Tag: दासुन शनाका

  • दासुन शनाका को अभी भी IPL 2023 में मिल सकती है जगह, आईपीएल में इन 3 टीमों में से 1 में हो सकते हैं शामिल

    दासुन शनाका को अभी भी IPL 2023 में मिल सकती है जगह, आईपीएल में इन 3 टीमों में से 1 में हो सकते हैं शामिल

    श्रीलंका और भारत के बीच सीरीज में दासुन शनाका ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। टी20 की दूसरी सीरीज में तो वो मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए थे। इसके कारण श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को आईपीएल में इन तीन टीमों में से एक टीम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। दासुन शनाका की पारी देखकर सभी हैरान हैं। वह सीरीज में भी काफी अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं। ऐसे में आईपीएल की टीमें जिन्हें दासुन की जरूरत है अपनी फ्रैंचाइजी में उन्हें शामिल कर सकती हैं।

    पंजाब किंग्स

    आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ देकर सैम करन को अपने साथ जोड़ा था लेकिन दासुन शनाका की पारी देखने के बाद अब टीम दासुन शनाका को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में माहिर हैं।

    चेन्नई सुपर किंग्स

    आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ड्वेन ब्रावो की जगह दासुन शनाका को टीम का हिस्सा बना सकती है। वें टीम के लिए आने वाले भविष्य कप्तान भी विकल्प बन सकते हैं। दासुन ने पिछले साल श्रीलंका के लिए कप्तानी कर उसे एशिया चैंपियन बनाया था।

    मुंबई इंडियंस

    आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस भी दासुन शनाका को अपने साथ ले सकती है। आलराउंडर किरोन पोलार्ड ने आईपीएल को अलविदा कह दिया था। उनके जाने से टीम में एक आलराउंडर की जगह खाली हो गई है। इस जगह को भरने के लिए टीम ने कैमरून ग्रीन को खरीदा है। लेकिन दासुन शनाका एक्सपीरियंस्ड खिलाड़ी हैं, इसलिए टीम उन्हें अपने साथ ले सकती है।

    दासुन श्रीलंका के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी की भूमिका में खेलते हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और मीडियम फास्ट बॉलर भी हैं। आपको बता दें कि टी20 सीरीज में श्रीलंका पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय को जीतने के करीब पहुंचा था, लेकिन उसे दो रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम ने दूसरे टी20 में भारत को 16 रन से हराया। राजकोट में तीसरे और अंतिम टी20 में हालांकि सूर्यकुमार यादव के तूफानी शतक ने भारत को 2-1 से सीरीज जीता दी।

  • रविचंद्रन अश्विन ने मांकड़ को लेकर उतारा रोहित शर्मा पर अपना गुस्सा, टीम के खिलाफ काम करने का लगाया आरोप

    रविचंद्रन अश्विन ने मांकड़ को लेकर उतारा रोहित शर्मा पर अपना गुस्सा, टीम के खिलाफ काम करने का लगाया आरोप

    टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में शानदार पारी खेलकर जीत हासिल कर ली। इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने तीनों सीरीज अपने नाम की। इस सीरीज में दासुन शनाका ने शतक लगाया लेकिन मैच के बीच उनके साथ कुछ ऐसा भी हुआ है, जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है, इसके लेकर रविचंद्रन अश्विन के कारण सोशल मीडिया पर भी काफी सनसनी मची हुई है। आइए आपको ऐसा क्या बोले रविचंद्रन अश्विन हैं, क्या है ये बात…

    दासुन शनाका के साथ हुआ कुछ यूं

    श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका जब 98 रन बनाकर मैच के आखिरी ओवर में बल्लेबाजी कर रहे थे, तो ऐसा लग रहा था, मानो वह अपना शतक पूरा कर लेंगे। लेकिन इसी वक्त तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उनको मांकडिंग करके आउट कर दिया। मांकडिंग यानि गेंदबाज द्वारा नॉन स्ट्राइकर्स एंड पर रन आउट कर अंपायर थर्ड अंपायर के तरफ जा रहे, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपील को वापस कर लिया। रो

    हित के फैसले पर चारों तरफ तारीफ हो रही है, लेकिन भारत के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को रोहित का यह अंदाज बहुत पसंद नहीं आया है। इसको लेकर रविचंद्रन अश्विन ने कुछ बातें कही हैं।

    रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा के लिए कही ये बात

    रविचंद्रन अश्विन ने कहा

    ” शनाका जब 98 रन पर थे, तब शमी ने उन्हें नॉन-स्ट्राइकर एंड में रन आउट किया और उन्होंने अपील भी की। रोहित ने वह अपील वापस ले ली। इतने लोगों ने तुरंत उसके बारे में ट्वीट किया। मैं बस एक ही बात दोहराता जा रहा हूं दोस्तों। खेल की स्थिति सारहीन है। यह आउट करने का एक वैध रूप है और अगर आप LBW या कैच की अपील करते हैं तो कोई भी कप्तान से कौन बनेगा करोड़पति में सरथ कुमार या अमिताभ बच्चन की तरह यह नहीं पूछेगा कि क्या वे अपील के साथ आश्वस्त हैं या नहीं।

    अगर गेंदबाज अपील करता है तो उन्हें आउट दे देना चाहिए और यह यहीं खत्म होता है। देखिए, अगर एक फील्डर भी अपील करता है, तो यह अंपायर का कर्तव्य है कि वह किसी खिलाड़ी के आउट होने पर उसे आउट घोषित करें। “

  • IND vs SL: शर्मनाक हार के बाद दासुन शनाका ने इन खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, प्लेयर्स पर निकाल दिया अपना गुस्सा

    IND vs SL: शर्मनाक हार के बाद दासुन शनाका ने इन खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, प्लेयर्स पर निकाल दिया अपना गुस्सा

    भारत और श्रीलंका के बीच आज वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला गया जिसमें श्रीलंका एक बार फिर हारती दिखी. भारतीय टीम द्वारा दिए गए 391 रनों के लक्ष्य को चेज करने उतरी श्रीलंका की टीम बुरी तरह फ्लॉप हुई. इसी हर के साथ श्रीलंका भारत के खिलाफ अपनी वनडे सीरीज भी हार गई. हार से निराश होते हुए श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने मैच प्रेजेंटेशन में अपना बयान दिया.

    दासुन शनाका का बयान

    भारत के खिलाफ आखिरी मैच में शर्मनाक हार अपने नाम करने के बाद और सीरीज अपने हाथ से गंवाने के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने मैच प्रेजेंटेशन में बयान देते हुए कहा,

    “ये बेहद निराशाजनक रहा. इस तरह का गेम हम बिलकुल नहीं चाहते थे लेकिन कभी कभी होता है. हमारे बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनो को अपने ऊपर काम करना होगा और भारतीय पिच पर विकेट हासिल करना और रन बनाना सीखना होगा. अगर गेंदबाज लगन दिखाते तो गेंदबाजी किसी और तरह की ही होती और हमें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते समय लगन के साथ ही खेलना पड़ता है. मैं भारतीय टीम को बधाई देना चाहता हूं, इतना बेहतरीन और इस लेवल का क्रिकेट खेलने के लिए.”

    IND vs SL: मैच का हाल

    आज भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया जो की बेहतरीन रहा. भारतीय टीम ने टॉस में बाज़ी मारते हुए पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और ये टीम के किए बेहद किफायती साबित हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विराट कोहली और शुभमन गिल की शतकीय पारी की सहायता के साथ ही 391 रनों का बड़ा लक्ष्य श्रीलंका के खिलाफ रखा.

    इस लक्ष्य को चेज करने उतरी श्रीलंका की टीम बुरी तरह फ्लॉप हुई और भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के आगे बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिया और महज 22 ओवर में 73 रन जड़ते हुए पूरी तरह ध्वस्त हो गई. आज के इस मुकाबले में एक ओर जहां भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा वहीं दूसरी ओर श्रीलंका के खिलाड़ियों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. आज के इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका महज 11 रन बना कर पवेलियन लौट गए थे.

  • IND vs SL: भारतीय टीम ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी, रोहित शर्मा ने उपकप्तान को ही कर दिया टीम से बाहर

    IND vs SL: भारतीय टीम ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी, रोहित शर्मा ने उपकप्तान को ही कर दिया टीम से बाहर

    IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका आज यानी 15 जनवरी को तीसरा और आखिरी मैच है. आज का ये मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है. आज के इस तीसरे मैच में भारत ने टॉस में बाज़ी मारी है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

    IND vs SL: किसकी होगी जीत

    भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में आज किसकी जीत होगी ये कहना तो मुश्किल है, लेकिन सीरीज के दो मुकाबले पहले से ही खेले जा चुके हैं और शुरुआती दोनो मैच में जीत भारतीय टीम की हुए है. दो जीत के साथ भारतीय टीम पहले से ही 2–0 की बढ़त से आगे बनी हुई है.

    ऐसे में अब आज का मैच भारत हारे चाहे जीते सीरीज तो भारत के ही नाम होनी है. वहीं एक ओर जहां आज के मैच में भारत एक और जीत अपने नाम करते हुए सीरीज को पूर्ण बहुमत से अपने नाम करने उतरेगी वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की टीम सीरीज में कम से कम एक जीत अपने नाम करते हुए इज्जत बचाने की कोशिश करती नजर आएगी.

    IND vs SL: तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर.

    श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, दसुन शनाका, आशेन बंदारा, वानिंदु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, कसुन राजिता, लहिरू कुमारा, जेफ़री वैन्डर्से.

  • IND vs SL: सीरीज हार के बाद दासुन शनाका नहीं रोक पाए इस खिलाड़ी पर अपना गुस्सा, ठहरा दिया हार का जिम्मेदार

    IND vs SL: सीरीज हार के बाद दासुन शनाका नहीं रोक पाए इस खिलाड़ी पर अपना गुस्सा, ठहरा दिया हार का जिम्मेदार

    भारत और श्रीलंका के बीच की वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने एक बार फिर बाजी मार ली. श्रीलंका की टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा जिसके मैच प्रेजेंटेशन में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने मैच प्रेजेंटेशन में बड़ा बयान दिया है.

    दासुन शनाका का बयान

    भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रीलंका की टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका की इस हार के बाद कप्तान दासुन शनाका ने मैच प्रेजेंटेशन में अपना बयान देते हुए कहा,

    ‘हम कोई बड़ा स्कोर बोर्ड पर नहीं सेट कर पाए. हमने शुरुवात अच्छी की थी लेकिन बाद में कुछ विकेट गिरे. ये एक फ्लैट पिच थी हम 300 से अधिक रन बनाना चाहते थे लेकिन कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे ऐसा नहीं हो सका. टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाना मिडिल ऑर्डर की सबसे बड़ी समस्या रही. भारत की पारी के दौरान हमारे पास मौका था क्योंकि गेंद काफी घूम रही थी. मैंने अपने तेज गेंदबाजों से टिक कर अच्छी बल्लेबाजी करने के लिए कहा था.’

    दासुन शनाका का प्रदर्शन

    भारत और श्रीलंका के बीच का आज का ये दूसरा वनडे मैच बेहद अहम रहा. दोनो टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने मिला. जहां टॉस में बाज़ी मारते हुए श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम की शुरुवात तो अच्छी रही मगर पहला विकेट गिरने के बाद से टीम लड़खड़ा गई.

    टीम के कप्तान दासुन शनाका ने पहले वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन आज उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. दासुन शनाका ने महज 2 रन बना कर अपना विकेट गवा दिया. कुलदीप यादव की किफायती और कातिलाना गेंदबाजी ने उनका विकेट चटकाया और उन्हें पवेलियन लौटाया.

  • IND vs SL: श्रीलंका ने दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी, रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 में कर दिया बड़ा बदलाव

    IND vs SL: श्रीलंका ने दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी, रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 में कर दिया बड़ा बदलाव

    IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. इस सीरीज का आज यानी 12 जनवरी को इस सीरीज का दूसरा मुकाबला है. आज का ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे कोलकाता में खेला जाएगा. मुकाबले में टॉस में बाज़ी मारते हुए श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. आज के इस मुकाबले में जीत किसकी होगी देखना दिलचस्प होगा.

    IND vs SL: दूसरे मैच में किसकी होगी जीत

    भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. आज इस सीरीज का दूसरा मुकाबला है, जिसमें टॉस जीतते हुए श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. दोनो देशों के बीच की इस सीरीज का पहला मैच 10 जनवरी को खेला गया था जिसमें बाजी मारते हुए भारत ने सीरीज में 1–0 से बढ़त हासिल कर ली है.

    अब आज के इस दूसरे मुकाबले में जहां भारत एक और जीत हासिल करने और सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करती नजर आएगी. वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की टीम इस मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में बराबरी करने के उद्देश्य से उतरेगी. ऐसे में बाज़ी जिसके पलड़े में जाएगी ये देखने लायक होगा.

    IND vs SL: पहले वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, उमरान मलिक.

    श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, लाहिरू कुमारा, कसुन राजिता.

  • IND vs SL: स्पीडस्टार उमरान मलिक ने रोहित-द्रविड़ के बजाय इन 2 खिलाड़ियो को दिया सफलता का श्रेय, दे दिया बहुत बड़ा हिंट

    IND vs SL: स्पीडस्टार उमरान मलिक ने रोहित-द्रविड़ के बजाय इन 2 खिलाड़ियो को दिया सफलता का श्रेय, दे दिया बहुत बड़ा हिंट

    श्रीलंका वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त की है। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 67 रनों से मात दी। इस मैच से पहले श्रीलंका टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाज के दौरान टीम इंडिया ने 373 रनों का टारगेट श्रीलंका को दिया। जवाबी पारी में श्रीलंका 8 विकेट के नुकसान पर  306 रन बनाकर आउट हो गई।

    इस मैच में अर्शदीप सिंह की जगह टीम में उमरान मलिक को शामिल किया गया है। उमरान मलिक ने अपनी गेंदबाजी में 8 ओवरों में 57 रन देते हुए सबसे ज्यादा तीन विकेट कमाए। उन्होंने मैच के बाद क्या कुछ कहा आइए आपको बताते हैं….

    पोस्ट मैच सेरेमनी के दौरान बोले उमरान

    मैच के दौरान उमरान मलिक ने 3 विकेट लिए। अपनी इस पारी के लिए  उमरान मलिक ने मैच को लेकर कहा

    “मैंने 6 मैच खेले हैं, मैं बस अच्छी और सही एरिया में गेंदबाजी करना चाहता हूं। विकेट सपाट था, मैंने सिराज भाई, शमी भाई से बात की, इनपुट मेरी गति का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए था। मैं यथासंभव सटीक रहना चाहता हूं।”

    एक नजर वनडे मैच पर

    श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने 113 रन बनाए। टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा ने 83 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल ने 70 रनों की शानदार पारी खेली। टीम इंडिया ने 373 रन के टारगेट स्कोर बोर्ड पर लगा दिए।

    श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने शानदार 108 रनों की पारी खेली। पथुंम निशंका ने 72 रनों की पारी खेली। दासुन शनाका की पारी से स्कोर 300 के पार पहुंचा, लेकिन जीत टीम के हाथ नहीं लगी। वहीं भारत की ओर से उमरान मलिक ने 3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज को भी 2 विकेट मिले। बाकि कोई गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक को छोड़कर सभी गेंदबाज टीम के लिए फ्लॉप नजर आए।

  • IND vs SL: विराट कोहली का डगआउट में दिखा अलग अंदाज, LIVE मैच में निभाने लगे अंपायर की भूमिका, वायरल हुआ वीडियो

    IND vs SL: विराट कोहली का डगआउट में दिखा अलग अंदाज, LIVE मैच में निभाने लगे अंपायर की भूमिका, वायरल हुआ वीडियो

    भारत और श्रीलंका के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हुआ है. आज इस सीरीज का पहल मुकाबला था जो की गुवाहाटी में खेला जा रहा है. टॉस में बाज़ी मारते हुए श्रीलंका की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बेहतरीन शुरुआत की और श्रीलंका के सामने 374 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा.

    भारतीय टीम के लिए शुरुवात करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा. वहीं नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली. विराट कोहली हर मैच में लाइमलाइट बटोर ही लेते हैं. कभी अपने प्रदर्शन से तो कभी अपने मनोरंजन से. चलिए जानते हैं पूरी बात.

    डगआउट में बने अंपायर

    श्रीलंका के खिलाफ भारत के बनी सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली कुछ अलग करते दिखे. श्रीलंका के गेंदबाज वानिंदु हसरंगा द्वारा फेंकी गई एक गेंद रोहित शर्मा के पैड से टकरा गई. इस घटना के बाद श्रीलंका के सभी खिलाड़ियों ने अंपायर से अपील की. मैदान में मौजूद अंपायर ने नॉट आउट करार दिया. इसके बाद श्रीलंका ने कप्तान दासुन शनाका ने डीआरएस की मांग की और अंत में डीआरएस से भी नतीजा नॉट आउट आया.

    इसी के बाद विराट कोहली डगआउट में बैठे हुए ईशान किशन की ओर नॉट आउट का इशारा करते दिखे. विराट कोहली अंपायर का रोल प्ले करते नजर आए. साल 2022 में लंबे समय के बाद अपनी फॉर्म में वापसी करने वाले इस दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से साल 2023 में भी उसी बेहतरीन फॉर्म और प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

    IND vs SL: पहले वनडे की प्लेइंग इलेवन.

    भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल.

    श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (w), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललाज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका.

  • IND vs SL: शर्मनाक हार पर भड़के कप्तान दासुन शनाका ने इन 3 खिलाड़ियो को ठहराया जिम्मेदार, बताया कहाँ हाथ से निकला मुकाबला

    IND vs SL: शर्मनाक हार पर भड़के कप्तान दासुन शनाका ने इन 3 खिलाड़ियो को ठहराया जिम्मेदार, बताया कहाँ हाथ से निकला मुकाबला

    भारत और श्रीलंका के बीच के आज के पहले वनडे मैच में श्रीलंका को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा. टॉस में बाज़ी मारते हुए श्रीलंका की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसल किया था जो की उसे बेहद भारी पड़ता दिखा. भारतीय टीम से 67 रनों से मिली करारी हार के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने मैच प्रेजेंटेशन में बड़ा बयान दिया.

    दासुन शनाका का बयान

    दासुन शनाका ने श्रीलंका की आज भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद बड़ा बयान दिया. उन्होंने मैच प्रेजेंटेशन में बड़ा बयान देते हुए कहा,

    “मुझे लगता है की ओपनिंग में हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की और उनके ओपनर ने अच्छी शुरुवात दिलाई. भारतीय गेंदबाजों की तरह हमारे पास कोई प्लान नहीं था और हमने सही गेंदबाजी नहीं की. हमने शुरुवाती 10 ओवर में कुछ खास वैरिएशन नहीं इस्तेमाल किया. मैंने अच्छी बल्लेबाजी करने का प्रयास किया और सफल भी हुआ. मुझे लगता है की मुझे टी20 फॉर्मेट में ऊपर के क्रम में बल्लेबाजी करने का मौका मिलना चाहिए लेकिन टीम को मैं 6वें नंबर पर ही लगता हूं.”

    दासुन शनाका का प्रदर्शन

    श्रीलंका के खिलाफ भारत का आज प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. बात श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका के प्रदर्शन की करें तो उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया. श्रीलंका की टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उनके बल्ले से आज इस मैच में 108 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 3 छक्के निकले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी शानदार 122.73 का रहा. दासुन शनाका अंत तक नाबाद रहे.

  • IND vs SL, STAT: मुकाबले में बने कुल 17 बहुत बड़े रिकॉर्ड, किंग विराट कोहली ने बल्ले से लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

    IND vs SL, STAT: मुकाबले में बने कुल 17 बहुत बड़े रिकॉर्ड, किंग विराट कोहली ने बल्ले से लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

    भारत बनाम श्रीलंका के बीच आज गुहावाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में ODI सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. जिसमें श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का बहुत ही अहम फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया ने किंग विराट कोहली के शानदार शतक के दमपर 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 373 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मेहमान श्रीलंका की टीम नहीं कर सकी और मैच 67 रनों से हार गई. मैच में कुल 17 बड़े रिकॉर्ड बनाए तो किंग कोहली ने इतिहास रच दिया है.

    मुकाबले में बने 17 बड़े रिकॉर्ड, किंग विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

    1. रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 47वां अर्धशतक आज लगाया है.

    2. शुभमन गिल ने आज अपने वनडे करियर का 5वां अर्धशतक जड़ा है.

    3. विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 45वां शतक जड़ दिया है.

    4. रोहित शर्मा ने आज वनडे करियर में 9500 रन पूरे कर लिए हैं.

    5. प्रथुम निसंका ने आज अपने वनडे करियर का 5वां अर्धशतक जड़ा है.

    6. विराट कोहली ने आज अपने वनडे करियर में 12500 रन पूरे कर लिए हैं.

    7. एक टीम  के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक
    9 विराट कोहली बनाम WI
    9 विराट कोहली बनाम श्रीलंका *
    9 सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया
    8 रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया
    8 विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया
    8 सचिन तेंदुलकर बनाम श्रीलंका

    8. किसी देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक
    भारत में 20 विराट कोहली (99 पारी) *
    भारत में 20 सचिन तेंदुलकर (160)
    14 हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका में (69)
    ऑस्ट्रेलिया में 14 रिकी पोंटिंग (151)

    9. सर्वाधिक 300+ ODI योग बनाम एक प्रतिद्वंद्वी
    28 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत
    22 भारत बनाम श्रीलंका*
    21 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
    18 भारत बनाम इंग्लैंड

    10. श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए नौवां 350+ कुल – एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ एक टीम के लिए सबसे अधिक भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया द्वारा 8 बार के आकड़े को पार किया.

    11. विराट कोहली के लिए एक प्रतिद्वंद्वी बनाम सर्वाधिक वनडे रन
    2264* @61.18 बनाम श्रीलंका
    2261 @66.50 बनाम वेस्ट इंडीज
    2083 @54.81 बनाम ऑस्ट्रेलिया
    1403 @61.00 बनाम दक्षिण अफ्रीका

    12. वनडे में रोहित शर्मा के साथ 27वीं 100+ ओपनिंग पार्टनरशिप (शिखर के साथ 18, केएल राहुल के साथ पांच, रहाणे के साथ तीन और गिल के साथ पहली)

    13. कुसल मेंडिस के डेब्यू के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा डक
    27 कुशल मेंडिस*
    27 जॉनी बेयरस्टो
    25 मोईन अली
    24 कगिसो रबाडा

    14. भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच अब तक 163 वनडे मैच खेले गए हैं. जिसमें भारतीय टीम ने 94 मैच जीते तो वहीं श्रीलंका की टीम ने 57 मुकाबले अपने नाम किया है. इस बीच 1 मैच टाई रहा तो वहीं 11 मैच बेनतीजा रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 52 मैच खेल गए हैं. जिसमें भारत ने 37 मैच जीते वहीं श्रीलंका ने सिर्फ 12 मैच ही अपने नाम किया है. इस बीच 3 मैच बेनतीजा रहा है.

    15. दासुन शनाका ने आज अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ दिया है.

    16. विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी नॉन-ओपनर द्वारा सबसे ज्यादा शतक हैं.

    17. दासुन शनाका ने आज वनडे करियर में 1 हजार रन पूरे कर लिए हैं.