Tag: केएल राहुल

  • BCCI ने किया KL Rahul के रिप्लेसमेंट का ऐलान, WTC फाइनल में इस धमाकेदार खिलाड़ी की हुई एंट्री, 3 और खिलाड़ियो को मिला मौका

    BCCI ने किया KL Rahul के रिप्लेसमेंट का ऐलान, WTC फाइनल में इस धमाकेदार खिलाड़ी की हुई एंट्री, 3 और खिलाड़ियो को मिला मौका

    आईपीएल (IPL 2023) मैच के दौरान क्रिकेटर केएल राहुल को चोट लग गई थी जिसकी वजह से उनको ना सिर्फ आईपीएल (IPL 2023) बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से भी बाहर कर दिया गया है। इसके बाद चारों तरफ एक ही सवाल उठा रहा था कि, अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में केएल राहुल की जगह किस क्रिकेटर को लिया जाएगा। हालांकि अब उस क्रिकेटर के नाम का ऐलान भी हो चुका है। वो कोई और नहीं बल्कि ईशान किशन (Ishan Kishan) है। ईशान किशन (Ishan Kishan) को केएल राहुल की जगह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। ईशान किशन (Ishan Kishan) आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं।

    Ishaan Kishan की गर्लफ्रेंड आदिति हुंडिया हैं बला की खूबसूरत, फोटो देख फैंस हो जाएंगे उनके दिवाने

    Ishan Kishan की हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एंट्री

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते 1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल घायल हो गए थे, उनकी जांघ में चोट आई थी। इसके बाद से ईशान किशन के नाम पर लगातार चर्चा हो रही थी। 7 जून से लंदन के ओवल में होने वाले डब्लूटीसी फाइनल में उन्हें टेस्ट ब्यू करने का मौका मिल सकता है। वो केएस भारत की जगह टीम में बतौर विकेटकीपर खेल सकते हैं।

    इसके अलावा जयदेव उनादकट की चोट पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। इस वक्त जयदेव उनादकट नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब प्रोसेस से गुजर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीसीसीआई ने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसी के साथ ऐलान किया है कि ईशान किशन इस टीम का हिस्सा है।

    सोमवार को बीसीसीआई ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए टीम इंडिया के स्टैंडबाय प्लेयर्स का भी ऐलान किया है। इसमें आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले सीएसके के ऋतुराज गायकवाड़, दिल्ली कैपिटल के मुकेश कुमार को शामिल किया गया है। वहीं 360 डिग्री प्लेयर सूर्यकुमार यादव की टीम बतौर स्टैंडबाय प्लेयर के तौर एंट्री हुई है।

  • KL Rahul की जगह इस क्रिकेटर की हो सकती है World Test Championship FINAL में एंट्री, ट्रॉफी भारत का जीतना अब पक्का

    KL Rahul की जगह इस क्रिकेटर की हो सकती है World Test Championship FINAL में एंट्री, ट्रॉफी भारत का जीतना अब पक्का

    इंडियन प्रीमियर लीग 2023 इन दिनों खेला जा रहा है। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का फाइनल मुकाबला खेलने वाली है। फाइनल मुकाबला लंदन के द क्रिकेट ओवल ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के लिए टीम इंडिया की स्क्वाएड का भी ऐलान कर दिया गया है। जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल शामिल नहीं हो पाएंगे। केएल राहुल की जगह अब अभिमन्यु ईश्वरन को मौका दिया जा सकता है।

    ICC TEST CHAMIPNSHIP: पाकिस्तान की हार से होगा भारत को टेस्ट चैंपियनशिप में फायदा, श्रीलंका की जीत से फाइनल में जगह पक्की करेगी टीम इंडिया

    केएल राहुल का मिला रिप्लेसमेंट

    हालांकि केएल राहुल को चोट लगने के बाद उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अभी तक किसी भी खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन ऐसे में कयासों का दौर लगातार जारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीसीसीआई इस युवा खिलाड़ी को शामिल कर सकती है। कयास लगाया जा रहा है कि केएल राहुल की जगह अब अभिमन्यु ईश्वरन को मौका दिया जा सकता है।

    बता दें कि अभिमन्यु ईश्वरन कई मौकों पर टीम का हिस्सा रह चुके हैं और अभी तक इस खिलाड़ी का डेब्यू नहीं हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिमन्यु ईश्वरन को रोहित शर्मा की कप्तानी के दौरान कई बार टीम इंडिया का हिस्सा भी बन चुके हैं लेकिन उन्हें एक बार भी टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। अभिमन्यु को पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ इंडिया टीम की कप्तानी करने का मौका मिला था और बतौर बल्लेबाज खिलाड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया था।

  • IPL 2023: अपनी चोट को लेकर KL Rahul ने दी बहुत बड़ी अपडेट, बताया कब करेंगे मैदान पर दोबारा वापसी

    IPL 2023: अपनी चोट को लेकर KL Rahul ने दी बहुत बड़ी अपडेट, बताया कब करेंगे मैदान पर दोबारा वापसी

    इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2023 चल रहा है। इस लीग में टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स को बीते दिनों काफी बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि, लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को चोट लग गई है। जिसकी वजह से उन्हें इस सीजन से बाहर होना पड़ा है और अब वह बचे हुए मैच नहीं खेल पाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं केएल राहुल (KL Rahul) को चोट लगने की वजह से वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

    IPL 2023: KL Rahul के आईपीएल 2023 से बाहर होने के बाद इस खिलाड़ी की हुई एंट्री, लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने किया ऐलान

    चोट को लेकर KL Rahul ने दी अपडेट

    आपको बता दें कि, फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है और दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए अपनी अपनी स्क्वायड का एलान भी कर चुकी हैं। केएल राहुल इस टीम का हिस्सा भी थे लेकिन अब वह टीम इंडिया को उनके बैकअप के तौर पर किसी को चुनना होगा।

    हालांकि अब इसी बीच केएल राहुल ने अपनी चोट को लेकर अपडेट शेयर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी इंजरी को लेकर पूरा अपडेट दिया है। केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, अपडेट मेडिकल टीम के साथ पूरी बात करने के बाद मुझे मेरे जल्द सर्जरी करानी होगी। आने वाले कुछ हफ्तों में मेरी नजर फ्रैक्चर और रिकवरी पर होगी। यह फैसला लेना बहुत मुश्किल था लेकिन मुझे पता है कि पूरी रिकवरी के लिए यह लिया गया सही फैसला है।

    टीम का कप्तान होने के तौर पर यह दुखद है कि मैं अहम मौके पर टीम के साथ नहीं रहूंगा। लेकिन मैं बाहर रहकर टीम को चीयर करूंगा और सभी मैच देखूंगा। केएल राहुल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा कि, मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं कि, अगले महीने ओवल में मैं टीम इंडिया के साथ नहीं रह पाऊंगा। मैं वह हर चीयर करूंगा जिससे मैं ब्लू जर्सी में वापसी करूं और अपने देश की मदद करूं। यह हमेशा मेरा फोकस और मेरी प्रवृत्ति रही है। इंजरी कभी भी आसान नहीं होती, लेकिन मैं हमेशा अपना पूरा देने की कोशिश करता हूं, सभी को सपोर्ट के लिए शुक्रिया।

  • IPL 2023: KL Rahul के आईपीएल 2023 से बाहर होने के बाद इस खिलाड़ी की हुई एंट्री, लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने किया ऐलान

    IPL 2023: KL Rahul के आईपीएल 2023 से बाहर होने के बाद इस खिलाड़ी की हुई एंट्री, लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने किया ऐलान

    आईपीएल (IPL 2023) टीम लखनऊ सुपर जॉइंट के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को इस लीग से बाहर कर दिया गया है। इसकी वजह है कि, बीते दिनों के एल राहुल को चोट लग गई थी। केएल राहुल (KL Rahul) के बाहर होने के बाद अब उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है। टीम ने लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे करुण नायर (Karun Nair) को मौका दिया है। आपको बता दें कि के एल राहुल (KL Rahul) चोट की वजह से आईपीएल 2023 के बाकी बचे मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

    टीम इंडिया के इन 4 खिलाड़ियों के करियर का हो चुका है अंत, फिर भी नहीं कर रहे हैं संन्यास का ऐलान

    केएल राहुल की जगह हुई Karun Nair की एंट्री

    सिर्फ इतना ही नहीं अब केएल राहुल आईपीएल ही नहीं बल्कि अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगे। वहीं केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का ऐलान आधिकारिक तौर पर खुद लखनऊ सुपरजाइंट्स ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।

    फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा कि, केएल राहुल की जगह करुण नायर आईपीएल के बाकी मैचों के लिए टीम से जुड़े हैं। करुण नायर को आई पी एल 2023 के लिए पिछले साल हुए खिलाड़ियों की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था। उनका बेस प्राइस 50 लाख था, जिस पर उन्हें शामिल किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के लिए टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले करुण नायर अच्छी शुरुआत के बाद अपने फार्म से भटक गए थे।

    Karun Nair का पुराना पोस्ट वायरल

    जिसकी वजह से उनको ना सिर्फ टीम इंडिया बल्कि आईपीएल से भी बाहर होना पड़ा था। अब इसी बीच करुण नायर का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में करुण नायर ने लिखा था। डियर क्रिकेट प्लीज गिव मी वन मोर चांस। हालांकि लंबे समय बाद अब करुण नायर को दोबारा मौका मिल गया है और जिसकी चर्चा इस वक्त चारों तरफ हो रही है।

  • IPL 2023 से बाहर हुए KL Rahul, इस सीजन बाहर होने वाले बने 16वें खिलाड़ी, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

    IPL 2023 से बाहर हुए KL Rahul, इस सीजन बाहर होने वाले बने 16वें खिलाड़ी, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) कुछ खास नहीं रहा, इस सीजन में कई खिलाड़ियों के चोट लगने की खबरें सामने आ चुकी है। जिसकी वजह से कई दिग्गज खिलाड़ियों को आईपीएल (IPL) से बाहर भी होना पड़ा है। इस लिस्ट में लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि केएल राहुल (KL Rahul) आईपीएल (IPL) से बाहर होने वाले 16वें एक खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें चोट लगी थी जिसकी वजह से आईपीएल (IPL) से उन्हें बाहर होना पड़ा है। केएल राहुल (KL Rahul) आरसीबी (RCB) के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद न केवल आईपीएल बल्कि वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर हो गए हैं।

    IPL 2023 से बाहर हो गए कप्तान KL Rahul, लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा तगड़ा झटका, प्लेऑफ की उम्मीदों पर लगा झटका

    IPL 2023 से बाहर हुए KL Rahul

    खबरों के अनुसार केएल राहुल के पैर में खिंचाव आ गया था, ऐसे में उन्हें चोट से उबरने में थोड़ा और समय लगेगा, जिसकी वजह से अब उनको आईपीएल और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर कर दिया गया है। हालांकि केएल राहुल की जगह लखनऊ सुपर जाइंट्स में करुण नायर को टिम में जोड़ा है। लेकिन यहां पर सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के तीन तीन खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के नाम जो इस साल सीजन आईपीएल से बाहर हो चुके हैं।

    IPL से बाहर हुए ये खिलाड़ी

    — जसप्रीत बुमराह, जॉय रिचर्डसन ( मुंबई इंडियंस)
    — मुकेश चौधरी, काइल जेमिसन (चेन्नई सुपर किंग्स)
    — विल जैक्स, रजत पाटीदार, रीस टॉप्ले (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू)
    — ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स)
    — केन विलियमसन (गुजरात टाइटंस)
    — जॉनी बेयरस्टो (पंजाब किंग्स)
    — श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स)
    — प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेड मैकॉय (राजस्थान रॉयल्स)
    — मोहसिन खान, केएल राहुल, जयदेव उनादकट (लखनऊ सुपरजाइटंस)

  • IPL 2023 से बाहर हो गए कप्तान KL Rahul, लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा तगड़ा झटका, प्लेऑफ की उम्मीदों पर लगा झटका

    IPL 2023 से बाहर हो गए कप्तान KL Rahul, लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा तगड़ा झटका, प्लेऑफ की उम्मीदों पर लगा झटका

    IPL 2023: आईपीएल का खुमार इन दिनों लोगों के सर पर चढ़ कर बोल रहा है. इसी बीच कई नए-नए बदलाव आए दिन हुआ करते हैं. बता दें की, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को बड़ा झटका सीजन के बीच लगा है. कप्तान केएल राहुल चोट की वजह से टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं.

    IPL 2023 में LSG को लगा बड़ा झटका, अब आगे क्या होगा जानिए पूरी बात

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बता दें की, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में मैच खेला गया था. इस मैच को देखने के लिए फैंस काफी खुश थे. लेकिन इसी बीच बड़ी खबर आई है की कप्तान केएल राहुल चोटिल हो गए हैं और अब वो नहीं खेल पाएंगे.

    आईपीएल (IPL 2023) में लखनऊ की टीम ने अपनी ऑफीशियल वेबसाइट पर इसकी जानकारी शेयर की थी की कप्तान राहुल चोटिल हो गए हैं. बता दें की, जब राहुल चोटिल हुए थे तब आईपीएल के मैच के दौरान वो ड्रेसिंग रूम में गए और उनकी अथिया को भी मौजूद देखा गया था.

    पूरे सीजन भर वापसी नहीं कर पाएंगे कप्तान राहुल

    मिली जानकारी के मुताबिक,  राहुल अब ये आईपीएल (IPL 2023) का सीजन नही खेल पाएंगे. उनकी जगह लखनऊ ने क्रुणाल पांड्या को टीम का कप्तान बनाया है. लखनऊ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बताया जा रहा है की, लखनऊ ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर क्रुणाल पांड्या और राहुल की फोटो शेयर की है. इस फोटो के साथ ही टीम ने बताया कि क्रुणाल को कप्तान बनाया गया है. अब क्रुणाल पांड्या की मौजूदगी में लखनऊ की टीम अपना खेल खेलेगी. बता दें की, अब आईपीएल 2023 में लखनऊ की टीम इस वक़्त दूसरे नंबर पर बनी हुई है.

     

    ये भी पढ़ें: क्या IPL 2023 के बाद आईपीएल 2023 से संन्यास लेंगे MS Dhoni?, कोच Stephen Fleming ने दिया बड़ा हिंट

  • KL Rahul की चोट की वजह से खुल गई इस भारतीय खिलाड़ी की किस्मत, अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एंट्री हुई पक्की

    KL Rahul की चोट की वजह से खुल गई इस भारतीय खिलाड़ी की किस्मत, अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एंट्री हुई पक्की

    इन दिनों क्रिकेट का सबसे बड़ा त्यौहार आईपीएल चल रहा है। आईपीएल (IPL) खत्म होने के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भी खेलना है। जिसकी तैयारियां अभी से शुरू होने लगी। आपको बता दें कि, आगामी 7 जून से 11 जून तक यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप लंदन के ओवल मैदान पर होने जा रहा है। लेकिन अभी टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है।

    14 सितंबर को जन्म लिए Suryakumar Yadav के बारे में यहां जानिए 14 कहानियां, कुछ बातें कर देंगी आपको भी हैरान

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हो सकती है Suryakumar Yadav की एंट्री

    दरअसल बात यह है कि, टीम इंडिया के खिलाड़ी के एल राहुल को चोट लग गई है और चोट लगने की वजह से टीम की चिंता भी बढ़ गई है। हालांकि हालांकि अब इसी बीच खबर आ रही है कि के एल राहुल की जगह एक खिलाड़ी के लिए टीम में वापसी का रास्ता बन गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में के एल राहुल की जगह अब सूर्यकुमार यादव को शामिल किया जा सकता है।

    Suryakumar Yadav ने नेट्स में की धुआंधार बल्लेबाजी, जिसे देख पाकिस्तान के गेंदबाजो में पैदा होगा डर, देखें वीडियो

    Suryakumar Yadav का धमाकेदार कमबैक

    बता दें कि, सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार तरीके से वापसी कर ली है। जहां एक बार फिर से आई पी एल 2023 में कमाल का प्रदर्शन दिखाने के बाद अब उनके नाम पर भरोसा जताया जा रहा है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की एंट्री हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव की पूरी तरह फ्लॉप नजर आए थे। जो अपने डेब्यू टेस्ट मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। जिसकी वजह से उनको प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

  • IPL 2023: पति KL Rahul को चोटिल देख तकलीफ में आई अथिया शेट्टी, ड्रेसिंग रूम में फौऱन दौड़कर लिया सेहत का जायजा

    IPL 2023: पति KL Rahul को चोटिल देख तकलीफ में आई अथिया शेट्टी, ड्रेसिंग रूम में फौऱन दौड़कर लिया सेहत का जायजा

    KL Rahul: आईपीएल 2023 का मार्च में आगाज हुआ था. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ठीक-ठाक फॉर्म में चल रहे हैं. लखनऊ इस वक़्त टॉप 4 में अपनी जगह बनाए हुए है. बता दें की, हाल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंटन्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. इस मैच के दौरान लखनऊ के कप्तान केएल राहुल चोटिल हो गए.

    KL Rahul के चोटिल होते ही पत्नी अथिया का हुआ बेहाल

    आईपीएल की शानदार शुरुआत के बाद लखनऊ इस वक़्त अच्छी परफॉरमेंस कर रही है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंटन्स के बीच हाल ही में शानदार मैच खेला गया. इस मैच में अच्छी शुरुआत के बीच केएल राहुल आईपीएल के दौरान एक बार फिर चोटिल हो गए.

    बता दें की, पति केएल राहुल (KL Rahul) के चोटिल होते ही पत्नी अथिया ड्रेसिंग रूम में पहुँच कर उनका हेल्थ अपडेट लेती हुई नज़र आई. उनका ये केयरिंग विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. बता दें की, शादी के बाद से अथिया को काफी ट्रोल का सामना करना पड़ा था.

    मैदान पर गिरे पति KL Rahul तो अथिया की निकली चीख

    बता दें की, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंटन्स के बीच हुए मैच में राहुल भागते-भागते एक दम अचानक मैदान पर गिरे और फिर दर्द से कराहते नजर आए. इसके बाद फिजियो मैदान पर आये और राहुल (KL Rahul) को सहारा देकर मैदान से बाहर ले जाया गया.

    मिली जानकारी के मुताबिकी, जैसे ही राहुल ड्रेसिंग रूम में आए अथिया तुरंत उनका हाल चाल लेने वहां पहुंच गई. वो टीम के फिजियो से केएल राहुल के चोट के बारे में पूछ रही थी. अब अथिया का ये केयरिंग विडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

     

    ये भी पढ़ें: CSK की टीम आईपीएल 2023 में फिर से बन सकती है चैपिंयन, महेंद्र सिंह धोनी की ट्रॉफी के साथ होगी विदाई

  • आखिर क्यों शाम को शादी करते हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार्स, सामने आई अब बेहद दिलचस्प वजह

    आखिर क्यों शाम को शादी करते हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार्स, सामने आई अब बेहद दिलचस्प वजह

    बॉलीवुड इंडस्ट्री में कभी भी कुछ भी हो सकता है। हालांकि इन दिनों बॉलीवुड में एक नया ट्रैंड चल रहा है। हाल ही में कुछ बॉलीवुड स्टार्स ने शादी की और एक नया ट्रैंड बॉलीवुड को दिया। इसमें शाम के समय शादी करने का रिवाज शुरू हो गया। हिन्दू रीति रिवाज की मानें तो शादी का मूहूर्त देर रात या सुबह सुबह होता है लेकिन बॉलीवुड सितारे शाम को 4 से 5 बजे के बीच शादी कर रहे हैं इसका रीति रिवाज से कोई लेना देना है या नहीं ये हम आपको बताएंगे।

    क्यों शाम को शादी करते हैं सितारे

    बॉलीवुड स्टार्स शाम को शादी करते हैं इसका रीति रिवाज के कोई लेना देना नहीं है। इसके पीछे कोई रिती रिवाज नहीं है, बल्कि ऐसा कहा जाता है कि शाम के वक्त शादी करने से तस्वीरें अच्छी आती है और यह तो आप सभी जानते हैं कि डूबते हुए सूरज की किरणे जब चेहरे पर पड़ती है तो चेहरे का निखार और भी ज्यादा चमकदार दिखने लगता है।

    यहां तक की खूबसूरती में भी चार चांद लग जाते है और यही कारण है जिस वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री के सभी कपल शाम के वक्त शादी करने लगे हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से कपल है, जिन्होंने शाम के वक्त शादी की है। ताकि उनकी शादी की तस्वीरें और भी बेहतर आए।

    इन स्टार्स ने की थी शाम को शादी

    हाल ही में शाम को दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह ने शादी की थी,  इन्होंने भी दोपहर के 2:00 बजे के बाद अपनी शादी की सारी रस्में शुरू की थी। इसके अलावा आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, आथिया शेट्टी-केएल राहुल इन वेडिंग कपल की तस्वीर में साफ साफ नजर आ रहा है कि डूबता हुआ सूरज इनकी तस्वीर को और भी खूबसूरत बना रहा है और दोनों काफी सुंदर भी लगते हैं।

  • 416 दिन, 10 घंटे में तैयार हुआ आथिया शेट्टी के शादी का लहंगा, जिसे देखकर नीता अंबानी भी ललचाई

    416 दिन, 10 घंटे में तैयार हुआ आथिया शेट्टी के शादी का लहंगा, जिसे देखकर नीता अंबानी भी ललचाई

    आथिया शेट्टी ने हाल ही में टीम इंडिया क्रिकेटर केएल राहुल के साथ ब्याह रचाया। शादी तो हो गई लेकिन शादी की बातें अब तक चल रही हैं। दरअसल, आथिया शेट्टी को लेकर एक ऐसी चौंकाने वाली खबर आ रही है, जिसको सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आथिया ने अथिया शेट्टी ने पेस्टल पिंक कलर का हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था, इस लहंगे को बनाने में जितनी कीमत और समय लगा वो काफी चौंकाने वाला है।

    10 हजार घंटे में बना आथिया का लहंगा

    अथिया के लहंगे को बनाने में 10 हजार घंटे का समय लगा था। आथिया का पूरा लहंगा हाथ की कारीगरी से बना है। लहंगे पर रेशम में जरदोजी और जाली का काम किया गया था। इस काम को करने और लहंगे को तैयार करने में पूरे 416 दिन का समय लगा। आथिया शेट्टी का लहंगा एमी पटेल ने डिजाइन किया है। आपको बता दें कि अथिया के घूंघट वाले दुपट्टे को रेशम के धागों से तैयार किया है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए पोलकी नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका, मैचिंग कड़े और अनोखे कलीरे पहने हैं।

    वहीं, वहीं केएल राहुल ने भी डिजाइनर अनामिका खन्ना की आइवरी शेड वाली शेरवानी पहनी थी, जिसमें केएल राहुल काफी हैंडसम नजर आए। उन्होंने मैचिंग दोशाला से ड्रेस को टीमअप किया था।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by VOGUE India (@vogueindia)

    सोशल मीडिया पर फोटोज हो रहे वायरल

    आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। अथिया की वेडिंग रिंग भी खास थी, जो उनके हाथों की खूबसूरती में चारचांद लगा रही है। शादी के बाद इस जोड़े ने पैपराजी को जमकर पोज दिए थे। आथिया शेट्टी और केएल राहुल इस समय साथ में वक्त बिता रहे हैं। दोनों साथ में अपनी मैरिड लाइफ को इंज्वाय कर रहे हैं। दोनों इन वह दिनों साथ में अच्छा टाइम स्पेंड कर रहे हैं।