जसप्रीत बुमराहः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 की शुरूआत भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 23 अक्टूबर से पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाफ करने वाली हैं। भारत इससे पहले 4 वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आने वाली हैं। भारत ने आज अपना पहला वॉर्मअप मैच वेस्टर्न आस्ट्रेलिया (WESTERN AUSTRALIA) के साथ खेला हैं, जिसमें भारत ने 13 रनों से जीत हासिल की हैं।
भारत ने अब तक जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की हैं। लेकिन अब बुमराह के रिप्लेसमेंट घोषणा करने की तारीख सामने आ गई हैं। आइए आपको बताते हैं कब बीसीसीआई (BCCI) बड़ा फैसला लेते हुए नजर आएगी।
13 अक्टूबर को होगी जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट की घोषणा
जसप्रीत बुमराह JASPRIT BUMRAH) एशिया कप 2022 से चोटिल होकर बाहर हुए थे लेकिन उन्होने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चोट से वापसी करते हुए वापसी की थी लेकिन बुमराह सिर्फ 2 मैच खेलकर वापस से चोटिल हो गए। जिसके चलते उन्हें टी20 वर्ल्ड कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट छोड़ना पड़ रहा हैं। भारतीय टीम इस वक्त आस्ट्रेलिया पहुंच कर अभ्यास करना शुरू कर चुकी हैं।
भारत इस वक्त जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के बिना अभ्यास तरते हुए नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार बीसीसीआई अब 13 अक्टूबर को रिप्लेसमेंट की घोषणा करते हुए दिखाई देगी। क्योंकि 15 अक्टूबर को आईसीसी को फाइनल नामों की सूची जानी हैं। इसलिए बीसीसीआई 13 अक्टूबर को ही रिप्लेसमेंट की घोषणा करते हुए नजर आएगी। इसी 13 तारीख को भारत का दूसरा वॉ़र्मअप मैच भी खेला जाएगा।
मोहम्मद शमी हो सकते हैं रिप्लेसमेंट
जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के लिए कई सारे खिलाड़ियों के नाम सामने आते दिखे हैं जिनमें मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर शामिल हैं। मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) को आस्ट्रेलिया की पिचों का अच्छा खासा अनुभव हैं और तो और आईपीएल 2022 में भी शमी अच्छे नजर आए हैं। शमी को आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका मिला था।
शमी कोरोना के चलते टीम से बाहर हो गए थे। मोहम्मद शमी अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और अभ्यास करते हुए भी नजर आ रहे हैं। अगर मोहम्मद शमी नेट्स में अच्छे नजर आते हैं तो वह आस्ट्रेलिया जाने के लिए परी तरह से तैयार हैं। इस वक्त जो नाम सबसे ज्यादा सामने आ रहा हैं वह शमी का ही हैं। इसलिए मोहम्मद शमी ही बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर नजर आ सकते हैं।
