Tag: श्रेयस अय्यर

  • केएल राहुल के एशिया कप में खेलने पर अभी फ़ैसला होना बाकी, अगर नहीं हुए फिट तो इस खिलाडी की लगेगी लॉटरी जायेगा UAE

    केएल राहुल के एशिया कप में खेलने पर अभी फ़ैसला होना बाकी, अगर नहीं हुए फिट तो इस खिलाडी की लगेगी लॉटरी जायेगा UAE

    केएल राहुल (KL Rahul) को आगामी एशिया कप (Asia Cup 2022) के लिए 15 सदस्यीय वाली भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया है। बीते सोमवार को टीम की घोषणा की गई। भारतीय ओपनर केएल राहुल की फिटनेस (KL Rahul Fitness) पर अभी भी सवालिया निशान हैं।

    क्योंकि अभी उनका फिटनेस टेस्ट नहीं हुआ। UAE के लिए रवाना होने से पहले राहुल को अपनी फिटनेस साबित करने के लिए कहा जाएगा। वहीं जल्द NCA राहुल का फिटनेस टेस्ट करेगी बीसीसीआई (BCCI) की टीम।

    केएल राहुल पर अगले हफ्ते होगा फैसला

    केएल राहुल पर अगले हफ्ते होगा फैसला

    केएल राहुल (KL RAHUL) की फिटनेस को लेकर अगले हफ्ते फैसला किया जाएगा। राहुल कोविड से पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं, लेकिन फिटनेस उनके लिए अभी भी एक सवाल बनी हुई है। एनसीए(NCA) के सूत्रों ने बताया कि राहुल अब पूरी तरह से रिकवर हो चुके हैं, इसलिए उन्हें टीम में लिया गया है।

    लेकिन उनकी फिटनेस टेस्ट अगले हफ्त बीसीसीआई(BCCI) के फीज़ियो अगले हफ्ते उनका फिटनेस टेस्ट करेंगे इसके बाद ही तय किया जाएगा कि राहुल एशिया कप (ASIA CUP 2022) के लिए यूएई जाएंगे या नहीं। राहुल(KL RAHUL) बेंगलुरु में ही अपना फिटनेस टेस्ट देंगे।

    अगर राहुल न हुए फिट तो ये खिलाड़ी जाएगा यूएई

    श्रेयस अय्यर

    बता दें, अगर केएल राहुल(KL RAHUL) पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए तो उनकी उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर(SHREYAS IYER) को साथ ले जाया जाएगा। अय्यर को टीम में बैकअप खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है। हालांकि, श्रेयस अय्यर ने बीते वेस्टइंडीज दौरे में अच्छा परफॉर्म किया था।

    केएल राहुल ने आईपीएल 2022 से नहीं खेला क्रिकेट

    केएल राहुल

    केएल राहुल साल 2022 में खेले गए आईपीएल से क्रिकेट से दूर हैं। साउथ अफ्रीका दौरे पर उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन सीरीज़ शुरु होने से पहले उनको इंजरी हो गई थी, जिसको चलते उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद लंबे समय तक वो अपनी रिकवरी में लगे रहे।

    इसके बाद वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज़ में उनका नाम शामिल किया गया, लेकिन कोरोना के चलते राहुल वो सीरीज़ भी नहीं खेल पाए और उनकी जगह टीम में संजू सैमसन को शामिल किया गया था।

  • ASIA CUP 2022: श्रेयस अय्यर इन कारणों के चलते नहीं बने एशिया कप की टीम का हिस्सा, अब केवल एक ही चीज श्रेयस को दिला सकती हैं मौका

    श्रेयस अय्यरः 27 अगस्त 2022 से एशिया कप 2022 यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं।  भारत (INDIA) पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी। एशिया कप के लिए भारतीय टीम के घोषणा की जा चुकी हैं।

    भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल (KL RAHUL) , विराट कोहली (VIRAT KOHLI) टीम में वापसी करते दिखेंगे। श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) को भी दीपक चाहर और अक्षर पटेल के साथ-साथ स्टैंडबॉय खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया हैं। आज हम आपको श्रेयस के एशिया कप में मेन टीम में जगह ना बना पाने का कारण और वो कैसे जगह बना पाएंगे, इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

    इन कारणों के चलते श्रेयस अय्यर नहीं बने एशिया कप के मेन टीम का हिस्सा

    श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) भारत के हर दौरो में टीम का हिस्सा बनते नजर आए हैं। श्रेयस अय्यर की इस साल की शुरूआत शानदार रही थी। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबलो में उन्होंने नाबाद रहते हुए तीन अर्धशतकीय पारियां खेली थी। जिसके चलते वो मैन ऑफ द सीरीज भी बने थे। फिर इसके बाद आईपीएल (IPL) में भी टीम के लिए उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक ही रहा हैं। साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ दी20 सीरीज के दौरान श्रेयस पारी की शुरूआत अच्छे कर रहे थे।

    लेकिन शॉर्ट गेंद के आगे उनकी कमजोरी सामने आती रही और वो विकेट खोते रहे। इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) में भी श्रेयस के साथ शॉर्ट बॉल का किस्सा जारी रहा। वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) के वनडे सीरीज में श्रेयस शानदार नजर आए। लेकिन टी2 में उनका पुराना फॉर्म वापस से दिखने लगा। श्रेयस अय्यर अपनी मौजूदगी से भारत की बल्लेबाजी क्रम को बिल्कुल भी संभाल नहीं पा रहे थे।

    श्रेयस बल्लेबाजी करते वक्त काफी ज्यादा स्ट्रगल करते हुए नजर आते रहे हैं।  जिसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। फिर उन्होने आखिरी टी20 मैच में आकर 40 गेंदों में 64 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन यह पारी एशिया कप में उनकी जगह बनाने के लिए काम नहीं आ पायी। दीपक हुड्डा को टीम ने श्रेयस के आगे रखते हुए जगह दी।

    इस तरह से श्रेयस अय्यर बन सकते हैं एशिया कप के मेन टीम का हिस्सा

    श्रेयस अय्यर एशिया कप (ASIA CUP) के लिए चुने गए तीन स्टैंडबॉय प्लेयर्स में से एक हैं। श्रेयस अय्यर की जगह पर दीपक हुड्डा को रखा गया हैं, दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) टीम में ऑलराऊंडर के तौर पर प्रदर्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI)  और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) की मौजूदगी टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती बनाएगी। इन खिलाड़ियों के रहते श्रेयस का स्टैंडबॉय से मेन टीम में जाना असंभव हैं।

    अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हुए तो इनकी जगह पर श्रेयस को मौका मिलेगा। एशिया कप का पिछला टूर्नामेंट साल 2018 में खेला गया थाय़। जिसे भारत ने अपने नाम किया था। इस सीजन में भी भारत की कोशिश यही रहने वाली हैं, ऐसे में भारत अपने खिलाड़ियों को चोटिल होते हुए नहीं देखना चाहेगी। लेकिन किसी खिलाड़ी की चोट ही श्रेयस को टीम में जगह दिला सकती हैं। एशिया कप का पहला मुकाबला भारत पाकिस्तान के साथ 28 अगस्त को खेलते नजर आएगी।

     

  • एशिया कप 2022 में ये 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें मौका मिलना चाहिए था लेकिन नहीं मिला, अब गंवानी पड़ सकती है एशिया का ताज़

    एशिया कप (ASIA CUP 2022) की धूम ज़ोरों-शोरों से मचने लगी है। फैंस को इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल टूर्नामेंट (Asia Cup 2022) में कुल 6 देश हिस्सा लेने जा रहे हैं। श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत और अफगानिस्तान 5 ऐसी टीमें हैं जो एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का हिस्सा होंगी। यूएई, कुवैत, सिंगापुर और हांगकांग की एक टीम भी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेगी।

    वहीं, एशिया कप 2022 के लिए 15 खिलाडियों से लैस भारतीय टीम की घोषणा सोमवार को हो चुकी है। ख़ास बात है कि इस टीम में दिग्गजों और सीनियर प्लेयर्स को वापस से मौका दिया गया है। इसी कड़ी में हम आपको ऐसी तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हे एशिया कप में खेलना डिजर्व करते हैं, लेकिन फिर भी नहीं दिया गया है मौका।

    ये 3 खिलाड़ी जिन्हें मिलना चाहिए था मौका

    1. संजू सैमसन

    संजू सैमसन

    एक बात जो हर बार सवाल उठा जाती है वह है संजू सैमसन (Sanju Samson) को नजरंदाज करना। सैमसन को टीम में लगातार मौके 2015 से नहीं दिए है। इस तरह से ये स्टार प्लेयर किस तरह अपना शत प्रतिशत टीम के लिए दे पाएगा। संजू सैमसन एक भरोसेमंद खिलाड़ी है और उनको स्क्वाड का हिस्सा बनाया जा सकता था। सेलेक्टर्स का ये फैसला थोड़ा समझ से परे हैं।

    हाल ही में संजू को वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में खेलता हुआ देखा गया था। जहाँ संजू ने बेहतर खेल दिखाया था। इसके बावजूद संजू को मौका न देना कही टीम इंडिया के लिए भारी न पड़ जाए अब ये देखने वाली बात होगी।

    2. मोहम्मद शमी

    मोहम्मद शमी

    इंज’री के वजह से भारत के पेस के पहली पसंद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टीम का हिस्सा नहीं है। वहीं हर्षल पटेल भी रिब इंजरी के चलते बाहर है। ऐसे में टीम को जरूरत थी कि भुवनेश्वर कुमार के साथ एक और अनुभवी तेज गेंदबाज को स्क्वाड में जगह देते। अर्शदीप तो फिर भी हाल फिलहाल में खुद को साबित कर चुके है पर आवेश खान की जगह मोहम्मद शमी के नाम पर विचार किया जा सकता था।

    अब इस 15 खिलाडियों की टीम में सिर्फ एक अनुभवी फुल टाइम तेज गेंदबाज है, जबकि सबको मालूम है एशिया कप (ASIA CUP 2022) ऑस्ट्रेलिया की धरती पर होना। ऐसे में पिच को देखते हुए टीम में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को शामिल किया जाना चाहिए था। शमी के पास अनुभव है। लेकिन उनके बदले आवेश खान को मौका दिया गया है। जबकि आवेश का प्रदर्शन कितना ख़राब रहा है ये किसी से छुपा हुआ नहीं है।

    3. श्रेयस अय्यर

    श्रेयस अय्यर

    श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) साल 2022 में भारत की तरफ से टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 14 मैच में 44 की भी ऊपर की औसत से 449 रन बनाए है। जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 140 से ऊपर रहा हैं। ऐसे में भारत के लिए 2022 में टी20I में सबसे सफल बल्लेबाज को स्टैंडबाई में रखने का निर्णय समझ से परे हैं।

  • ASIA CUP 2022: जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल नहीं बने एशिया कप का हिस्सा, वहीं इन 3 खिलाड़ियों ने स्टैंडबॉय प्लेयर्स में बनाई अपनी जगह

    जसप्रीत बुमराहः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लगभग 2 साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा हैं। 27 अगस्त 2022 से यह टूर्नामेंट यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। भारत (INDIA) पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी। आज 8 अगस्त को एशिया कप के लिए टीम की घोषणा की गयी हैं।

    जिसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कप्तानी संभालते दिखेंगे। साथ ही में केएल राहुल (KL RAHUL) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की टीम में वापसी हुई हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) औ हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने टीम की घोषणा के साथ तीन स्टैंडबॉय खिलाड़ियों की भी घोषणा की हैं।

    बुमराह और हर्षल पटेल चोट के चलते नहीं बने एशिया कप का हिस्सा

    एशिया कप 2022 के लिए टीम की घोषणा की जा चुकी हैं। भारतीय टीम सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव से साथ युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रतिभा के साथ मंच पर उतरती नजर आएगी। एशिया कप की टीम में जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) भारत के स्टार खिलाड़ी को ना देखकर ज्यादा शॉक लगा हैं। जसप्रीत बुमराह पीठ के चोट के चलते टीम से बाहर हैं, टी20 विश्व कप से पहले उनके ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

    बुमराह के साथ हर्षल पटेल जो पिछले कुछ समय से भारतीय टीम की डेथ गेंदबाजी संभालते हुए नजर आते थे, वह भी चोट के चलते टीम का हिस्सा नहीं हैं। हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) वेस्टइंडीज दौरे में टीम का हिस्सा थे लेकिन चोट के कारण ही वह एक भी मैच खेलते दिखाई नहीं दिए। बीसीसीआई ने इन दोनो खिलाड़ियों की अनुपस्थिति पर आधिकारिक जानकारी शेयर करते हुए लिखा हैं कि-

    “जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोटों के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। वे वर्तमान में बेंगलुरु में एनसीए में पुनर्वसन कर रहे हैं।”

    इन तीन खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने स्टैंडबॉय में रखा

    एशिया कप 2022 की टीम की घोषणा के साथ बीसीसीआई ने तीन स्टैंडबॉय खिलाड़ियों की भी घोषणा की हैं। जिसमें श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) , अक्षर पटेल और दीपक चाहर शामिल हैं। एशिया कप की टीम में दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) को श्रेयस अय्यर से पहले रखकर टीम ने जगह दी हैं।

    वहीं दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) जो हाल ही में चोट से उबर कर जिम्बाब्वे दौरे में भारतीय टीम में वापसी करते दिखेंगे। वह एशिया कप में स्टैंडबॉय खिलाड़ी के रूप में शामिल हैं। अक्षर पटेल (AXAR PATEL) जिन्होने वनडे और टी20 में भारत के लिए हाल ही में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया हैं। वह भी स्टैंडबॉय के रूप में मौजूद हैं।

  • VIDEO: वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ जेसन होल्डर ने श्रेयस अय्यर को आउट कर लगाये ठुमके, कैरिबियाई स्टाइल सेलिब्रेशन का वीडियो हो गया वायरल

    भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का पांचवां (IND vs WI 5th T20) और आखिरी मुकाबला 7 अगस्त को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम (Central Broward Park, Lauderhill, Florida, USA) में रात 8 बजे से खेला गया। टीम इंडिया की तरफ से कमान इस मैच में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के हांथो में थी। टॉस जीत कर भारत ने बल्लेबाज़ी का फैसला किया था।

    ईशान किशन (Ishan Kishan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने पारी का आगाज़ किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुक्सान पर 188 रन बनाये थे। जवाब में मेजबान वेस्टइंडीज की टीम 15.4 ओवर में 100 रनो पर ऑल आउट हो गई। जिससे भारत ने इस मैच को 88 रनो से जीत लिया। बता दें कि इस 5 मैचों की टी 20 सीरीज भारत ने 4-1 से अपने नाम कर लिया है।

    श्रेयस अय्यर को मिली सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका

    श्रेयस अय्यर

    इस मैच में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को ईशान किशन (Ishan Kishan) के साथ मैदान पर उतरते देख सभी काफी आश्चर्यचकित रह गये थे। एशिया कप के लिए अपने आखरी मौके को श्रेयस ने काफी बेहतरीन तरीके से भुनाया है। उन्होंने जेसन होल्डर को अपना विकेट देने से पहले 40 गेंदों पर 64 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने इस दौरान 8 चौके और 2 छक्के लगाये।

    12 ओवर की 6वीं बॉल पर जेसन होल्डर (Jason Holder) ने एक बार फिर से बाहर जाती गेंद फेंकी जिसको अय्यर चाहे तो छोड़ सकते थे पर अय्यर (Shreyas Iyer) गेंद को छोड़ने की बजाये अपने बल्ले से सीधे गेंदबाज़ के हाथों में गेंद मार बैठे। बेहतरीन पारी के बाद होल्डर ने अपने इस बड़े विकेट को कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया। जिसका वीडियो आप नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं।

    यहां देखें वीडियो –

    कुछ ऐसा रहा आखिरी मैच का हाल

    कुछ ऐसा रहा आखिरी मैच का हाल

    मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीत कर विंडीज़ टीम को पहले गेंदबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), दीपक हूडा (Deepak Hooda) और हार्दिक पांड्या की तेज़ और संभली हुई पारियों की बदौलत 188 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

    इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम की टीम काफी बिखरी हुई नज़र आई। टीम के सलामी बल्लेबाज़ सस्ते में आउट गये। इसके बाद शिमरन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने अर्धशतकीय पारी खेल कर हार टालने की कोशिश की लेकिन वो भी आउट हो गये। अंत में वेस्टइंडीज़ की टीम 100 रन बनाकर 88 रन से मैच हार गयी। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), अक्षर पटेल ने 3 विकेट जबकि रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने 4 विकेट अपने नाम किये।

  • IND vs WI: भारतीय स्पिनर गेंदबाजों के आगे झुक गई वेस्टइंडीज, अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी समेत इन 3 कारणों ने भारत को दिलाई 88 रनों से शानदार जीत

    अक्षर पटेलः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आ रही थी।  सीरीज का आखिरी मैच आज 7 अगस्त को अमेरिका के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क (CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK) में भारतीय समय रात 8 बजे से खेला जा रहा था। हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

    भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज को दिया था। वेस्टइंडीज 100 रन ही बना पायी। भारत ने यह मुकाबला 88 रनों से जीत लिया हैं। भारत ने टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया हैं। यह मैच जीतने के साथ भारत ने वेस्टइंडीज दौरे को सफलतापूर्वक खत्म कर लिया हैं। आज भारत की जीत के तीन कारण रहे हैं-

    1. रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव की गेंदबाजी

    आज स्पिनर गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की टीम को उधेड़ने का काम किया हैं। वेस्टइंडीज की टीम को भारत के स्पिनर गेंदबाजों ने 100 रन पर ही आलआऊट कर दिया। रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) और कुलदीप यादव ने आज मिलकर 7 विकेट लिए। रवि बिश्नोई ने आज 2.4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

    कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) जो आज काफी समय बाद वापस से मैदान में भारत के लिए खेलते दिखाई दिए। कुलदीप यादव ने आज 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। आज भारत की गेंदबाजी का हर कोई दीवाना हे गया हैं। इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने एशिया कप के लिए सेलेक्टर्स की मुसिबत बढ़ाने का काम किया हैं। बिश्नोई और कुलदीप यादव की गेंदबाजी ने आज भारत को मैच जीतवा दिया हैं।

    2. अक्षर पटेल

    अक्षर पटेल (AXAR PATEL) वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना दूसरा मुकाबला खेल रहे थे। पिछले मुकाबले मे गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन के बाद आज के मैच में भी अक्षर पटेल गेंद से कमाल करते नजर आए। आज अक्षर पटेल ने गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। अक्षर पटेल को आज हार्दिक पंड्या ने शुरूआत में पावरप्ले में गेंद थमाई और अक्षर ने भी कप्तान को निराश नहीं किया।

    अक्षर पटेल ने पावरप्ले के अंदर ही वेस्टइंडीज के तीन टॉप आर्डर बल्लेबाजों को अपनि निशाना बना लिया। अक्षर पटेल ने जेसन होल्डर को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा। उसके बाद शारमॉर ब्रुक्स को 13 रन और डेवॉन थॉमस को 10 रन के स्कोर पर पवेलियन वापस भेज दिया। आज अक्षर के शुरूआती झटकों ने भारत को शानदार शुरूआत देते हुए भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

    3. श्रेयस अय्यर

    भारतीय टीम आज वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पांचवें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आई। आज भारत की ओर से श्रेयस ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली। श्रेयस ने 40 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्को की मदद से शानदार पारी खेली। पिछले कुछ मैचों से श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे थे। श्रेयस वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार नजर आए थे। लेकिन टी20 में श्रेयस का खराब फॉर्म उनका पीछा नहीं छोड़ रहा था।

    श्रेयस अय्यर खराब फॉर्म के चलते सीरीज के पिछले मैच में ड्राप किए गए थे। आज के मैच में श्रेयस अय्यर ओपनिंग की पोजिशिन पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। आज की पारी ने श्रेयस को काफी ज्यादा आत्मविश्वास दिया होगा। श्रेयस अय्यर भारत के तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं जिन्होने तेजी से टी20 में 1000 रन पूरे किए हैं। श्रेयस की पारी के चलते भारत ने 20 ओवर में 188 रन बनाए। आज भारत की जीत में सबसे बड़ी भूमिका श्रेयस अय्यर ने निभाई हैं।

     

  • IND vs WI: भारतीय स्पिन तिकड़ी के आगे वेस्टइंडीज ढ़ेर! भारत ने 88 रनों से जीता मैच, वनडे के बाद टी20 सीरीज पर 4-1 से किया कब्जा

    भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का पांचवां (IND vs WI 5th T20) और आखिरी मुकाबला 7 अगस्त को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम (Central Broward Park, Lauderhill, Florida, USA) में रात 8 बजे से खेला गया। टीम इंडिया की तरफ से कमान इस मैच में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के हाथो में थी। टॉस जीत कर भारत ने बल्लेबाज़ी का फैसला किया था।

    पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुक्सान पर 188 रन बनाये थे। जवाब में मेजबान वेस्टइंडीज की टीम 15.4 ओवर में 100 रनो पर ऑल आउट हो गई। जिससे भारत ने इस मैच को 88 रनो से जीत लिया। बता दें कि इस 5 मैचों की टी 20 सीरीज भारत ने 4-1 से अपने नाम कर लिया है।

    भारत की पारी कुछ ऐसी रही

    भारत की पारी कुछ ऐसी रही

    पहले बल्लेबाजी करते हुए इस बार सूर्यकुमार यादव (SKY) की जगह ईशान किशन (Ishan Kishan) तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने पारी का आगाज किया। इस टी-20 सीरीज में जहां ईशान किशन को खेलने का मौका नहीं मिला, तो वहीं इस मैच में भी किशन मौके को भुनाने की जगह बर्बाद करते नजर आए।

    वहीं दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी हुई और ईशान किशन 11 रन बनाकर डोमिनिक डार्क की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    ईशान किशन

    वहीं दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने 25 गेंदों पर 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 38 रन बनाए और हेडेन वाल्श की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद भारत का चौथा विकेट संजू सैमसन (Sanju Samson) के तौर पर गिरा है। सैमसन ने 11 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 15 रन बनाए। उन्हें ओडीन स्मिथ (Odean Smith) ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद दिनेश कार्तिक भी स्मिथ के जाल में फंसे और 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कप्तान हार्दिक भी 16 गेंदों का सामना करते हुए 26 रनों की पारी खेलकर रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

    श्रेयस अय्यर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

    श्रेयस अय्यर

    बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की तरफ से श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अर्धशतक ठोका। उन्होंने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर पचासा पूरा किया। जो कि Shreyas Iyer के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सातवीं फिफ्टी है। इसके साथ ही अय्यर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए है। इसके साथ मैच में अय्यर ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 64 रनों की दमदार पारी खेली।

    अक्षर पटेल ने पावरप्ले में ही 3 विकेट लेकर मचाया कोहराम

    अक्षर पटेल

    वहीं 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने जेसन होल्डर (Jason Holder) और शमाह ब्रुक्स (Shamarh Brooks) को पारी की शुरुआत के लिए भेजा। लेकिन उनके इस दांव पर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर ही पानी फेर दिया।

    होल्डर को पटेल ने क्लीनबोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने पॉवरप्ले में ही शमार ब्रुक्स और डेवोन थॉमस को चलता कर दिया था। आलम ये था कि वेस्टइंडीज टीम ने महज 33 रन के संयुक्त स्कोर पर ही अपने 3 मुख्य बल्लेबाजों को गंवा दिया था। कप्तान निकोलस पूरन भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।

    टीम इंडिया ने 88 रनों से जीता मैच

    टीम इंडिया ने 88 रनों से जीता मैच

    इस बीच शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer) और रोवमन पॉवेल (Rovman Powell) ने पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन वे भी नाकामयाब रहे, पॉवेल 12 गेंदों में 9 रन बनाकर धीमी पारी खेलकर आउट हुए। हेटमायर ने 35 गेंदों में 56 रन बनाए। लेकिन उनको दूसरे छोर से किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। अंत में विंडीज टीम अपने निर्धारित 20 ओवर खेले बिना ही सिर्फ 100 रन पर सिमट गई और टीम इंडिया ने 88 रनों से मुकाबले को अपने नाम किया।

    इस मैच में भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने निर्णायक भूमिका निभाई है। अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने क्रमश: 3, 4 और 3 विकेट अपने खाते में जोड़ा। इस जीत के साथ ही मेहमान भारत ने 4-1 से टी20 सीरीज अपने कब्जे में कर ली है।

  • IND vs WI: श्रेयस अय्यर की शानदार पारी के बल पर भारत ने बनाए 188 रन, अय्यर की धमाकेदार वापसी ने फैंस को बनाया दीवाना

    श्रेयस अय्यरः  भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आए रही हैं। इस सीरीज में भारत 3-1  से आगे चल रही हैं। सीरीज का आखिरी मैच आज 7 अगस्त को अमेरिका के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क (CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK) में भारतीय समय रात 8 बजे से खेला जा रहा हैं। आज रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) भारत की कप्तानी करने मैदान पर उतरे हैं।

    हार्दिक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) के 64 रनों की शानदार पारी के दम से 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए हैं।

    श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी से भारत को दी मजबूती

    श्रेयस अय्यर

    भारतीय टीम आज वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पांचवें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आई। भारत ने 189 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज की टीम को दिया हैं। आज भारत की ओर से श्रेयस ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली। श्रेयस ने 40 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्को की मदद से शानदार पारी खेली। पिछले कुछ मैचों से श्रेयस अय्यर खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे थे।

    श्रेयस वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार नजर आए थे। लेकिन टी20 में श्रेयस का खराब फॉर्म उनका पीछा नहीं छोड़ रहा था। श्रेयस अय्यर खराब फॉर्म के चलते सीरीत के पिछले मैच में ड्राप किए गए थे।

    आज के मैच में श्रेयस अय्यर ओपनिंग की पोजिशिन पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। आज की पारी ने श्रेयस को काफी ज्यादा आत्मविश्वास दिया होगा। श्रेयस अय्यर भारत के तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं जिन्होने तेजी से टी20 में 1000 रन पूरे किए हैं।  फैंस ने भी श्रेयस की शानदार पारी की खूब तारीफ की हैं।

    यहां देखें ट्वीट

    https://twitter.com/ayusha_rohitian/status/1556299415740387328?s=20&t=1UbsVmD_KksCrvGdMjkGgA

    https://twitter.com/RajanyaTweets/status/1556309539225448448?s=20&t=1UbsVmD_KksCrvGdMjkGgA

    https://twitter.com/shrey_ms41/status/1556303825174028290?s=20&t=1UbsVmD_KksCrvGdMjkGgA

  • श्रेयस अय्यर पर जल्द कुछ फैसला ले सकते हैं भारतीय टीम के सेलेक्टर, अंतिम 2 मैचों पर टिकी हैं निगाहें

    भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी मे ही T20 विश्व कप जीतने पर नजर गड़ाए हुए है, टीम के हर एक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर सेलेक्टर और कोच की नजर बनी हुई है, ऐसे मे श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन को भी सेलेक्टर बारीकी से परख रहे है, और हो सकता है इंडिया बनाम वेस्टइंडीज सीरीज श्रेयस अय्यर के लिए आख़िरी मौका ही हो. क्योंकि आगामी विश्व कप मे सेलेक्टर थोड़ी सी भी चूक करने के मूड मे नहीं है.

    यह सीरीज करेंगी श्रेयस का फैसला

    भारत वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेली जा रही सीरीज मे अभी 2-1 से आगे है, भारत की वर्तमान टीम में जिस एक खिलाड़ी पर सभी की नजर बनी हुई है, वह श्रेयस अय्यर है. हालांकि दीपक हुड्डा ने मौकों का जमकर फायदा उठाया है, और ऐसे में मिडिल आर्डर में श्रेयस अय्यर को अपनी जगह बनाने मे काफ़ी मुश्किल होती दिख रही है.

    एशिया कप के लिए केएल राहुल और विराट कोहली की टीम में वापसी तो तय ही मानी जा रही है. ऐसे मे श्रेयस अय्यर को बाहर बैठना पड़ सकता है. उन्होंने अब तक के तीन मैचों में शून्य, 11 और 24 रन बनाए हैं जो काफी निराशाजनक प्रदर्शन है और वह तेज गेंदबाजों की उठती गेंदों के सामने भी जूझते नजर आ रहे है.

    श्रेयस अय्यर के लिए होगा मुश्किल

    जब से पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के कोच बने हैं, तब से सभी खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर मिला है की वह अपना शानदार प्रदर्शन दिखा सके, लेकिन श्रेयस अय्यर वनडे की तरह T20 में भी अच्छी फॉर्म बनाकर नहीं रख पाए है और बार बार फ्लॉफ साबित हो रहे हैं.

    राहुल द्रविड़ ने पिछले ढाई महीनों में अय्यर को 9 T20 मैचों में खेलने का मौका दिया है, लेकिन श्रेयस अय्यर को पहले 10 ओवरों में खेलने का अवसर मिलने के बावजूद भी वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके यहॉ तक की वह एक बार भी अर्धशतक नहीं लगा पाए बना पाए है. ऐसे मे सेलेक्टर उनके ऊपर आने वाले कुछ दिनों मे फैसला ले सकते है.

    अगर श्रेयस अय्यर को आखिरी दो मैचों मे खेलने का अवसर मिलता है, तो उनके पास बड़ा स्कोर बनाकर, शानदार प्रदर्शन करने का मौका है, इसके अलावा उनके पास और कोई विकल्प नहीं बचा है.

    read more: KL Rahul की बढ़ी परेशानी इस खिलाड़ी को उनके इस खास जगह पर दिया जा सकता है खास मौका, जानिए पूरा मामला

  • ASIA CUP 2022: भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी जो एशिया कप में नहीं डिजर्व करते जगह, लेकिन फिर भी मैनेजमेंट भरोसा दिखाते हुए देगी मौका

    श्रेयस अय्यरः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लगभग 2 साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा हैं। 27 अगस्त 2022 से यह टूर्नामेंट यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ खेलते हुए नजर आने वाली हैं। भारत पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी।

    एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा अब तक नहीं हुई हैं। आज हम आपको तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें एशिया कप के लिए टीम में मौका मिल सकता हैं लेकिन यह खिलाड़ी टीम में जगह डिजर्व नहीं करते इनकी जगह पर किसी और खिलाड़ी को शामिल किया जाना चाहिए-

    1. श्रेयस अय्यर

    श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) काफी समय से भारत के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसी साल ने श्रेयस ने चोट से उबरने के बाद श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शानदार वापसी की थी। श्रेयस आईपीएल में केकेआर की कप्तानी करते हुए नजर आए। श्रेयस उसके बाद से भारत के हर दौरों का हिस्सा बनें।

    श्रेयस अय्यर साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए, लेकिन तेज गेंदबाजों के आगे उनकी कमजोरी बार-बार उनके आऊट बनने कारण बनती नजर आयी। साऊथ अफ्रीका के बाद इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) में ऐसा हुआ। उसके बाद अभी खेले जा रहे वेस्टइंडीज दौरे के वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर अच्छे नजर आए।

    लेकिन टी20 में वापसी करते ही श्रेयस अय्यर का बुरा दौर वापस से शुरू हो गया। खराब प्रदर्शन के बाद भी टीम उन्हें बैक करती नजर आ रही हैं। श्रेयस को मैनेजमेंट एशिया कप में टीम में जगह देने वाली हैं। श्रेयस को अभी भी अपने कमजोरी के ऊपर काम करने की जरूरत हैं। उनकी जगह पर दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) और संजू सैमसन (SANJU SAMSON) जैसे खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए।

    2. ऋषभ पंत

    ऋषभ पंत (RISHABH PANT) भारत के प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज हैं, ऋषभ वनडे और टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन टी20 में उनका प्रदर्शन आईपीएल 2022 से खराब हैं, जो अब तक ठीक नहीं हो पाया हैं। ऋषभ आते ही चौके-छक्के मारना शुरू कर देते हैं उन्हें क्रिज में समय बिताकर खेलना चाहिए।

    ऋषभ पंत की जगह टी20 टीम में अभी बनते हुए दिखाई नहीं देती। लेकिन मैनेजमेंट उन्हें टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में मौका देगी। मैनेजमेंट चाहे तो संजू सैमसन (SANJU SAMSON) पर भरोसा जता सकती हैं। लेकिन ऋषभ को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए मैनेजमेंट उन्हें तैयार करा चाहती हैं।

    3. हर्षल पटेल

    एशिया कप में तेज गेंदबाज के रूप में हर्षल पटेल (HARSHLA PATEL) को मौका मिलता दिखाई दे रहा हैं। हर्षल आईपीएल में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। लेकिन अभी टीम में अर्शदीप सिंह (ASRSHDEEP SINGH) जैसे खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे हैं। युवा प्रतिभा को अगर बड़े मंच पर मौका मिले तो और अच्छा दिखाने की काबिलियत रखते हैं।

    लेकिन टीम मैनेजमेंट हर्षल के साथ जाते दिखाई देगी। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH), भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR), मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) और हर्षल पटेल ही तेज गेंदबाज के रूप में नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version