम से भारतीय टीम को बहुत सारे अच्छे खिलाड़ी प्राप्त हुए,जिसमें दिनेश कार्तिक का नाम भी आता है। जिनके द्वारा रिटायर्ड क्रिकेटर अंबाती रायडू की कप्तानी में साल 2004 में अंडर-19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup) भी खेला गया। फिलहाल इस टूर्नामेंट के दौरान सेमीफाइनल में भारतीय टीम को पाक से हार देखने को मिली थी जिसके बाद पाकिस्तान द्वारा फाइनल मुकाबले के दौरान वेस्टइंडीज को 25 रनों से हराकर खिताब प्राप्त हुआ।

    2004 अंडर-19 वर्ल्ड कप के पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक 505 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शिखर धवन का नाम भी शामिल था। यदि इस टूर्नामेंट के दौरान कार्तिक के प्रदर्शन के बारे में बात की जाए तो उनके द्वारा सात मैचों की 6 पारियों में 32.6 की औसत से 163 रन बनाए गए जिसमें 70 रन सबसे बड़ा स्कोर था।

    मिडिल ऑर्डर में दिनेश कार्तिक के अच्छे प्रदर्शन की वजह से उसी साल 5 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में उनको वनडे पदार्पण करने का अवसर भी प्राप्त हुआ, जिसके बाद कार्तिक ने 3 नवंबर 2004 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया और साथ ही 2006 में भारतीय इतिहास का पहला t20 इंटरनेशनल मैच भी खेला जिसमें वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

    इस समय दिनेश कार्तिक 35 साल के हैं और अंतरराष्ट्रीय करियर पर अगर उनके बारे में बात की जाए तो 26, 10 मैचों के दौरान उन्होंने 1025 रन बनाए 94 वनडे मैचों में उन्होंने 1752 रन और दो टी20 इंटरनेशनल मैचों के दौरान उन्होंने 560 रन हासिल किए। दिनेश कार्तिक के साथ 2004 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने वाले पांच नामचीन भारतीय खिलाड़ियों के नाम यह रहे

    शिखर धवन

    शिखर धवन का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है साल 2004 में उन्होंने कार्तिक के साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला जिसमें उन्होंने 7 मैचों में 84.16 की औसत से 505 रन बनाए। उन्होंने 2010 में वनडे 2011 में t20 इंटरनेशनल और 2013 में भारत की ओर से पदार्पण किया।

    सुरेश रैना

    सुरेश रैना 2004 में भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा बने। उन्होंने सात मैचों के दौरान 35.28 की औसत से 247 रन बनाए जिसमें उनके द्वारा तीन अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनके द्वारा 90 रनों की पारी खेली गई। 2005 के वनडे और 2006 में t20 इंटरनेशनल 2010 के दौरान उन्होंने अपना टेस्ट में पहला मैच खेलने में कामयाब रहे।

    रॉबिन उथप्पा

    रॉबिन उथप्पा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनके द्वारा इस टूर्नामेंट में 33.85 की औसत से 237 रन बनाए गए, जिसमें 2 अर्धशतक के साथ 97 रनों की बढ़िया पारी भी शामिल थी। 2006 में उथप्पा को वनडे और 2007 में t20 इंटरनेशनल खेलने का मौका मिला। भारत के लिए एक भी टेस्ट मैच अभी नहीं खेल पाए हैं।

    आरपी सिंह

    आरपी सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है वह तेज गेंदबाज हैं उनके द्वारा इस टूर्नामेंट के दौरान सात मैचों में 24.75 की औसत से 8 विकेट लिए गए। इस दौरान उनका 2/23 का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। 2005 में उन्होंने वनडे 2006 में टेस्ट और 2007 में t20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया।

    Read More-Ravi Shastri ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम पर बुरी तरह भड़के, बोले- “बूढ़े हो चुके हैं खिलाड़ी…..”

  • टी-20 क्रिकेट में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका टीम को दी कड़ी टक्कर, लिस्ट में कई दिग्गजो के नाम नहीं

    टी-20 क्रिकेट में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका टीम को दी कड़ी टक्कर, लिस्ट में कई दिग्गजो के नाम नहीं

    टी-20 विश्व कप 2022 को क्रिकेट का सबसे अच्छा टूर्नामेंट कहा जाता है जिसकी शुरूआत में अब मात्र 35 से 40 दिन ही बचे हैं और ठीक इस टूर्नामेंट के पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टी-20 मैच सीरीज खेलेगी. बता दे की 28 सितंबर से शुरू हो रही इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को लंबे समय के बाद एकसाथ टीम में जगह मिली है. दोनों टीमो के लिए ये सीरीज काफी अहम साबित होगी क्योंकि इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप में भी इन दोनों टीमों का मुकाबला होगा, जिसकी ये सबसे अच्छी तैयारी होगी.

    आज हम अपने इस लेख में उन 5 भारतीय  बल्लेबाजों के बारे में बतायेंगे जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाये है अधिक रन.

    5. महेंद्र सिंह धोनी

    महेंद्र सिंह धोनी

    भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी(MAHENDRA SINGH DHONI) का नाम इस लिस्ट में 5 नंबर पर है बता दें की धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 13 टी-20 मैच खेले है जिसमे उन्होंने 12 पारियों में 34.00 के औसत से 204 रन बनाये है.और इन 12 पारियों में उनके बल्ले से  एक अर्धशतक भी आया है.कुछ साल पहले संन्यास लेने वाले धोनी का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैचों में  137.83 का स्ट्राइक रेट रहा है.

    4. शिखर धवन

    शिखर धवन

    भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ और गब्बर नाम से जानने जाये वाले शिखर धवन(SHIKHAR DHAWAN) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभी तक 7 मैच खेले है. जिसमें उन्होंने 33.28 के औसत  से 233 रन जोड़े है. बता दें की इन 7 पारियों में उनके नाम एक अर्धशतक भी है. धवन ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध अपनी आखिरी टी-20 सीरीज साल 2019 में खेली थी जिसमे उन्होंने अपनी 2 पारियों में 76 रन बनाये थे. गब्बर का यह प्रदर्शन उन्हें इस लिस्ट में चौथा स्थान देता है.

    3. विराट कोहली

    विराट कोहली

    भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ और रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली(VIRAT KOHLI) इस लिस्ट में ना हो तो ऐसा शायद कभी नही हो सकता. अपने टी-20 मैचों में सभी टीमो के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले कोहली ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 10 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 9 पारियों में 36 के औसत से 254 रन बनाये है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ  9 पारियों में कोहली के बल्ले से 2 अर्धशतक भी आये है.अफ्रीका के खिलाफ अपने पिछले टी-20 मैच में उन्होंने नाबाद 72 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी

    2. सुरेश रैना

    सुरेश रैना

    भारतीय टीम में टी-20 फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ माने जाने वाले सुरेश रैना (SURESH RAINA) को लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है. अपनी टीम के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी  करने वाले रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 मैच में 11 पारिया खेली है जिसमें उन्होंने 33.90 के औसत से 339 रन बनाये है अफ्रीका के खिलाफ 148 का स्ट्राइक रेट रखने वाले रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक शतक भी जड़ा है

    1. रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा

    भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान और टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा(ROHIT SHARAMA) का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है. हिटमैन कहे जाने वाले रोहित ने अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ  13 टी-20 मैच खेले है जिसमे उन्होंने अपनी 12 पारियों में 33 के शानदार औसत से 362 रन बनाये है. इसी बीच  उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक भी आये है. बता दे की अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाये वाले रोहित का बल्ला अफ्रीका के खिलाफ खेली पिछली सीरीज में काफी शांत रहा है जिसमें उन्होंने खेले गये 2 मैचों में बस 21 रन ही बनाये थे.

  • 5 खिलाड़ी जिन्होंने टेस्ट में प्रर्दापण करने के लिए किया था बहुत लंबा इंतजार, खेल चुके थे 90 से ज्यादा वनडे मैच !

    5 खिलाड़ी जिन्होंने टेस्ट में प्रर्दापण करने के लिए किया था बहुत लंबा इंतजार, खेल चुके थे 90 से ज्यादा वनडे मैच !

    TEST MATCH – क्रिकेट के दुनिया में आज टी20 फ़ॉर्मेट का दबदबा देखने को मिलता है। अधिकत्तर क्रिकेटर्स टी20 (T20) खेलने के इच्छुक है लेकिन फिर भी कुछ खिलाड़ियों में टेस्ट क्रिकेट खेलने की हसरत ज्यादा देखने को मिलती है। कई दिग्गज खिलाड़ी भी टेस्ट क्रिकेट(Test Cricket) को सबसे बड़ा और बेहतर फ़ॉर्मेट मानते हैं।

    इस लिस्ट में कई धुरंधर शामिल हैं। कुछ खिलाड़ियों ने एकदिवसीय फ़ॉर्मेट में खेलने का मौका पहले मिला और फिर टीम के नियमित सदस्य भी बन गये लेकिन टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा था। हालाँकि एकदिवसीय फ़ॉर्मेट में बहुत लंबे समय तक खेलने के बाद उन खिलाड़ियों के टेस्ट फ़ॉर्मेट में खेलने की ख़्वाहिश पूरी हुई।

    आज हम आपको उन 5 खिलाड़ी के बारें में बताएँगे। जिन्होंने पहले 90 एकदिवसीय मैच खेला और उसके बाद उन्हें टेस्ट फ़ॉर्मेट में पर्दापण करने का मौका मिला था। लेकिन तबतक ये खिलाड़ी क्रिकेट जगत में एक सुनहरा नाम बना चुके थे।

    1. आरोन फिंच

    ऑस्ट्रेलिया टीम के सिमित ओवरों के मौजूदा कप्तान आरोन फिंच (aaron finch) को टेस्ट मैच (Test Match) में खेलने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा था। उन्हें 93 एकदिवसीय मैच (Oneday match) के बाद टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला था। बता उस समय आरोन फिंच ने एकदिवसीय फ़ॉर्मेट में 39.19 के औसत से 3361 रन भी बना दिए थे।

    जिसमें 11 शतक जड़े थे। उस समय तक वो 42 टी20 मैच का हिस्सा भी रह चुके थे। हालाँकि आरोन फिंच का टेस्ट करियर उतना कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक अपने टेस्ट करियर में मात्र 5 मैच खेला था।

    जिसमें 27.8 के औसत से 278 रन बनाये थे। जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक भी शिमील हैं। फ़िलहाल वो टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छे टेस्ट बल्लेबाज साबित नहीं हो पाए। जिसके कारण जैसे ही डेविड वार्नर की टीम में वापसी हुई उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब उनके वापसी की उम्मीद भी नहीं की जा रही है।

    2. एंड्रयू सायमंड्स

    इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के एक और दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं , यहाँ हम बात कर रहे हैं दिवंगत एंड्रयू सायमंड्स (Andrew symonds) की। सायमंड्स ने अपने टेस्ट मैच में कदम रखने से पहले 94 एकदिवसीय मुकाबले खेल चुके थें। उन्हें टेस्ट फ़ॉर्मेट में पर्दापण करने के लिए 6 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था।

    एंड्रयू सायमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट फ़ॉर्मेट में 27 मैच की 41 पारियां खेली थी। जिसमे उन्होंने 40.61 के औसत से 1462 रन बनाये हैं। जिसमें उन्होंने 2 शतक और 10 अर्धशतक भी जड़ा था।

    इस फ़ॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162 रनों का रहा है। सायमंड्स ने सीमित ओवर फ़ॉर्मेट में काफी सफल खिलाड़ी मने जाते हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्हें बहुत ज्यादा सफलता हासिल नहीं हुई। हालाँकि गौरतलब है की ये एक दिग्गज खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते हैं।इनकी मृत्यु 14 मई 2022 को एक कार में दुर्घटना में हो चुकी है।

    3. चामु चिभाभा –

    जिम्बाब्वे के दिग्गज खिलाड़ी चामू चिभाभा (Chamu Chibhabha) भी इन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। वो जिम्बाब्वे की टीम के बड़े खिलाड़ियों में शुमार हैं। एकदिवसीय फ़ॉर्मेट में प्रर्दापण के बाद उन्हें टेस्ट मैच खेलने के लिए 11 सालों का इंतजार करना पड़ा था। जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।

    चामू चिभाभा ने जिम्बाब्वे की टीम के लिए टेस्ट फ़ॉर्मेट में मात्र 3 ही मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 20.67 के औसत से 124 रन बनाये हैं. जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल रहा है।

    गेंद के साथ उन्होंने एक महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया था। हालाँकि उनके प्रदर्शन को मद्देनजर रखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा की अब शायद ही उन्हें टेस्ट मैच में दोबारा खेलने का मौका मिल सके। बता दें टेस्ट प्रर्दापण से पहले इन्होने 96 एकदिवसीय मुकाबले खेल लिए थे

    4. सुरेश रैना –

    सीमित ओवर फ़ॉर्मेट में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे सुरेश रैना (Suresh Raina) का नाम भी इस लिस्ट में नजर आता है। सुरेश रैना को भी एकदिवसीय फ़ॉर्मेट में खेलने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा था। उन्हें टेस्ट फ़ॉर्मेट में पर्दापण करने का मौका तब मिला जब वह 98 एकदिवसीय मैच खेले चुके थे।

    उसके लिए उन्हें 5 साल का इंतजार करना पड़ा था। सुरेश रैना ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट फ़ॉर्मेट में 18 मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 31 पारियों में 26.48 के औसत से 768 रन बनाये थे।

    इस बीच उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक भी बनाये थे। सुरेश रैना का इस फ़ॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 120 का रहा है। रैना सिमित ओवरों में उभर कर नजर आये हालाँकि टेस्ट करियर में उनका प्रदर्शन उतना कुछ नजर नहीं आया। जिसके कारण अब शायद ही टीम इंडिया उन्हें टेस्ट मैच खेलने का मौका दें। फ़िलहाल उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।

    5. रोहित शर्मा

    इस लिस्ट में आखिरी नाम भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का है। रोहित शर्मा ने 2007 में एकदिवसीय मैच में अपना कदम रखा था। लेकिन टेस्ट फ़ॉर्मेट में प्रर्दापण करने के लिए 2013 तक का इंतजार करना पड़ा था। उस बीच रोहित भारतीय टीम के लिए 108 एकदिवसीय मुकाबलों में हिस्सा ले चुके थे।

    अब तक रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट फ़ॉर्मेट में 45 मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने 77 पारियों में 46.1 के औसत से 3137 रन बनाये हैं। जिसमें 14 अर्धशतक और 8 शतक शामिल हैं। इस बीच एक दोहरा शतक भी उन्होंने लगाया है। इस फ़ॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 का रहा है। फ़िलहाल रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान और सलामी बल्लेबाज के तौर टीम का हिस्सा हैं। जिसके कारण वह लगातार खेलते हुए नजर आते हैं।

  • RSWS 2022: “क्रीज पर आ चुका हैं अपना शेर रैना”- अपने शानदार कमबैक से फैंस के बीच छाए सुरेश रैना ने लूट ली सारी महफिल

    RSWS 2022: “क्रीज पर आ चुका हैं अपना शेर रैना”- अपने शानदार कमबैक से फैंस के बीच छाए सुरेश रैना ने लूट ली सारी महफिल

    रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (ROAD SAFTEY WORLD SERIES) के दूसरे सीजन की शुरूआत हो चुकी हैं। यह सीजन 10 सितंबर से भारत (INDIA) के अलग-अलग शहरों में खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच इंडिया लीजेंड्स (INDIA LEGENDS) और साऊथ अफ्रीका लीजेंड्स (SOUTH AFRICA LEGENDS) के बीच आज 10 सितंबर को कानपुर में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा हैं।

    इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 4 विकेट के नुकसान पर 217 रनों का पहाड़ बोर्ड पर लगा दिया हैं। भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना (SURESH RAINA) जो आज शानदार पारी खेलते हुए नजर आए। सोशल मीडिया में फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

    सुरेश रैना की पारी ने फैंस का बढ़ाया जुनून

    भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना (SURESH RAINA) जिन्होने हाल ही में अपने सन्यास का ऐलान किया हैं। रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज से सुरेश रैना अपनी नई पारी की शुरूआत कर रहे हैं। रैना को लेकर आज भी फैंस के बीच उतना की पागलपन हैं जितना पहले हुआ करते थे। फैंस स्टेडियम के साथ-साथ सोशल मीडिया में भी जमकर अपने पसंदीदा सुरेश रैना को चियर करते हए नजर आ रहे हैं।

    आज रैना नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। रैना ने 22 गेंदों का सामना कर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होने अपनी पारी से अपनी घड़ी के समय को बदल दिया हैं। इस साल आईपीएल का हिस्सा ना बनकर रैना कमेंट्री करते हुए नजर आए थे। तब उन्होंने कहा था कि अपनी वापसी का इंतजार करूंगा और यही शायद वो शानदार वापसी हैं।

    फैंस सोशल मीडिया में रैना की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा हैं- “क्रीज पर अपना शेर आ चुका हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा हैं- “रैना अभी भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी से ज्यादा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।” 

    यहां देखें फैंस के रिएक्शन

    https://twitter.com/IamVtrived/status/1568623453653336071?s=20&t=2eG3p2Vi_KHuo1HCGq0v3Q

    https://twitter.com/Johns_ka_baap/status/1568615618794123269?s=20&t=2eG3p2Vi_KHuo1HCGq0v3Q

    https://twitter.com/Beatkinggg/status/1568615892149497865?s=20&t=2eG3p2Vi_KHuo1HCGq0v3Q

    https://twitter.com/barathraina_567/status/1568618933351227393?s=20&t=2eG3p2Vi_KHuo1HCGq0v3Q

    https://twitter.com/Here4Sanju/status/1568619499712290818?s=20&t=2eG3p2Vi_KHuo1HCGq0v3Q

  • IPL 2023 से पहले Suresh Raina ने किया संन्यास लेने का बड़ा फैसला, अब इस लीग में आने वाले हैं नजर

    IPL 2023 से पहले Suresh Raina ने किया संन्यास लेने का बड़ा फैसला, अब इस लीग में आने वाले हैं नजर

    सुरेश रैना (Suresh Raina) जो कि बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। उसके कुछ समय पहले ही एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा बोला था। फिलहाल दोनों दिग्गज आईपीएल घरेलू क्रिकेट के लिए मौजूद थे लेकिन अब सुरेश रैना ने इस बात की घोषणा की है कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई से जुड़े किसी भी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बनेंगे।

    आईपीएल से भी सुरेश रैना ने लिया संन्यास

    सुरेश रैना

    खबरों के अनुसार सुरेश रैना ने बीसीसीआई और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यानी यूपीसीए के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी कि वे भारतीय क्रिकेट में नहीं खेलने वाले हैं। फिलहाल उन्होंने यह भी बोला कि वो विदेशी लीग खेल सकते हैं और उसकी शुरुआत वह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज से करेंगे। बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने भी सुरेश रैना को अपनी टीम में शामिल नहीं किया था।

    युवराज सिंह भी खेल चुके विदेशी लीग्स

    युवराज सिंह

    बीसीसीआई से रैना ने एनओसी प्राप्त करने के बाद देश और विदेशी की अलग-अलग लिस्ट में शामिल होने के लिए संकेत दिए हैं। उनसे पहले युवराज सिंह विदेशी लीग्स खेल चुके हैं और वे देश में आयोजित होने वाली लीग में भाग ले सकते हैं।

    सुरेश रैना

    सुरेश रैना ने यह बताया कि उन्होंने यूपीसीए से एनओसी ले ली और इस बारे में जानकारी बीसीसीआई के सचिव शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को दी।

    बने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का हिस्सा

    सुरेश रैना

    इस बात की पुष्टि भी रैना ने हीं की कि वे 10 सितंबर से शुरू हो रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का हिस्सा है। वह बीते करीब 1 सप्ताह से इसके लिए प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। सुरेश रैना ने 205 आईपीएल मैच खेले हैं और इस बारे में जानकारी दी कि उनको साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की t20 लीग के लिए भी अप्रोच किया जा रहा है। उनको साउथ अफ्रीका की नई t20 लीग में सीएसके की पैरंट कंपनी इंडिया सीमेंट द्वारा खरीदी गई। टीम के लिए भी खेलते देख सकते हैं।

    Read More-इन 5 ऑलराउंडर खिलाड़ियों ने एक विश्व कप में 10 से अधिक विकेट और 300 से भी ज्यादा रन बनाकर मचाया तहलका

  • Suresh Raina ने IPL 2023 को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, कार्तिक की तारीफों के बांधे पुल

    Suresh Raina ने IPL 2023 को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, कार्तिक की तारीफों के बांधे पुल

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ऐसे खिलाड़ियों में गिने जाते हैं जिनके शायद कोई हेटर्स नहीं होते हैं। रैना ने टीम इंडिया को अपनी बल्लेबाजी की वजह से बहुत सारे मैच जीते हैं और भारतीय फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल रहे हैं। यही कारनामा उन्होंने आईपीएल में सीएसके और गुजरात लायंस के लिए भी किया। ऐसे में अब उन्होंने आईपीएल 2023 को लेकर बड़ा बयान दिया है।

    जताई इस तरह की उम्मीद

    Suresh Raina ने IPL 2023 को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, कार्तिक की तारीफों के बांधे पुल

    ज्ञात हो कि सुरेश रैना आईपीएल में बढ़िया रिकॉर्ड रखने वाले खिलाड़ी हैं। इतने अच्छे रिकॉर्ड रखने के बाद भी बीते साल में वह अनसोल्ड रहे थे। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि रैना को उनकी पूर्व फ्रेंचाइजी टीम सीएसके फिर से खरीदेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तो वही किसी और टीम ने भी इस खिलाड़ी पर इंटरेस्ट नहीं जताया, जिसकी वजह से वह अनसोल्ड ही रहे।

    वहीं अब एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह जमकर मेहनत करते हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि कुछ अच्छा ही होगा। उनके इस बयान में इस बात का भी जिक्र हो रहा है कि उनका काम मेहनत करना है और वो लोग जमकर अभ्यास करने के अलावा अपनी फिटनेस का भी पूरा ख्याल रख रहे हैं।

    दिनेश कार्तिक की तारीफ

    Suresh Raina ने IPL 2023 को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, कार्तिक की तारीफों के बांधे पुल

    सुरेश रैना ने बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की भी काफी तारीफ की। ज्ञात हो कि दिनेश ने आईपीएल 2022 में बढ़िया प्रदर्शन किया और खुद को साबित किया, जिसकी वजह से टीम इंडिया में उनकी वापसी हुई, वो एशिया कप में भी उन्होंने बढ़िया कमाल किया है। ऐसे में सुरेश रैना ने उनकी सराहना की और कहा कि इन दिनों कार्तिक जबरदस्त गेम खेल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उनका यह प्रदर्शन आगे तक जारी रहेगा।

    इसे भी पढ़ें-PAK vs HK: सुपर-4 की जंग के लिए शारजाह की पिच पर भिड़ेगी पाकिस्तान और हांग-कांग, जानें बल्ले का चलेगा जोर या गेंद होगी हावी