भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ऐसे खिलाड़ियों में गिने जाते हैं जिनके शायद कोई हेटर्स नहीं होते हैं। रैना ने टीम इंडिया को अपनी बल्लेबाजी की वजह से बहुत सारे मैच जीते हैं और भारतीय फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल रहे हैं। यही कारनामा उन्होंने आईपीएल में सीएसके और गुजरात लायंस के लिए भी किया। ऐसे में अब उन्होंने आईपीएल 2023 को लेकर बड़ा बयान दिया है।
जताई इस तरह की उम्मीद

ज्ञात हो कि सुरेश रैना आईपीएल में बढ़िया रिकॉर्ड रखने वाले खिलाड़ी हैं। इतने अच्छे रिकॉर्ड रखने के बाद भी बीते साल में वह अनसोल्ड रहे थे। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि रैना को उनकी पूर्व फ्रेंचाइजी टीम सीएसके फिर से खरीदेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तो वही किसी और टीम ने भी इस खिलाड़ी पर इंटरेस्ट नहीं जताया, जिसकी वजह से वह अनसोल्ड ही रहे।
वहीं अब एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह जमकर मेहनत करते हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि कुछ अच्छा ही होगा। उनके इस बयान में इस बात का भी जिक्र हो रहा है कि उनका काम मेहनत करना है और वो लोग जमकर अभ्यास करने के अलावा अपनी फिटनेस का भी पूरा ख्याल रख रहे हैं।
दिनेश कार्तिक की तारीफ

सुरेश रैना ने बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की भी काफी तारीफ की। ज्ञात हो कि दिनेश ने आईपीएल 2022 में बढ़िया प्रदर्शन किया और खुद को साबित किया, जिसकी वजह से टीम इंडिया में उनकी वापसी हुई, वो एशिया कप में भी उन्होंने बढ़िया कमाल किया है। ऐसे में सुरेश रैना ने उनकी सराहना की और कहा कि इन दिनों कार्तिक जबरदस्त गेम खेल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उनका यह प्रदर्शन आगे तक जारी रहेगा।
