Tag: पैट कमिंस

  • Steve Smith ने बंदर के साथ खींची फोटो, पैट कमिंस ने कमेंट में कर दी बेइज्जती

    Steve Smith ने बंदर के साथ खींची फोटो, पैट कमिंस ने कमेंट में कर दी बेइज्जती

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाजों में से एक है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का नाम दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में आता है। स्टीव स्मिथ ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को कई मैचों में जीत दिलाई है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की एक फोटो इसमें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आइए जानते इस फोटो के बारे में…

    स्टीव स्मिथ की फोटो हो रही वायरल

    Steve Smith ने बंदर के साथ खींची फोटो, पैट कमिंस ने कमेंट में कर दी बेइज्जती

    आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की एक फोटो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से तहलका मचा रही है। इस वायरल फोटो में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के कंधे पर एक बंदर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने बंदर के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। आपको बता दें कि यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की इस वायरल फोटो पर उनके फैंस ने खूब कमेंट किया है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Steve Smith (@steve_smith49)

    कप्तान पैट कमिंस ने स्टीव स्मिथ की कर दी बेज्जती

    Steve Smith ने बंदर के साथ खींची फोटो, पैट कमिंस ने कमेंट में कर दी बेइज्जती

    आपको बता दें कि आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की वायरल फोटो पर ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने भी कमेंट किया है। पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ मजे लेते हुए अनोखा कमेंट किया है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की पोस्ट पर कप्तान पैट कमिंस ने कमेंट में लिखा है कि,“एक ही आकार का सिर।” ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की वर्तमान कप्तान ने सोशल मीडिया पर बेज्जती कर दी है।

    Read More-ODI Cricket में इन 3 टीमों ने एक ही पारी में लगाए सबसे ज्यादा छक्के, जानिए किन-किन टीमों का नाम शामिल

  • पैट कमिंस ने गेंद को करा दी स्टेडियम के बाहर की सैर, गेंदबाज रह गया हक्का-बक्का, देखें वायरल वीडियो

    पैट कमिंस ने गेंद को करा दी स्टेडियम के बाहर की सैर, गेंदबाज रह गया हक्का-बक्का, देखें वायरल वीडियो

    पैट कमिंसः आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और श्रीलंका (SRILANKA) क्रिकेट टीम के बीच इस वक्त 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज के पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाते हुए श्रीलंका टीम की बैंड ही बजा दी थी। गेंदबाजी और बल्लेबाजी के ऑलराऊंड प्रदर्शन से आस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच 10 विकटों से अपने नाम कर लिया हैं। इस मैच का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं, जिसमें आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (PAT CUMMINS) ने एक पर शॉर्ट मारते हुए उसके सीधा स्टेडियम से ही बाहर फेंक दिया हैं।

    पैट कमिंस गेंद को मारा सीधे स्टेडियम के बाहर

    Cummins continues to push all-round case | cricket.com.au

    आस्ट्रेलिया टीम के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस (PAT CUMMINS) सिर्फ अपनी गेंदबाजी के लिए ही नहीं बल्कि शानदार बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। क्रिकेट की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराऊंडर बनने की होड़ पर पैट कमिंस लगे हुए हैं। आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। जिसमें आस्ट्रेलिया ने 1-0 से बढ़त पहले ही बना ली हैं। इसी टेस्ट मैच का एक विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं जिसमें पैट कमिंस शानदार छक्का मारते हुए दिख रहे हैं।

    कमिंस ने आस्ट्रेलिया की पहली पारी के 69वें ओवर डाल रहे जेफ्री वेंडेसी की गेंद में एक ऐक ऐसा छक्का मारा की गेंद सीधा स्टेडियम के सड़क पर जाकर गिरी। कमिंस के इस शॉर्ट को देखकर गेंदबाज भी हक्का-बक्का रह गया। कमिंस ने इस इनिंग में 18 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। सोशल मीडिया में फैंस  कमिंस के इस गगनचुंबी छक्के की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया में फैंस पैट कमिंस को ही गेंद वापस लाने के लिए कह रहे हैं।

    यहां देखें वीडियो

  • नाथन लियोन ने तोड़ दिया कपिल देव का यह खास रिकॉर्ड, टेस्ट करियर में हासिल कर लिया सबसे बड़ा कीर्तिमान

    नाथन लियोन ने तोड़ दिया कपिल देव का यह खास रिकॉर्ड, टेस्ट करियर में हासिल कर लिया सबसे बड़ा कीर्तिमान

    नाथन लियोनः आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और श्रीलंका (SRILANKA) क्रिकेट टीम के बीच इस वक्त 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज के पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाते हुए श्रीलंका टीम की बैंड ही बजा दी थी। गेंदबाजी और बल्लेबाजी के ऑलराऊंड प्रदर्शन से आस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच 10 विकटों से अपने नाम कर लिया हैं।

    आस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन लियोन (NATHAN LYON) ने पहले मैच की पहली पारी में पहले 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाकर अपनी टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। लियोन ने इस शानदार प्रदर्शन से टेस्ट क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान अपने नाम हासिल कर लिया हैं।

    सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट की सूची में शामिल हुए नाथन लियोन

    Australia's Nathan Lyon humbled by Sachin Tendulkar praise - Sportstar

    श्रीलंका (SRILANKA) के खिलाफ चल रहे टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन लियोन (NATHAN LYON) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबको अपना दीवाना बना दिया हैं। अपने शानदार गेंदबाजी के चलते नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया हैं। नाथन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज बन गए हैं।

    नाथन लियोन ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट चटकाए हैं। इससे उन्होने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 109 टेस्ट मैचों में 436 टेस्ट विकेट अपने नाम कर लिए हैं। और अपने इस कारनामे से नाथन लियोन सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 10वें नंबर पर आ गए हैं।

    नाथन ने भारत के दिग्गज कपिल देव को छोड़ा पीछे

    After successful angioplasty, Kapil Dev tells 1983 WC mates he is eager to play golf | Cricket News – India TV

    नाथन लियोन ने 109 टेस्ट मैच खेलकर 436 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। इस मामलवे में उन्होने भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव (KAPIL DEV), रंगाना हेराथ (RANGANA HERATH) और रिचर्ड हेडली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ अपने नाम बड़ा कारनामा करने में सफल हो गए हैं। कपिल देव ने 131 टेस्ट में 434 तो रंगान हेराथ ने 93 टेस्ट में 433 विकेट अपने नाम किए हैं।

    आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के बारे में बात करें तो आस्ट्रेलिया शानदार खेल दिखा रही हैं। जिस तरह से पहला मैच टीम 10 विकेट से जीती हैं उस हिसाब से टीम आत्मविश्ववास भरी होगी। आस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी टेस्ट चैंपिनशिप 2023 के फाइनल में जगह बनाने के लिए बेजोड़ पूरी कोशिश करती दिख रही हैं।

  • IPL 2022, KKR vs SRH: प्लेऑफ की राह में बने रहने के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स में होगा ये बदलाव, इस दिग्गज की जगह लेगा ये युवा

    IPL 2022, KKR vs SRH: प्लेऑफ की राह में बने रहने के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स में होगा ये बदलाव, इस दिग्गज की जगह लेगा ये युवा

    आईपीएल 2022 के प्लेऑफ (IPL 2022 Playoffs) के लिए अब हर मुकाबला रोमांचक हो गया है। कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच भी एक महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाने वाला है, जो करो या मरो मैच होगा। यह मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस सीजन में दोनों टीमें एक दूसरे से दूसरी बार टकराएंगी। इससे पहले जब दोनों टीमें आमने सामने थी तब सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 7 विकेट मात दी थी।

    कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए प्लेऑफ की उम्मीद ख़त्म?

    इस सीजन में कोलकाता के 12 मैचों में 10 अंक हैं और वह बाहर होने के कगार पर है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम के केवल दो मैच बचे हुए हैं और इनमें जीत से भी वह 14 अंक तक ही पहुंच पाएगी जो कि प्लेऑफ में पहुंचने के लिये पर्याप्त नहीं हो सकते क्योंकि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) 12 मैचों में 14 अंक लेकर शीर्ष चार में बने हुए हैं।

    पैट कमिंस की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

    जहां एक तरफ KKR के स्टार गेंदबाज उमेश यादव के मांसपेशियों के खिचाव के वजह से उनका इस मुकाबले में खेलना लगभग ना के बराबर है। तो दूसरी तरफ पैट कमिंस भी इंजर्ड हो चुके हैं और इस सीजन के बाकी मैचो से भी बाहर हो चुके हैं। ऐसे में KKR के लिए बेहद चिन्ता का विषय है। इनके अलावा अब सुनील नरेन, टिम साउदी और वरुण चक्रवर्ती के अलावा ऑलराउंडर आंद्र रसेल से काफी पर टीम की गेंदबाजी का दारोमदार होगा। पैट कमिंस के बाहर होने के वजह से अब इनके बदले में अनुकूल रॉय को मौका दिया जा सकता है। इस सीजन में अनुकूल 2 मैचों में 1 विकेट ले चुके है।

    कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

    कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), सुनील नरेन, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती, उमेश यादव

  • IPL 2022: केकेआर की टीम को लगा बहुत बड़ा झटका, इस वजह से आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं पैट कमिंस

    IPL 2022: केकेआर की टीम को लगा बहुत बड़ा झटका, इस वजह से आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं पैट कमिंस

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लीग चरण के अंतिम दौर में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR)का प्ले ऑफ तक पहुंचना काफी मुश्किल होता दिख रहा है। टीम ने अब तक इस सीजन में 12 मैच खेले हैं, इनमें टीम को टीम को सिर्फ 5 मैचों में जीत मयस्सर हुई है। अब टीम भाग्य के भरोसे अपने आगे के 2 मैच जीत कर प्ले ऑफ तक पहुंचने की कोशिश में है लेकिन इस बीच कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के लिए एक बुरी खबर आई है। अचानक टीम के स्टार खिलाड़ी पैट कमिंस ने आईपीएल को छोड़ दिया है और वो अब अपने देश के लिए रवाना हो राह है। आइए जानते है इस खिलाड़ी और क्यूं छोड़ा आईपीएल….

    कोलकाता नाईट राइडर्स के इस खिलाड़ी ने छोड़ा आईपीएल

    वैसे तो कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR)का इस सीजन में औसत प्रदर्शन रहा है। टीम के प्लेइंग इलेवन में लगातार बदलाव के कारण टीम शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी काफी पिछड़ गई। इसकी मुख्य वजह टीम के ओपनिंग बल्लेबाजों का न चलना रहा।

    टीम ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर जीत के साथ इस सीजन का आगाज किया था लेकिन लगातार 4 मैच हारने के बाद टीम की निचले पायदान पर ला दिया। अब टीम प्ले ऑफ तक पहुंचने के लिए संघर्षरत है। हालांकि यह सिर्फ अब भाग्य के भरोसे है। इस बीच टीम के स्टार गेंदबाज पैट कमिंस (PAT CUMMINS) ने आईपीएल छोड़ दिया है। वो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर के लिए रवाना हो गए हैं।

    पैट कमिंस ने इंजरी से थे परेशान

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    वैसे तो आईपीएल (IPL) या कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम की ओर से पैट कमिंस की वापसी पर कोई बड़ा बयान तो नहीं आया है लेकिन एक क्रिकेट वेबसाइट के हवाले से खबर है कि पैट कमिंस (PAT CUMMINS) वापस लौट रहे हैं। वो निगल इंजरी से काफी परेशान थे। इस कारण पैट कमिंस ने आईपीएक को छोड़ दिया है।

    बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) टीम को जून में श्रीलंका का दौरा करना है। इसमें ऑस्ट्रेलिया टीम को 3 टी 20 मैच , 5 वनडे व दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरान चोटिल पैट कमिंस (PAT CUMMINS) अपने घर पर आराम करने के बाद श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज में हिस्सा लेंगे। बता दें कि पैट कमिंस ने पिछले मैच में 3 विकेट लिए थे जबकि एक मैच में आईपीएल का सबसे तेज अर्द्धशतक लगाया था।

  • IPL 2022, KKR vs MI: कोलकाता नाईट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा मुकाबले में 52 रनों से हराया, बुमराह की मेहनत गई बेकार

    IPL 2022, KKR vs MI: कोलकाता नाईट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा मुकाबले में 52 रनों से हराया, बुमराह की मेहनत गई बेकार

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 56वां मैच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम आमने-सामने नजर आ रही थी. जिसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद केकेआर (KKR) की टीम ने 20 ओवर में 165 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम नहीं कर पायी और 52 रनों से मैच हार गई.

    कोलकाता नाईट राइडर्स ने दिया था 166 रनों का लक्ष्य

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) ने 43 रनों की बेहद अहम पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) ने भी 25 रन जोड़े. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे नीतीश राणा (NITISH RANA) ने भी आक्रामक अंदाज में 43 रन बनाए. जबकि अंत में रिंकू सिंह ने भी नाबाद 23 रन बनाए.

    आज कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) , आंद्रे रसेल, शेल्डन जैक्सन बुरी तरह से फेल हुए. जबकि सुनील नरेन, पैट कमिंस और टिम साउथी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए. जिसके कारण केकेआर (KKR) की टीम 20 ओवर में 165 रन ही बना सकी. मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के लिए जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने 5 विकेट को वहीं कुमार कार्तिकेय ने 2 विकेट झटके. डेनियल सैम्स और मुरूगन अश्विन ने 1-1 विकेट झटका.

    मुंबई इंडियंस को मिली सीजन की 9वीं हार

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) जहाँ मात्र 2 रन तो वहीं तिलक वर्मा सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ईशान किशन ने 51 रन बनाकर कुछ देर लड़ाई की, लेकिन वो काफी साबित नहीं हुए. जिसके बाद रमनदीप सिंह ने 12 रन तो वहीं टिम डेविड (TIM DEVID) ने 13 रन ही बनाए.

    डेनियल सैम्स भी सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अंत में किरोन पोलॉर्ड (KIERON POLLARD) ने 15 रन बनाए लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम मैच 52 रनों से हार गई. कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए पैट कमिंस ने 3 विकेट तो वहीं आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) ने 2 विकेट झटके. जिसके कारण ही मुंबई सीजन का 9वां मुकाबला हार गई.

     

     

     

  • IPL 2022, KKR vs MI: पैट कमिंस की आतिशी पारी देख जूही चावला की बेटी जाह्नवी ने भेजा दिल, पोस्ट हो गया वायरल

    IPL 2022, KKR vs MI: पैट कमिंस की आतिशी पारी देख जूही चावला की बेटी जाह्नवी ने भेजा दिल, पोस्ट हो गया वायरल

    कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की सहमालिक जूही चावला (JUHI CHAVLA) की बेटी जाह्नवी महेता (JANHVI MAHETA) अपने इंस्टग्राम पर पैट कमिंस पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।आईपीएल 2022 (IPL 2022)  के 14 वें मैच में पैट कमिंस (PAT COMMINS) की आतिशी पारी ने अभी तक सोशल मीडिया में धूम मचा रखी है। हर कोई 15 गेंद पर 56 रन शानदार पारी की चर्चा करते करते हुए दिखाई दे रहा है। अब  जाह्नवी के पोस्ट को लेकर कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के फैंस पूरी तरह गदगद है।

    पैट कमिंस ने आईपीएल में दूसरा सबसे तेज बनाया है अर्द्धशतक

    पैट कमिंंस

    आईपीएल (IPL) के 14 वें मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने मुंबई  इंडियंस (MI) पर शानदार जीत दर्ज की थी। मैच में मुंबई इंडियंस  (MI) की ओर मुड़ गया था कि इसी दौरान बल्लेबाजी करने आए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (PAT COMMINS) ने धुंआधार बल्लेबाजी कर 3 ओवर में ही मैच का पासा पलट दिया।

    उन्होंने आईपीएल (IPL) में सबसे दूसरा 14 गेंद पर दूसरा अर्द्धशतक जड़ दिया। इससे पहले सबसे तेज अर्द्धशतक लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) के नाम था। उन्होंने भी 14 गेंद पर 51 रन बनाए हैं। पैट कमिंस की इस पारी हर क्रिकेट फैंस के दिल में घर कर गई है। जाह्नवी मेहता (JANHVI MAHETA)  भी पैट कमिंस की इस पारी पर अपने को रोक नहीं पाई हैं। उन्होंने केकेआर (KKR) के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपडेट की है।

    पैट कमिंस को लेकर जाह्नवी मेहता ने कही यह बड़ी बात

    पैट कमिंस की शानदार पारी को लेकर चाह्नवी महेता ने कहा अपने इंस्टग्राम पर पोस्ट अपडेट की। इस पोस्ट को कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR)ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस अब तक एक लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।  जाह्नवी मेहता (JANHVI MAHETA) ने  इंस्टा पर स्टोरी शेयर करते हुए पैट कमिंस की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं बाकी दिन बोल पाऊंगी, बिल्कुल स्तब्ध हूं, केकेआर कृपया मुझे दिल का रिप्लेसमेंट भेजें।’

    बता दें कि जाह्नवी मेहता (JANHVI MAHETA)  इस बार कोलकाता नाईट राइडर्स  (KKR) के ऑक्शन में भी मौजूद थीं। साथ ही  टीम के मालिक शाहरुख खान (SHAHRUKH KHAN) के बेट आर्यन खान (ARYAN KHAN)और सुहाना खान (SUHANA KHAN) भी थे। इस दौरान तीनों की बांडिंग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

  • IPL 2022, KKR vs MI: कोलकाता नाईट राइडर्स ने बैन लगे इस तेज गेंदबाज की कराई वापसी, पहले मैच में ही कर दिया बड़ा कमाल

    IPL 2022, KKR vs MI: कोलकाता नाईट राइडर्स ने बैन लगे इस तेज गेंदबाज की कराई वापसी, पहले मैच में ही कर दिया बड़ा कमाल

    आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन का 14वां मैच कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और मुबंई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में केकेआर (KKR) ने बैन लगे एक तेज गेंदबाज को दोबारा डेब्यू कराया था। पहले मैच में तेज गेंदबाज ने औसत गेंदबाजी की है। उन्होंने 3 ओवर में 6 के औसत से 18 रन दिए हैं।

    बर्थ सार्टिफिकेट में छेड़छाड़ करने के आरोपी थे कोलकाता नाईट राइडर्स के तेज गेंदबाज

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    दरअसल कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने अपनी टीम में कल दो बदलाव किए। ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के आलराउंडर खिलाड़ी पैट कमिंस (PAT CUMMINS) के साथ बैन लगे तेज गेंदबाज रसिक सलाम डार (RASIKH SALAM RAD) की वापसी कराई थी। रसिक सलाम डॉर (RASIKH SALAM DAR) की2 साल के लगे बैन के बाद वापसी हुई थी। इस तेज गेंदबाज पर डेथ ऑफ बर्थ से छेड़छाड़ करने का आरोप था।

    इसके चलते बीसीसीआई (BCCI) ने अंडर 19 से निकाले जाने के साथ  ने दो साल के खेल पर प्रतिबंध लगा दिया था। आईपीएल (IPL) के 14 वें मैच में दोबारा डेब्यू किया है। मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में तेज गेंदबाज ने औसत गेंदबाजी की है। उनको अपने डेब्यू  मैच में  कोई विकेट तो नहीं मिला लेकिन शुरुआती स्पेल में रन बचाने में कामयाब दिखे।

    मुंबई इंडियंस के साथ भी खेल चुके हैं रसिक सलाम

    रसिक सलाम (RASIKH SALAM ) वर्ष 2019 में मुंबई इंडियंस की खोज हुआ थे । इस आईपीएल (IPL) में वो 6 मैच खेले भी थे। उन्होंने आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेला था। इस मैच में रसिक सलाम (RASIKH SALAM) कुछ विशेष नहीं कर पाए थे। उन्होंने 4 ओवर में 42 रन दिए थे।

    इस के बाद उनपर बैन लग गया था। अब तक रसिक सलाम (RASIKH SALAM) ने 6 टी 20 मैच में 53 की औसत से 4 विकेट लिए हैं। 38 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है। उन्होंने फर्स्ट क्लास के 2 मैच में 7 विकेट और लिस्ट ए के 2 मैच में 3 विकेट लिए हैं। इसके साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 40 रन भी बनाए हैं।

     

  • IPL 2022, KKR vs MI: महेला जयवर्धने ने पैट कमिंस को लेकर कही बेहद चौकाने वाली बात, अपनी टीम के खिलाड़ियो पर भड़के

    IPL 2022, KKR vs MI: महेला जयवर्धने ने पैट कमिंस को लेकर कही बेहद चौकाने वाली बात, अपनी टीम के खिलाड़ियो पर भड़के

    मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की के बीच हुए मैच में पैट कमिंंस (PAT COMMINS) की पारी की चर्चा हर ओर है।  फैंस की जुंबा पर बस कमिंस ही नजर आ रहे हैं। अब मुंबई इंडियंस (MI) के कोच महेला जयवर्धने ने भी अपनी टीम को हिदायत दी है कि अब आईपीएल में जीत के लिए पैट कमिंंस फैक्टर को अपनाना होगा। तभी मुंबई इंडियंस (MI) की जीत सुनिश्चत हो पाएगी।

    पैट कमिंस ने बदल दिया 3 ओवर में मैच का परिणाम

    मुंबई इंडियंस (MI) को आईपीएल (IPL) के 14 वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। 12वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए पैट कमिंंस (PAT COMMINS) ने पिच पर पहुंचते ही धुंआधार पारी की शुरुआत की। उन्होंन ने मात्र 14 गेंद में अपना अर्द्धशतक बना कर आईपीएल (IPL) में दूसरा सबसे तेज अर्द्धशतक बनाने का रिकॉड कायम किया। पैट कमिंंस (PAT COMMINS) के 15 गेंद में 56 रन की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)ने 4 ओवर पहले ही मैच जीत लिया, इस जीत के बाद हर ओर क्रिकेट फैंस की जुबां पर बस पैट कमिंस (PAT COMMINS) की ही चर्चा रही।

    मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्द्धने ने कहा हमें भी कमिंस फैक्टर पर चलना होगा

    पैट कमिंंस की शानदार बल्लेबाजी सबके दिगाम में अभी तक घर की हुई है। इस का असर मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्द्धने (MAHELA JAYAWARDHNE) पर भी है। उन्होंने कहा कि-

    “पूरे मैच के दौरान हम मुकाबले में बने हुए थे, लेकिन पिछले कुछ मैच में हम करीबी मैच को जीतने के लिए निर्मम रवैया नहीं अपना पाए। इस तरह की शुरुआत के बाद हमेशा मुश्किल होती है, लेकिन हमें सकारात्मक पक्षों को देखना होगा। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन बस हम मैच को खत्म नहीं कर पा रहे। हमारे पास तीनों मैच में मौका था लेकिन हम मुकाबले को खत्म नहीं कर पाए।

    यह चिंता की बात है, विशेषकर गेंद से हम अंतिम ओवरों में और दबाव के समय उम्मीद के मुताबित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हम योजनाओं को लागू करने में नाकाम रहे इसलिए हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम इसमें सुधार करें।  कमिंस को गेंदबाजी करते हुए मुंबई के गेंदबाजों की रणनीति गलत थी। हम संभवत: कमिंस को सही लेंथ के साथ गेंदबाजी नहीं कर पाए। लेग साइड की बाउंड्री छोटी थी और वह कुछ स्लॉग स्वीप खेलने में सफल रहा।”

  • IPL 2022, KKR vs MI: मैन ऑफ द मैच पैट कमिंस ने बताया बल्लेबाजी में अपनी शानदार सफलता का राज, टीम के बारें में बोली चौकाने वाली बात

    IPL 2022, KKR vs MI: मैन ऑफ द मैच पैट कमिंस ने बताया बल्लेबाजी में अपनी शानदार सफलता का राज, टीम के बारें में बोली चौकाने वाली बात

    एमसीए स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 14वां मैच खेला गया. जिसमें कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने नजर आई. जहाँ श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम ने 20 ओवर में 161 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया. पैट कमिंस ने अपनी सफलता की वजह बताई है.

    पैट कमिंस ने बताई अपनी शानदार बल्लेबाजी के पीछे का राज

    पैट कमिंस ने बताया बल्लेबाजी में अपनी शानदार सफलता का राज
    ipl-2022-kkr-vs-mi PAT CUMMINS M

    केकेआर (KKR) टीम के लिए पहले गेंदबाजी और बाद में बल्लेबाजी के दौरान भी पैट कमिंस (PAT CUMMINS) ने शानदार प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही उन्हें मैन ऑफ द मैच बनाया है. कमिंस अब गेंदबाजी ऑलरांउडर के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं. पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कमिंस ने कहा कि-

    “ मैं अपनी इस पारी से सबसे ज्यादा हैरान हूं. मुझे खुशी है कि मैं इस तरह खेल पाया, मैं सोच रहा था कि अगर गेंद मेरे पाले में आएगी तो मैं जरूर बड़ा हिट मारूँगा. इस सीजन में अपने पहले मैच में ऐसा करना काफी संतोषजनक है. इस दौरान मैं मैदान की छोटी बाउंड्री को हिट करने के बारे में सोच रहा था. मेगा ऑक्शन के बाद मुश्किल बात यह है कि पिछले साल की तुलना में काफी बदलाव हुए हैं. नई प्रतिभाओं को आता देख काफी अच्छा लगता है.”

    कोलकाता नाईट राइडर्स का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से

    पर्पल कैप और ऑरेज कैप की रेस में उमेश यादव और ईशान किशन ने किया बड़ा उलटफेर
    kkr-vs-mi ORANGE CAP PURPLE CAP

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) 3 जीत दर्ज करने वाला पहली टीम बनी है. अब इस टीम का अगला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के खिलाफ होना है. जहाँ पर जीत दर्ज करके टीम अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास करेगी. ये मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. जहाँ पर गेंदबाजी ऑलरांउडर पैट कमिंस (PAT CUMMINS) अपनी लय को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे.