श्रेयस अय्यर पर जल्द कुछ फैसला ले सकते हैं भारतीय टीम के सेलेक्टर, अंतिम 2 मैचों पर टिकी हैं निगाहें

By Sameeksha dixit On August 6th, 2022
श्रेयस अय्यर पर जल्द कुछ फैसला ले सकते हैं भारतीय टीम के सेलेक्टर, अंतिम 2 मैचों पर टिकी हैं निगाहें

भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी मे ही T20 विश्व कप जीतने पर नजर गड़ाए हुए है, टीम के हर एक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर सेलेक्टर और कोच की नजर बनी हुई है, ऐसे मे श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन को भी सेलेक्टर बारीकी से परख रहे है, और हो सकता है इंडिया बनाम वेस्टइंडीज सीरीज श्रेयस अय्यर के लिए आख़िरी मौका ही हो. क्योंकि आगामी विश्व कप मे सेलेक्टर थोड़ी सी भी चूक करने के मूड मे नहीं है.

यह सीरीज करेंगी श्रेयस का फैसला

भारत वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेली जा रही सीरीज मे अभी 2-1 से आगे है, भारत की वर्तमान टीम में जिस एक खिलाड़ी पर सभी की नजर बनी हुई है, वह श्रेयस अय्यर है. हालांकि दीपक हुड्डा ने मौकों का जमकर फायदा उठाया है, और ऐसे में मिडिल आर्डर में श्रेयस अय्यर को अपनी जगह बनाने मे काफ़ी मुश्किल होती दिख रही है.

एशिया कप के लिए केएल राहुल और विराट कोहली की टीम में वापसी तो तय ही मानी जा रही है. ऐसे मे श्रेयस अय्यर को बाहर बैठना पड़ सकता है. उन्होंने अब तक के तीन मैचों में शून्य, 11 और 24 रन बनाए हैं जो काफी निराशाजनक प्रदर्शन है और वह तेज गेंदबाजों की उठती गेंदों के सामने भी जूझते नजर आ रहे है.

श्रेयस अय्यर के लिए होगा मुश्किल

जब से पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के कोच बने हैं, तब से सभी खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर मिला है की वह अपना शानदार प्रदर्शन दिखा सके, लेकिन श्रेयस अय्यर वनडे की तरह T20 में भी अच्छी फॉर्म बनाकर नहीं रख पाए है और बार बार फ्लॉफ साबित हो रहे हैं.

राहुल द्रविड़ ने पिछले ढाई महीनों में अय्यर को 9 T20 मैचों में खेलने का मौका दिया है, लेकिन श्रेयस अय्यर को पहले 10 ओवरों में खेलने का अवसर मिलने के बावजूद भी वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके यहॉ तक की वह एक बार भी अर्धशतक नहीं लगा पाए बना पाए है. ऐसे मे सेलेक्टर उनके ऊपर आने वाले कुछ दिनों मे फैसला ले सकते है.

अगर श्रेयस अय्यर को आखिरी दो मैचों मे खेलने का अवसर मिलता है, तो उनके पास बड़ा स्कोर बनाकर, शानदार प्रदर्शन करने का मौका है, इसके अलावा उनके पास और कोई विकल्प नहीं बचा है.

read more: KL Rahul की बढ़ी परेशानी इस खिलाड़ी को उनके इस खास जगह पर दिया जा सकता है खास मौका, जानिए पूरा मामला

Tags: टीम इंडिया, राहुल द्रविड़, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version