Tag: पंजाब किंग्स

  • IPL 2023, PBKS vs MI: टॉस के दौरान हुआ मजेदार वाकया, रोहित शर्मा ने शिखर धवन से पूछा ये सवाल, सबके उड़ गए होश

    IPL 2023, PBKS vs MI: टॉस के दौरान हुआ मजेदार वाकया, रोहित शर्मा ने शिखर धवन से पूछा ये सवाल, सबके उड़ गए होश

    IPL 2023: आईपीएल का फर्स्ट हाफ खत्म हो चुका है. बीते सीजन में गुजरात की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया था और ट्रॉफी अपने नाम की थी. मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2023 (IPL 2023) का शानदार मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में ऐसा वाकया हुआ जिसके चलते अब रोहित और शिखर का विडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं की आखिर क्यों दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का ये विडियो वायरल हो रहा है.

    IPL 2023 में इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

    मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को मोहाली आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया. वैसे बता दें की, टॉस के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन का एक विडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) में वैसे तो मुंबई इंडियनस की हालत खस्ता लग रही है. इतना ही नहीं बल्कि रोहित शर्मा को उनकी फिटनेस के लिए भी काफी ट्रोल किया जाता रहा है. दरअसल, जब टॉस हुआ तब  हुआ यूं, टॉस के बाद दोनों कप्तानों के बीच मजेदार बातचीत हुई. जिसने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ कर लिया और ये विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

    Rohit Sharma के पक्ष में उछला सिक्का, फिर जो हुआ वो इतिहास बन गया

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) में  रोहित के पक्ष में सिक्का जाने के बाद MI के कप्तान ने धवन से पूछा: “क्या करूं?” इस पर PBKS के कप्तान ने हंसते हुए कहा- “बॉलिंग कर ले.” बाद में भारत की पूर्व महिला टीम की कप्तान अंजुम चोपड़ा द्वारा पूछे जाने पर कि उन्होंने ये फैसला क्यों लिया, रोहित ने मजेदार जवाब दिया है.

    बता दें की, आईपीएल 2023 में अगर पॉइंट टेबल की माने तो गुजरात नंबर वन पर बनी हुई है. वहीं लखनऊ नंबर दो पर. मुंबई टॉप 4 में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं रही है.

     

    ये भी पढ़ें: Shubman Gill ने मारा चौका तो बुरी तरह चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर, क्या आईपीएल से हो जाएंगे बाहर? जानिए फिटनेस अपडेट

  • IPL 2023: KL Rahul ने बढ़ा दी टीम इंडिया की टेंशन, ​कहीं टूट ना जाए WTC में भारतीय टीम का ट्रॉफी जीतने का सपना

    IPL 2023: KL Rahul ने बढ़ा दी टीम इंडिया की टेंशन, ​कहीं टूट ना जाए WTC में भारतीय टीम का ट्रॉफी जीतने का सपना

    इन दिनों देश में आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) चल रहा है। जिसमे टीमों के बीच काफी दिलचस्प मुकाबला भी देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि आईपीएल (IPL 2023) के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 (WTC 2023) का फाइनल मैच खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करना पड़ेगा। जी हां इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी पहले ही कर दिया गया है। ऐसे में टीम इंडिया का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ियों का फार्म में रहना भी काफी ज्यादा जरूरी है। हालांकि अब इसी बीच आपको बता दें कि इस टीम का एक अहम खिलाड़ी आईपीएल 2023 में लगातार फ्लॉप होता दिखाई दे रहा है।

    Athiya Shetty और KL Rahul इस जगह करने वाले हैं शादी! जानिए कौन-कौन होगा शादी में शामिल

    KL Rahul ने बढ़ाई टीम की टेंशन

    जिससे इस खिलाड़ी ने कहीं ना कहीं टीम की टेंशन भी बढ़ा दी है। बता दें कि, यह खिलाड़ी रन बनाने के लिए भी जूझ रहा है और यह कोई और नहीं बल्कि के एल राहुल हैं। आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान के एल राहुल इस सीजन बड़ी पारी खेल में लगातार असफल होते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि, बीते दिन यानी शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में के एल राहुल की टीम ने 20 ओवर में 257 रन बनाकर गेंदबाजों की क्लास लगाई।

    KL Rahul का खराब प्रदर्शन

    लेकिन के एल राहुल इस मैच में 9 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ और सिर्फ 12 रन ही बना पाए। बता दें कि, आई पी एल 2023 में के एल राहुल ने अब तक सिर्फ 8 मैच खेले हैं, इन मैचों में राहुल ने 34.25 की औसत से सिर्फ 274 रन ही बनाए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में के एल राहुल को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाजी टीम में शामिल किया जाएगा।

  • IPL 2023: Marcus Stoinis के फैंस के लिए बुरी खबर, बीच सीजन में ही उनके चोटिल होने से परेशान है लखनऊ सुपर जांयट्स

    IPL 2023: Marcus Stoinis के फैंस के लिए बुरी खबर, बीच सीजन में ही उनके चोटिल होने से परेशान है लखनऊ सुपर जांयट्स

    इन दिनों क्रिकेट का सबसे बड़ा त्यौहार आईपीएल चल रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का बीते दिन यानी 28 अप्रैल को 38वां मैच खेला गया। जिसमे पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच दमदार मुकाबला हुआ। हालांकि आपको बता दें कि, इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने बाजी मार ली। जबकि पंजाब किंग्स मैच हार गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मोहाली में खेला गया था। लेकिन इसी बीच अब केएल राहुल की टीम को लेकर एक बुरी खबर आ रही है। बेहतरीन ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) चोटिल हो गए हैं।

    AUS vs SL: “प्‍लान बस यही था कि मैदान में जाकर …” टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक ठोकने के बाद मार्कस स्टोइनिस ने दिया बड़ा बयान

    Marcus Stoinis हुए चोटिल

    दरअसल बात यह है कि, टीम का एक बड़ा खिलाड़ी चोटिल हो गया है। इस खिलाड़ी की चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है। जिसे सुनने के बाद फैंस को तगड़ा झटका भी लगने वाला है। आपको बता दें कि पंजाब के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया और इसके बेहतरीन ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस चोटिल हो गए हैं। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि उंगली में चोट लगने के बाद मार्कस स्टोइनिस मैदान से बाहर चले गए थे। पूरे मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे।

    Marcus Stoinis की चोट पर अपडेट

    हालांकि अब मत खत्म होने के बाद उनकी इंजरी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मार्कस स्टोइनिस ने मैच खत्म होने के बाद अपनी चोट को लेकर कहा अभी ठीक है। लेकिन सही मायनों में चोट की स्थिति कैसी है इसका पता स्कैन होने के बाद ही पता चलेगा। इसका स्कैन होने के बाद अगर कोई फ्रैक्चर सामने आता है, तो फिर उन्हें कुछ दिन के लिए आईपीएल से बाहर भी होना पड़ सकता है। बता दें कि, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मार्कस स्टोइनिस ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली थी और यह आईपीएल में उनका सबसे अच्छा स्कोर बताया जाता है।

  • IPL 2023: 6,6….जड़कर महेंद्र सिंह धोनी ने चेपॉक में बल्ले से लाया सबसे बड़ा तूफान, फैंस हो गए फिर से माही के दिवाने

    IPL 2023: 6,6….जड़कर महेंद्र सिंह धोनी ने चेपॉक में बल्ले से लाया सबसे बड़ा तूफान, फैंस हो गए फिर से माही के दिवाने

    IPL 2023: आईपीएल का फर्स्ट हाफ खत्म हो चुका है. वैसे कहा जा रहा है की ये कैप्टन कूल धोनी का आखिरी आईपीएल होने वाला है. हालाँकि, इस बात उन्होंने कोई अधिकारिक मुहर नहीं लगाई थी. अब बता दें की, चेन्नई और पंजाब के बीच खेले गए शानदार में मैच में धोनी की पारी देख कर उनके फैंस हैरान रह गए.

    IPL 2023 में धोनी ने खेला शानदार मैच, जानिए पूरी डिटेल्स

    आईपीएल (IPL 2023) शुरू होते ही धोनी के फैंस उनका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. धोनी के मैदान पर आते ही एक अलग चमक आ जाती है. वैसे बता दें की, आईपीएल 2023 का 41वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया.

    बता दें की, आईपीएल 2023 (IPL 2023) का ये मुकाबला बहुत ही दिलचस्प था. इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शानदार पारी से सबको चौंका दिया है. वैसे तो उनके गेम की तारीफ हर कोई करता है लेकिन धोनी ने प्रूव कर दिया है की आज भी वो गेम के लिए फिट एंड फाइन हैं.

    आखिरी ओवर में चला कैप्टन कूल का बल्ला, स्टेडियम में दिखी येलो लहर

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 41 वें मुकाबले में धोनी ने आखिरी ओवर की आखिरी 2 ओवर गेंदों पर बैक टू बैक 2 छक्के ठोक फैंस की चाहत पूरी की है. कैप्टन कूल की इस पारी को देख कर फैंस खुशी से झूम उठे. सभी टीमों ने अभी तक 8-8 मैच खेले हैं. बता दें की, पॉइंट टेबल में अब तक नंबर वन पर गुजरात की टीम बनी हुई है. तो वही दूसरे नंबर पर लखनऊ आ गई है. चेन्नई की अगर बात करे तो वो इस वक़्त चौथे नंबर पर बनी हुई है.

     

    ये भी पढ़ें: Shubman Gill ने मारा चौका तो बुरी तरह चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर, क्या आईपीएल से हो जाएंगे बाहर? जानिए फिटनेस अपडेट

  • IPL 2023: लगातार 2 हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम पर बुरी तरह से भड़के, बताया कहां पर हो रही हैं टीम से गलती

    IPL 2023: लगातार 2 हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम पर बुरी तरह से भड़के, बताया कहां पर हो रही हैं टीम से गलती

    IPL 2023: आईपीएल का बीता मैच पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. जिसमें चेन्नई की कुछ खास परफॉरमेंस नहीं देखने को मिली. चेन्नई वो मैच हार गई. हालाँकि, धोनी का उस मैच में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला था. लेकिन फिर भी चेन्नई वो मैच हार गई थी.

    IPL 2023 के पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा बयान

    आईपीएल (IPL 2023) का फर्स्ट हाफ खत्म हो चुका है. चेन्नई ने अपनी जगह टॉप 4 में बनाई हुई है. पंजाब vs चेन्नई मैच में धोनी की टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद कैप्टन कूल का बड़ा बयान सामने आया है. चेन्नई की हार के धोनी ने कहा है की,

    “ हमें तैयार रहने की जरूरत है कि क्या किया जाना है. आखिरी के कुछ ओवर जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो हम 10-15 और रन बना सकते थे. हमारी गेंदबाजी को कुछ गद्दी की जरूरत थी. धीमे वाले ने पकड़ बनाई. हमारे बल्लेबाज लगातार रन बना रहे हैं. मुझे लगता है कि 200 बराबर था लेकिन हमने दो खराब ओवर फेंके.”

    इतना ही नहीं बल्कि, धोनी ने गेंदबाज़ी को भी दोषी ठहराया. उन्होंने कहा की,

    “हम परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं. हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की. आप उस तरफ हिट नहीं करना चाहते थे. आपको यह देखने की जरूरत है कि समस्या क्या है. निष्पादन या योजना. पथिराना ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की. पहले छह ओवर हम बेहतर कर सकते हैं. किस लाइन में गेंदबाजी करनी है.”

    अब तक इतने मैच जीती है सीएसके

    बता दें की, चेन्नई इस बार आईपीएल (IPL 2023) में ठीक थक प्रदर्शन कर रही है. फर्स्ट हाफ खत्म होने के बाद अब चेन्नई चौथे नंबर पर आ गई है. अगर पॉइंट टेबल की बात करे तो, नंबर वन पर इस वक़्त गुजरात है. इसके अलावा लखनऊ और राजस्थान भी टॉप 4 में बनी हुई हैं.

    काफी वक़्त से ऐसी खबरे आ रही थी की कैप्टन कूल धोनी का ये आखिरी आईपीएल (IPL 2023) होने वाला है. हालांकि, उनकी फिटनेस को देख कर उनके फैंस बार-बार धोनी से अगला सीजन खेलने की भी रिक्वेस्ट कर रहे हैं. बता दें की, इस सीजन में चेन्नई ने अब तक 9 मैच में से 5 में जीत हासिल की है.

     

    ये  भी पढ़ें: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे कैमरुन ग्रीन, टेस्ट मैच में किया था शानदार परफॉर्मेंस

     

     

  • आईपीएल 2023 से पहले पंजाब किंग्स की टीम ने खेला सबसे बड़ा दांव, अब टीम का चैपिंयन बनना बिल्कुल तय

    आईपीएल 2023 से पहले पंजाब किंग्स की टीम ने खेला सबसे बड़ा दांव, अब टीम का चैपिंयन बनना बिल्कुल तय

    आईपीएल 2023 के आयोजन का समय धीरे धीरे नजदीक आता जा रहा है. सभी फ्रेंचाइजियों की इस टूर्नामेंट के किए तैयारियां अपने चरम पर है. इन्हीं में से एक आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों में जुटी हुई है और हाल में टीम में एक नए खिलाड़ी को शामिल किया है जो भारतीय टीम में कई बार अपने धाकड़ प्रदर्शन से अपना जलवा बिखेर चुके हैं.

    ये फ्रेंचाइजी और कोई नहीं बल्कि पंजाब किंग्स हैं जिसने इस खिलाड़ी को अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाने का विचार किया है और खिलाड़ी का टीम में महत्व काफी अहम होने वाला है.

    इस खिलाड़ी को किया शामिल

    आईपीएल 2023 के लिए फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने जिस भारतीय टीम के खिलाड़ी को अपनी स्क्वाड में शामिल करने का विचार किया है वो हैं पूर्व स्पिनर गेंदबाज सुनील जोशी. पंजाब किंग्स ने सुनील जोशी को अपनी टीम ने बतौर स्पिनर कोच शामिल किया है. इस बात की जानकारी देते हुए पंजाब किंग्स खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है.

    इस फ्रेंचाइजी का रह चुके हैं हिस्सा

    भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर गेंदबाज सुनील जोशी का ये पहली बार नहीं है जब वो आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी से जुड़ रहे हैं. उन्होंने साल 2008 आईपीएल में भी आईपीएल खेल चुके हैं. इस सीजन में इन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ बतौर खिलाड़ी खेला था. सुनील जोशी भारतीय टीम की चयन कमिटी के भी सदस्य रह चुके हैं. अब आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स ने इन्हें अपने साथ जोड़ा है ऐसे में यकीनन इनका अनुभव और प्रतिभा पंजाब की टीम को सीजन में खिताब की ओर ले जाएगा.

    पंजाब किंग्स का नया कप्तान

    आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स ने अपनी स्क्वाड में एक और बदलाव किया हैं. ये बदलाव और कुछ नहीं बल्की पंजाब किंग्स का इस सीजन में कप्तान को लेकर किया गया है. जहां फ्रेंचाइजी ने टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल को आईपीएल 2023 के ऑक्शन से पहले रिलीज दिया था. तो अब उनकी जगह आईपीएल 2023 में टीम की कमान शिखर धवन को सौंपी गई है.

    इसी के साथ ही पंजाब की टीम ने इस आगामी सीजन के किया कई नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया है जिनका मौजूदा फॉर्म अच्छा है और जो टीम के लिए किफायती साबित हो सकते हैं. आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में इतिहास में अब तक का सबसे मंहगा खिलाड़ी भी पंजाब किंग्स के द्वारा ही खरीदा गया है. ये खिलाड़ी हैं इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन जिन्हें टीम ने 18 करोड़ में खरीदा है.

  • क्रिस गेल ने मंयक अग्रवाल और पंजाब किंग्स  को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया किस वजह से उन्हें मिला धोखा

    क्रिस गेल ने मंयक अग्रवाल और पंजाब किंग्स को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया किस वजह से उन्हें मिला धोखा

    आईपीएल 2023 को लेकर जहां एक तरफ मिनी ऑक्शन पूरा हो चुका है, वहीं टीम से रिलीज किए खिलाड़ियों को लेकर बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स को लेकर तीखे बोल बोले हैं। उन्होंने मयंक अग्रवाल को रिलीज कर दिया है। जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल करने के लिए मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स की टीम से रिलीज कर दिया गया था। मयंक अग्रवाल को टीम से हटाने को लेकर क्रिस गेल प्रीति जिंटा की टीम पर भड़क गए थे।

    मयंक अग्रवाल को लेकर क्रिस गेल ने कही ये बात

    क्रिस गेल ने मयंक अग्रवाल के लिए कहा कि

    “फ्रेंचाइजी ने मयंक के साथ सही व्यवहार नहीं किया और उन्हें उम्मीद है कि शुक्रवार को होने वाली नीलामी में इस बल्लेबाज को अच्छी राशि में खरीदा जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो मुझे बहुत निराशा होगी क्योंकि वह इतना आक्रामक खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2023 (IPL 2023) में पंजाब द्वारा रिटेन नहीं कराए जाने से खुद मयंक अंदर से काफी हताश होंगे, क्योंकि उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए खुद को काफी तैयार किया था। बदले में फ्रेंचाइजी द्वारा इस तरह का व्यवहार करना काफी निराशाजनक है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि अभी भी टीमें उन पर भरोसा करती हैं और उन्हें अच्छी राशि मिलेगी।”

    पिछले साल थे टीम के कप्तान

    मयंक अग्रवाल पिछले साल पंजाब किंग्स के कप्तान थे। पिछले सीजन में भी उन्होंने अच्छा परफॉर्मेंस दिया था। वह 13 मैचों में 196 रन बना पाए थे। आपको बता दें कि अभी तक पंजाब की टीम एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन साल 2014 में एक बार यह टीम फाइनल में पहुंची थी। यही वजह है कि आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए पंजाब की फ्रेंचाइजी ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है।

  • सैम करन के IPL इतिहास में सबसे मंहगा बिकने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड की फोटो हुई वायरल, हॉटनेस के हो जायेंगे कायल

    सैम करन के IPL इतिहास में सबसे मंहगा बिकने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड की फोटो हुई वायरल, हॉटनेस के हो जायेंगे कायल

    इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी आईपीएल में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम करन आईपीएल मिनी ऑक्शन में सबसे मंहगे खिलाड़ी को तौर पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सैम करन पर पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खिलाड़ी को अपने साथ कर लिया है।

    सैम आईपीएल के अलावा इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, सैम की गर्लफ्रैंड इसाबेला साइमंड्स विलमॉट हैं। आईपीएल मिनी ऑक्शन में वह अपनी गर्लफ्रैंड के साथ बैठे नजर आए जिसके बाद से वह सुर्खियों में हैं।

    3 साल से हैं एक दूसरे के साथ

    सैम करन की गर्लफ्रैंड इसाबेला साइमंड्स विलमॉट 24 साल की हैं। सैम और इसाबेला एक दूसरे को 3 साल से जानते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों फोटो पोस्ट करते हैं और चर्चा में आ जाते हैं। दोनों ने मिनी ऑक्शन 2023 भी साथ बैठकर देखा जिसकी फोटो को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। फैंस उनकी गर्लफ्रैंड की जमकर ताऱीफ सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।

    कौन हैं सैम करन की गर्लफ्रैंड

    सैन करन की गर्लफ्रैंड इसाबेला साइमंड्स विलमॉट ने इंग्लैंड की एक्सटर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वह जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था के लिए काम करती हैं। उनकी गर्लफ्रेंड सोशल मीडिया पर एक इनफ्लुएसर भी है और अक्सर अपनी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करती हैं। उनकी खूबसूरती को लेकर कई बार फैंस उनकी तारीफ भी कर चुके हैं।

    सैम करन को उनकी गर्लफ्रैंड हर बार सपोर्ट करती हैं। दोनों के लिए मिनी ऑक्शन को साथ देखना कोई नई बात नहीं है। आपको बता दें कि इन दोनों कपल को घूमने-फिरने का काफी शौक है और कई मौके पर दोनों कई ट्रिप पर भी नजर आ चुके हैं। इस वक्त सैम करन और उनकी गर्लफ्रेंड आईपीएल 2023 (IPL 2023) का बेसब्री से इंतजार है, जिसमें एक बार फिर यह खिलाड़ी कमाल का खेल दिखाने वाले हैं।

  • IPL 2023: मिनी ऑक्शन के बाद कुछ ऐसी दिखती है पंजाब किंग्स की टीम, सैम करन सहित इन खिलाड़ियो को किया है शामिल

    IPL 2023: मिनी ऑक्शन के बाद कुछ ऐसी दिखती है पंजाब किंग्स की टीम, सैम करन सहित इन खिलाड़ियो को किया है शामिल

    आईपीएल मिनी ऑक्शन में सैम करन को शामिल कर पंजाब किंग्स जीत की दावेदार बन गई है। इस साल आईपीएल में टीम ने अपनी पिछले साल की गलतियों को सुधारते हुए टीम में खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसके अलावा सैम करन को टीम में 18.50 रूपये देकर सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में शामिल किया है।

    तीन साल बाद की पंजाब किंग्स में वापसी

    आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स ने इस बार अपनी टीम दमदार बना ली है। पंजाब किंग्स की टीम में सैम करन को शामिल किया गया है। साथ ही सिंकदर रजा को भी 50 लाख में खरीदकर एक बहुत अच्छी चाल चली है। सिंकदर रजा इस साल बेहतरीन फॉम में चल रहे हैं।

    इन दो विदेशी खिलाड़ियों के अलावा पंजाब ने भारत के कई अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को भी खरीदा है, जिनमें उन्होंने हरप्रीत भाटिया को 40 लाख रूपये में खरीदा। शिवम सिंह, विदाथ करियप्पा और मोहित राठी को 20-20 लाख रुपये में खरीदा है।

    कुछ ऐसा है पंजाब किंग्स टीम का पूरा स्क्वॉड

    पंजाब किंग्स की टीम में सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा, शाहरुख खान, शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, राज अंगद बावा, नाथन एलिस, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, सिकंदर रजा, भानुका राजपक्षे, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायडे, विधवत कावेरप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह, बलतेज सिंह, जितेश शर्मा शामिल हैं।

    इस बार आईपीएल का मिनी ऑक्शन केरल के कोच्चि में हुआ, जिसमें आईपीएल की हर टीम ने अच्छे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए जान लगा दी। आईपीएल में 16वें सीजन में नीलामी के लिए 86 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई हालांकि शार्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की संख्या 405 रही थी। भारत की ओर से लीग में 273 खिलाड़ी इस सीजन में आईपीएल का हिस्सा होंगे। वहीं, 203 विदेशी खिलाड़ी भी टीम में शामिल किए गए थे।

    इस लिस्ट में महंगे खिलाड़ियों में इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स और सैम करन का नाम शामिल है, इन पर तो आईपीएल टीमें पानी की तरह पैसा बहाने के लिए तैयार हो गईं। वैसे तो आईपीएल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। इससे पहले सबकी नजरें मिनी ऑक्शन पर गड़ी हुई थी। टीम में खिलाड़ी कैसा परफॉर्मेंस देंगे, अपने प्राइज को कितना सक्सेस रखेंगे, ये देखने के लिए अब सबकी नजरें आईपीएल पर लगी रहेंगी।

  • IPL 2023: पाकिस्तान को धूल चटाने वाले सिकंदर रजा पर पंजाब किंग्स ने की पैसो की बारिश, इस रकम में उन्हें टीम से खरीदा

    IPL 2023: पाकिस्तान को धूल चटाने वाले सिकंदर रजा पर पंजाब किंग्स ने की पैसो की बारिश, इस रकम में उन्हें टीम से खरीदा

    आईपीएल के मिनी ऑक्शन में जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर खिलाड़ी सिकंदर रजा को पंजाब किंग्स ने 50 लाख रुपयों में अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। जिम्बाब्वे के खिलाड़ी सिकंदर रजा इस समय अपनी फॉर्म में हैं। सिकंदर रजा ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना शानदार परफॉर्मेंस दिया है जिसने हर किसी को प्रभावित किया था। वह इस समय श्रीलंका में मौजूद हैं और लंका प्रीमियर लीग में शिरकत कर रहे हैं।

    पंजाब किंग्स में शामिल हुए सिकंदर रजा

    सिकंदर रजा की मिनिमन वेल्यू 50 लाख निर्धारित की गई है। वह पंजाब किंग्स के लिए 50 लाख रुपये में खेलेंगे। सिकंदर रजा का क्रिकेट करियर काफी अच्छा रहा है। जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा बेहद शानदार खिलाड़ी हैं। उनका प्रदर्शन पंजाब किंग्स के लिए बेहद किफायती रहा है। गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 55 परियां खेली है जिसमें 7.18 के इकोनॉमी रेट के साथ 38 विकेट चटकाए हैं।

    टी20 वर्ल्ड कप में रहा था शानदार परफॉर्मेंस

    सिकंदर रजा का टी20 वर्ल्ड कप में शानदार परफॉर्मेंस रहा था। जिम्बाब्वे के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी का टी20 करियर शानदार रहा है। उन्होंने अब तक जिम्बाब्वे के लिए 66 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 63 परियां खेली हैं। इसमें उन्होंने 128.86 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1259 रन जड़े हैं। उनके इस गेम का फायदा पंजाब किंग्स को हो सकता है।

    सिकंदर रजा इस समय अपने फॉर्म में हैं, उन्हें अगस्त महीने में उनके गेम के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया था। इतने सस्ते में इतना अच्छा परफॉर्मेंस लेना पंजाब किंग्स के लिए लॉटरी ही समझी जा सकती है। सिकंदर आईपीएल में पहली बार 50 लाख में बिक कर टीम के लिए पहली लीग खेलेंगे। वह इससे पहले भी जिम्बाब्वे की टीम को अपने दम पर कई मैच जिता चुके हैं। इसलिए उनके गेम से टीम को फायदा ही होगा।

    आईपीएल के मिनी ऑक्शन में कौन सा खिलाड़ी किस टीम में जगह बनाता है, यह जानने के लिए सभी एक्साइटेड हैं। आईपीएल मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों के नाम की बोलियां लगाई जा रही हैं। आईपीएल के मिनी ऑक्शन के लिए आज यानि 23 दिसंबर को केरल के कोच्चि में मिनी ऑक्शन चल रहा है। इस नीलामी ने 86 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। हालांकि शार्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की संख्या 405 है।