Tag: श्रेयस अय्यर

  • IND vs SA: शिखर धवन की कप्तानी में इन 2 खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत, पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

    IND vs SA: शिखर धवन की कप्तानी में इन 2 खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत, पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

    शिखर धवनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ टी20 सीरीज को 2-1 की जीत के साथ खत्म किया हैं। अब 6 अक्टूबर से दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे।

    शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) एक बार फिर भारत की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। सीरीज का पहला मैच 6 तारीख को इकाना स्पोर्ट्स सिटी लखनऊ (EKANA SPORTS CITY LUCKNOW)  में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा।

    भारत ने अपना पिछले वनडे मुकाबला जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के साथ खेला था। जिसमें भारत ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया था। टी20 के बाद भारतीय टीम साऊथ अफ्रीका को वनडे में भी हराने की ओर जाना चाहेगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शिखर धवन और 11 खिलाड़ियों के ऊपर रहने वाली हैं। शिखर धवन पहले वनडे मैच में किन 11 खिलाड़ियों को मौका देने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं-

    भारत की टॉप ऑर्डर

    शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी की थी। जिसे भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था। शिखर धवन कप्तानी संभालने के साथ-साथ अपने प्रदर्शन पर भी पूरी नजर बनाए हुए रखते हैं। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ ओपनिंग करते हुए शिखर धवन कमाल करते हुए नजर आए थे।

    साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज तो भारत में होगी तो इसका गब्बर भरपूर फायदा उठाते हुए नजर आएंगे। भारत के लिए शिखर धवन और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। दोनों की ही जोड़ी पिछले दौरों में कमाल दिखाती हुई नजर आई हैं। तीन नंबर पर उपकप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) नजर आएंगे।

    श्रेयस अय्यर का बल्ला कुछ समय से शांत चल रहा हैं। लेकिन इस सीरीज के दौरान उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी नजर आने की उम्मीद हैं। तार नंबर पर संजू सैमसन (SANJU SAMSON) अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा हमें वापस से दिखाते हुए नजर आएंगे।

    इन दो खिलाड़ियों को मिल सकता हैं डेब्यू का मौका

    टी20 वर्ल्ड कप के चलते भारतीय खिलाड़ी इस सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। जिसका फायदा भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिलते हुए दिखाई देगा। रजत पाटिदार (RAJAT PATIDAR) जो इस साल आईपीएल के बाद घरेलू सीरीज और इंडिया-ए के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए हैं जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली हैं।

    राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) जो काफी समय से भारतीय टीम के साथ बने हुए हैं लेकिन अब तक उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों खिलाड़ियों का सपना सच होते हुए नजर आने वाला हैं। दोनों ही खिलाड़ियों को उनका ड्रीम डेब्यू कप्तान शिखर धवन की कमान में मिलता दिखाई दे रहा हैं।

    इन गेंदबाजों के साथ उतरेगें शिखर धवन

    साऊथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की गेंदबाजी मजबूत दिखाई देने वाली हैं। टी20 क्रिकेट में भले भारत की गेंदबाजी फ्लॉप चल रही हैं। लेकिन वनडे में गेंदबाज लगातार शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बल पर भारत मैच भी जीत रही हैं।

    साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में शिखर धवन तेज गेंदबाजी क्रम में शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR), दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) और मोहम्मद सिराज (MOH. SIRAJ) के साथ जाते हुए नजर आएंगे। वहीं स्पिन डिपॉर्टमेंट में कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV)  और रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) अपना कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे।

    साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत की प्लेइंग 11

    शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रजत पाटिदार, राहुल त्रिपाठी, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई।

  • IND vs SA: साऊथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, धवन को मिली कप्तानी, तो इस खिलाड़ी की चमक उठी किस्मत

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज जिसके बाद टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलती हुई नजर आने वाली हैं जिसके लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया हैं।

    शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) एक बार फिर वनडे फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) को उप-कप्तान की जिम्मेदारी मिली हैं। साथ ही इस सीरीज में हमें भारतीय टीम में कुछ नए और शानदार चेहरे भी दिखने वाले हैं। आइए आपको भारत के स्कॉवड के बारे में बताते हैं-

    शिखर धवन को एक बार फिर मिली कप्तानी

    शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) पिछले कुछ समय से भारत के वनडे फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। भारत के पिछले वनडे दौरे जिम्बाब्वे में भी वो कप्तान थे लेकिन केएल राहुल की वापसी से कप्तानी राहुल को मिल गई थी। लेकिन एक बार फिर वनडे फॉर्मेट में शिखर धवन कप्तानी करने के लिए तैयार हैं।

    साऊथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में संजू सैमसन (SANJU SAMSON) को उप-कप्तान बनाने की खबर सामने आ रही थी। लेकिन इस सीरीज में संजू नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) उप-कप्तान के रूप में मौजूद रहेंगे।

    शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) , ईशान किशन (ISHAN KISHAN), संजू सैमसन और शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) जैसे खिलाड़ी जो पिछले वनडे दौरे में भारत का हिस्सा थे। वह इस सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। आवेश खान (AVESH KHAN) जो एशिया कप से चोटिल होकर बाहर हो चुके थे। वनडे सीरीज से वापसी करने के लिए तैयार हैं।

    रजत पाटीदार को भारतीय टीम से आया मेडन कॉल

    रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) के लिए ये साल 2022 काफी ज्यादा शानदार रहा हैं। आईपीएल में अनसोल्ड रहने के बाद उन्हें रॉयल चैंलेंजर्स बैंग्लोर में रिप्लेसमेंट के तौर पर जगह मिली थी। फिर उन्होने मौके का फायदा दोनों हाथ से उठाते हुए एलिमिनेटर मैच में शतक जड़ा था। उसके बाद घरेलू क्रिकेट और इंडिया-ए के लिए खेलते हुए उन्होने शानदार खेल दिखाया।

    जिसके बाद उन्हें फाइनल भारतीय टीम में डेब्यू का मौका मिलने जा रहा हैं। रजत पाटिदार साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में टीम में शामिल हैं। साथ ही मुकेश कुमार (MUKESH KUMAR) जो इंडिया-ए टीम में भारत का हिस्सा थे उन्हें भी भारतीय टीम में आगामी सीरीज के लिए जगह मिली हैं।

    साऊथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

    शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटिदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

  • T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में होगा ये बड़ा बदलाव, चोटिल दीपक हूड्डा की जगह लेगा यह धाकड़ खिलाड़ी

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) अबसे 20 दिनों बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर होने वाला है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के महाकुम्भ के लिए टीम इंडिया (Team India) समेत तमाम देशो ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस बीच भारतीय खेमे से खबर है कि अंतिम समय में टीम में बड़ा बदलाव होने वाला है। यह बदलाव टीम के युवा स्टार दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) को लेकर है। चोट के कारण दीपक हुड्डा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो चुके है।

    दीपक हुड्डा चोट से हुए बाहर

    टीम इंडिया के युवा स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) चोटिल हो चुके है। 27 साल का यह खिलाड़ी एशिया कप-2022 (Asia Cup) में खेलता हुए नजर आया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज पीठ की चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाया था। अभी उन्हें बेंगलुरु में स्कैन कराने हैं जिसके बाद वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) को रिपोर्ट करेंगे। अगर आईसीसी इजाजत देता है तो भारत 9 अक्टूबर तक टीम में बदलाव कर सकता है।

    श्रेयस अय्यर को मिल सकता है मौका

    बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से इनसाइड स्पोर्ट ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिल सकता है। अधिकारी ने कहा,

    ‘दीपक की पीठ में चोट है। वह बेंगलुरु में स्कैन से गुजरेंगे और एनसीए को रिपोर्ट करेंगे। जहां तक मुझे पता है, यह चोट गंभीर नहीं है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। श्रेयस पहले से ही बैकअप हैं और त्रिवेंद्रम में टीम में शामिल हो गए हैं। जरूरत पड़ी तो वर्ल्ड कप के लिए आ सकते हैं।’

    इसी साल किया था डेब्यू

    बड़ौदा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) भारत की 15 सदस्यीय मुख्य टीम का हिस्सा हैं। वह एशिया कप में भी खेले थे। हालांकि उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। दीपक ने इसी साल भारत के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया था। वह अभी तक आठ वनडे और 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने टी20 में एक शतक भी ठोका है।

  • टीम इंडिया में पक्की हुई Sanju Samson की एंट्री, विराट कोहली के दोस्त को मिल सकता है टीम में मौका

    भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है और साउथ अफ्रीका को हराने के लिए टी-20 और वनडे सीरीज में उसके सामने होगी। वहीं इसके बाद 6 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है और खबरों के अनुसार उसमें संजू सैमसन (Sanju Samson) टीम में शामिल हो सकते हैं। शुभमन गिल और संजू सैमसन का टीम में रहना पक्का बताया जा रहा है।

    इसमें बड़ी खबर यह है कि एमपी और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के बल्लेबाज रजत पाटीदार को भी वनडे टीम में खेलने का मौका मिल सकता है बाकी वनडे सीरीज में कप्तानी शिखर धवन के हाथों में दी जाएगी।

    फॉर्म में है रजत पाटीदार

    ज्ञात हो कि बीते कुछ महीनों से रजत पाटीदार लगातार अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं आईपीएल 2022 में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 8 मैचों में 55 से अधिक की औसत से 333 रन बनाए, जिससे उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए थे।

    रणजी ट्रॉफी फाइनल में भी पाटीदार ने शतक जड़कर मध्य प्रदेश को चैंपियन बना दिया था और हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में 2 शतक लगाए। उनको मिडिल ऑर्डर में स्थान मिल सकता है। असल में, टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ t20 सीरीज के बाद t20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी। सभी टीम के साथ स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल है। ऐसे में रजत पाटीदार को जगह मिलना पक्का बताया जा रहा है ।

    दीपक हुड्डा को लगी चोट

    सीरीज में कदम रखने के पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि टीम इंडिया के बल्लेबाज दीपक हुड्डा को चोट लग गई है उनकी पीठ में जकड़न बताई गई। इसके अलावा मोहम्मद शमी अभी तक कोविड से आराम नहीं मिला हैं, जिसकी वजह से उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है। दीपक हुड्डा की जगह पर श्रेयस अय्यर को जोड़ा गया है।

    इसे भी पढ़ें-Brahmastra Collection: धोखा और चुप का ब्रह्मास्त्र के आगे हुआ बुरा हाल, तोड़ा 19वें दिन सारे रिकॉर्ड

  • Virat Kohli की वजह से इन 3 खिलाड़ियों का करियर हो रहा है बर्बाद, नहीं बना पा रहे टीम में अपनी जगह

    भारतीय टीम में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) कहे जाते हैं। आज के समय में केवल देश ही नहीं पूरी दुनिया में उनका नाम है। विराट कोहली मौजूदा दौर में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में इतने सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं कि उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से की जाती है। उन्होंने एशिया कप में शानदार शतक लगाया और एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का प्रमाण दे दिया।

    ऐसे में नंबर 3 पर उन्हें बेहतर बल्लेबाज का टैग मिलना मुमकिन है और शायद इसी वजह से कई खिलाड़ी टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाए। आज के आर्टिकल में हम उन खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे जो कोहली के शानदार करियर के कारण से टीम में जगह नहीं बना पाए।

    श्रेयस अय्यर

    श्रेयस अय्यर

    श्रेयस अय्यर का नाम सबसे पहले आता है। श्रेयस भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन युवा खिलाड़ियों में से एक हैं, वो नंबर तीन पर टीम में अपनी जगह बनाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। उनका प्रदर्शन अच्छा है लेकिन फिर भी उनकी जगह पक्की नहीं हो पा रही है। कोहली के आराम करने के बाद नंबर 3 के लिए पहली पसंद पर वो आते हैं लेकिन कोहली की वापसी पर उन्हें टीम से बाहर बैठना पड़ गया।

    उन्होंने 14 मुकाबले इस साल खेले। 142.99 की स्ट्राइक रेट से 449 रन बनाए, जिसके बाद भी सिलेक्टर्स ने इनको चुना नहीं। इस खिलाड़ी ने भारत के लिए 46 टी20 मैचों में 136.65 स्ट्राइक रेट से 1029 रन बनाए, जिसमें 7 हाफ सेंचुरी दी थी। जबकि 30 वनडे मैचों में 11 रन बनाए, टेस्ट मैच में 9 पारियों में 442 रन बनाए।

    संजू सैमसन

    संजू सैमसन

    दूसरे नंबर पर संजू सैमसन का नाम आता है। वह जाने-माने विकेटकीपर है। बल्लेबाजी क्रम में नंबर 3 पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए हैं, लेकिन विराट कोहली के कारण कभी उनकी टीम जगह में पक्की नहीं हो पाई। संजू एक बेहतरीन बल्लेबाज तो है ही साथ में वह एक विकेटकीपर और अच्छे कप्तान भी हैं।

    क्रिकेट करियर संजू का बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने अभी तक 7 वनडे और 16 टी20 मुकाबले खेले हैं। वनडे मैच में उन्होंने 44 की औसत से ऐसा 76 रन बनाया। t20 में एक हाफ सेंचुरी के साथ वह 296 रन बनाने में सफल रहे। आईपीएल में वह बढ़िया खिलाड़ी हैं। उन्होंने 138 मैचों में 3 शतक और 17 अर्धशतक लगाकर 3526 रन बनाएं।

    दीपक हुड्डा

    दीपक हुड्डा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्हें कोहली की वजह से भारतीय टीम में स्थान नहीं मिला। नंबर 3 पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले दीपक को कोहली की वजह से बल्लेबाजी क्रम में मौका मिला, जहां वह दमदार प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। भारत के लिए डब्बू के बाद से ही उनका प्रदर्शन बढ़िया रहा। जिस वजह से वह वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा तो बने लेकिन, प्लेइंग 11 में उनको स्थान मिलना बहुत मुश्किल हुआ।

    अगर हुड्डा के करियर के बारे में बात की जाए, तो अभी तक उन्होंने12 इन t20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 9 पारियों में उनके नाम 293 रन दर्ज हैं। वह t20 इंटरनेशनल इंडिया के लिए शतक लगाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके अतिरिक्त 8 वनडे मैचों में उनके नाम 41 रन दर्ज हैं ।

    Read More-IND W VS ENG W: हरमनप्रीत कौर ने दीप्ती शर्मा के मांकडिंग पर गोरों को दिया करारा जवाब, इस तरफ किया इशारा

  • Rahul Dravid ने रवि शास्त्री के इन 3 फेवरेट प्लेयर्स को किया लगातार नजरअंदाज, नहीं दिया एक भी मौका

    भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) भारतीय टीम के कोच जब से बने तब से टीम में कई बदलाव देखने को मिले। जहां एक ओर वह टीम में बहुत खिलाड़ियों को अवसर दे रहे हैं तो वही इस कारण के कुछ खिलाड़ियों को टीम से हटना भी पड़ रहा है। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रही है। अपने कोचिंग में उन्होंने कई सारी खिलाड़ियों को अवसर दिया लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिन्हें वे लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं।

    इन खिलाड़ियों को टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री बहुत मौके दिया करते थे। इस समय इन खिलाड़ियों की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम इन के लिए अपने दरवाजे बंद कर चुकी है आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिनको शास्त्री ने काफी मौके दिए लेकिन अब नए कोच इन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं।

    कुलदीप यादव

    विराट कोहली की कप्तानी और रवि शास्त्री की कोचिंग में कुलदीप यादव ने टीम में डेब्यू किया कुलदीप को पूर्व कोच और कप्तान ने अपने को साबित करने के लिए बहुत सारे मौके दिए और उन्होंने मौकों का फायदा भी खूब उठाया, लेकिन राहुल द्रविड़ के कोच बन जाने के बाद से ही टीम इंडिया में इस गेंदबाज को जगह नहीं मिली। कुलदीप ने टीम के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

    साल 2017 से लेकर 2021 तक उन्होंने भारत के लिए 75 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 140 विकेट हासिल किए फिलहाल रोहित की कप्तानी में भी गेंदबाज को 16 मुकाबले खेलने का अवसर प्राप्त हुआ, जहां उन्होंने 16 विकेट हासिल किए। साल 2022 में उन्होंने 6 मुकाबले खेले, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।

    श्रेयस अय्यर

    दूसरा नाम इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर का आता है। उन्होंने भी विराट कोहली की कप्तानी और रवि शास्त्री की कोचिंग में भारत के लिए डेब्यू किया था। भारतीय इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे। उनको टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ ने नजरअंदाज किया। शास्त्री ने उनको बहुत से अवसर दिए, लेकिन द्रविड़ उन पर नजर नहीं डाल रहे हैं।

    उनका टीम में तो चयन होता है लेकिन उनको प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाती है। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए साल 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मुकाबला खेला था, जिसके बाद उन्हें टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर ही नहीं मिला। फिलहाल उन्हें आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बस स्टैंड बाय प्लेयर टीम में रखा गया।

    साल 2017 में विराट की कैप्टन की के दौरान इन्होंने डेब्यू किया और अभी तक 42 सीटों के मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनकी स्ट्राइक र्ट 125.38 है और उन्होंने 7 अर्धशतक लगाकर 1029 रन बनाएं। तो वही राहुल रोहित के नेतृत्व में उन्होंने 25 मुकाबलों में 9 अर्धशतक जड़कर 964 रन हासिल किए।

    खलील अहमद

    तीसरा नाम खलील अहमद का आता है, जिन्होंने अच्छा डेब्यू किया।लेकिन आज उन्हें कोई पूछ नहीं रहा है।शास्त्री के मन पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक वह हुआ करते थे। शायद यही कारण है कि राहुल द्रविड़ के हेड कोच बनते ही इनका टीम के पत्ता साफ हो गया।

    उन्होंने आठ वनडे और टी-20 मुकाबले के लिए वनडे में उन्होंने 11 विकेट और t20 में 7 विकेट हासिल किए खलील ने आखिरी बार भारत के लिए 2019 में खेला था,जहां उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ एक भी सफलता प्राप्त नहीं की थी,जिसके बाद उन्हें टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला। टीम में शामिल होने के लिए खलील तरस गए।

    Read More-IND W VS ENG W: हरमनप्रीत कौर ने दीप्ती शर्मा के मांकडिंग पर गोरों को दिया करारा जवाब, इस तरफ किया इशारा

  • नंबर 4 पर Rishabh Pant से कई गुना ज्यादा बेहतर हैं ये 3 खिलाड़ी, खत्म हो सकती हैं मिडिल ऑर्डर की समस्या

    भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) में नहीं चल रहे हैं। चयनकर्ता और कप्तान द्वारा दिए गए अवसरों को बल्लेबाज भुना नहीं पा रहे हैं। एशिया कप 2022 में ऋषभ पंत ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया, जिसके बाद भी t20 विश्व कप में उनका चयन किया जा चुका है, लेकिन नंबर चार पर ये खिलाड़ी ऋषभ पंत से बेहतर भारत की समस्याओं को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं इनके नाम…

    संजू सैमसन

    संजू सैमसन दाएं हाथ के विकेटकीपर है। उन्होंने विस्फोटक खिलाड़ियों की श्रेणी में अपना नाम दर्ज कराया है। इसी के साथ ही संजू बेहतरीन विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने छह t20 मैच खेले हैं, जिसमें 44.75 की औसत से 158.40 स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए। लंबे शॉट खेलने के लिए भी वह जाने जाते हैं। संजू t20 फॉर्मेट के सबसे खास खिलाड़ी है। आईपीएल में खिलाड़ी ने बढ़िया प्रदर्शन किया। संजू सैमसन एक बेहतरीन विकेटकीपर हैं। अगर उनको मौका नहीं मिलता है,तो यह टीम के लिए हानि है।

    श्रेयस अय्यर

    टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर नंबर चार पर अच्छे बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। अपनी स्थिरता की जगह पर खिलाड़ी स्थिरता और जरूरत पड़ने पर विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर उनसे बल्लेबाजी कराई जा सकती है। बल्लेबाजी करते हुए एक अय्यर ने 46 t20 मैच में 33 की औसत से 136 की स्ट्राइक रेट से 1029 रन बनाए हैं।

    ईशान किशन

    ईशान किशन सलामी बल्लेबाज के तौर पर फिट हो चुके हैं। उनका मिडिल ऑर्डर भी अच्छा है। ईशान किशन एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि मध्यक्रम में अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। ईशान किशन का t20 इंटरनेशनल में 131 बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 30.17 औसत भी है।

    इसे भी पढ़ें-Virat Kohli के एक पोस्ट से भर जाता है उनका बैंक बैलेंस, इन प्लेटफार्म पर की करोड़ो की कमाई

  • टी20 वर्ल्ड कप में नई जर्सी में दिखाई देगी भारतीय टीम, खबर सुन दीवाने हुए फैंस, देखें पहली झलक

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  एशिया कप (ASIA CUP) के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) की तैयारी में जुट चुकी हैं। बीसीसीआई ने कल 12 सिंतबर को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी हैं। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2021 में हमने भारतीय टीम की नई जर्सी देखी थी। जिसे बीलियन चियर्स जर्सी कहते हैं। क्योंकि जर्सी में बने साऊंड वेव भारतीय फैंस के चियर्स की निशानी हैं।

    ठीक उसी तरह बीसीसीआई (BCCI)  इस वर्ल्ड कप से पहले भी नई जर्सी लांच करने वाली हैं। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर कर भारतीय फैंस को नई जर्सी का हिस्सा बनने का मौका दिया हैं।

    वर्ल्ड कप में नये रंग में दिखेगी भारतीय टीम

    टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की नई जर्सी लांच होने वाली हैं। जिसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाऊंट द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया हैं। इस वीडियो के जरिए भारतीय फैंस को टीम इंडिया की नई जर्सी का हिस्सा बनने का मौका दिया गया हैं।  इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं।

    इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा पहले नजर आए। जिन्होने कहा- “आप फैंस ही हमें वो क्रिकेटर बनाते हैं, जो हम हैं”। उसके बाद श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) कहते हुए नजर आए कि “आपकी सराहना के बिना खेल बिल्कुल वैसा नहीं हैं”। फिर अंत में हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA)  नजर आए।

    हार्दिक ने कहा “लिंक पर क्लिक करके टीम इंडिया की नई जर्सी का हिस्सा बनें”। भारतीय क्रिकेट टीम ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हैं- “आपकी सराहना के बिना हमारे लिए खेल बिल्कुल वैसा नहीं हैं। फैन मूमेंट शेयर कर खेल के लिए अपनी प्रशंता दिखाइए। अधिका जानकारी के लिए हमारी स्टोरी देखिए”

    यहां देखें वीडियो-

  • रोहित vs अय्यर vs सूर्यकुमार: टी20 मैच में टीम इंडिया के लिए साल 2022 में अब तक किसने बनाये है सबसे अधिक? हैरान कर देंगे आंकडें

    टीम इंडिया (Team India) ने बीते कुछ सीरीज में ख़ास कर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी20 सीरीज में काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय टीम लय में नज़र आ रही है। टीम के गेंदबाज़ जितने बेहतरीन गेंदबाज़ी कर रहे है, उतने ही अच्छे टीम के बल्लेबाज़ भी। कुछ खिलाड़ियों ने तो इस साल 2022 में इतना अच्छा खेल दिखाया कि आईसीसी वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप पर काबिज हो चले है।

    टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) लगातार अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे है। वही कप्तान रोहित शर्मा में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करने में लगे हुए है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम जानेंगे, कि टी20 इंटरनेशनल के दौरान सूर्यकुमार यादव रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर में से किसके द्वारा सबसे अधिक रन और छक्के लगाए गए।

    साल 2022 के दौरान टी20 में सूर्यकुमार का प्रदर्शन

    साल 2022 में भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) द्वारा 11 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच की 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 404 रन बनाए गए। टी-20 के दौरान उनके द्वारा एक शतक भी लगाया गया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190.56 रहा है। इस साल टी20 क्रिकेट में वह 40 चौके और 23 छक्के भी लगाने में कामयाब रहे हैं।

    साल 2022 के दौरान टी20 श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

    साल 2022 के दौरान अंतरराष्ट्रीय टी20 में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) द्वारा 13 टी20 मैचों की 13 पारियों में कुल मिलाकर 384 रन बनाए गए। इस दौरान उनके द्वारा तीन अर्धशतकीय पारियां भी खेली गई। साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 140.51 का रहा है। इस साल अंतरराष्ट्रीय टी20 के दौरान उनके द्वारा 30 चौके और 17 छक्के लगाए गए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 74 रनों का रहा।

    साल 2022 के दौरान टी20 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस साल 12 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में वह 257 रन बनाने में कामयाब रहे। इस साल रोहित द्वारा अंतरराष्ट्रीय टी20 में 27 चौके और 10 छक्के लगाए गए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 64 रन साथ ही 134.55 की स्ट्राइक रेट भी रही है।

  • Indian Team के इन 5 खिलाड़ियों की बहने कर रही है ऐसा काम, जानकर हो जाएंगे हैरान

    Indian Team में कई ऐसे खिलाड़ी रह चुके हैं। जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आज क्रिकेट जगत में अपना बहुत बड़ा नाम बना लिया है। आपको बता दें कि क्रिकेट जगत में खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का बहुत ही कम मिलता है। क्रिकेट के खिलाड़ी हमेशा अपने परिवार से दूर रहते हैं। आपको बता दें कि 11 अगस्त को भारत में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहन अपने भाई के हाथों में राखी बांधती है। आज हम आपको भारतीय टीम के उन पांच खिलाड़ियों की बहन के बारे में बताने जा रहे हैं।

    1. ऋषभ पंत

    आपको बता दें कि भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन का नाम साक्षी पंत है। ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत इस समय अपनी पढ़ाई कर रही हैं। उम्र में साक्षी पंत ऋषभ पंत से छोटी हैं।

    2. रविंद्र जडेजा

    रविंद्र जडेजा की दो बहने हैं। रविंद्र जडेजा की बहनों का नाम नैना और पद्मिनी है। नैना ने रविंद्र जडेजा को क्रिकेटर बनाने के लिए नर्स का काम किया।

    3. महेंद्र सिंह धोनी

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बड़ी बहन का नाम जयंती धोनी हैं।

    4. विराट कोहली

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बहन का नाम भावना कोहली है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बहन भावना कोहली फैशन इंडस्ट्री में अपना करियर बना रही हैं।

    5. श्रेयस अय्यर

    भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयश अय्यर आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है। श्रेयस अय्यर की बहन का नाम श्रेष्ठता अय्यर है। श्रेष्ठता अय्यर पेशे से एक डांस कोरियोग्राफर हैं।

    Read Also:-“इस आदमी को शर्म आनी चाहिए”- सौरव गांगुली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बारे में बोल गए कुछ ऐसा, फैंस ने जमकर लगाई क्लास

Exit mobile version