Tag: श्रेयस अय्यर

  • भारत की गिरती-पड़ती प्लेइंग 11 से कहीं ज्यादा शानदार हैं बैकअप प्लेइंग 11, टी20 वर्ल्ड कप जीतने का रखती हैं दम

    भारत की गिरती-पड़ती प्लेइंग 11 से कहीं ज्यादा शानदार हैं बैकअप प्लेइंग 11, टी20 वर्ल्ड कप जीतने का रखती हैं दम

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को इंग्लैंड (ENGLAND) से 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी हैं जिसके बाद फैंस का गुस्सा शांत लेने का नाम नहीं ले रहा हैं। फैंस बीसीसीआई (BCCI) के चयन पर लगातार सवाल उठाते हुए खिलाड़ियों की जमकर आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टीम भारत आने के लिए रवाना हो चुकी हैं।

    भारत को जिस तरीके से हार झेलनी पड़ी हैं वह आसानी से किसी के दिमाग से भी हटने वाला नहीं हैं। गलतियों से ही इंसान आगे बढ़ता हैं आज हम आपको भारत की बैकअप प्लेइंग 11 से मिलवाने वाले हैं, जो वर्ल्ड कप जीतने की काबिलियत रखती हैं। आइए आपको युवाओं से भरी शानदार प्लेइंग 11 से मिलवाते हैं-

    यह भी पढ़े- हर दिन आपकी तरफ नहीं होता हैं- हार के बाद निराशा झेल रही भारतीय टीम के सपोर्ट में उतरे यह सितारे, ऐसे किया सर्मथन

    पृथ्वी शॉ और ईशान किशन करते ओपनिंग

    भारत की ओपनिंग जोड़ी पूरे टी20 वर्ल्ड कप के दौरान फ्लॉप नजर आई हैं भारत को एक बैकप ओपनर ना लेके जाना बहुत नुकसान दे गया हैं। भारत की ओपनिंग के लिए सबसे शानदार पृथ्वी शॉ (PRITHIVI SHAW) और ईशान किशन (ISHAN KISHAN) नजर आते हैं। ईशान किशन तो पिछले साल वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आए थे लेकिन उन्हें इस बार बाहर का रास्ता देखने पड़ा। पृथ्वी शॉ जो लगातार शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं उन्हें बीसीसीआई नजरअंदाज करते हुए नजर आ रही हैं।

    पृथ्वी ने हर घरेलू ट्रॉफी में बल्ले से आग बरसाया हैं। अगर भारत इन दोनों की जोड़ी के साथ मैदान में उतरती तो हर पावरप्ले भारत का होता। तीसरे नंबर पर हम रजत पाटिदार (RAJAT PATIDAR)  को रखेंगे वह भी घरेलू क्रिकेट में शानदार नजर आए हैं। चौथे नंबर पर हम श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) को मौका देंगे जो इस वर्ल्ड कप टीम में रिजर्व खिलाड़ी थे।

    संजू सैमसन संभालते मिडिल ऑर्डर

    संजू सैमसन (SANJU SAMSON) को हमें टी20 वर्ल्ड कप की बैकअप प्लेइंग 11 में कप्तान का दर्जा दते हैं। संजू जिस तरह से घरेलू और इंडिया-ए की कप्तानी करते हुए नजर आए हैं व ह काबिलेतारीफ हैं एक ओर से संजू ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की भी शानदार कप्तानी की हैं। संजू आस्ट्रेलिया की पिचों पर कहर बरपाते हुए नजर आ सकते थे।

    इसी के साथ हम ऑलराऊंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुदंर (WASINGTON SUNDAR) और वेंक्टेश अय्यर (VENKATESH IYER) को मिडिल ऑर्डर संभालने की जिम्मेदारी देते हैं। दोनों ही वक्त आने पर गेंद से विकेटो और बल्ले से रन बरसा सकते हैं। वाशिंगटन सुदंर को आस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव भी हैं। साल 2019-20 में भारत जब आस्ट्रेलिया दौरे पर आई थी तब सुंदर टीम के प्रमुख स्पिनरों में से एक थे।

    सिराज और बिश्नोई की शानदार गेंदबाजी अटैक

    रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) जिनको टीम में क्यों नहीं लिया गया यह सबकी समझ से बाहर हैं, बिश्नोई ने एशिया कप 2022 में एक मैच खेलकर शानदार खेल दिखाया था लेकिन उसके बाद उन्हें टी20 में मौका ही नहीं दिया गया। रवि बिश्नोई टी20 वर्ल्ड कप की टीम में रिजर्व खिलाड़ी में शामिल थे लेकिन अभी उन्हें हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका नहीं दिया गया हैं।

    इस वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी समस्या भारत की गेंदबाजी ही बनी हैं। मोहम्मद सिराज (MOH. SIRAJ), कुलदीप सेन (KULDEEP SEN) और उमरान मलिक (UMRAN MALIK) यह व तेज गेंदबाज हैं जो 150 की स्पीड से गेंदबाजी कर विरोधियों को पटखनी देने की हिम्मत रखते हैं। उमरान और कुलदीप ने लगातार घरेलू क्रिकेट में दम दिखाया हैं।

    यह भी पढ़े- टीम इंडिया की हार के बाद बोले वीरेंद्र सहवाग, भारत के गेंदबाज और बल्लेबाज मैच में बिना किसी रणनीति के आए नजर

    टी20 वर्ल्ड कप की भारत की बैकअप प्लेइंग 11

    ईशान किशन, पृथ्वी शॉ, रजत पाटिदार, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), वेंक्टेश अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई।

  • टी20 वर्ल्ड कप की टीम से 2 भारतीय खिलाड़ियों का कटा पत्ता, विश्व कप शुरू होने के 3 दिन पहले BCCI का बड़ा फैसला आया सामने

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) तीन दिन बाद 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में शुरू हो रहा हैं। भारत (INDIA) अपनी पहला मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ 23 अक्टूबर को खेलने वाली हैं। भारत इससे पहले वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आ रही हैं। जिससे भारत को कमजोर और मजबूत कड़ियों के बारे में जानकारी हुई हैं। भारत इस वक्त 14 खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करती हुई नजर आ रही हैं।

    फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए आस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भर ली हैं वह जल्द ही टीम के साथ जुड़ते दिखेंगे। लेकिन बीसीसीआई ने दो चयनित खिलाड़ियों के ही आस्ट्रेलिया जाने पर रोक लगा दी हैं। आइए आपको बताते हैं कौन वो दो खिलाड़ी हैं जिन्हें तगड़ा झटका लगा हैं-

    इन 2 खिलाड़ियों का आस्ट्रेलिया जाना हुआ कैंसल

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम अब तक 14 खिलाड़ियों के साथ आस्ट्रेलिया में अभ्यास करते हुए नजर आ रही थी। जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट और रिजर्व खिलाड़ियों के आस्ट्रेलिया रवाना होने का इंतजार फैंस कतरते हुए नजर आ रहे थे। मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) टी20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना तो हुए हैं लेकिन उनके बुमराह के रिप्लेसमेंट होने पर मुहर लगी नहीं हैं।

    सिराज (MOH. SIRAJ) और शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR)  के आस्ट्रेलिया जाने की खबर भी सामने आ रही हैं। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुने गए श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) और रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) के आस्ट्रेलिया जाने पर बीसीसीआई ने रोक लगा दी हैं।

    ये दोनों खिलाड़ी हाल ही में हुआ साऊथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगर आस्ट्रेलिया में इन खिलाड़ियों की जरूरत पड़ेगी तभी इन्हें भेजा जाएगा तब तक यह भारत में ही रहेंगे।

    श्रेयस वनडे तो रवि बिश्नोई का टी20 में छाया हैं जलवा

    श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) को साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका मिला था लेकिन वह वहां कुछ कमाल नहीं कर पाए थे। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर उपकप्तान थे, इस सीरीज के दौरान उनका प्रदर्शन शानदार था। श्रेयस अय्यर ने 3 मैचों की सीरीज में 1 अर्धशतक और 1 शतकीय पारी खेली है। श्रेयस ने पूरी सीरीज में 191 रन बनाए हैं।

    रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) को पहले मैच में मौका मिला था, जहां वो महंगे साबित होते नजर आए फिर उन्हें वापस मौका नहीं मिला। श्रेयस अय्यर वनडे क्रिकेट में अच्छे नजर आते हैं वहीं रवि बिश्नोई टी20 क्रिकेट में धावा बोलते नजर आते हैं। रवि बिश्नोई ने अब तक 10 टी20 मैचों में भारत के लिए 16 विकेट लिए हैं।

  • IND vs SA: तीसरे वनडे मैच में साऊथ अफ्रीका पर शिकंजा कस सीरीज अपने नाम करेंगे शिखर धवन, ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

    शिखर धवनः भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 11 अक्टूबर को अरूण जेटली स्टेडियम में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें इस वक्त 1-1 की बराबरी पर हैं, जो भी तीसरा मैच जीतेगी वह ट्रॉफी अपने नाम करते दिखेगी। भारत ने अपना पिछला मुकाबला 7 विकटों से जीता था।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) और ईशान किशन (ISHAN KISHAN) के कमाल से ही 7 विकेट से जीत दर्ज की हैं। तीसरे और आखिरी वनडे मैच में शिखर धवन की प्लेइंग 11 क्या रहेगी आइए आपको बताते हैं-

    भारत की टॉप ऑर्डर रहेगी खास

    भारत की ओपनिंग जोड़ी एक बार से पिलॉप होती हुई नजर आई थी। शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) 13 और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) 28 रन पर आऊट हो गए थे। लेकिन तीसरे मैच में यह दोनों खिलाड़ी सब कुछ पलटते हुए नजर आ सकते हैं।

    ईशान किशन (ISHAN KISHAN) जिन्होने पिछले मैच में 93 रनों की यादगार पारी खेली थी। वहीं श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने भारत को जीत दिलाते हुए 113 रनों की शतकीय पारी खेली थी। आखिरी मैच में भी दोनों बल्लेबाजों से यही उम्मीद रहेगी।

    संजू सैमसन और रजत पाटिदार देंगे भारत को फिनिशिंग टच

    भारतीय टीम में इस वनडे मैच में अब तक ऋतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई और शाहबाज अहमद को डेब्यू मिल चुका हैं। रजत पाटिदार जिनका नाम डेब्यू करने की लिस्ट में पहले आ रहा था अब तक वह पीछे हैं। लेकिन तीसरे वनडे में शिखर धवन रजत पाटिदार (RAJAT PATIDAR) का सपना सच करते हुए नजर आ सकते हैं। संजू सैमसन (SANJU SAMSON) जो पिछले दो मैचों में शानदार नजर आए हैं। रजत पाटिदार और संजू सैमसन अपने बल्ले से भारत को शानदार फिनिशिंग देते हुए नजर आएंगे।

    इन गेंदबाजों के कंधे रहने वाली हैं भारत की जीत

    साऊथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। भारत के डेब्यूडेंट शाहबाज अहमद (SHAHBAZ AHMED) ने अपने 10 ओवरों में 54 रन देकर शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे। मोहम्मद सिराज (MOH SIRAJ) ने पारी की शुरूआत करने के साथ-साथ डेथ गेंदबाजी में कमाल करते हुए नजर आए।

    सिराज ने अपने 10 ओवर के स्पेल में मात्र 38 रन दिए और 3 विकटें अपने नाम की थी। भारत के तेज गेंदबाजी क्रम की जिम्मेदारी शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR), मोहम्मद सिराज और आवेश खान (AVESH KHAN) के ऊपर रहने वाली हैं। स्पिन डिपॉर्टमेंट को शाहबाज अहमद और कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) संभालते हुए नजर आएंगे।

    तीसरे वनडे मैच में भारत की संभावित प्लेइंग 11

    शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशन किशन, श्रेयस अय्यर, (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रजत पाटिदार, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद।

  • IND vs SA : “मैं ऐसा खिलाड़ी नहीं हूं जो गेंदबाज के अनुसार…”, प्लेयर ऑफ़ द मैच श्रेयस अय्यर ने अपने मास्टरप्लान का किया खुलासा

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच 09 अक्टूबर को रांची के (Ranchi) के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम (JSCA International Stadium) में दोपहर 1 बजे से खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मेहमान साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 278 रन बनाये। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 45.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 282 रन बना कर मैच जीत लिया।

    भारत की इस जीत में ईशान किशन (Ishan Kishan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का अहम योगदान रहा। इतना ही नहीं बल्कि श्रेयस (Shreyas Iyer) ने तो इस मैच में शतक भी ठोक डाला। साथ वह अंत तक नाबाद भी रहे। जिसके चलते उन्हें “प्लेयर ऑफ़ द मैच” के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। जिसके बाद उन्होंने बड़ा बयान भी दिया है।

    श्रेयस अय्यर ने जड़ा अपने वनडे करियर का दूसरा शतक

    आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में एक दमदार शतक जड़कर भारत को यह मुकाबला जितवाया है। अय्यर ने 111 गेंदों का सामना कर 101,.80 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 113 रन की कमाल की शतकीय पारी खेली है। जिसमें उन्होंने 15 चौके भी जड़े हैं।

    यह श्रेयस के वनडे करियर का दूसरा शतक था। जोकि टीम इंडिया के लिहाज़ से बिल्कुल सही समय पर आया। अय्यर ने मुश्किल परिस्थिति में आकर टीम की पारी को संभाला और मैच भी जितवाया। ऐसे में वह “प्लेयर ऑफ़ द मैच” बनने के प्रबल दावेदार भी थे। वहीं अय्यर ने अवॉर्ड जीतने के बाद इस बात का भी खुलासा किया कि आखिर उनके और ईशान किशन के बीच में मैच के दौरान क्या बातचीत हो रही थी।

    श्रेयस अय्यर ने बताया अपना मास्टरप्लान

    भारतीय टीम के धाकड़ मध्य क्रम के बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में “प्लेयर ऑफ़ द मैच” का खिताब जीतने के बाद इस बात का खुलासा किया कि आखिर वो और ईशान जब बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो उनके बीच में क्या बातचीत हुई। साथ ही उन्होंने अपने खेलने के ढंग को लेकर भी बहुत बड़ा बयान दिया है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा कि,

    “जब मैं बल्लेबाजी के लिए गया तो लगा कि विकेट अच्छा खेल रहा है। मेरे और ईशान के बीच बात यह थी कि गेंद को योग्यता के आधार पर खेला जाए, साझेदारी बनाई जाए। कल एक ट्रेवल डे होने वाला है, और फिर मैच। देखते हैं कि मेरे लिए (अगले गेम के लिए उनकी फिटनेस के बारे में) क्या है। मैं ऐसा खिलाड़ी नहीं हूं जो गेंदबाज के अनुसार बदलता है। मैं वह हूं जो वृत्ति पर बदलता है और खुद पर विश्वास करता है।”

  • IND vs RSA, STAT REPORT: शानदार मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड्स, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने बल्ले से रच दिया इतिहास

    दक्षिण अफ्रीका और भारतीय टीम के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच रांची के स्टेडियम में खेला गया. जिसमें अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 278 रन जोड़े. जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. मुकाबले में कुल 9 बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं. श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने इतिहास रच दिया है.

    मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर और किशन ने रचा इतिहास

    IND vs SA: भारतीय टीम के इन 3 खिलाड़ियों ने मिलकर उड़ाई साऊथ अफ्रीका के रातों की नींद, तीसरे वनडे से पहले ही कांप लगे हैं हाथ

     

    1. रीजा हैंडरिक्स ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2 हजार रन पूरे कर लिए हैं.

    2. भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 89 मैच खेले गए हैं. जिसमें भारतीय टीम ने 36 मैच जीते तो वहीं दक्षिण अफ्रीका ने 50 मुकाबले जीते हैं. वहीं 3 मैच बेनतीजा भी रहा है.

    3. श्रेयस अय्यर ने अपने वनडे करियर का आज दूसरा शतक लगाया है.

    4. रीजा हैंडरिक्स ने आज अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का चौथा पचासा जड़ा है.

    5. एडन मार्क्रम ने आज अपने वनडे करियर का 9वां अर्धशतक लगाया है.

    6. ईशान किशन ने अपने वनडे करियर में तीसरा पचासा जड़ा है.

    7. श्रेयस अय्यर ने सीरीज में लगातार दूसरी बार 50 रनों का आकड़ा पार किया है.

    8. शाहबाज अहमद ने अपने डेब्यू मैच ही विकेटो का खाता खोल लिया.

    9. बेजोर्न फॉर्जुन ने अपने वनडे करियर का पहला ओवर मेडन डाला है.

     

  • IND vs SA: भारतीय टीम के इन 3 खिलाड़ियों ने मिलकर उड़ाई साऊथ अफ्रीका के रातों की नींद, तीसरे वनडे से पहले ही कांपने लगे हैं हाथ

    भारतीय टीमः भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का दूसरा मैच आज जीएससीए स्टेडियम (JSCA STADIUM RANCHI) में दोपहर 1:30 बजे से खेला जा रहा था। साऊथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज (KESHAV MAHARAJ) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम 7  विकेट के नुकसान पर 278 रन बना पाई थी। भारत ने रन चेज में श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) के शानदार पारी के चलते लक्ष्य की प्राप्ति 45.5 ओवरों में कर 7 विकटों से जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 से बराबर कर ली हैं। आज भारतीय टीम की जीत के तीन हीरो रहे हैं, आइए आपको बताते हैं-

    1. सिराज की घातक गेंदबाजी

    भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद सिराज आज घातक गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं।  सिराज (MOH. SIRAJ) ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 38 रन दिए और 3 अहम विकेट टीम को दिलाई। सिराज ने पहले दूसरे ही ओवर में क्विंटन डी कॉक को आऊट कर अफ्रीका को बड़ा झटका दिया था। उसके बाद खतरनाक नजर आए रीजा हैंड्रिक्स को 74 रनों पर पवेलियन भेजने का काम किया।

    डेथ में सिराज ने अफ्रीकी कपतान केशव महाराज को 5 रन पर अपना निशाना बनाया हैं। आज सिराज ने हेनरिक क्लासेन का शानदार कैच भी पकड़ा हैं। आज सिराज अपनी गेंदबाजी में पूरे के पूरे 100 नंबर पर उतर आए हैं। सिराज पावरप्ले के साथ आज डेथ में कमाल के नजर आए जो भारतीय टीम के लिए अच्छी बात हैं। आज सिराज की गेंदबाजी भारतीय टीम के जीत की सबसे बड़ी वजह रही हैं।

    2. ईशन किशन की 93 रनों की करिश्माई पारी

    भारतीय टीम आज रन चेज में 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। फिर से आज भारत की ओपनिंग जोड़ी 28 रन पर शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) के 13 रनों के साथ टूट गई। उसके बाद शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) भी 28 रन बनाकर आऊट हो गए। 48 रन के स्कोर पर ही भारत के 2 विकेट गिर चुके थे।

    फिर ईशान किशन (ISHAN KISHAN) और श्रेयस अय्यर के बीच हुई साझेदारी ने भारत के लिए काम आसान कर दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच आज 161 रनों की विशाल साझेदारी हुई। ईशान किशन पिछले मैच में एक अच्छी पारी खेलने में नाकामयाब थे।

    आज ईशान अपने तीन नंबर के बल्लेबाज की जिम्मेदारी पूरी तरह संभालते हुए आज ईशान ने भारत को दबाव से बचाते हुए 84 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 93 रनों की शानदार पारी खेली। ईशान किशन अपने शतक से जरूर चूके लेकिन उनकी पारी टीम के काफी काम आयी हैं। उनकी यह पारी भारत के जीत का कारण बन गई हैं।

    3. श्रेयस अय्यर की नाबाद शतकीय पारी

    भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने पहले वनडे मैच में भी अपने अर्धशतकीय पारी से भारत की जीत में योगदान देने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन भारत को 9 रनों से ही हार का सामना करना पड़ा था। आज श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। जब श्रेयस बल्लेबाजी के लिए आए थे 48 रन पर 2 विकेट गिर चुके थे भारत इस वक्त मुसीबत में थी।

    ईशन किशन के साथ साझेदारी ने काम हल्का कर दिया। आज श्रेयस अययर ने अपनी लगातार छठी इनिंग में दूसरी बार हाफ सेंचुरी जड़ी। श्रेयस ने अर्धशतक के बाद समय लेकर खेला और फिर बड़े ही आराम से अपना दूसरा वनडे शतक स्टाइल में पूरा कर लिया। श्रेयस ने आज 111 गेंदों में 15 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया। उनका यह नाबाद शतक ने भारतीय टीम को आज जीत दिलवा दी हैं।

  • IND vs SA: “ना मूहर्त देखते है ना सूरत देखते हैं बस टीम की जरूरत देखते हैं”- श्रेयस अय्यर के शतक ने सोशल मीडिया में काटा बवाल, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

    श्रेयस अय्यरः भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का दूसरा मैच आज जीएससीए स्टेडियम (JSCA STADIUM RANCHI) में दोपहर 1:30 बजे से खेला जा रहा था। साऊथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज (KESHAV MAHARAJ) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम 7  विकेट के नुकसान पर 278 रन बना पाई थी।

    भारत ने रन चेज में श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) के शानदार 113 रनों के चलते लक्ष्य की प्राप्ति 45.5 ओवरों में कर 7 विकटों से जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 से बराबर कर ली हैं। फैंस जमकर श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

    श्रेयस अय्यर ने अपनी शतकीय पारी से मचाया हंगामा

    भारतीय टीम आज रन चेज में 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। फिर से आज भारत की ओपनिंग जोड़ी 28 रन पर शिखर धवन के 13 रनों के साथ टूट गई। उसके बाद शुभमन गिल भी 28 रन बनाकर आऊट हो गए। फिर ईशन किशन और श्रेयस अय्यर के बीच हुई साझेदारी ने भारत के लिए काम आसान कर दिया।

    दोनों खिलाड़ियों के बीच आज 161 रनों की विशाल साझेदारी हुई। आज ईशन (ISHAN KISHAN) अपने तीन नंबर के बल्लेबाज की जिम्मेदारी पूरी तरह संभालते हुए आज ईशन ने भारत को दबाव से बचाते हुए 84 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 93 रनों की शानदार पारी खेली।

    श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने आज एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेल टीम को जीत दिलाने की कोशिश की। श्रेयस ने बाद णें अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए उसे शतक में बदल दिया। श्रेयस ने 111 गेंदों में  15 चौकों की मदद से 113 रनों की नाबाद पारी खेली। फैंस जमकर श्रेयस की पारी पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

    यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

    https://twitter.com/NikitaMalviya04/status/1579129419117268993?s=20&t=lOmLIpWbJn47jwmGnYIgeg

    https://twitter.com/only4Virat/status/1579128617996783617?s=20&t=lOmLIpWbJn47jwmGnYIgeg

     

  • IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक! निकले विराट कोहली से भी आगे, दर्ज़ किया अपने नाम यह ख़ास रिकॉर्ड

    भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को भले ही पहले वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इस मैच में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का बल्ला जमकर बोला। इस स्टार बल्लेबाज ने अपनी पारी के दम पर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) को भी पछाड़ दिया है।

    श्रेयस अय्यर अय्यर बीते रात साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने मैदान पर आये। उन्होंने 37 गेंदों में तूफानी 50 रन रन बनाए जिसमें आठ चौके शामिल थे। उन्होंने 135.14 के स्ट्राइक से यह रन बनाए। इस पारी की वजह से श्रेयस अय्यर विराट कोहली से भी आगे निकल गए है।

    श्रेयस अय्यर अब करियर की पहली 28 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा 50+ पारियां खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक उनकी 13वीं 50+ पारी है। उनके साथ नवजोत सिंह सिद्धु भी पहले नंबर पर हैं।

    श्रेयस अय्यर पहले इस मामले में दूसरे स्थान पर थे। अब दूसरे नंबर पर विराट कोहली और शिखर धवन का नाम है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पहली 28 वनडे पारियों में 10-10 अर्धशतकीय पारी खेली हैं।

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भले ही श्रेयस अय्यर को टीम में न चुना गया हो लेकिन वनडे में उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक से पहले उऩ्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रमश: 80,54,63 और 44 रन की पारी खेली थी। पिछली पांच वनडे पारियों मे उन्होंने कुल 291 रन बनाए हैं।

  • IND vs SA: पहले ही मैच में साऊथ अफ्रीका के आगे बुरी तरह पिटी भारतीय टीम, जानें हार के 3 बड़े कारण

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच आज 6 अक्टूबर से  3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू हो गई हैं।  वनडे सीरीज का पहला मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ (EKANA CRICKET STADIUM LUCKNOW) में बारिश के चलते काफी देरी से 3ः45 से शुरू किया गया था। आज का खेल 40 ओवर का कर दिया गया था।

    शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। साऊथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 240 रन तक ही पहुंच पायी। और 9 रनों से मैच हार गई। साऊथ अफ्रीका ने इस सीरीज में 0-1 की लीड़ ले ली हैं। आज भारतीय टीम के हार के 3 कारण रहे हैं।

    1. मिलर और क्लासेन की साझेदारी को तोड़ नहीं पाई भारतीय टीम

    आज साऊथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। शुरूआत में भारतीय गेंदबाजों ने उत्पात मचाते हुए विकटें गिराई लेकिन डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन (HEINRICH KLAASEN) के बीच पांचवे विकेट के लिए होने वाली साझेदारी को तोड़ नहीं पाई। एडम मॉर्करम के शून्य रन पर आऊट होने के बाद हेनरिक क्लासेन क्रिज पर आए थे।

    वहीं डेविड मिलर (DAVID MILLER) क्विंटन डिकॉक के 48 रन पर आऊट और चौथे विकेट गिरने के बाद क्रिज पर आए थे। डेविड मिलर और क्लासेन के बीच आज 139 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। इस साझेदारी के चलते साऊथ अफ्रीका ने 40 ओवरों में 249 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

    क्लासेन ने 65 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 74 और डेविड मिलर ने 65 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। अगर भारत इस साझेदारी को तोड़ कर विकटें निकाल पाती तो साऊथ अफ्रीका के ऊपर दबाव बनता और वो इतने रन तक नहीं पहुंच पाती। इस साझेदारी तो ना तोड़ पाना आज भारतीय टीम के हार की बड़ी वजह रही हैं।

    2. भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजो का रहा बुरा हाल

    आज भारत के बल्लेबाजों के आगे 250 रन बनाने का लक्ष्य था। भारत की ओपनिंग जोड़ी शानदार थी। अगर दोनों का बल्ला चल जाता था तो यह लक्ष्य आसान था। लेकिन शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) और शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) दोनों का बल्ला ही आज शांत रहा। शुभमन गिल ने 3 रन बनाकर आऊट होकर बारत को झटका दिया। उसके तुरंत बाद शिखर धवन 4 रन बनाकर आऊट हो गए।

    भारत की ओपनिंग जोड़ी के ठप होते ही भारत के जीत की उम्मीदों पर पानी फिर गया था। उसके बाद तीन नंबर पर उतरे ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) आज 19 रन बानकर आऊट हुए औप चार नंबर पर उतरे ईशान किशन (ISHAN KISHAN) भी 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आज भारत के टॉप ऑर्डर के चारों बल्लेबाज ओपनिंग बल्लेबाज ही थे।

    लेकिन चारों का फ्लॉप प्रदर्शन भारत के हार का कारण बन गया। लक्ष्य का पीछा करने में टॉप ऑर्डर का रोल अहम होता। लेकिन भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों उस पर बिल्कुल भी उतर नहीं पाए। श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) जो आज अपने शानदार फिफ्टी से छाते हुए नजर आए। लेकिन वह इस पारी को आगे लेकर नहीं जा पाए।

    3. संजू सैमसन भारत नहीं खेल पाए फिनिशिंग पारी

    संजू सैमसन (SANJU SAMSON)  आज छठे नंबर के बल्लेबाज बनकर क्रिज पर उतरे थे। लेकिन उनकी शुरूआत हद से ज्यादा धीमी थी। जब संजू गेयर बदलते आए तब काफी देर हो चुकी थी। आज संजू ने 63 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 86 रनों की शानदार पारी जरूर खेली। लेकिन उनकी यह पारी भारत को मैच नहीं जीतवा पायी दो भारत के किसी काम नहीं आ पायी।

    उनकी यह पारी उनके करियर को उड़ान देने लायक जरूर हैं। संजू अगर आज थोड़े इंटेट के साथ शुरूआत में नजर आते तो भारत यहल मैच जीतती हुई नजर आ सकती थी। संजू ने बाद में अपने रवैये से खेल का माहौल थोड़ा बदला था। लेकिन 39वें ओवर में उनके पास स्ट्राइक नहीं आई जिसके चलते भारत मैच हार गई। संजू सैमसन आज भारतीय टीम को फिनिश नहीं दे पाए।

  • IND vs SA: शिखर धवन ने शर्मनाक हार के लिए इन खिलाड़ियो को ठहराया जिम्मेदार, इस खिलाड़ी पर कर रहे हैं गर्व

    शिखर धवनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच आज 6 अक्टूबर से  3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू हो गई हैं। वनडे सीरीज का पहला मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ (EKANA CRICKET STADIUM LUCKNOW) में खेला जा रहा था बारिश के चलते आज का खेल 40 ओवर का कर दिया गया था।

    साऊथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। भारतीय टीम के काफी ज्यादा करीब थी लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 240 रन तक ही पहुंच पायी और 9 रन से मैच हार गयी। भारत के हार के बाद शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-

    भारतीय टीम पर गर्व करते नजर आए शिखर धवन

    आज भारतीय टीम गेंदबाजी करते हुए नजर आई थी। शुरूआत तो शानदार रही लेकिन अंत में कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं निकाल पाया जिसका फायदा अफ्रीकी टीम को मिलता हुआ नजर आया। 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को झटके काफी ज्यादा मिले।

    भारतीय टीम श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) और संजू सैमसन (SANJU SAMSON) की पारी से वापसी करती दिखी। लेकिन अंत में निराशा ही हाथ लगी। साऊथ अफ्रीका से हार के बाद भी भारतीय कप्तान शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) टीम से काफी खुश दिखें और उनकी सराहाना करते हुए नजर आए। पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में शिखर धवन ने कहा-

    “लड़कों ने जिस तरह से खेल खेला, उस पर काफी गर्व है, हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली, जिस तरह से श्रेयस, सैमसन और शार्दुल ने बल्लेबाजी की वह शानदार थी। हमने एक विकेट पर बहुत सारे रन दिए जो कि झूलते और घूमते थे, क्षेत्ररक्षण बहुत अच्छा नहीं था, लेकिन यह हमारे लिए एक अच्छा सीखने का अनुभव था।”

    जीत के काफी करीब थी भारतीय टीम

    आज भारत 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी अगर भारत के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) चल जाते तो जीत की राह आसान हो जाती। लेकिन शिखर धवन 4 रन और शुभमन 3 रन बनाकर आऊट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) 19 और ईशन किशन (ISHAN KISHAN) 20 रन पर विकेट गंवाते हुए नजर आए।

    श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने एपने 50 रनों की पारी से भारत की जीत को आसान करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन वह 50 रन बनाते ही लुंगी एन्गिडी के शिकार हो गए। संजू सैमसन (SANJU SAMSON) जो आज एक शानदार पारी खेलते हुए नजर आए। संदू शुरूआत में धीमे थे। लेकिन बाद में उन्होने गेयर बदला।

    आज संजू और शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) के बीच 50 रन से ज्यादा की साझेदारी देखने को मिली। जो भारत को गेम में बनाए रखे थी। लेकिन शार्दुल 33 रन बनाकर आऊट हो गए। और संजू अंत तक 86 रनों के साथ नाबाद तो रहे लेकिन जीत नहीं दिला पाए। जीत के करीब पहुंच कर भी भारत जीत दर्ज नहीं कर पाई।

Exit mobile version