IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक! निकले विराट कोहली से भी आगे, दर्ज़ किया अपने नाम यह ख़ास रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को भले ही पहले वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इस मैच में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का बल्ला जमकर बोला। इस स्टार बल्लेबाज ने अपनी पारी के दम पर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) को भी पछाड़ दिया है।
श्रेयस अय्यर अय्यर बीते रात साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने मैदान पर आये। उन्होंने 37 गेंदों में तूफानी 50 रन रन बनाए जिसमें आठ चौके शामिल थे। उन्होंने 135.14 के स्ट्राइक से यह रन बनाए। इस पारी की वजह से श्रेयस अय्यर विराट कोहली से भी आगे निकल गए है।
श्रेयस अय्यर अब करियर की पहली 28 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा 50+ पारियां खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक उनकी 13वीं 50+ पारी है। उनके साथ नवजोत सिंह सिद्धु भी पहले नंबर पर हैं।
श्रेयस अय्यर पहले इस मामले में दूसरे स्थान पर थे। अब दूसरे नंबर पर विराट कोहली और शिखर धवन का नाम है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पहली 28 वनडे पारियों में 10-10 अर्धशतकीय पारी खेली हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भले ही श्रेयस अय्यर को टीम में न चुना गया हो लेकिन वनडे में उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक से पहले उऩ्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रमश: 80,54,63 और 44 रन की पारी खेली थी। पिछली पांच वनडे पारियों मे उन्होंने कुल 291 रन बनाए हैं।
Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, श्रेयस अय्यर,