टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को इंग्लैंड (ENGLAND) से 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी हैं जिसके बाद फैंस का गुस्सा शांत लेने का नाम नहीं ले रहा हैं। फैंस बीसीसीआई (BCCI) के चयन पर लगातार सवाल उठाते हुए खिलाड़ियों की जमकर आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टीम भारत आने के लिए रवाना हो चुकी हैं।
भारत को जिस तरीके से हार झेलनी पड़ी हैं वह आसानी से किसी के दिमाग से भी हटने वाला नहीं हैं। गलतियों से ही इंसान आगे बढ़ता हैं आज हम आपको भारत की बैकअप प्लेइंग 11 से मिलवाने वाले हैं, जो वर्ल्ड कप जीतने की काबिलियत रखती हैं। आइए आपको युवाओं से भरी शानदार प्लेइंग 11 से मिलवाते हैं-
पृथ्वी शॉ और ईशान किशन करते ओपनिंग
भारत की ओपनिंग जोड़ी पूरे टी20 वर्ल्ड कप के दौरान फ्लॉप नजर आई हैं भारत को एक बैकप ओपनर ना लेके जाना बहुत नुकसान दे गया हैं। भारत की ओपनिंग के लिए सबसे शानदार पृथ्वी शॉ (PRITHIVI SHAW) और ईशान किशन (ISHAN KISHAN) नजर आते हैं। ईशान किशन तो पिछले साल वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आए थे लेकिन उन्हें इस बार बाहर का रास्ता देखने पड़ा। पृथ्वी शॉ जो लगातार शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं उन्हें बीसीसीआई नजरअंदाज करते हुए नजर आ रही हैं।
पृथ्वी ने हर घरेलू ट्रॉफी में बल्ले से आग बरसाया हैं। अगर भारत इन दोनों की जोड़ी के साथ मैदान में उतरती तो हर पावरप्ले भारत का होता। तीसरे नंबर पर हम रजत पाटिदार (RAJAT PATIDAR) को रखेंगे वह भी घरेलू क्रिकेट में शानदार नजर आए हैं। चौथे नंबर पर हम श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) को मौका देंगे जो इस वर्ल्ड कप टीम में रिजर्व खिलाड़ी थे।
संजू सैमसन संभालते मिडिल ऑर्डर
संजू सैमसन (SANJU SAMSON) को हमें टी20 वर्ल्ड कप की बैकअप प्लेइंग 11 में कप्तान का दर्जा दते हैं। संजू जिस तरह से घरेलू और इंडिया-ए की कप्तानी करते हुए नजर आए हैं व ह काबिलेतारीफ हैं एक ओर से संजू ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की भी शानदार कप्तानी की हैं। संजू आस्ट्रेलिया की पिचों पर कहर बरपाते हुए नजर आ सकते थे।
इसी के साथ हम ऑलराऊंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुदंर (WASINGTON SUNDAR) और वेंक्टेश अय्यर (VENKATESH IYER) को मिडिल ऑर्डर संभालने की जिम्मेदारी देते हैं। दोनों ही वक्त आने पर गेंद से विकेटो और बल्ले से रन बरसा सकते हैं। वाशिंगटन सुदंर को आस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव भी हैं। साल 2019-20 में भारत जब आस्ट्रेलिया दौरे पर आई थी तब सुंदर टीम के प्रमुख स्पिनरों में से एक थे।
सिराज और बिश्नोई की शानदार गेंदबाजी अटैक
रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) जिनको टीम में क्यों नहीं लिया गया यह सबकी समझ से बाहर हैं, बिश्नोई ने एशिया कप 2022 में एक मैच खेलकर शानदार खेल दिखाया था लेकिन उसके बाद उन्हें टी20 में मौका ही नहीं दिया गया। रवि बिश्नोई टी20 वर्ल्ड कप की टीम में रिजर्व खिलाड़ी में शामिल थे लेकिन अभी उन्हें हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका नहीं दिया गया हैं।
इस वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी समस्या भारत की गेंदबाजी ही बनी हैं। मोहम्मद सिराज (MOH. SIRAJ), कुलदीप सेन (KULDEEP SEN) और उमरान मलिक (UMRAN MALIK) यह व तेज गेंदबाज हैं जो 150 की स्पीड से गेंदबाजी कर विरोधियों को पटखनी देने की हिम्मत रखते हैं। उमरान और कुलदीप ने लगातार घरेलू क्रिकेट में दम दिखाया हैं।
यह भी पढ़े- टीम इंडिया की हार के बाद बोले वीरेंद्र सहवाग, भारत के गेंदबाज और बल्लेबाज मैच में बिना किसी रणनीति के आए नजर
टी20 वर्ल्ड कप की भारत की बैकअप प्लेइंग 11
ईशान किशन, पृथ्वी शॉ, रजत पाटिदार, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), वेंक्टेश अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई।
