ASIA CUP 2022: भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी जो एशिया कप में नहीं डिजर्व करते जगह, लेकिन फिर भी मैनेजमेंट भरोसा दिखाते हुए देगी मौका

By Twinkle Chaturvedi On August 4th, 2022
ASIA CUP 2022: भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी जो एशिया कप में नहीं डिजर्व करते जगह, लेकिन फिर भी मैनेजमेंट भरोसा दिखाते हुए देगी मौका

श्रेयस अय्यरः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लगभग 2 साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा हैं। 27 अगस्त 2022 से यह टूर्नामेंट यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ खेलते हुए नजर आने वाली हैं। भारत पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा अब तक नहीं हुई हैं। आज हम आपको तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें एशिया कप के लिए टीम में मौका मिल सकता हैं लेकिन यह खिलाड़ी टीम में जगह डिजर्व नहीं करते इनकी जगह पर किसी और खिलाड़ी को शामिल किया जाना चाहिए-

1. श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) काफी समय से भारत के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसी साल ने श्रेयस ने चोट से उबरने के बाद श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शानदार वापसी की थी। श्रेयस आईपीएल में केकेआर की कप्तानी करते हुए नजर आए। श्रेयस उसके बाद से भारत के हर दौरों का हिस्सा बनें।

श्रेयस अय्यर साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए, लेकिन तेज गेंदबाजों के आगे उनकी कमजोरी बार-बार उनके आऊट बनने कारण बनती नजर आयी। साऊथ अफ्रीका के बाद इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) में ऐसा हुआ। उसके बाद अभी खेले जा रहे वेस्टइंडीज दौरे के वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर अच्छे नजर आए।

लेकिन टी20 में वापसी करते ही श्रेयस अय्यर का बुरा दौर वापस से शुरू हो गया। खराब प्रदर्शन के बाद भी टीम उन्हें बैक करती नजर आ रही हैं। श्रेयस को मैनेजमेंट एशिया कप में टीम में जगह देने वाली हैं। श्रेयस को अभी भी अपने कमजोरी के ऊपर काम करने की जरूरत हैं। उनकी जगह पर दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) और संजू सैमसन (SANJU SAMSON) जैसे खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए।

2. ऋषभ पंत

ऋषभ पंत (RISHABH PANT) भारत के प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज हैं, ऋषभ वनडे और टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन टी20 में उनका प्रदर्शन आईपीएल 2022 से खराब हैं, जो अब तक ठीक नहीं हो पाया हैं। ऋषभ आते ही चौके-छक्के मारना शुरू कर देते हैं उन्हें क्रिज में समय बिताकर खेलना चाहिए।

ऋषभ पंत की जगह टी20 टीम में अभी बनते हुए दिखाई नहीं देती। लेकिन मैनेजमेंट उन्हें टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में मौका देगी। मैनेजमेंट चाहे तो संजू सैमसन (SANJU SAMSON) पर भरोसा जता सकती हैं। लेकिन ऋषभ को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए मैनेजमेंट उन्हें तैयार करा चाहती हैं।

3. हर्षल पटेल

एशिया कप में तेज गेंदबाज के रूप में हर्षल पटेल (HARSHLA PATEL) को मौका मिलता दिखाई दे रहा हैं। हर्षल आईपीएल में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। लेकिन अभी टीम में अर्शदीप सिंह (ASRSHDEEP SINGH) जैसे खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे हैं। युवा प्रतिभा को अगर बड़े मंच पर मौका मिले तो और अच्छा दिखाने की काबिलियत रखते हैं।

लेकिन टीम मैनेजमेंट हर्षल के साथ जाते दिखाई देगी। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH), भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR), मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) और हर्षल पटेल ही तेज गेंदबाज के रूप में नजर आ रहे हैं।

Tags: ऋषभ पंत, एशिया कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, श्रेयस अय्यर, हर्षस पटेल,
Exit mobile version