Tag: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

  • WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच का फाइनल, नहीं देने होंगे 1 भी रूपया ऐसे देखें फ्री में लाइव

    WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच का फाइनल, नहीं देने होंगे 1 भी रूपया ऐसे देखें फ्री में लाइव

    WTC Final 2023: आईपीएल का फाइनल खत्म हो चुका है. अब WTC फाइनल को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है. ये फाइनल 7 जून से शुरू होने जा रहा है. जिसके लिए टीम इंडिया का पहला जत्था जा चुका है. पहले जत्थे के साथ राहुल द्रविड़ भी जा चुके हैं. बाकी प्लेयर भी धीरे-धीरे लंदन पहुँच रहे हैं. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को आप फ्री में भी देख सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.

    WTC Final 2023 में टीम इंडिया के धुरंधर भिड़ने के लिए हैं तैयार

    बता दें की, विराट कोहली, पुजारा समेत कई अहम प्लेयर्स पहले ही इंग्लैंड पहुंचकर मैदान में जमकर इस मैच के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं. कप्तान रोहित शर्मा भी इंग्लैंड पहुँच गए हैं. फाइनल मैच (WTC Final 2023) के लिए सभी खिलाड़ी बहुत उत्सुक हैं.

    आईपीएल में कमाल करने वाले राजस्थान रॉयल्स के शानदार प्लेयर यशस्वी जायसवाल भी लंदन पहुँच गए हैं और प्रैक्टिस करते हुए उनका विडियो सामने आया है. इसी के साथ सोशल मीडिया पर सूर्य कुमार यादव और शुभमन गिल ने भी अपनी तस्वीरें शेयर की थी.

    यहाँ होने वाला है फाइनल मैच

    बता दें की, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2023) के लिए आईसीसी ने एक रूल बनाया है कि यह फाइनल हमेशा न्यूट्रल वेन्यू पर होगा. इसी के साथ आप कैसे फाइनल देख सकते हैं इसका भी एलान हो गया है. बताया जा रहा है की, सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, तो वहीं भारत में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप पर होगा.

    भारतीय टीम का भी एलान कर दिया गया है. बता दें की, फाइनल में रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, इशान किशन (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट. इसके अलावा  स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं.

     

    ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: आईपीएल में धूम मचाने वाले इन 4 युवा खिलाड़ियो की लग गई लॉटरी, टीम इंडिया के साथ जायेंगे इंग्लैंड

  • IPL 2023 से बाहर हुए KL Rahul, इस सीजन बाहर होने वाले बने 16वें खिलाड़ी, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

    IPL 2023 से बाहर हुए KL Rahul, इस सीजन बाहर होने वाले बने 16वें खिलाड़ी, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) कुछ खास नहीं रहा, इस सीजन में कई खिलाड़ियों के चोट लगने की खबरें सामने आ चुकी है। जिसकी वजह से कई दिग्गज खिलाड़ियों को आईपीएल (IPL) से बाहर भी होना पड़ा है। इस लिस्ट में लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि केएल राहुल (KL Rahul) आईपीएल (IPL) से बाहर होने वाले 16वें एक खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें चोट लगी थी जिसकी वजह से आईपीएल (IPL) से उन्हें बाहर होना पड़ा है। केएल राहुल (KL Rahul) आरसीबी (RCB) के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद न केवल आईपीएल बल्कि वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर हो गए हैं।

    IPL 2023 से बाहर हो गए कप्तान KL Rahul, लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा तगड़ा झटका, प्लेऑफ की उम्मीदों पर लगा झटका

    IPL 2023 से बाहर हुए KL Rahul

    खबरों के अनुसार केएल राहुल के पैर में खिंचाव आ गया था, ऐसे में उन्हें चोट से उबरने में थोड़ा और समय लगेगा, जिसकी वजह से अब उनको आईपीएल और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर कर दिया गया है। हालांकि केएल राहुल की जगह लखनऊ सुपर जाइंट्स में करुण नायर को टिम में जोड़ा है। लेकिन यहां पर सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के तीन तीन खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के नाम जो इस साल सीजन आईपीएल से बाहर हो चुके हैं।

    IPL से बाहर हुए ये खिलाड़ी

    — जसप्रीत बुमराह, जॉय रिचर्डसन ( मुंबई इंडियंस)
    — मुकेश चौधरी, काइल जेमिसन (चेन्नई सुपर किंग्स)
    — विल जैक्स, रजत पाटीदार, रीस टॉप्ले (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू)
    — ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स)
    — केन विलियमसन (गुजरात टाइटंस)
    — जॉनी बेयरस्टो (पंजाब किंग्स)
    — श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स)
    — प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेड मैकॉय (राजस्थान रॉयल्स)
    — मोहसिन खान, केएल राहुल, जयदेव उनादकट (लखनऊ सुपरजाइटंस)

  • टी20 और वनडे के बाद अब टीम इंडिया टेस्ट में भी बन सकती हैं नंबर 1, आईसीसी ट्रॉफी के भी करीब जायेगी रोहित शर्मा की टीम

    टी20 और वनडे के बाद अब टीम इंडिया टेस्ट में भी बन सकती हैं नंबर 1, आईसीसी ट्रॉफी के भी करीब जायेगी रोहित शर्मा की टीम

    टीम इंडिया वनडे मैच में नंबर वन बन चुकी है। अगर टीम इंडिया के खिलाड़ी वनडे सीरीज के साथ ही टी20 सीरीज जीत जाते हैं, तो टी20 सीरीज में नंबर वन टीम बनकर सामने आ सकते हैं। अगले महीने टीम को ऑस्ट्रेलिया के साथ टी20 सीरीज में जीत हासिल करनी होगी। तभी ये खिताब टीम इंडिया को हासिल होगा।

    ऐसे बनेगी नंबर वन टीम

    भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया को जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के साथ भी जीत हासिल करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ भारत को मेजबानी टीम की तरह चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है, अगर टीम इंडिया इसे जीत जाती है तो टी20 मैच में दुनिया की नंबर वन टीम बन जाएगी।

    दरअसल, नंबर एक स्थान पर आस्ट्रेलिया टीम काबिज है जिसके 126 रेटिंग अंक है। आस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर भारतीय टीम मौजूद हैं। जिसके 115 अंक है। दोनों टीमों के बीच अंतर बहुत ज्यादा है लेकिन भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतकर इस अंतर को कम कर सकती है साथ ही भारतीय टीम रैकिंग में नंबर 1 का ताज भी हासिल कर सकती है।

    फाइनल में पहुंच सकती है ये टीम

    अगर इंडिया ये मैच जीतेगी तो नंबर वन बन जाएगी लेकिन इस सीरीज से तय होगा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली टीमें कौन सी हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में इस समय अंक तालिका में पहले स्थान पर आस्ट्रेलिया की टीम है, टीम ऑस्ट्रेलिया ने लगभग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके बाद दूसरे स्थान पर भारतीय टीम है,  तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमशः श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की टीमें हैं। आपको बता दें कि बाकि 6 टीमें इस रेस से बाहर हो चुकी हैं। अगर टीम इंडिया ये सीरीज जीतेगी, तो फाइनल में शामिल हो जाएगी।