T20 WORLD CUP: वो 3 खिलाड़ी जो आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में हुए फेल, तो फिर वर्ल्ड कप से कट जाएगा पत्ता

केएल राहुलः भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) ने आज 12 सितंबर को आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के साथ होने वाले घरेलू सीरीज और आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की घोषणा कर दी हैं। भारतीय टीम को लेकर फैंस से मिले जुले रिएक्शन देखने मिल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) की वापसी टीम को मजबूती दे रही हैं।
लेकिन कुछ खिलाड़ियों के टीम का ना होने से टीम में थोड़ी स्थिरता की कमी नजर आ रही हैं। आज हम आपको 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो टी20 वर्ल्ड कप से कभी भी बाहर हो सकते हैं। अगर उन खिलाड़ियों को टीम से बाहर होने से बचना हैं तो फिर उन्हें आगामी आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में प्रदर्शन अच्छा रखना होगा। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-
1. दिनेश कार्तिक
भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) अपनी वापसी के बाद भारतीय टीम में चमकते दिखे हैं। दिनेश कार्तिक भारत के हर अंतराष्ट्रीय टी20 सीरीज का हिस्सा बनते हुए नजर आए हैं। एशिया कप 2022 में उनका चयन हुआ था। लेकिन दिनेश कार्तिक सिर्फ एक मैच में ही विकेटकीपिंग करते हुए नजर आए और पूरे एशिया कप के टूर्नामेंट नमें उन्होने सिर्फ एक ही गेंद खेली हैं।
जिसे बड़े टूर्नामेंट में कार्तिक के प्रदर्शन को आंकना काफी ज्यादा मुश्किल हैं। कार्तिक आस्ट्रेलिया, साऊथ अफ्रीका और टी20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा हैं। अगर कार्तिक को टी20 वर्ल्ड कप के प्लेइंग 11 में और टीम में अपनी जगह बनाए रखनी हो तो उन्हें आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ मिले मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा।
2. केएल राहुल
भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल (KL RAHUL) ने जब से चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी की हैं। तब से ही उनके लिए चीजें अच्छी नहीं हैं। हालांकि उनको टीम से बाहर रखना एक बेवकूफी जरूर लगती हैं। लेकिन उनका शांत बल्ला बार-बार सवाल खड़े कर रहा हैं। एशिया कप 2022 के दौरान भी भारत के लिए ओपन करते हुए वह कुछ कमाल नहीं दिखा पाए।
जिसके बाद वर्ल्ड कप में उनको देखकर फैंस भड़कते हुए नजर आए हैं। लेकिन वर्ल्ड कप से पहले केएल राहुल के पास आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज हैं। अगर केएल राहुल यहां अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहते हैं तो फिर केएल राहुल आलोचकों के मुंह पर ताला मार देंगे। जिससे वो टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह सुनिश्चित रख पाएंगे।
3. अर्शदीप सिंह
भारतीय युवा खिलाड़ी अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) एशिया कप 2022 का हिस्सा बने थे। इस पूरे एशिया कप में हमने अर्शदीप का शानदार प्रदर्शन पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ आखिरी ओवरों में देखा हैं। दबाव भरे पल में अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी काबिलेतारीफ हैं। लेकिन अब अर्शदीप को टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए हर एक पल पर अच्छा प्रदर्शन दिखाना होगा।
मोहम्मद शमी को स्टैंडबॉय में देखकर फैंस का दिमाग काफी ज्यादा खराब हैं। लोगो का कहना हैं अर्शदीप की जगह पर शमी को जगह मिलनी थी। अर्शदीप को आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा। नहीं तो मोहम्मद शमी और दीपक चाहर उन्हें रिप्लेस करते हुए नजर आ सकते हैं।
Tags: अर्शदीप सिंह, केएल राहुल, टी20 वर्ल्ड कप 2022, दिनेश कार्तिक, भारतीय क्रिकेट टीम,