Tag: भारत और साउथ अफ्रीका

  • IND vs SA : साउथ अफ्रीका के सामने भारतीय शेरो का फ्लॉप शो, 5 विकेट से हारी टीम इंडिया! पाकिस्तान अब हुई टी20 वर्ल्डकप से बाहर

    IND vs SA : साउथ अफ्रीका के सामने भारतीय शेरो का फ्लॉप शो, 5 विकेट से हारी टीम इंडिया! पाकिस्तान अब हुई टी20 वर्ल्डकप से बाहर

    टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 30 अक्टूबर रविवार को तीसरा मैच भारत (India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच पर्थ के ऑप्टस ग्राउंड (Optus Stadium Perth) पर खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था।

    वहीं पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाये। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना कर इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया है।

    भारत की पारी, 20 ओवर में 133/9

    पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला रोहित शर्मा के लिए सही नहीं रहा। टीम इंडिया की सलामी जोड़ी सस्ते में भी वापस पवेलियन लौट गयी, केएल राहुल एक बार फिर फ्लॉप रहे और रोहित भी कमाल नहीं कर पाए। वहीं फॉर्म में दिख रहे विराट कोहली भी एंगीडी के सामने टिक नहीं पाए, उसके बाद हार्दिक पांड्या भी लपके गए और भारत को सूर्यकुमार यादव और दिनेश कार्तिक ने संभाला।

    लेकिन कार्तिक सूर्या का ज्यादा साथ नहीं दे पाए और उसके बाद सूर्या कुमार ने कुछ बड़े शॉट्स खेले और भारत को 100 के पार पहुंचाया। अपनी 68 रनों की पारी में सूर्या ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए, जबकि साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एंगीडी ने 4 विकेट हासिल किए।

    साउथ अफ्रीका की पारी, 19.4 ओवर में 137/5

    अर्शदीप सिंह ने अफ्रीकी पारी के दूसरे ओवर में कहर बरपाया। उन्होंने मैच में अपनी पहली ही गेंद पर क्विंटन डिकॉक को स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच कराया। डिकॉक एक रन बना सके। इसके बाद तीसरी गेंद पर राइली रूसो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। रूसो खाता भी नहीं खोल सके। रूसो ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में शतक जड़ा था।

    पावरप्ले के आखिरी ओवर यानी छठे ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम को तीसरा झटका लगा। मोहम्मद शमी ने कप्तान तेम्बा बावुमा को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। बावुमा 15 गेंदों में 10 रन बना सके। 16 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए। 16वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने एडेन मार्करम को सूर्यकुमार यादव को कैच आउट कराया। मार्करम ने 41 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें रोहित-कोहली ने दो जीवनदान दिए थे। मार्करम और मिलर के बीच 60 गेंदों में 76 रन की साझेदारी निभाई।

    IND vs SA : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    भारत की प्लेइंग 11 : रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

    साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 : क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), टेम्बा बावुमा (सी), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे।

  • IND vs SA: केएल राहुल खराब बल्लेबाजी के बाद दोहरा शतक लगाने में हो गए सफल, बनाया बेहद खास रिकॉर्ड

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 World CUP) ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरु हो चुका है। 30 अक्टूबर को भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa)  के बीच मुकाबला होना है। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीत कर सेमाफाइल की ओर कदम बढ़ाया चाहेंगी। वहीं टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केए राहुल (KL Rahul) के लिए मैच काफी खास हो सकता है, केएल राहुल इंटरनेशनल टी20 वर्ल्ड कप में अपना 200वां मैच खेलने जा रहे हैं।

    कैसा रहा टी20 में अब तक का रन रेट

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल (KL Rahul) अपना 200वां मुकाबला खेलने जा रहे हैं। आपको बता दें कि राहुल ने 199 मैचों की 186 पारियों में 6677 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 43 और स्टाइक रेट लगभग 137 के आसपास रहा है। राहुल अपनी शानदारी बड़ी पारियों के लिए जाने जाते हैं।

    केएल राहुल को टूर्नामेंट से बाहर निकालने की मांग

    दरअसल, इस साल टी20 वर्ल्ड कप में राहुल कोई बड़ी और शानदार पारी नहीं खेल पाए हैं। इसलिए उनकी इस खराब फॉर्म के चलते केएल राहुल (KL Rahul) को टीम से बाहर निकाले जाने की मांग हो रही थी। इस पर टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने टीम की रणनीति को सामने रखते हुए कहा था कि उनकी जगह पंत को खिलाने का टीम का कोई प्लान नहीं है।

    टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ पारियां खेलकर दोनों ही मैचों में जीत हासिल की है। दोनों ही पारी में विराट कोहली (virat kohli) के धुआंधार बल्लेबाजी की बात हो रही है। इन दोनों ही पारियों में केएल राहुल के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें अगले मैच से बाहर रखने की मांग टीम इंडिया के फैंस कर रहे थे।

     

  • IND vs SA : भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी, रोहित शर्मा ने प्लेइंग-XI से स्टार प्लेयर को किया बाहर

    टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) में रविवार का तीसरा मैच भारत (India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच खेला जाएगा। पर्थ के ऑप्टस ग्राउंड (Optus Stadium Perth) पर खेला जाने वाला ये मैच महत्वपूर्ण होगा, भारत की जीत पाकिस्तान भी चाहेगी क्योंकि इसका असर अंक तालिका पर पड़ने वाला है। वहीं अगर साउथ अफ्रीका जीता तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम का वर्ल्डकप सेमीफाइनल में पहुंचने का जो अभी एक चांस है, वो भी लगभग खत्म हो जाएगा।

    साउथ अफ्रीका के सामने ग्रुप में भारत मजबूत है, अगर साउथ अफ्रीका ने यहां विजय हासिल कर ली तो उसके लिए सेमीफाइनल का रास्ता आसान हो जाएगा। कहने का मतलब इस मैच में पाकिस्तान वाले भारत की जीत की दुआ करेगी।

    IND vs SA : भारत ने जीता टॉस, चुनी पहले बल्लेबाज़ी

    IND vs SA : दोनों टीमों का अभी तक का प्रदर्शन

    टी20 वर्ल्ड कप में भारत के अभी तक के प्रदर्शन की बात करें तो भारतीय टीम ने शुरूआती दोनों मैच जीते हैं। पहले मैच में पाकिस्तान को, दूसरे में नीदरलैंड को हराया। विराट कोहली का बल्ला चल रहा है, जो टीम के लिए सबसे पॉजिटिव बात है। अभी तक हुए दोनों मैच में टीम को बुमराह की कमी नहीं खली। भुवनेश्वर के साथ अर्शदीप और शमी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

    वहीं साउथ अफ्रीका के अभी तक के प्रदर्शन को देखें तो, टीम को पहले मैच में नुकसान हुआ, ज़िम्बाब्वे के साथ टीम का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। दोनों टीमों को एक एक अंक मिला। दूसरे मैच में टीम ने बांग्लादेश को 104 रनों के विशाल अंतर से हराया, रिली रोसो पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने इस विश्वकप में शतक लगाया।

    IND vs SA : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    भारत की प्लेइंग 11 : रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

    साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 : तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डॉक (विकेट कीपर), रिली रोसो, ट्रिसबन स्टब्स, एडम मार्क्रम, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एंगीडी।

  • T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में ज़िंदा रहने के लिए पाकिस्तान कर रहा भारत की जीत की दुआ, टीम इंडिया के हांथो में है पाक की नस

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) में पाकिस्तान को अपने दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत और जिम्बाब्वे से मिली हार के बाद पाकिस्तान के लिए इस टूर्नामेंट में आगे का सफर काफी मुश्किल होने वाला है। सुपर-12 राउंड में पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलने हैं। इस तीन मुकाबले को जीतने के बाद भी पाकिस्तान को भारत समेत दूसरी टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा।

    वहीं भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) की टीमें टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के 30वें मैच में रविवार (30 अक्टूबर) को टकराएंगी। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर पाकिस्तान की टीम भी नजरें गड़ाए हुए होगी। बाबर आजम (Babar Azam) एंड कंपनी इस मुकाबले में भारत की जीत की दुआ करेगी।

    इस वजह से भारत की जीत की दुआ कर रहा पाकिस्तान

    पाकिस्तान को तीनों मैच जीतने के बाद भी यह उम्मीद करनी होगी कि साउथ अफ्रीका या जिम्बावे अपने तीन में से दो मैच हार जाए। यदि साउथ अफ्रीका या जिम्बावे ने दो-दो मैच जीत लिए तो पाकिस्तान दोनों को अंक तालिका में पीछे नहीं छोड़ सकता है। इस समय पाकिस्तान फैंस चाहेंगे कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत जीत दर्ज करे। अगर भारत ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया तो पाकिस्तान की सोई हुई उम्मीद फिर से जाग जाएगी। पाकिस्तान यह भी चाहेगा कि साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे दो-दो मैच हार जाए।

    बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के 24वें मैच में पाकिस्तान का सामना जिम्बाब्वे के साथ पर्थ क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को 1 रन से हार मिली। इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इरविन ने टॅास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 131 रन का लक्ष्य दिया था।

    टीम इंडिया के हाँथ में पाक की नस

    साउथ अफ्रीका यदि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को हरा देता है तो प्रोटियाज टीम के सात अंक हो जाएंगे। ऐसे में पाकिस्तान की टीम के पास सिर्फ 6 अंक ही रह जाएंगे। ऐसे में पाकिस्तान की टीम चाहेगी कि भारत बावूमा की टीम को हरा दे। यदि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम भारत को हरा देती है तो पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो जाएगी। इस ग्रुप से भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना तय है। टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के बाद बांग्लादेश और जिम्बाब्वे से भिड़ना है।

  • IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच साउथ अफ्रीका से रविवार को, जानें कब कहां कितने बजे और FREE में कैसे देखें LIVE मैच?

    टी20 वर्ल्डकप (ICC T20 World Cup) टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है वैसे ही और रोमांचक हो रहा है। पहले पाकिस्तान (Pakistan) और फिर नीदरलैंड (Netherlands) पर बेहतरीन जीत हासिल कर अब भारत को पर्थ (Perth) में टेम्बा बावुमा के नेतृत्व में साउथ अफ्रीका (IND vs SA) से टकराना है। इसके साथ ही टीम इंडिया (Team India) दो जीत के बाद चार अंक के साथ ग्रुप 2 में टॉप पर काबिज हैं। वहीं पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर काबिज रहने वाली टीम साउथ अफ्रीका ने अपने पिछले मुकाबले में बांग्लादेश को 104 रनों के बड़े अंतर से हराया था। आइए जानें पर्थ में होने वाले इस मुकाबले से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में।

    भारत और साउथ अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला कब खेला जाएगा?

    रविवार 30 अक्‍टूबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला खेला जाएगा।

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला कहां खेला जाएगा?

    पर्थ क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला खेला जाएगा।

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

    भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े चार बजे भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला शुरू होगा।

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला टीवी पर किस चैनल पर आएगा?

    स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला खेला जाएगा।

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्‍स?

    डिजनी हॉट स्‍टार के माध्‍यम से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला मोबाइल पर भी देखा जा सकता है।

    IND vs SA : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    टीम इंडिया – केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, अश्विन, शमी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह

    दक्षिण अफ्रीका – क्यूंटन डी कॉक, टेम्बा बावुमा, रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टियन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, रबाडा, निगिडी

  • IND vs SA: प्लेयर ऑफ़ द मैच कुलदीप यादव भारतीय टीम से नहीं बल्कि इस टीम के लिए करना चाहते हैं अच्छा प्रदर्शन

    भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज का आख़िरी मुकाबला आज मंगलवार यानी 11 अक्टूबर को दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में दोपहर 1 बजे से खेला गया। जहां भारत ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया।

    वहीं भारतीय टीम इंडिया की इस जीत में चाइनामैन गेंदबाज़ कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने अहम भूमिका निभाई। कुलदीप यादव ने अपनी फिरक गेंदबाज़ी से सबको काफी ज़्यादा प्रभावित किया। जिसके चलते उन्हें “प्लेयर ऑफ़ द मैच” के खिताब से भी नवाज़ा गया है। वहीं अब कुलदीप (Kuldeep Yadav) ने मैच के बाद बड़ा बयान भी दिया है।

    कुलदीप यादव बने प्लेयर ऑफ़ द मैच

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए वनडे सीरीज़ के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम के गेंदबाज़ों का प्रदर्शन सांतवे आसमान पर रहा। सभी गेंदबाज़ो ने शानदार गेंदबाज़ी करके दिखाई। लेकिन भारतीय टीम के लेफ्ट आर्म चाइनामैन गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी।

    कुलदीप ने मैच में सिर्फ 4.1 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 4.32 के इकॉनमी रेट से गेंदबाज़ी करते हुए 18 रन देकर 4 बहुमूल्य विकेट अपने नाम किए। ऐसे में कुलदीप के 4 विकेट लेने के बाद उन्हें “प्लेयर ऑफ़ द मैच” के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। जिसके बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

    प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने पर कुलदीप यादव ने दिया बयान

    भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद कहा है कि वह अपनी गेंदबाज़ी का आनंद ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी गेंदबाज़ी के बारे में ज़्यादा ना सोचकर अपनी प्रक्रिया और लय पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने कहा कि,

    “सच कहूं तो बहुत खुशी महसूस हो रही है। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, विकेट एकदम सही था और मैं अपनी गेंदबाजी का आनंद ले रहा हूं। मैं परिणाम के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं, बस प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और अपनी लय पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मैं अच्छे क्षेत्रों में गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा हूं। ज्यादा न सोचकर मेरा अगला लक्ष्य सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना है।”

  • IND vs SA: प्लेयर ऑफ़ द सीरीज मोहम्मद सिराज ने इन्हें दिया अपनी सफलता का श्रेय, बताया कैसे तोड़ी अफ्रीका की कमर

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भारतीय तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज का आख़िरी मुकाबला आज मंगलवार यानी 11 अक्टूबर को दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में दोपहर 1 बजे से खेला गया।

    जहां भारत ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। वहीं तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने टीम के लिए तीनों वनडे मैच में कमाल के रहे, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। इस अवार्ड को जीतने के बाद सिराज ने बड़ा बयान दिया है।

    मोहम्मद सिराज बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज की तीनो मैचों में भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने टीम के लिए किफायती गेंदबाजी की, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। इस खिताब को हासिल करने के बाद उन्होंने कहा कि,

    “सबसे पहले मैं अल्लाह का शुक्र अदा करता हूं। जब भी मैं गेंदबाज़ी करता हूं, मैं अपना 100 फ़ीसदी देने का प्रयास करना हूं। मुझ पर यह ज़िम्मेदारी है कि मैं अच्छी गेंदबाज़ी करूं। नई गेंद के साथ गेंदबाज़ी करते समय मुझे पता चलता है कि कहां गेंदबाज़ी करनी चाहिए। बतौर तेज़ गेंदबाज़ आपके अंदर जुनून रहना चाहिए।”

    मोहम्मद सिराज ने की शानदार गेंदबाजी

    बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) टीम इंडिया के लिए काफी किफायती रहे। उन्होंने भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के तीन मैचों में कुल 5 विकेट अपने नाम किए। सीरीज का पहला मुकाबला ऐसा रहा है, जहां सिराज एक भी विकेट नहीं हासिल कर सके। हालांकि बाकी के दो मुकाबलों में उन्होंने कम से कम दो सफलता अपने नाम की।

    दूसरे वनडे मैच में 10 ओवर में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने तीन विकेट चटकाई, जबकि आखिरी मैच में उन्होंने दो विकेट ली। सिराज ने इन मुकाबलों में करीब 4 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की। मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) का वनडे क्रिकेट में ऐसा प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है।

  • IND vs SA: सीरीज हारने पर तिलमिलाए कप्तान डेविड मिलर ने खिलाड़ियों के बजाय इसे बताया हार का कारण, इनपर मढ़ दिया सारा दोष

    भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज का आख़िरी मुकाबला आज मंगलवार यानी 11 अक्टूबर को दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में दोपहर 1 बजे से खेला गया। जहां भारत ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा कर लिया।

    वहीं इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को महज़ 99 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट कर दिया। ऐसे में 100 रनों का आसान सा लक्ष्य भारत ने 20 ओवर के अंदर-अंदर ही हासिल कर लिया। जिसके बाद इस करारी हार पर साउथ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डेविड मिलर (David Miller) ने बड़ा बयान भी दिया है।

    सीरीज हारने के बाद कप्तान डेविड मिलर का बड़ा बयान

    साउथ अफ्रीका के कप्तान डेविड मिलर ने वनडे सीरीज़ का निर्णायक और आखिरी मुकाबला इतने बड़े अंतराल से हारने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आखिरी मैच में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर बड़ी बात कही है। डेविड मिलर ने सीरीज़ गंवाने के बाद कहा कि,

    “यह बहुत कठिन था। बोर्ड पर लगे सिर्फ 99 रनों ने हमारी कोई सहायता नहीं की। इस तरह से सीरीज समाप्त करने के लिए, आज निराशाजनक परिणाम रहा।”

    बता दें कि साउथ अफ्रीका के कप्तान और विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ डेविड मिलर का बल्ला पूरे भारतीय दौरे पर जमकर बोला है। मिलर ने जहां टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत के सामने एक ताबड़तोड़ शतक जड़ा था। वहीं उन्होंने वनडे सीरीज़ के पहले मैच में एक अच्छी अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। हालांकि दिल्ली में खेले गए सीरीज़ के निर्णायक मुकाबले में मिलर का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा।

    डेविड मिलर ने दिल्ली की पिच पर कही ये बात

    साउथ अफ्रीका के कप्तान डेविड मिलर ने आगे अपने बयान में इस बात का भी ज़िक्र किया कि बतौर टीम वह कुछ क्षेत्रों में काफी ज़्यादा अच्छे थे। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने दिल्ली की पिच को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने बताया कि यह 2 गति वाली पिच थी। मिलर ने कहा कि,

    “पिच पर थोड़ा सा स्पिन था, और यह दो गति वाली पिच थी, बारिश के कारण कवर के नीचे रहकर सतह और मुश्किल हो गई। हम कुछ क्षेत्रों वास्तव में काफी अच्छे थे। जब वनडे की बात आती है तो हमें सिर्फ इस अच्छे दौर को आगे बढ़ाने की जरूरत है।”

  • IND vs SA: कप्तान शिखर धवन ने खिलाड़ियों के बजाय इन्हें दे दिया जीत का सारा क्रेडिट, टीम को लेकर कही चौकाने वाली बात

    भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज का आख़िरी मुकाबला आज मंगलवार यानी 11 अक्टूबर को दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में दोपहर 1 बजे से खेला गया। जहां भारत ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा कर लिया।

    वहीं, इस मैच और सीरीज में मिली जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद हुई प्रेजेंटेशन के दौरान युवा खिलाड़ियों को इस जीत का श्रेय दिया। आइए जानते है धवन ने क्या कहा?

    शिखर धवन ने इन खिलाड़ियों को दिया सीरीज जीत का श्रेय

    दरअसल भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है। बता दें निर्णायक मैच में भारतीय टीम को 7 विकेटों से रोमांचक जीत हासिल हुई। इस जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) काफी खुश नजर आए। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि ये एक शानदार जीत है। जिस तरह से हमारे युवा खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया वो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा,

    ‘मुझे सभी खिलाड़ियों पर गर्व है। वह युवा खिलाड़ी हैं और जिस तरह उन्होंने प्रदर्शन दिखाया ,वो सराहनीय था। उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई थी उसे उन्होंने बखूबी अंजाम दिया। मैं अपने सपोर्ट स्टाफ का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने युवा खिलाड़ियों को किसी चीज़ की कमी महसूस नहीं होने दी। साथ ही मैं अपने इस सफर को काफी एंजॉय कर रहा हूं और अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करता हूं।’

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में नहीं चले गब्बर

    बता दें साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में कामयाबी जरूर मिली हो, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का बल्ला इस वनडे सीरीज में खामोश नजर आया। जहां तीन वनडे मैच में उन्होंने कुल 25 रन बनाए।

    बता दें पहले वनडे में धवन 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं दूसरे वनडे में उन्होंने 13 रन बनाए। वहीं निर्णायक मुकाबले में उन्होंने 8 रन ही बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 57.14 का रहा। ऐसे में उनके फ्लॉप प्रदर्शन के चलते उन्हें आलोचकों का सामना करना पड़ रहा है।

  • IND vs SA : भारतीय B टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास! निर्णायक मैच में अफ्रीका को 7 विकेट से हरा कर सीरीज 2-1 से जीती

    भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज का आख़िरी मुकाबला आज मंगलवार यानी 11 अक्टूबर को दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में दोपहर 1 बजे से खेला गया। इस सीरीज के पहले दोनों मैचों में मेजबान और मेहमान टीम एक एक जीत के साथ सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी। यानी यह तीसरा मैच आख़िरी के साथ निर्णायक मैच भी था।

    वहीं, इस मैच में मेजबान भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मेहमान साउथ अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 99 रनो पर ढेर हो गई। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना कर मैच को 7 विकेट से जीत लिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने इस सीरीज को 2-1 से जीत लिया है।

    साउथ अफ्रीका की पारी, 27.1 ओवर में 99

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद ख़राब रही। वाशिंगटन सुंदर ने क्विंटन डी कॉक के रूप में पहला विकेट चटकाया, इसके बाद मोहम्मद सिराज ने पहले पॉवरप्ले में 2 विकेट चटकाकर अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद स्पिन गेंदबाजों ने अपना कमाल किया और किसी जोड़ी की साझेदारी को बनने नहीं दिया। कुलदीप यादव ने 4.1 ओवरों में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट चटकाए। शाहबाज अहमद ने 7 ओवरों में 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

    भारत की पारी, 19.1 ओवर में 105/3

    भारत की सलामी जोड़ी शिखर धवन और शुबमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई । 100 रनों का छोटा लक्ष्य था, दोनों ने तेज शुरुआत की और जिस पिच पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे थे वहां दोनों भारतीय बल्लेबाजों को कोई तकलीफ नहीं हुई। 5 ओवरों की समाप्ति तक दोनों बिना विकेट गंवाए 35 रन बनाए लिए।

    सातवें ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन रन आउट हुए। धवन महज़ 14 गेंदों पर 8 रन बना सके। लेकिन बैटिंग पॉवरप्ले भारत के नाम रहा, बेशक एक विकेट जरूर गिरा लेकिन टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिली। ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, दोनों ने मिलकर भारतीय पारी का अर्धशतक पूरा करवाया।

    11वें ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन आउट, बजोर्न की गेंद पर बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद विकेट कीपर के दस्तानों में गई। अंपायर ने आउट करार दिया जिस पर ईशान ने तुरंत रिव्यु ले लिया। टीवी पर दिखा कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर ही गई और ईशान को पवेलियन लौटना पड़ा। 58 के स्कोर पर टीम इंडिया का दूसरा विकेट। लेकिन इसके बाद गिल और श्रेयस अय्यर ने अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुए भारत को 7 विकेट से जीत दिला दी।

Exit mobile version