मोहम्मद शमी का इस दिन होगा एनसीए में फिटनेस टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया इन खिलाड़ियो के साथ होंगे रवाना

By cricket writer On October 8th, 2022
मोहम्मद शमी का इस दिन होगा एनसीए में फिटनेस टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया इन खिलाड़ियो के साथ होंगे रवाना

अपनी चोट के चलते भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के शानदार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के बाहर हो जाने के बाद से टीम की चिंता बढ़ गई है. बुमराह के विकल्प के रूप में इस घातक गेंदबाज को टीम में जगह मिल सकती है. इसके साथ बुमराह का विकल्प जल्द ही ऑस्ट्रेलिया (Australia) में आयोजित होने वाले टी20 विश्वकप (T20 World Cup) के लिए उड़ान भर सकता है.

इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम में जगह

मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में बुमराह की जगर मिल सकता है चांस

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये भारतीय क्रिकेट टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह मिल सकती है. हालांकि मोहम्मद शमी को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी फिटनेस में सुधार हो रहा है. अगर समय रहते मोहम्मद शमी फिट हो जाते है तो उन्हें टीम में जगह मिल सकती है. हाल में ही इस तेज गेंदबाज को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया था. हालांकि अभी तक मोहम्मद शमी स्टैंड बाई के रूप में टीम मे शामिल है.

मोहम्मद शमी बन सकते हैं बेहतर विक्लप

मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में बुमराह की जगर मिल सकता है चांस

मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) टीम इंडिया के लिये जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं. खासतौर से डेथ स्पेल में शमी की बॉलिंग टीम के लिये फायदेमंद साबित हो सकती है. इसके साथ शमी पावर प्ले में बेहतरीन गेंदबाजी करते है. शमी के टी20 रिकॉर्ड्स पर नजर डाले तो 17 टी20 मैचों में 9.55 की इकॉनमी के साथ 18 विकेट लेने में सफल रहे है. अब ये देखना मजेदार रहेगा कि टीम इंडिया में क्या मोहम्मद शमी को जगह मिलती है, या फिर किसी और गेंदबाज को, फिलहाल इस बात का मेन निर्णय चयनकर्ता ही करेंगे.

इसे भी देखें: Mohammed Shami को कोविड होने से परेशान लोग, रैप के अंदाज में खिलाड़ी ने दिया हेल्थ अपडेट, वीडियो हुआ वायरल

Tags: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी,
Exit mobile version