Tag: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

  • Virat Kohli ने IPL 2023 में बनाया महारिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा भी नहीं कर पाए ये कारनामा

    Virat Kohli ने IPL 2023 में बनाया महारिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा भी नहीं कर पाए ये कारनामा

    भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में शतक जड़ दिया है। दरअसल बात यह है कि गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेला गया। इस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) के मैच में तबाही मचाते हुए शतक ठोक दिया।

    विराट कोहली (Virat Kohli) के आईपीएल करियर का यह छठा शतक था और उन्होंने 63 गेंदों में 100 रनों की पारी खेलते हुए तबाही मचा दी। विराट कोहली (Virat Kohli) के इस अंदाज और इस शानदार पारी की चारों तरफ चर्चा हो रही है। विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस उनकी शानदार शतक से काफी ज्यादा खुश हैं।

    IPL 2023: Virat Kohli के फैंस के लिए आई बुरी खबर, 15 साल के करियर में हुआ पहली बार ऐसा

    Virat Kohli ने आईपीएल में बनाया महारिकॉर्ड

    विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 12 चौके और 4 छक्के ठोक दिए। आपको बता दें कि यह आईपीएल के इतिहास का विराट कोहली का सबसे बड़ा शतक और सबसे बड़ा रिकॉर्ड बताया जा रहा है। आईपीएल के इतिहास में सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा जैसे कई दिग्गज क्रिकेटरों ने भी अपने करियर में इतना बड़ा महारिकॉर्ड अपने नाम नहीं किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में यह महारिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

    गौरतलब है कि, विराट कोहली ने पूरे 4 साल बाद आईपीएल में शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने साल 2019 में आईपीएल में शतक लगाया था। यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में खेला गया था। विराट कोहली इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में 6 शतक जड़े हैं।

    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक

    1. विराट कोहली (भारत) – 6 शतक

    2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 6 शतक

    3. जोस बटलर (इंग्लैंड) – 5 शतक

    4. केएल राहुल (भारत) – 4 शतक

    5. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 4 शतक

    6. शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) – 4 शतक

    IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

    1. विराट कोहली (भारत) – 7162 रन

    2. शिखर धवन (भारत) – 6600 रन

    3. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 6311 रन

    4. रोहित शर्मा (भारत) – 6136 रन

    5. सुरेश रैना (भारत) – 5528 रन

    6. एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) – 5162 रन

    7. महेंद्र सिंह धोनी (भारत) – 5076 रन

  • Faf du Plessis ने आईपीएल में किया ऐसा कमाल, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स के इस खास क्लब में हुए शामिल

    Faf du Plessis ने आईपीएल में किया ऐसा कमाल, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स के इस खास क्लब में हुए शामिल

    Faf du Plessis: आईपीएल का 60वां मैच में रॉयल्स चैलेंजर बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में RCB ने शानदार जीत हासिल की थी. वैसे तो अब RCB के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब सिर्फ तीन मैच और जीतने हैं. आरसीबी के कप्तान फॉफ ने आईपीएल में अब अपने नाम नया इतिहास कर लिया है. आइए आपको बताते है की उन्होंने क्या इतिहास रचा है.

    Faf du Plessis ने रचा इतिहास, इस क्लब में बनाई अपनी जगह

    मिली जानकारी के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के कप्तान और शानदार प्लेयर फाफ ने इतिहास रच दिया है. आरसीबी के कप्तान फॉफ ने आईपीएल में 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वह इस लीग में 4 हजार रन पूरे करने वाले 15वें खिलाड़ी बने हैं. बता दें की, आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ियों में अब फाफ का नाम शामिल हो गया है. फाफ डु प्लेसिस इस सीजन कमाल की फॉर्म में हैं. उन्होंने महज 12 मैचों में 631 रन बनाए हैं.

    फॉफ अब डेविड वॉर्नर, एबी डिविलियर्स के क्लब में शामिल हो गए हैं

    वैसे तो अब फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे कर लिए हैं. उनसे पहले डेविड वॉर्नर, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने ही सिर्फ ऐसा किया था. ये हैं वो विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

    आईपीएल में 4 हजार रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी

    डेविड वॉर्नर- 6265
    एबी डिविलियर्स- 5162
    क्रिस गेल- 4965
    फॉफ डु प्लेसिस- 4034

    जानकारी के लिए बता दें की, फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने अपने 128वें आईपीएल मैच में यह उपलब्धि हासिल की है. आईपीएल की अगर पॉइंट टेबल की बात करें तो इस वक़्त RCB नंबर पांच पर काबिज़ है.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023, MI vs RCB: ग्लेन मैक्सवेल ने मारा ऐसा छक्का जिसे देखकर उड़ गए सभी के होश, आंखो को नहीं होगा यकीन

  • IPL 2023: Mohammed Shami ने तोड़ी KKR की कमर, इस साल IPL में कर डाला ये कारनामा, पूरा किया अपना शतक

    IPL 2023: Mohammed Shami ने तोड़ी KKR की कमर, इस साल IPL में कर डाला ये कारनामा, पूरा किया अपना शतक

    बीते दिन यानी शनिवार को आईपीएल (IPL) टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच दमदार मुकाबला देखने को मिला। इस दौरान गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को 7 विकेट से मात दी। इसके बाद गुजरात की टीम पॉइंट टेबल में फिर से पहले नंबर पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि टॉस जीतकर सबसे पहले गेंदबाजी करने पहुंची। गुजरात की टीम ने कोलकाता को 179 रन से आगे नहीं बढ़ने दिया। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट भी लिए।

    Mohammed Shami को कोविड होने से परेशान लोग, रैप के अंदाज में खिलाड़ी ने दिया हेल्थ अपडेट, वीडियो हुआ वायरल

    Mohammed Shami ने फेंकी डॉट बॉल

    इसके जवाब में हार्दिक पांड्या की टीम ने 18वें ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल किया। वहीं मोहम्मद शमी ने जगदीशन नारायण, शार्दुल ठाकुर और आंद्रे रसेल को आउट करके केकेआर के बैटिंग ऑर्डर की कमर भी तोड़ दी। मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 12 गेंद ऐसी फेकी जिस पर बल्लेबाज रन नहीं बना सका। सिर्फ इतना ही नहीं आपको बता दें कि मोहम्मद शमी दूसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल 2023 में 100 डॉट बॉल फेंकी है।

    Mohammed Shami के अलावा इन दिग्गजों के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

    गौरतलब है कि, मोहम्मद शमी से पहले यह काम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टीम मोहम्मद सिराज कर चुके हैं। आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने के मामले में केकेआर टीम के वरूण चक्रवर्ती तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा अर्शदीप सिंह 69 और भुवनेश्वर कुमार के 67 डॉट बॉल फेंक चुके हैं। अगर हम बात करें मोहम्मद शमी की तो उन्होंने इस साल आईपीएल में 8 मैच खेले हैं और 8 मैचों में 13 विकेट भी ले चुके हैं।

  • World Test Championship से पहले टीम इंडिया को लगा एक और बड़ा झटका, इस तेज गेंदबाज के चोटिल होने की आई खबर

    World Test Championship से पहले टीम इंडिया को लगा एक और बड़ा झटका, इस तेज गेंदबाज के चोटिल होने की आई खबर

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग के बाद आने वाले दिनों में भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship)में भाग लेना है। लेकिन इसी बीच भारतीय टीम के लिए एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि, सोमवार यानी बीते दिन मशहूर क्रिकेटर के एल राहुल (KL Rahul) आईपीएल (IPL) मैच के दौरान चोटिल हो गए। तो वहीं अब एक और गेंदबाज के चोटिल होने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि, स्टार गेंदबाज जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) के चोटिल होने की खबर आई है।

    India Cricket Schedule: आईसीसी ने अगले 5 सालों के लिए ऐलान किया FTP, टीम इंडिया खेलेगी 777 इंटरनेशनल मैच, जानिए पूरी डिटेल्स

    World Test Championship से पहले टीम इंडिया को झटका

    आईपीएल में लखनऊ सुपर जॉइंट्स के लिए खेल रहे तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को एक दिन पहले कंधे में ही चोट लगी थी। आईपीएल प्रसारकों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लखनऊ में मैच के दौरान एलएसजी के नेट प्रैक्टिस का फुटेज शेयर किया है। इस फुटेज के साथ ही इस खबर का खुलासा हुआ है।

    तेज गेंदबाज Jaydev Unadkat के चोटिल होने की खबर

    वीडियो में देखा जा सकता है कि नेट पर प्रैक्टिस के दौरान ही जयदेव उनादकट का हाथ फिसला और उनके कंधे में चोट लग गई है। हालांकि चोट लगते ही टीम फिजियो ने जयदेव उनादकट की तुरंत आइस पैक्स से मदद की। लेकिन आपको बता दें कि, एलएसजी ने अभी तक चोट पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

    ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद ही जयदेव उनादकट डब्ल्यूटीसी में हिस्सा ले पाए। अगर जयदेव उनादकट डब्ल्यूटीसी फाइनल से बाहर हो जाते हैं तो यह तय है कि, भारतीय टीम को बड़ा झटका लगेगा। क्योंकि एक अन्य तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी चोट लगी थी। उमेश यादव को कोलकाता नाइट राइडर्स के आखिरी मैच में चोट के कारण हो चुके थे।

    अगर हम बात करें टीम इंडिया के बाकी तेज गेंदबाज की तो इसमें मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर है। हालांकि अब आने वाले दिनों में देखते हैं क्या होता है।

  • IPL 2023: लखनऊ में बाउंड्री लाइन पार कर Virat Kohli से मिलने पहुंचा फैन, वीडियो देखकर गौतम गंभीर को लगेगा बहुत बुरा

    IPL 2023: लखनऊ में बाउंड्री लाइन पार कर Virat Kohli से मिलने पहुंचा फैन, वीडियो देखकर गौतम गंभीर को लगेगा बहुत बुरा

    इन दिनों क्रिकेट का सबसे बड़ा त्यौहार इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2023 (IPL 2023) चल रहा है। बीते दिन यानी सोमवार को आईपीएल (IPL) का पहला मैच खेला गया, जिसमे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने लखनऊ की टीम को 18 रनों से हरा दिया। इसी बीच अब विराट कोहली (Virat Kohli) एक खास वजह से सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि, विराट कोहली (Virat Kohli) ने कल के मैच में काफी अच्छी पारी खेली थी।

    Virat Kohli, Gautam Gambhir और Naveen पर IPL का बड़ा एक्शन, करोड़ो का भरना पड़ेगा अब जुर्माना

    Virat Kohli से मिलने पहुंचा फैन

    इसी दौरान उन्होंने अपने एक फैन को सबसे बड़ा गिफ्ट देकर उसे खुश कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, लखनऊ की पारी के दौरान एक फैन मैदान में कूद गया और इस दौरान विराट कोहली के पैर छूने लगा। लेकिन इसी दौरान विराट कोहली ने जो किया उसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बल्लेबाज विराट कोहली बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहे थे और तभी विराट कोहली को देखकर लोग जोर-जोर से कोहली के नारे लगा रहे थे।

    Virat Kohli ने फैन को लगाया गले

    इसी बीच एक फैन मैदान में कूदा और कोहली से मिलने पहुंच गया। वो कोहली से मिलते ही उनके घुटनों पर बैठ गया और उनके पैर छूने की कोशिश करने लगा, यह सब देख विराट कोहली भे हैरान हो गए और उन्होंने अपने फैन को उठाया और उससे बातचीत की, गले भी लगाया। सोशल मीडिया पर विराट कोहली का ये फैन मोमेंट जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, विराट कोहली का पैर छूने और उनके गले लगाने के बाद फैन उछलते कूदते वापस स्टैंड में लौट गया। सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो सामने आते ही लोग विराट कोहली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

  • IPL 2023: Ravi Bishnoi की गेंद पर आउट होते ही Glenn Maxwell ने दी गाली, क्रिकेट के मैदान में खोया आपा, देखें वीडियो

    IPL 2023: Ravi Bishnoi की गेंद पर आउट होते ही Glenn Maxwell ने दी गाली, क्रिकेट के मैदान में खोया आपा, देखें वीडियो

    इन दिनों क्रिकेट का सबसे बड़ा त्यौहार आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 चल रहा है। जहां बीते दिन यानी सोमवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आपको बता दें कि ये मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इसी दौरान बेंगलुरु को तीसरा झटका ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के रूप में मिला। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) आउट होने के बाद गुस्से में दिखाई दिए और उन्होंने गंदी गालियां भी दी हैं।

    Ravi Bishnoi की गेंद पर आउट हुए Glenn Maxwell

    बता दें कि, लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहले टॉस जीतकर फाफ डु प्लेसिस ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बेंगलुरु की टीम को सबसे पहले झटका विराट कोहली की तरफ से मिला, वह इसमें महज 31 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अनुज रावत 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए ग्लेन मैक्सवेल आए और वह भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। 5 गेंदों में उन्होंने महज 4 रन बनाकर ही पवेलियन लौटे। बता दें कि 12.4 ओवर के दौरान रवि बिश्नोई गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को गेंद फेंकी जिस पर वो रिवर्स शॉर्ट खेलना चाहते थे लेकिन वो इससे चूक जाते हैं।

    Glenn Maxwell ने दी गाली

    जिसके बाद एंपायर उन्हें आउट करार देते हैं, लेकिन वह रिव्यू के लिए जाते हैं। एंपायर की वजह से लखनऊ के पक्ष में फैसला जाता है, जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल को गुस्सा आ जाता है और वो गुस्से में गालियां भी देते हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने गुस्से में आकर गालियां भी दी हैं।

  • IPL 2023: KL RAHUL के चोटिल होते ही चमकी इस दिग्गज की किस्मत, लखनऊ ने फौरान बना दिया अपना नया कप्तान

    IPL 2023: KL RAHUL के चोटिल होते ही चमकी इस दिग्गज की किस्मत, लखनऊ ने फौरान बना दिया अपना नया कप्तान

    इन दिनों आईपीएल 2023 चल रहा है, जिसका 43वां मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Super Giants) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला गया। आपको बता दें कि, लखनऊ की टीम की कप्तानी होनहार क्रिकेटर के एल राहुल (KL Rahul) कर रहे हैं। लेकिन अब इसी बीच के एल राहुल (KL Rahul) को लेकर एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। आपको बता दें कि लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान के एल राहुल (KL Rahul) बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं और इसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है।

    शादी के सिर्फ 5 दिनों के बाद ही सुनील शेट्टी ने केएल राहुल को दामाद मानने से किया इंकार, कहा- KL RAHUL ….

    KL Rahul हुए घायल

    दरअसल बात यह है कि के एल राहुल का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले चोटिल होना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक सबसे बड़ा झटका है। बता दें कि, आईपीएल मैच में आरसीबी की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही थी और इसी दौरान दूसरे ही ओवर में फील्डिंग के दौरान के एल राहुल चोटिल हो गए।

    KL Rahul को मैच के दौरान लगी चोट

    लखनऊ के लिए दूसरा ओवर मार्क्स स्टोइनिस गेंदबाजी कर रहे थे। फाफ डु प्लेसिस ने इस ओवर के अंतिम बॉल पर शानदार कवर ड्राइव खेली, जिस पर के एल राहुल गेंद को रोकने के लिए पीछे भागे, लेकिन इसी बीच वह मैदान में ही गिर पड़े। मैदान पर चोट के चलते राहुल कराहते नजर आ रहे हैं। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस खबर के बाद फैंस भी काफी ज्यादा निराश हैं। के एल राहुल के चोट लगने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि, वह शायद ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भाग ले पाए।

  • नजीबुल्लाह जादरान पर ये 3 IPL टीमें ऑक्शन में लगा सकती है बड़ा दांव, IPL 2023 में करेंगी पैसों की बारिश

    नजीबुल्लाह जादरान पर ये 3 IPL टीमें ऑक्शन में लगा सकती है बड़ा दांव, IPL 2023 में करेंगी पैसों की बारिश

    IPL: इन दिनों एशिया कप खेला जा रहा है जिसमें 6 टीमों ने हिस्सा लिया है। अफगानिस्तान टीम इन दिनों एशिया कप में धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। अफगानिस्तान टीम का पहला मैच 27 को श्रीलंका के खिलाफ खेला गया था। जिसमें अफगानिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को करारी हार का सामना कराया था।

    उसके बाद अफगानिस्तान का दूसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया जिसमें अफगानिस्तान टीम ने बांग्लादेश टीम को 7 विकेट से करारी मात दे दी है और सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस दौरान विस्फोटक बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान ने शानदार प्रदर्शन किया है और अफगानी टीम को इस मुकाम तक पहुंचाया है।

    17 गेंदों पर नजीबुल्लाह जादरान ने 43 रनों की शानदार पारी खेली इस दौरान इन्होंने एक चौका और 6 गगनचुंबी छक्के भी लगाए हैं। इनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अब आईपीएल फ्रेंचाइजी की तीन टीमें इन पर 2023 में बड़ा दांव खेलने वाली है। नजीबुल्लाह जादरान के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए IPL 2023 में ऐसी टीमें इन पर पैसों की बारिश करेंगी। आइए जानते हैं आखिर में कौन-कौन सी टीमें हैं…

    राजस्थान रॉयल्स

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL की शानदार टीम राजस्थान रॉयल्स इस वक्त कमाल का प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। राजस्थान रॉयल्स टीम ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था इस दौरान युज़वेंद्र चहल और जोस बटलर ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया था। लेकिन अगर सभी टीमों में मिलाया जाए तो आज भी राजस्थान रॉयल्स का नाम कमजोर टीम में आता है।

    राजस्थान रॉयल्स के पास से तीन खिलाड़ियों के अलावा कोई भरोसेमंद खिलाड़ी नहीं है। इसी के चलते आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स मेगा नीलामी के दौरान नजीबुल्लाह जादरान पर भरपूर पैसा लूट आने वाली है अगर इस टीम में या खिलाड़ी शामिल हो जाता है तो मजबूती टीम मानी जाएगी।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का भी नाम आता है। शानदार बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान को आईपीएल 2023 (IPL 2023) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शामिल करने की पूरी कोशिश करेगी। हालांकि आईपीएल 2022 में इस टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने तहलका मचा दिया था। हालांकि आरसीबी टीम ने बाएं हाथ के बल्लेबाजों को कुछ अच्छे तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाए। इसीलिए आगामी सीजन के लिए आरसीबी अफगानिस्तान के इस धाकड़ बल्लेबाज को खरीदने की भरपूर कोशिश करेगी।

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    आईपीएल (IPL) में दो बार खिताब जीत चुकी शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2022 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए अंक तालिका में सातवें स्थान पर खिसक गई थी। इस दौरान मिडिल ऑर्डर में आंद्रे रसेल ने कुछ शानदार प्रदर्शन नहीं किया था अब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान को टीम में शामिल करने की पूरी कोशिश करेगी। आने वाले सीजन के लिए इस धाकड़ खिलाड़ी पर भरपूर पैसा लूट आएगी।

    Read More-SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच कांटे की टक्कर मुकाबले में कौन बजाएगा जीत का बिगुल?, जानें क्या कहती हैं पिच रिपोर्ट

  • IPL फ्रेंचाइजी से इन 5 खिलाड़ियों की बुरी तरह हो चुकी है लड़ाई, छोड़ दी थी टीमें, जानिए इस लिस्ट में किस -किस खिलाड़ी का नाम शामिल

    IPL फ्रेंचाइजी से इन 5 खिलाड़ियों की बुरी तरह हो चुकी है लड़ाई, छोड़ दी थी टीमें, जानिए इस लिस्ट में किस -किस खिलाड़ी का नाम शामिल

    आईपीएल (IPL ) फ्रेंचाइजी में दुनिया भर के खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं। इन खिलाड़ियों को करोड़ों की कीमत में खरीदा जाता है और हर खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश करता है। आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी में अपनी टीम से झगड़ा कर लिया और आज वह कड़े दुश्मन बन चुके हैं। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपनी ही टीम से झगड़ा कर लिया है।

    सुरेश रैना और चेन्नई सुपर किंग्स

    सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं साल 2020 में सुरेश रैना की कुछ पर्सनल दिक्कत के चलते यह मैच नहीं खेल पाए थे। जिसके बाद लोगों ने अंदाजा लगाया था कि चेन्नई सुपरकिंग्स सुरेश रैना के बीच कुछ अनबन हो गई है। हालांकि 2021 में इन्होंने फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नजर आए थे। लेकिन 2022 में फिर से इन्हें आईपीएल फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था।

    डेविड वॉर्नर और सनराइजर्स हैदराबाद

    2021 में डेविड वार्नर ने चार पांच मैच हारने के बाद सनराइजर हैदराबाद ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया था। यह सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कप्तानी करते हुए नजर आते थे काफी समय तक ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने हैदराबाद की तरफ से खेला था।जब उन्हें कप्तानी से हटाया गया तो उसके बाद 2022 में मैं दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया।

    क्रिस गेल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    क्रिस गेल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु

    क्रिस गेल 2011 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे थे। इस दौरान उन्होंने 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उसके बाद 2017 में उन्होंने 9 पारियों में सिर्फ 200 रन ही बनाए थे। इसके बाद इन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया और यह काफी निराश हो गए।

    रविंद्र जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स

    रविंद्र जड़ेजा
    2022 में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। हालांकि उनकी टीम घटिया प्रदर्शन कर रही थी जिसके बाद उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी दोबारा संभाल ली। जिसके बाद जडेजा ने इंस्टाग्राम से चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ी सभी तस्वीरें सभी पोस्ट हटा दिए थे। हालांकि उन्होंने यह कहा था कि टीम और उनके बीच सब सही है।

    सौरव गांगुली और कोलकाता नाइट राइडर्स

    भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी आईपीएल में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आए थे सौरव गांगुली आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते नजर आए थे उन्होंने कप्तानी भी संभाली थी। हालांकि कई बार इस टीम को हार का सामना करना पड़ा तीसरे सीजन में एक बार फिर से कप्तान बनाया गया था लेकिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

    Read More-IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, यह ऑलराऊंडर खिलाड़ी हो सकता हैं दौरे से बाहर

  • इन 5 गेंदबाजों ने IPL के इतिहास में संभाली है तीन नंबर पर बल्लेबाजी की कमान, लिस्ट है बेहद चौकाने वाली

    इन 5 गेंदबाजों ने IPL के इतिहास में संभाली है तीन नंबर पर बल्लेबाजी की कमान, लिस्ट है बेहद चौकाने वाली

    आईपीएल (IPL) लीग एक ऐसी ली गई जिसने भारत से लेकर अन्य देशों के खिलाड़ी भी बेहद महंगे दामों में खरीदे जाते हैं और यही खिलाड़ी अपनी अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आते हैं। लेकिन कुछ ऐसे पांच गेंदबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में तीन नंबर पर बल्लेबाजी की है और शानदार प्रदर्शन भी किया है। अभी आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से गेंदबाज आर अश्विन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आए थे। इससे पहले कई ऐसे गेंदबाज हो चुके हैं जिन्होंने तीन नंबर पर गेंदबाजी की है आइए जानते हैं ।इन पांच गेंदबाजों के बारे में…

    पीयूष चावला ( कोलकाता नाइट राइडर्स)

    पीयूष चावला (कोलकाता नाइट राइडर्स)

    इस लिस्ट में पीयूष चावला का भी नाम आता है पीयूष चावला ने आईपीएल के इतिहास में तीन नंबर पर बल्लेबाजी की थी। आईपीएल 2016 में दिल्ली के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने मैच खेला था जिसमें उन्हें 187 रनों का लक्ष्य मिला था गंभीर के आउट होने से रिप्लेसमेंट पर पियूष को तीन नंबर पर भेजा गया था पीयूष ने 5 गेंदों पर 8 रन बनाए थे।

    हरभजन सिंह (मुंबई इंडियंस)

    हरभजन सिंह (मुंबई इंडियंस)

    भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हरभजन सिंह बल्लेबाजी करने में भी माहिर है आईपीएल 2011 में हरभजन सिंह ने केकेआर के खिलाफ 29 गेंदों में 30 रन बनाए थे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। इन्होंने लगभग चार बार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की है।

    सोहेल तनवीर (राजस्थान रॉयल्स)

    सोहेल तनवीर (राजस्थान रॉयल्स)

    पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर आईपीएल 2008 में केकेआर के खिलाफ पहली बार राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से तीसरे नंबर पर उतरे थे। इस दौरान उन्होंने 1 छक्के और एक चौके की मदद से 13 रन बनाए थे।

    अजीत अगरकर कोलकाता (नाइट राइडर्स)

    अजीत अगरकर (कोलकाता नाइट राइडर्स)

    21 केंद्र में अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले अजीत आगरकर बेहद अच्छी तरीके से बल्लेबाजी करते हैं। इन्होंने आईपीएल 2008 में केकेआर की टीम द्वारा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। उन्होंने एक सलामी बल्लेबाज के आउट होने पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी जिसमें उन्होंने 13 गेंदों पर 20 रन बनाए थे। इसके बाद से अर्जित ने कभी भी आईपीएल में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी नहीं की।

    जहीर खान (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

    आईपीएल के ये 3 युवा तेज गेंदबाज जो भविष्य में ले सकते हैं जहीर खान की जगह, बन सकते हैं अगले गेंदबाजी सुपरस्टार

    बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करने वाले आरसीबी द्वारा आईपीएल(IPL) 2011 में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। हालांकि जहीर खान (Zaheer Khan) बिना रन बनाए ही आउट हो गए। इसके अलावा उन्होंने कभी भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी नहीं की। आईपीएल (IPL) में जहीर खान (Zaheer Khan)ने 117 रन बनाए हैं।

    Read More-IND vs ENG: प्लेयर ऑफ द मैच रीस टॉप्ली ने शानदार प्रदर्शन के बाद खोले अपने पत्ते, कहा- ‘सच कहूं तो सभी का…’