Tag: पैट कमिंस

  • IPL 2022, KKR vs MI, STAT: इस मैच में बने 9 बहुत बड़े रिकॉर्ड, ऑलरांउडर पैट कमिंस ने बल्ले से रच दिया एक बहुत बड़ा इतिहास

    IPL 2022, KKR vs MI, STAT: इस मैच में बने 9 बहुत बड़े रिकॉर्ड, ऑलरांउडर पैट कमिंस ने बल्ले से रच दिया एक बहुत बड़ा इतिहास

    एमसीए स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 14वां मैच खेला गया. जिसमें कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने नजर आई. जहाँ श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम ने 20 ओवर में 161 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया. इस मैच में 9 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. पैट कमिंस (PAT CUMMINS) ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर दिया है.

    मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, पैट कमिंस ने बल्ले से रच दिया एक नया इतिहास

    पैट कमिंस ने बल्ले से रच दिया एक नया इतिहास, मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड्स
    KKR vs MI STAT PAT CUMMINS RECORD

    1. कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं. जिसमें 22 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने तो वहीं 8 मैच केकेआर की टीम ने जीता है.

    2. आईपीएल डेब्यू पर सबसे कम उम्र के विदेशी खिलाड़ी
    17Y 11D – मुजीब-उर-रहमान
    17Y 283D – संदीप लामिझाने
    18Y 170D – मिशेल मार्श
    18Y 197D – राशिद खान
    18Y 342D – डेवाल्ड ब्रेविस

    3. सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने आज आईपीएल करियर का 14वां अर्धशतक लगाया है.

    बेबी एबी डिविलियर्स का दिखा जलवा तो वहीं फैंस ने रोहित शर्मा को जमकर किया ट्रोल
    KKR vs MI BABY AB HIT ROHIT TROLL

    4. पैट कमिंस (PAT CUMMINS) ने आज आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया है.

    5. वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) ने आज अपने आईपीएल करियर का 5वां अर्धशतक लगाया है.

    6. आईपीएल के सबसे महंगे ओवर
    37 पी परमेश्वरन बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2011
    37 हर्षल पटेल बनाम सीएसके मुंबई डब्ल्यूएस 2021
    35 डेनियल सैम्स बनाम केकेआर पुणे 2022 *
    33 रवि बोपारा बनाम केकेआर कोलकाता 2010
    33 परविंदर अवाना बनाम सीएसके मुंबई डब्ल्यूएस 2014

    पैट कमिंस का सोशल मीडिया पर चला जादू, डेनियल सैम्स को फैंस ने किया ट्रोल 
    IPL 2022 KKR vs MI PAT CUMMINS

    7. पुणे में आईपीएल खेलों में केकेआर: खेला 7- जीता 7

    8. आईपीएल में सबसे तेज 50 रन
    14 केएल राहुल (KL RAHUL) बनाम डीसी मोहाली 2018
    14 पैट कमिंस बनाम एमआई पुणे 2022 *
    15 यूसुफ पठान बनाम SRH कोलकाता 2014
    15 सुनील नारायण बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2017

    9. पैट कमिंस (PAT CUMMINS) अंतिम 3 पारियां बनाम MI
    33(12)
    53*(36)
    56*(15) — आज

  • IPL 2022, KKR vs MI: पैट कमिंस के बल्ले का तूफान सोशल मीडिया पर भी चला, वहीं डेनियल सैम्स को फैंस ने जमकर किया ट्रोल

    IPL 2022, KKR vs MI: पैट कमिंस के बल्ले का तूफान सोशल मीडिया पर भी चला, वहीं डेनियल सैम्स को फैंस ने जमकर किया ट्रोल

    आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 14वां मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया. जहाँ पर कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और मुंबई इंडियंस की टीमें एक दूसरे के खिलाफ थी. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) ने 20 ओवर में 161 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया. पैट कमिंस (PAT CUMMINS) सोशल मीडिया पर छाए रहे, वहीं डेनियल सैम्स (DANIEL SAMS) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

    पैट कमिंस का सोशल मीडिया पर चला जादू, डेनियल सैम्स को फैंस ने किया ट्रोल

    पैट कमिंस का सोशल मीडिया पर चला जादू, डेनियल सैम्स को फैंस ने किया ट्रोल 
    IPL 2022 KKR vs MI PAT CUMMINS

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के लिए सूर्यकुमार यादव ने 52 रन तो वहीं तिलक वर्मा ने 38 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 161 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 50 रन तो वहीं पैट कमिंस (PAT CUMMINS) ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली.

    जिसके कारण ही केकेआर (KKR) की टीम 5 विकेट से मैच जीत गई. मात्र 15 गेंदो में ही 56 रन बनाने वाले कमिंस का सोशल मीडिया पर जलवा देखने को मिल रहा है. वहीं सबसे खराब गेंदबाजी करने वाले डेनियल सैम्स (DANIEL SAMS) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया है.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/Vaibhav_m85/status/1511760721411194880?s=20&t=vZC_gauna3cgvSAItaZxfg

    https://twitter.com/Harshth93340646/status/1511760694772846594?s=20&t=vZC_gauna3cgvSAItaZxfg

    https://twitter.com/MKansal88/status/1511760669464756227?s=20&t=vZC_gauna3cgvSAItaZxfg

    https://twitter.com/SirDindaTweet/status/1511759973541244930?s=20&t=vZC_gauna3cgvSAItaZxfg

  • IPL 2022, KKR vs MI: पैट कमिंस के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, 5 विकेट से कोलकाता की टीम ने जीता, लगातार तीसरा मुकाबला हारी एमआई

    IPL 2022, KKR vs MI: पैट कमिंस के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, 5 विकेट से कोलकाता की टीम ने जीता, लगातार तीसरा मुकाबला हारी एमआई

    पुणे के एमसीए स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 14वां मैच खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने थी. जहाँ श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम ने 20 ओवर में 161 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया. पैट कमिंस के तूफान में मुंबई इंडियंस उड़ गई.

    मुंबई इंडियंस ने दिया था 162 रनों का लक्ष्य

    पैट कमिंस के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, 5 विकेट से कोलकाता की टीम ने जीता
    IPL 2022 KKR vs MI PAT CUMMINS

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की शुरूआत बेहद खराब रही कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) मात्र 3 रन ही बना सके. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने भी 14 रन ही बनाए. हालांकि बेबी एबी डिविलियर्स के नाम से मशहूर डिवाल्ड ब्रेविस ने 29 रनो की छोटी लेकिन अहम पारी खेली. किरोन पोलॉर्ड ने भी नाबाद 22 रन मात्र 5 गेंदो में बनाए.

    नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे युवा सुपरस्टार सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने 52 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए तिलक वर्मा (TILAK VARMA) ने भी 38 रन बनाए. जिसके कारण मुंबई इंडियंस ने 161 रन बनाए. कोलकाता के लिए पैट कमिंस ने 2 विकेट तो वहीं वरूण चक्रवर्ती और उमेश यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

    पैट कमिंस के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस

    पैट कमिंस के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, 5 विकेट से कोलकाता की टीम ने जीता
    IPL 2022 KKR vs MI PAT CUMMINS

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की शुरूआत अच्छी नहीं रही. अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) जहाँ मात्र 6 रन तो वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर 10 रन जोड़कर ही पवेलियन लौट गए थे. सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) ने 56 रनों की अहम पारी खेली. जहाँ सैम बिलिंग्स ने 17 रन तो वहीं नीतिश राणा ने भी 8 रन ही जोड़ा.

    रसेल भी 11 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. लेकिन अंत में पैट कमिंस (PAT CUMMINS) ने मात्र 15 गेंदो में 56 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 5 विकेट से मैच जीता दिया. जिसके साथ ही मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम लगातार तीसरा मुकाबला हार गई. मुंबई के लिए टाइमल मिल्स (TYMAL MILLS) ने 2 विकेट अपने नाम किया.

  • IPL 2022: कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम को लगा बड़ा झटका, दो बड़े खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे शुरूआती 5 मैच

    IPL 2022: कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम को लगा बड़ा झटका, दो बड़े खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे शुरूआती 5 मैच

    कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के फैंस के लिए बुरी खबर है। टीम के दो शीर्ष खिलाड़ी शुरुआती पांच मैच नहीं खेल पाएंगे। टीम के मेंटॉर डेविड हसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि कौन से 2 खिलाड़ी शुरुआती 5 मैचों का हिस्सा नहीं हाेंगे। उन्होंने बताया है कि दोनों खिलाड़ी पहले 5 मैचों के बाद टीम में शामिल होंगे। दोनों खिलाड़ी इस समय पाकिस्तान (PAKISTAN) के दौरे पर हैं और सीरीज खत्म होने के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स ज्वाइन करेंगें।

    कोलकाता नाईट राइडर्स ने ऑक्शन में खर्च किए थे 9.75 करोड़

    कोलकाता नाईट राइडर्स

    कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने पैट कमिंस (PAT CUMMINS) को आक्शन में 5.25 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत में खरीदा था वहीं आरोन फिंंच (AARON FINCH) को एलेक्स हेल्स (ALEX HELS) की जगह पर लिया गया है। हेल्स ने बायो बबल की थकान की वजह से आईपीएल (IPL) से नाम वापस ले लिया था। इसके बाद फिंच को 2.00 करोड़ के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया गया था।

    इन दोनों खिलाड़ियों के न आने से टीम का संतुलन बिगड़ गया है। KKR को अपना पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। टीम में दो बड़े खिलाड़ियों की कमी से टीम के मनोविज्ञान पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। डेविड हसी ने बताया है पांच मैचों बाद दोनों खिलाड़ी टीम के कैंप से जुड़ जाएंगें।

     कमजोर नहीं है कोलकाता की विकेटकीपिंग

    डेविड हसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में बताया है कि हम कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की विकेटकीपिंग कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा कि-

    मुझे नहीं लगता कि हमारे पास अच्छे विकेटकीपर-बल्लेबाज नहीं हैं। हमारे पास शेल्डन जैक्सन हैं जो रणजी ट्रॉफी में कमाल फॉर्म में रहे हैं।  वो टीम के साथ काफी समय से जुड़े हुए हैं। हमारे पास सैम बिलिंग्स (SAM BILLING) भी हैं जो इंग्लैंड के लिए विकेटकीपिंग भी करते हैं। अब सपोर्ट स्टाफ की जिम्मेदारी है कि वो खिलाड़ियों से अच्छा प्रदर्शन कैसे लेते हैं। ये एक चिंता की बात है. आप हमेशा अपने बेस्ट खिलाड़ियों को उपलब्ध चाहते हैं लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट ही प्राथमिकता होनी चाहिए। हर क्रिकेटर अपने देश के लिए खेलना चाहता है।’

     

  • PAK vs AUS: पाकिस्तान में हुए बम धमाके के बाद पीसीबी को लग सकता है बड़ा झटका, सीरीज बीच में छोड़ सकता है ऑस्ट्रेलिया

    PAK vs AUS: पाकिस्तान में हुए बम धमाके के बाद पीसीबी को लग सकता है बड़ा झटका, सीरीज बीच में छोड़ सकता है ऑस्ट्रेलिया

    पैट कमिंस (PAT CUMMINS) की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम 24 सालों के बाद पाकिस्तान के दौरे पर आई है. जहाँ पर मौजूदा समय में रावलपिंडी में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन ही रावलपिंडी से कुछ दूरी पर पाकिस्तान में बम धमाका हो गया है. जिसके बाद अब सीरीज को बीच में छोड़कर ऑस्ट्रेलिया की टीम वापस लौट सकती है. वहीं अन्य टीमें भी अब आगे से इस देश में नहीं आना चाहेंगी.

    पाकिस्तान में हुए बम धमाके के बाद पीसीबी को लग सकता है बड़ा झटका

    PAK vs AUS

    ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान में 3 टेस्ट, 3 वनडे और 1 टी20 मैच खेलने के लिए आई है. ऐसे में दौरे के पहले दिन की बम धमाका होना पाकिस्तान के खिलाड़ियो और क्रिकेट फैंस को मुश्किल में डाल सकता है. रावलपिंडी में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जहाँ पर टॉस जीतकर पाकिस्तान टीम (PAKISTAN TEAM) पहले बल्लेबाजी करने उतरी.

    इसी बीच इस मैदान से 200 किलोमीटर दूर पेशावर के एक मस्जिद में बम धमाका हो गया. जहाँ पर अब तक 30 लोगों की मौत हुई है और 50 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद क्रिकेट फैंस को डर सता रहा है कि कहीं ऑस्ट्रेलिया टीम (AUSTRALIA TEAM) ये दौरा बीच में ही छोड़कर वापस ना लौट जाए. जिससे पीसीबी को बहुत बड़ा झटका लग सकता है.

    मस्जिद में हुआ था बड़ा बम धमाका

    AUSTRALIA CRICKET TEAM

    अभी तक इस हमले ही जिम्मेदारी किसी भी आंतकी संगठन ने नहीं लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वाले लोगों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. पेशावर पुलिस के मुताबिक, दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की थी, जिसे रोकने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी.

    इसमें एक पुलिसकर्मी की वहीं मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया. इसके तुरंत बाद मस्जिद में धमाका हुआ. दौरे के पहले इस तरह के धमाके पर ऑस्ट्रेलिया टीम (AUSTRALIA TEAM) विचार कर सकती है और दौरा बीच में छोड़ सकती है.