आईपीएल 2023 (IPL 2023) कुछ खास नहीं रहा, इस सीजन में कई खिलाड़ियों के चोट लगने की खबरें सामने आ चुकी है। जिसकी वजह से कई दिग्गज खिलाड़ियों को आईपीएल (IPL) से बाहर भी होना पड़ा है। इस लिस्ट में लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि केएल राहुल (KL Rahul) आईपीएल (IPL) से बाहर होने वाले 16वें एक खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें चोट लगी थी जिसकी वजह से आईपीएल (IPL) से उन्हें बाहर होना पड़ा है। केएल राहुल (KL Rahul) आरसीबी (RCB) के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद न केवल आईपीएल बल्कि वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर हो गए हैं।
IPL 2023 से बाहर हुए KL Rahul
खबरों के अनुसार केएल राहुल के पैर में खिंचाव आ गया था, ऐसे में उन्हें चोट से उबरने में थोड़ा और समय लगेगा, जिसकी वजह से अब उनको आईपीएल और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर कर दिया गया है। हालांकि केएल राहुल की जगह लखनऊ सुपर जाइंट्स में करुण नायर को टिम में जोड़ा है। लेकिन यहां पर सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के तीन तीन खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के नाम जो इस साल सीजन आईपीएल से बाहर हो चुके हैं।
IPL से बाहर हुए ये खिलाड़ी
— जसप्रीत बुमराह, जॉय रिचर्डसन ( मुंबई इंडियंस)
— मुकेश चौधरी, काइल जेमिसन (चेन्नई सुपर किंग्स)
— विल जैक्स, रजत पाटीदार, रीस टॉप्ले (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू)
— ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स)
— केन विलियमसन (गुजरात टाइटंस)
— जॉनी बेयरस्टो (पंजाब किंग्स)
— श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स)
— प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेड मैकॉय (राजस्थान रॉयल्स)
— मोहसिन खान, केएल राहुल, जयदेव उनादकट (लखनऊ सुपरजाइटंस)
