कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के फैंस के लिए बुरी खबर है। टीम के दो शीर्ष खिलाड़ी शुरुआती पांच मैच नहीं खेल पाएंगे। टीम के मेंटॉर डेविड हसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि कौन से 2 खिलाड़ी शुरुआती 5 मैचों का हिस्सा नहीं हाेंगे। उन्होंने बताया है कि दोनों खिलाड़ी पहले 5 मैचों के बाद टीम में शामिल होंगे। दोनों खिलाड़ी इस समय पाकिस्तान (PAKISTAN) के दौरे पर हैं और सीरीज खत्म होने के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स ज्वाइन करेंगें।
कोलकाता नाईट राइडर्स ने ऑक्शन में खर्च किए थे 9.75 करोड़

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने पैट कमिंस (PAT CUMMINS) को आक्शन में 5.25 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत में खरीदा था वहीं आरोन फिंंच (AARON FINCH) को एलेक्स हेल्स (ALEX HELS) की जगह पर लिया गया है। हेल्स ने बायो बबल की थकान की वजह से आईपीएल (IPL) से नाम वापस ले लिया था। इसके बाद फिंच को 2.00 करोड़ के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया गया था।
इन दोनों खिलाड़ियों के न आने से टीम का संतुलन बिगड़ गया है। KKR को अपना पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। टीम में दो बड़े खिलाड़ियों की कमी से टीम के मनोविज्ञान पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। डेविड हसी ने बताया है पांच मैचों बाद दोनों खिलाड़ी टीम के कैंप से जुड़ जाएंगें।
कमजोर नहीं है कोलकाता की विकेटकीपिंग

डेविड हसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में बताया है कि हम कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की विकेटकीपिंग कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा कि-
मुझे नहीं लगता कि हमारे पास अच्छे विकेटकीपर-बल्लेबाज नहीं हैं। हमारे पास शेल्डन जैक्सन हैं जो रणजी ट्रॉफी में कमाल फॉर्म में रहे हैं। वो टीम के साथ काफी समय से जुड़े हुए हैं। हमारे पास सैम बिलिंग्स (SAM BILLING) भी हैं जो इंग्लैंड के लिए विकेटकीपिंग भी करते हैं। अब सपोर्ट स्टाफ की जिम्मेदारी है कि वो खिलाड़ियों से अच्छा प्रदर्शन कैसे लेते हैं। ये एक चिंता की बात है. आप हमेशा अपने बेस्ट खिलाड़ियों को उपलब्ध चाहते हैं लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट ही प्राथमिकता होनी चाहिए। हर क्रिकेटर अपने देश के लिए खेलना चाहता है।’

Leave a Reply