साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रजत पाटीदार की चमकी किस्मत

“अच्छे दिन आ गए”, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रजत पाटीदार की चमकी किस्मत, टीम इंडिया में पहली बार मौका मिलने पर फैंस हुए खुश

“अच्छे दिन आ गए”, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रजत पाटीदार की चमकी किस्मत, टीम इंडिया में पहली बार मौका मिलने पर फैंस हुए खुश

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच इस वनडे सीरीज का आगाज इसी महीने के 6 अक्टूबर से शुरु हो जायेगा। वहीं इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार यानी 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम चयनकर्ताओं ने इस सीरीज को खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन कर लिया है।

उन्होंने टीम में रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को जगह दी, जिसे देख फैंस काफी खुश हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर बल्लेबाज को जमकर बधाई भी दी।

रजत पाटीदार को टीम इंडिया की मेडेन इंट्री

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज़ 6 अक्टूबर से हो जायेगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वजपायी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में। सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

वही इस सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने 16 सदस्यीय की टीम का ऐलान आज 2 अक्टूबर को कर दिया है। इसमें आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए धमाल मचाने वाले बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया। जिसको देख फैंस बेहद खुश और ब्लेयबज को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए नजर आए।

भारतीय टीम: शिखर धवन (सी), श्रेयस अय्यर (वीसी), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (डब्ल्यूके), संजू सैमसन (डब्ल्यूके), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार अवेश खान, मो. सिराज, दीपक चाहर।

रजत को वनडे टीम में देख खुश हुए फैंस

https://twitter.com/Proteinxxx_/status/1576555724414791680?s=20&t=g-lt8cjWc9mkEyHiVoNbCg

https://twitter.com/Kohli2023/status/1576553949183647747?s=20&t=NMC-IumZlWDTg41LSZyuTQ

Exit mobile version